greater noida - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

यमुना एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा: बस की चपेट में आने से महिला की मौत, पुलिस जांच शुरू
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिले के जेवर थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात यमुना एक्सप्रेसवे पर तकनीकी खराबी के कारण खड़ी बस से उतर रही एक महिला की बस के अचानक चलने पर उसकी चपेट में आने से मौत हो गयी। पुलिस ने रविवार को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर उन्तालीस दशमलव पांच सौ माइलस्टोन बाएं साइड पर स्थित शिवा ढाबा के पास एक बस खराब हो गई थी। बस में सवार यात्री उसे धक्का देकर दोबारा चालू करने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान बस में सवार श्रीमती पुष्पा शर्मा (55), पत्नी रामेश्वर शर्मा, दिल्ली हर्ष विहार निवासी , बस से नीचे उतर रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जैसे ही महिला बस से उतरने लगीं, उसी समय बस अचानक चल पड़ी। संतुलन बिगड़ने से वह बस की चपेट में आ गईं और गंभीर रूप से घायल हो गईं। मौके पर मौजूद लोगों में चीख-पुकार मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही जेवर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को निजी एम्बुलेंस की सहायता से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालांकि, चिकित्सकों की तमाम कोशिशों के बावजूद उपचार के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

हादसे की खबर मिलते ही मृतका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बस के अचानक चलने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है, वहीं बस की तकनीकी स्थिति की भी जांच की जाएगी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात प्रभावित रहा, लेकिन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया और शांति व्यवस्था बनाए रखी।

ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा: बारहवीं मंजिल से गिरकर तीन साल के मासूम की मौत, पुलिस जांच शुरू
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र के ग्रेटर नोएडा पश्चिम में शनिवार को एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ, जिसने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। यहां गौर सिटी एक की सातवें एवेन्यू सोसाइटी में बारहवीं मंजिल से गिरने के कारण तीन वर्षीय मासूम बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने आज जानकारी देते हुए बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल से सूचना मिली कि तीन वर्षीय बच्चे को मृत अवस्था में लाया गया है। जांच में सामने आया कि बच्चा फ्लैट की बारहवीं मंजिल की बालकनी में खेल रहा था। इसी दौरान अचानक उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया।

गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और बच्चे को गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बिसरख थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में मामला हादसा प्रतीत हो रहा है हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है। एवं मौके पर कानून-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

इस हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मासूम की असमय मौत से पूरे सोसाइटी परिसर में गहरा शोक व्याप्त है। स्थानीय लोग भी इस घटना से स्तब्ध हैं। इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर हाईराइज इमारतों में सुरक्षा मानकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि, बालकनी की रेलिंग की ऊंचाई और मजबूती की नियमित जांच होनी चाहिए, बच्चों की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त ग्रिल या नेट लगाए जाने चाहिए, छोटे बच्चों को बालकनी में अकेला न छोड़ा जाए। लोगों का मानना है कि जरा सी लापरवाही भी ऐसे हादसों का कारण बन सकती है।

यह घटना एक बार फिर यह सोचने पर मजबूर करती है कि आधुनिक हाईराइज जीवनशैली में सुरक्षा उपायों को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक हो सकता है। प्रशासन और सोसाइटी प्रबंधन के साथ-साथ अभिभावकों को भी बच्चों की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

ग्रेटर नोएडा में फिर एक सुसाइड...25 वर्षीय MBA छात्रा ने बहुमंजिला सोसाइटी में कूदकर की आत्महत्या, परिवार ने बताई चौकाने वाली वजह
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र सेंट्रल नोएडा बिसरख थाना क्षेत्र की गौर सौन्दर्यम सोसाइटी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। शेरोन टावर में रहने वाली 25 वर्षीय एमबीए छात्रा ने 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद सोसाइटी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को बिसरख थाना क्षेत्र स्थित गौर सौन्दर्यम सोसाइटी से एक छात्रा द्वारा 13वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

प्राथमिक जांच में सामने आया कि शेरोन टावर में रहने वाली युवती ने अपने फ्लैट की 13वीं मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही सोसाइटी के लोग मौके पर एकत्र हो गए और पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान शिविका (25 वर्ष) पुत्री विनय ठकराल के रूप में हुई है। वह गौर सौन्दर्यम सोसाइटी के शेरोन टावर में रहती थी और एमबीए की पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल, आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। मृतका के परिजनों को सूचना दे दी गई है और उनसे पूछताछ की जा रही है। साथ ही सोसाइटी के लोगों और आसपास के निवासियों से भी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

घटना के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोग स्तब्ध हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अचानक हुई इस घटना से पूरे इलाके में शोक और चिंता का माहौल है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

न बैरिकेडिंग थी, न कोई बोर्ड...ग्रेटर नोएडा में प्रशासन की लापरवाही की भेंट चढ़ा 3 साल का मासूम, दर्दनाक मौत
ग्रेटर नोएडा। दनकौर थाना क्षेत्र के दलेलगढ़ गांव में शनिवार को एक हृदयविदारक घटना सामने आई, जहां तीन वर्षीय मासूम देवांश की पानी से भरे खुले गड्ढे में गिरने से दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब बच्चा अपने परिवार के साथ गांव के पास एक मंदिर में आयोजित भंडारे में शामिल होने गया था।

लापरवाही की भेंट चढ़ा मासूम

जानकारी के अनुसार, देवांश अपनी मां अंजलि के साथ बुलंदशहर से अपने ननिहाल आया था। मंदिर के पास खेलते समय वह अचानक फिसलकर बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरा। जब तक परिजनों ने उसे बाहर निकाला, तब तक काफी देर हो चुकी थी। इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।

अथॉरिटी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश

ग्रामीणों ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सेक्टर-150 में हुई हालिया दुर्घटना, जिसमें एक इंजीनियर की मौत हुई थी, के बाद भी प्रशासन ने कोई सबक नहीं लिया। कई बार शिकायत करने के बावजूद खुले गड्ढों को न तो भरा गया और न ही वहां कोई सुरक्षा घेरा बनाया गया।

प्रशासनिक जवाबदेही पर सवाल

बारिश के बाद इन गड्ढों का जानलेवा बनना जारी है। गांववालों ने मांग की है कि दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाए जाएं। फिलहाल, बच्चे की मौत से परिवार में मातम पसरा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की सोसाइटी में बिजली गुल : 2 फ्लोर के बीच में अटकी लिफ्ट, लोगों की अटकी सांसे
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिला परिक्षेत्र ग्रेटर नोएडा वेस्ट की एस एस्पायर सोसायटी में अचानक लाइट के जाने से लिफ्ट फ्री फॉल होकर दो फ्लोर के बीच में अटकी गयी। जिसमें तीन लोग 10 से 15 मिनट तक फंसे रहे। सूत्रों के अनुसार लिफ्ट के इंटरकॉम मेंटेनेंस स्टाफ को सूचित करने की कोशिश की गयी लेकिन काफी समय बीत जाने पर नहीं उनको कोई मदद नहीं मिल पायी।  लिफ्ट में फंसे लोगों की वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। लिफ्ट के अंदर तीन लोग 10 से 15 मिनट तक फंसे रहे। उत्तर प्रदेश में लिफ्ट एक्ट लागू होने के बावजूद बिल्डर और मेंटेनेंस द्वारा की जा रही लापरवाही के चलते आए दिन नोएडा और ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में लिफ्ट हादसे सामने आते रहे हैं। ऐसे में कई बार लिफ्ट हादसे के चलते सोसाइटी निवासियों द्वारा बिल्डर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया है।

वहीं लिफ्ट एक्ट के तहत पुलिस एवं प्राधिकरण के अधिकारियों को इस तरह के हादसे की जानकारी दिए जाने के बावजूद भी किसी तरह की कार्रवाई अमल में नहीं लाई गई जिससे ठोस कदम उठाया जा सके, जहां बहुमंजिला इमारतों की सोसाइटियों में रह रहे सैकड़ों परिवारों को लिफ्ट हादसे का डर सताये रहता है । वहां लिफ्ट के संचालन अथवा उसके सुचारू कार्य प्रणाली पर ध्यान दिया जाए, तो किसी भी तरह के लिफ्ट हादसे से बचा जा सकता है। बहरहाल बिल्डरों की मनमानी और अतिरिक्त शुल्क ग्रेटर नोएडा की सोसाइटियों में लगातार जारी है जिसके लिए कई मेंटेनेंस कम्पनियों के साथ सोसाइटी निवासियों की झड़प की खबरें आती रही हैं। इस मामले में अभी तक प्रशासन द्वारा कोई बड़ा या ठोस कदम नहीं उठाया गया है।