woman - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रेन से गिरने पर महिला की मौत, पति को पता ही नहीं चला
कोटा। पति के साथ दिल्ली से सवाईमाधापुर आ रही एक महिला की ट्रेन से गिरने पर मौत हो गई। जीआरपी गंगापुरसिटी ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया। मामले में मर्ग दर्ज  किया है। महिला 17 मई को सुबह आठ बजे दिल्ली से सोगरिया एक्सप्रेस में प्रथम श्रेणी के कोच में अपने पति और एक बच्चे के साथ सफर कर रही थी। रास्ते में सवाईमाधोपुर से पहले तबीयत खराब होने पर बाथरूम में  गई थी। इसी दौरान अचानक वह गिर गई। पति को पता चला तो उसे तलाश किया गया।

गंगापुरसिटी जीआरपी  पुलिस निरीक्षक दलवीर सिंह ने सीमा गुर्जर (32) पत्नी बसराम गुर्जर निवासी रहइठाखुर्द जिला सवाईमधापुर 17 मई को सुबह आठ बजे दिल्ली से नई दिल्ली-सोगरिया एक्सप्रेस  ट्रेन  (20451) के प्रथम श्रेणी के कोच में अपने बच्चे के साथ सवाईमाधोपुर आ रही थी। रास्ते में सीमा गुर्जर की अचानक उल्टियां हाेने पर बच्चे को पति को संभलाकर शौचालय की तरफ आई थी। इस दौरान वह अचानक से सवाई माधोपुर स्टेशन के पास रणथंभौर रेलवे स्टेशन के पास अचानक से गिर गई। पत्नी के गिरने का पति को तुरंत पता नहीं चल सका था। ट्रेन के सवाई माधोपुर पहुंचने पर पति को पत्नी के ट्रेन से गिरने का पता चला। इसके बाद पति ने स्टेशन अधीक्षक लोकेंद्र मीणा को मामले की जानकारी दी। पति , पत्नी के गिरने की संभावित जगह के बारे में  ठीक से बता नहीं पा रहा था।

करीब एक डेढ़ साल का बच्चा गोद में लिए पति, पत्नी को खोने के गम में लगातार फूट-फूट कर रो रहा था। स्टेशन स्टाफ द्वारा पत्नी के जल्द मिलने की भरोसा देते हुए पति को बार-बार सांत्वना  दी जा रही थी। रोते हुए पति ने बताया कि पत्नी करीब 20 मिनट पहले गिरी थी।  इसके बाद लोकेंद्र ने निमोदा और मलारना स्टेशनों के बीच महिला को तलाश करवाया,  लेकिन यहां महिला का कहीं पता नहीं चला। बाद में महिला रणथंभौर स्टेशन के पास घायल अवस्था में मिली। इसके बाद महिला को आगरा फोर्ट ट्रेन में सवाई माधोपुर लाया गया। वहां से स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित  किया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

अंधविश्वास के चलते महिला फैलाई महिला के हत्या की झूठी खबर, आरोपी गिरफ्तार
भरतपुर। राजस्थान में धौलपुर के कंचनपुर थाना क्षेत्र में अब्दुलपुर गांव में अंधविश्वास के चलते कथित अपशकुन से बचने के लिए एक महिला की उसके पति द्वारा हत्या कर दिए जाने की झूठी खबर से पुलिस को भागदौड़ करनी पड़ गई। पुलिस सूत्रों ने रविवार को बताया कि अब्दलपुर गांव निवासी आशा देवी के सिर पर कौआ बैठने को परिवार ने अपशकुन मानकर अनिष्ट टालने के लिए आशा देवी की एक बेटी शिवानी ने अपनी बड़ी बहन रजनी एवं रिश्तेदारों को आशा देवी की उसके पति द्वारा हत्या कर देने की झूठी खबर दे दी।

?इस खबर के बाद रजनी चौहान अपनी सास के साथ थाने पहुंची और प्राथमिकी दर्ज कराई। जानकारी होने पर पुलिस भी तुरंत अब्दलपुर गांव पहुंची तो देखा कि जिस महिला आशा देवी की हत्या की सूचना दी गई थी वह घर में चारपाई पर बैठी थीं। पुलिस अब झूठी खबर फैलाने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई पर विचार कर रही है।

गंगोत्री धाम में गंभीर हादसा: एसडीआरएफ का साहसिक रेस्क्यू अभियान, भागीरथी के बीच फंसी महिला को सुरक्षित बचाया
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में उत्तरकाशी के गंगोत्री धाम में रविवार को स्नान के दौरान एक महिला अचानक फिसलकर भागीरथी नदी के तेज बहाव में बह गई और नदी के बीच बने एक टापू पर फंस गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, पुलिस पोस्ट गंगोत्री की टीम तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और त्वरित वाटर रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

रेस्क्यू अभियान के दौरान तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच आरक्षी सहदेव राणा ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए स्वयं नदी के बीच टापू तक पहुंचकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्होंने महिला को अपने कंधों के सहारे नदी पार कर सुरक्षित किनारे तक पहुंचाया। अभियान में मुख्य आरक्षी वीरेंद्र पंवार एवं पैरामेडिक्स अभिषेक व्यास ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए टीम को पूरा सहयोग प्रदान किया। बचायी गई महिला की पहचान वैशाली प्रकाश (लगभग 40 वर्ष) निवासी अकोला, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

145 साल पुराने सेंट स्टीफंस कॉलेज को मिली पहली महिला प्रिंसिपल, प्रो. सुसान एलियास संभालेंगी जिम्मेदारी
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध देश के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज ने अपने 145 साल से अधिक लंबे इतिहास में पहली बार किसी महिला को प्रिंसिपल नियुक्त किया है। कॉलेज प्रशासन ने प्रोफेसर सुसान एलियास को संस्थान की 14वीं प्रिंसिपल बनाने की घोषणा की है। वह 1 जून 2026 से अपना कार्यभार संभालेंगी।

कॉलेज की ओर से जारी आधिकारिक सूचना में बताया गया कि दिल्ली के बिशप और कॉलेज के चेयरमैन डॉ. पॉल स्वरूप की अध्यक्षता वाली सुप्रीम काउंसिल ने इस नियुक्ति को मंजूरी दी है। सेंट स्टीफंस कॉलेज लंबे समय तक पुरुष प्रधान संस्थान रहा। शुरुआती वर्षों में कुछ छात्राओं को प्रवेश मिला था, लेकिन 1950 से 1975 तक यह पूरी तरह लड़कों का कॉलेज रहा। बाद में इसे सह-शिक्षा संस्थान बनाया गया।

1881 में स्थापित यह कॉलेज राजनीति, साहित्य, कानून और प्रशासन जैसे क्षेत्रों में अपने नामी पूर्व छात्रों के लिए जाना जाता है। पूर्व मुख्य न्यायाधीश डीवाई चंद्रचूड़, विदेश मंत्री एस. जयशंकर और लेखक अमिताव घोष जैसे कई चर्चित नाम इसी संस्थान से जुड़े रहे हैं। आईआईटी मद्रास की पूर्व छात्रा सुसान एलियास तीन दशक से अधिक समय का शैक्षणिक और प्रशासनिक अनुभव रखती हैं। उन्होंने कई प्रमुख विश्वविद्यालयों में शोध और प्रबंधन से जुड़े महत्वपूर्ण पदों पर काम किया है।

ब्लेकमेल कर पांच लाख नकदी और गहने ऐंठने का आरोप : महिला ने किया सुसाइड, मुकदमा दर्ज
जयपुर। सांगानेर थाना इलाके में एक महिला के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने पड़ोसी पर ब्लैकमेल कर गहने-नकदी हड़पने और मानसिक प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या को उकसाने का आरोप लगाया हैं। जानकारी के अनुसार मामला 15 जनवरी का है, जिसमें मृतक  के भाई ने 10 दिन बाद एफआईआर दर्ज कराई है। घटना के समय परिवार के सदस्य बाहर गए हुए थे, जब वे लौटे तो उन्हें दरवाजा बन्द मिला। खटखटाने पर जबाव नहीं मिला तो वे गेट तोड़कर अन्दर घुसे, जहां महिला रस्सी के सहारे लटकी  मिली। हालांकि मौके पर किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला था।

ब्लैकमेल करने का आरोप

मृतका के परिजनों ने गुरुवार रात आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए मामला दर्र्ज कराया कि पड़ोसी युवक महिला को ब्लैकमेल कर रहा था। आरोप है कि करीब पांच लाख से ज्यादा नकदी और सोने के गहने भी ऐंठ लिए थे।

मांगलिक कार्यक्रम में आई महिला ने 13वीं मंजिल से कूदकर की आत्महत्या : अफरा-तफरी के चलते कार्यक्रम में पसरा सन्नाटा, मोबाइल पर अंतिम बार हुई बातचीत के आधार पर पुलिस कर रही जांच
जयपुर। मुहाना थाना इलाके में स्थित मंगलम आनंदा की बहुमंहिला आवासीय योजना की 13वीं मंजिल से कूदकर एक महिला ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। महिला मुम्बई से आयोजित हो रहे मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे परिवार में शोक छा गया और अफरा-तफरी के चलते कार्यक्रम में सन्नाटा पसर गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने क्षत-विक्षत हालत में मिले शव और उसके पास पड़े मोबाइल को कब्जे में लेकर जांच के भिजवा दिया है। पुलिस मोबाइल पर अंतिम बार हुई बातचीत के आधार पर खुदकुशी के कारणों की जांच कर रही है।

यह है मामला
पुलिस ने बताया कि मृतका सीमा शर्मा (53) मुम्बई की रहने वाली थी। उसके पति अनिल शर्मा मुम्बई में व्यवसायी हैं और उनके एक बेटा है। उनका देवर सुनील लोटस आवासीय योजना में रहता है। यहीं उसका चचेरा देवर अमित शर्मा भी रहता है। अमित के करीब 12 साल बाद बेटा हुआ, इस कारण कुआं पूजन का कार्यक्रम था। सीमा इस मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने आई थी।

बात करते हुए पहुंची
सीमा शनिवार दोपहर को लोटस बिल्डिंग के कम्युनिटी हॉल में चल रहे कार्यक्रम में मौजूद थी, करीब 1 बजकर 52 मिनट पर वह कार्यक्रम को बीच में ही छोड़कर मोबाइल पर बात करते हुए दूसरी बिल्डिंग मंगलम आनंदा की 13 वीं मंजिल पर पहुंच गई और कूदकर खुदकुशी कर ली। सीमा सीसीटीवी में फोन पर बातचीत करते हुए जाती दिख रही है। पुलिस की प्रथम दृष्टया जांच में उसके साथ कोई अन्य व्यक्ति नहीं है और ना ही उसे धक्का देकर हत्या करने के साक्ष्य मिले हैं। ऊंचाई गिरने पर उसका मोबाइल बुरी तरह क्षतिग्रस्त होने के साथ ही शव क्षत-विक्षत हो गया। सीमा के पति अनिल रविवार को मुम्बई से जयपुर सुबह पांच बजे आने वाली फ्लाइट से पहुंचेंगे। उनके आने के बाद पोस्टमार्टम की कार्रवाई होगी।

दिल्ली में एक दयालु महिला की भावुक करने वाली कहानी : आवारा जानवरों का बनी सहारा, 70 से 80 आवारा कुत्तों की करती है देखभाल
नई दिल्ली। एक दयालु महिला की कहानी को देखकर लोग भावुक हो गए। इस महिला को लोग देवी जी कहते है। इस महिला ने 70 से 80 आवारा कुत्तों के साथ कुछ बिल्लियों और तोतों के लिए एक छोटा सा स्थान खोल रखा है। महिला ने इन जानवरों के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है। वह इन्हें हर दिन खाना खिलाती हैं और उनकी सुरक्षा करती हैं।

इस महिला के बच्चों ने इन्हें अकेला छोड़ दिया था। इसके बाद महिला ने आवारा जानवरों की देखभाल में ही अपना जीवन ढूढ़ लिया और उनका सहारा बनी। अब वह इन सभी जानवरों की देखभाल करती है।

एसएमएस अस्पताल में गलत खून चढ़ाने से महिला की मौत का मामला : कमेटी की जांच में जो भी दोषी, उसका निलंबन तय
जयपुर। सवाई मानसिंह अस्पताल में गलत खून चढ़ाने से महिला की हुई मौत के मामले में सरकार ने उच्च स्तर पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। इसके चलते चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और प्रमुख शासन सचिव बीते एक दिन पहले शनिवार को मामले को लेकर अस्पताल पहुंचे थे। जानकारी के अनुसार अस्पताल स्तर पर बनाई गई टीम ने मामले में गोल-मोल रिपोर्ट दी बताएं। जिसके कारण किसी एक या दो व्यक्ति पर दोष साबित नहीं हो रहा है ।

ऐसे में नाराज होकर चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह ने मेडिकल शिक्षा के एडिशनल डायरेक्टर मुकेश मीणा, एसएमएस मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक रहे डॉक्टर नरपत सिंह शेखावत, राजमेस की उपनिदेशक वंदना शर्मा, शाहिद अन्य दो सीनियर डॉक्टरों को रखा गया है। टीम अगले दो-तीन दिन में मामले पर अपनी रिपोर्ट देकर लापरवाही के लिए कर्मचारियों में से जो भी जिम्मेदार होगा, उसके बारे में बताएगी, इसके बाद दोषी कर्मचारी या डॉक्टर पर पर गाज गिरना तय है। बताया जा रहा है कि मंत्री ने दोषी पाए जाने वाले डॉक्टर और कर्मचारियों को तुरंत सस्पेंड करने के आदेश पहले ही विभाग को दे दिए हैं।

महिला की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार, लड़की से बात करने से रोका तो की हत्या
कोटा। मंगलवार की मध्यरात्रि को  घर में घुसकर चाकू से वार कर सुमित्रा बाई की बेरहमी से  हत्या करने के आरोपी अमीर मोहम्मद उर्फ शिब्बू (24) को पुलिस ने  आज गुरुवार को गिरफ्तार किया । भीमगंजमंडी पुलिस ने आरोपी को छह घंटे में  गिरफ्तार किया । शहर पुलिस अधीक्षक डॉ अमृता दुहन ने बताया कि थाना भीमगंजमण्डी के हुसैनी नगर में हुए सनसनीखेज हत्याकांड का 6 घण्टे के भीतर  खुलासा कर आरोपी अमीर मोहम्मद उर्फ शिब्बू को गिरफ्तार किया । आरोपी  ने मंगलवार मध्यरात्रि  करीब 2 बजे  मृतका सुमित्रा बाई के घर की खिड़की से प्रवेश कर सोते हुए  सुमित्रा बाई व मृतका के भांजे अरविन्द पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर जानलेवा हमला किया जिसमें सुमित्रा बाई की मृत्यु हो गई व अरविन्द गंभीर रुप से घायल हो गया।  घटना के शीघ्र खुलासे व आरोपी  की गिरफ्तारी के लिए  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कोटा शहर दिलीप सैनी के निर्देशन में टीम का गठन किया गया था। टीम ने आरोपी को कम समय में ही दबोच लिया और पूछताछ के बाद गुरुवार को गिरफ्तार किया है।

लड़की से बात करने से रोका तो की हत्या
भीमगंजमंडी थाने में आरोपी अमीर से  पूछताछ में सामने आया कि  वह मृतका सुमित्रा बाई के देवर की लड़की से बातचीत करने के लिए  दबाव बनाता था । इस पर सुमित्रा बाई व अरविंद ने उसे रोक दिया था। इसी बात को लेकर रंजिश रखने लगा था और हत्या कर दी।

घर में सो रही महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या, पास सो रहे भांजे पर भी किया हमला
कोटा  भीमगंजमंडी क्षेत्र  में मंगलवार देर रात अज्ञात बदमाश ने महिला की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इस दौरान उसके पास सो रहे भांजे पर भी आरोपियों ने हमला किया। इससे वह घायल हो गया। घटना रात दो से तीन बजे के बीच बताई जा रही है।

बहू और बेटा कमरे में थे
सीआई रामकिशन गोदारा ने बताया रात के समय सुमित्रा बाई (42) निवासी हुसैन नगर तेलघर व उसकी बहन का लड़का अरविंद (17) बरामदे में सो रहे थे। महिला का बेटा जितेंद्र व बहू अंदर कमरे में सो रहे थे। अज्ञात बदमाश खिड़की से अंदर घुसा और  महिला के गले व सीने पर वार किया। महिला की चीख सुनकर अरविंद जाग गया तो बदमाश ने  अरविंद पर भी चाकू से हमला कर घायल कर दिया। महिला स्कूल में पोषाहार बनाती है तथा झाड़ू पोछा करती है । महिला के पति की एक साल पहले मौत हो चुकी है। हमले के बाद से हमलावर भाग गया। उन्होंने बताया कि  मुकदमा दर्ज किया गया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज को चेक किया जा रहा है। आरोपी को पकड़ने के लिए टीमें बनाई गई हैं।

घायल अस्पताल में भर्ती
अरविंद को उपचार के लिए एमबीएस हॉस्पिटल में भर्ती करवाया है। सूचना मिलते ही  थानाधिकारी रामकिशन गोदारा, डिप्टी एसपी गंगा सहाय शर्मा, एएसपी दिलीप कुमार सैनी पहुंचे और एफएसएल टीम को बुला कर मौके से साक्ष्य जुटाए । महिला के शव को मोर्चरी में रखवाया गया है। अभी तक की जांच में हत्या का कारण सामने नहीं आया है।

मांझे से महिला का गला कटा, लहुलुहान होकर सड़क पर गिरी
जयपुर। मानसरोवर थाना इलाके में स्कूटी लेकर सोडाला जा रही महिला के गले में मांझा फंसने से वह लहुलुहान होकर सड़क पर गिर गई। मौके पर मौजूद लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां उसके गले पर टांके आए हैं। वह एक कपड़े की दुकान पर काम करती है। मानसरोवर निवासी अनिता कंवर सुबह स्कूटी लेकर किसी काम से सोडाला जा रही थी। उसके साथ स्कूटी पर घर की एक अन्य सदस्य भी थी। जब वह गुर्जर की थड़ी से आगे निकली, तो मांझे से उसका गला कट गया और खून बहने लगा।

किसी तरह उसने स्कूटी रोकी और बाद में लहुलुहान होकर नीचे गिर गई। गले से तेजी से खून निकलता देख आसपास के लोगों ने महिला को मानसरोवर स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।

मलेशिया में 26 फीट गहरे सिंकहोल में गिरी भारतीय महिला
कुआलालंपुर। मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर में एक भारतीय महिला 26 फीट गहरे सिंकहोल में गिर गई। इस घटना के बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया, लेकिन पांच दिन बाद भी महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। महिला की पहचान 48 साल की विजया लक्ष्मी गली के तौर पर हुई है, जो आंध्र प्रदेश की निवासी है। वह 23 अगस्त को कुआलालंपुर के जालान मस्जिद इंडिया इलाके में जमीन धंसने से अचानक एक गहरे सिंकहोल में समा गई। इस घटना के वक्त महिला के परिवार के दूसरे सदस्य आसपास ही मौजूद थे, लेकिन यह हादसा इतनी जल्दी हुआ कि कोई कुछ कर नहीं सका।

रिपोर्ट के अनुसार बचावकर्मियों ने जालान मस्जिद इंडिया के सभी छह मैनहोल और पंताई दलम में सीवरेज तालाब की तलाशी ली है, लेकिन महिला का कोई सुराग नहीं मिला है। तलाशी अभियान 80 से अधिक घंटों से चल रहा है। रिपोर्ट के अनुसार अधिकारी सिंकहोल को जाम करने वाले मलबे को हटाने के लिए हाई प्रेशर वाली सीवर ड्रेन जेटर मशीन का इस्तेमाल कर रहे हैं। यह अभियान घटनास्थल से 69 मीटर दूर तक के क्षेत्र में फैला हुआ है।