Saurabh Bhardwaj - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वीरेन्द्र सचदेवा का गंभीर आरोप, बोलें-केजरीवाल सरकार और पंजाब सरकार की लापरवाहियों का परिणाम भुगत रहे हैं दिल्ली वाले
नई दिल्ली। दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने प्रदूषण के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज पर निशाना साधते हुए कहा, राजधानी के लोग पूर्ववर्ती अरविंद केजरीवाल सरकार और आप की मौजूदा पंजाब की सरकारों की लापरवाही का परिणाम भुगत रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष सचदेवा ने रविवार को संवाददाताओं से कहा कि भारद्वाज द्वारा प्रदूषण जैसे गम्भीर विषय पर सुपरमैन, स्पाइडरमैन, बैटमैन और सेंटा क्लोज की बेहोशी का हास्य व्यंग्य करना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि आज दिल्ली वाले जो भुगत रहे हैं, वह अरविंद केजरीवाल की दिल्ली और पंजाब की सरकारों की लापरवाही का परिणाम है।

उन्होंने कहा, भारद्वाज जब केजरीवाल सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे तब उनकी सरकार ने लोगों के स्वास्थ्य से खिलवाड़ किया, प्रदूषण की रोकथाम पर दस साल में कोई काम नहीं किया। उनके स्वास्थ्य मंत्री रहते दिल्ली सरकार के अस्पतालों में नकली दवाएं बटने का मामला सामने आया और मोहल्ला क्लीनिक तो घोटालों के केन्द्र बन गये थे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा, केजरीवाल और भारद्वाज जब सत्ता में थे तब प्रदूषण को नहीं सम्भाल पाये और आज जब विपक्ष में हैं तो हास्यास्पद बातें कर रहे हैं

उन्होंने कहा कि सत्ता में रहते काम ना करके और अब प्रदूषण पर हास्यास्पद बातें कर केजरीवाल और भारद्वाज दोनों ही जनता के बीच अपनी छवि खो रहे हैं। बेहतर होगा ये लोग गम्भीरता से काम करें और प्रदूषण पर हास्य व्यंग्य नौटंकी करने की जगह दिल्ली वालों तथा सरकार को प्रदूषण की रोकथाम पर काम करने दें।

सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही भाजपा : सरकार की स्वास्थ्य सेवाओं को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी, सौरभ भारद्वाज ने कहा- मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर धकेला जा रहा
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने आरोप लगाया कि दिल्ली में निजी स्कूलों की फीस बढ़ाकर शिक्षा माफियाओं को फायदा पहुंचाने के बाद भाजपा सरकार अब निजी अस्पतालों को फायदा पहुंचाने के लिए सरकारी अस्पतालों को बर्बाद कर रही है। आप की दिल्ली इकाई के संयोजक सौरभ भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार बने करीब आठ महीने हो गए हैं। इस समय दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की हालत बहुत खराब है।

सरकारी अस्पतालों के इतने बुरे हाल कभी नहीं थे। एक समय था जब दिल्ली सरकार के अस्पतालों में सभी दवाइयां मुफ्त मिलती थीं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार के समय दिल्ली सरकार के अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन नहीं हो रहा या कोई जांच नहीं हो पा रही तो निजी जांच केंद्र में भेजकर मुफ्त जांच कराई जाती थी। अगर कोई ऑपरेशन समय पर सरकारी अस्पताल में नहीं हो पा रहा था, मरीजों का बोझ ज्यादा है, या सर्जन उपलब्ध नहीं होते थे, तो निजी अस्पताल में इलाज कराया जाता था।

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार के आठ महीनों में दिल्ली के सरकारी अस्पतालों की हालत खस्ता हाल में पहुंच गई है। दवाईयां, सर्जरी के उपकरण, दस्ताने और प्रत्यारोपण जैसी आवश्यक सामग्री उपलब्ध नहीं हैं, जिससे मरीजों को अपनी जेब से दवाइयां खरीदनी पड़ रही हैं। यही हाल राम मनोहर लोहिया जैसे केंद्र सरकार के अस्पतालों की भी है।

आप नेता ने कहा कि भाजपा सरकार जानबूझकर स्वास्थ्य सेवाओं को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में दवाइयों की कमी करके मरीजों को निजी अस्पतालों की ओर धकेला जा रहा है। पहले आप संयोजक अरविंद केजरीवाल सरकार में सभी दवाइयां और जांचें मुफ्त थीं, अगर सरकारी अस्पताल में सुविधा नहीं मिलती, तो निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराया जाता था।

आप के वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि भाजपा ने 6 महीनों में ही दिल्ली के अस्पतालों का क्या हाल कर दिया है ? आज दिल्ली की जनता दवाई, स्ट्रेचर और ग्लव्स तक के लिए तरस रही है। ये वही दिल्ली है, जहां केजरीवाल ने मुख्यमंत्री रहते हुए बड़ी मुश्किल से इन अस्पतालों को ठीक किया था और यह सुनिश्चित किया था कि किसी भी सरकारी अस्पताल में आम आदमी को दवाई बाहर से नहीं खरीदनी पड़े, लेकिन भाजपा ने छह महीनों में सब बर्बाद कर दिया।

भाजपा ने यूईआर-2 मामले में दिल्ली देहात के लोगों को दिया धोखा : टोल से राहत नहीं मिलने पर की भाजपा की आलोचना, आप ने कहा- यह तो होना ही था
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में भीड़ जुटाने के लिए भाजपा ने झूठ बोला था कि यूईआर-2 स्थित बक्करवाला-मुंडका पर दिल्ली देहात के लोगों को टोल नहीं देना होगा। आप के दिल्ली प्रदेश संयोजक सौरभ भारद्वाज ने यूईआर-2 पर दिल्ली देहात के लोगों को टोल से कोई राहत नहीं मिलने पर भाजपा की आलोचना करते हुए कहा कि यह तो होना ही था।

वादा करके लोगों को धोखा देना भाजपा की आदत है। अब दिल्ली देहात के ग्रामीणों को पड़ोसी गांव में जाने के लिए यूईआर-2 पर 235 रुपए टोल देने ही होंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा विधायक ने तो सिर्फ प्रधानमंत्री के उद्घाटन कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए झूठ बोल दिया था कि यूईआर-2 पर दिल्ली देहात के लोगों को टोल नहीं देना होगा।

भारद्वाज ने कहा कि भाजपा सरकार की खास आदत है कि इनके विधायक और सांसद हाथ उठा देते है, कहते हैं कि सरकार नहीं सुन रही है, जबकि सरकार इनकी पार्टी की होती है। आज गांव का आदमी सोच रहा है कि दिल्ली देहात को भाजपा ने क्या दिया? भारद्वाज ने कहा कि भाजपा जब दिल्ली नगर निगम और केंद्र में आई तो 2017 में बड़े स्तर पर दिल्ली में दुकानें सील की गई। लाखों दुकानदारों और दुकान पर काम करने वालो को बेरोजगार किया गया। तब से भाजपा के सांसद ऐसे ही बेवकूफ बना रहे हैं।

ईडी का कथित अस्पताल निर्माण घोटाले में आप पर शिकंजा : सौरभ भारद्वाज के घर छापा, 13 स्थानों पर ली तलाशी
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) राष्ट्रीय राजधानी में 24 अस्पतालों के निर्माण से जुड़े 5,590 करोड़ रुपए के धनशोधन मामले में आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज के घर समेत 13 स्थानों पर तलाशी अभियान चला रहा है। ईडी सूत्रों ने कहा कि फिलहाल 13 स्थानों पर तलाशी चल रही है। धन शोधन निवारण (पीएमएलए) मामला 2018-19 में हुए कथित दिल्ली अस्पताल निर्माण से जुड़ा हुआ है। उल्लेखनीय है कि निर्माण में देरी होने के कारण अस्पतालों की लागत बढ़ गई। 2018-19 में आप सरकार ने अस्पतालों के निर्माण को मंजूरी प्रदान की थी हालाकि परियोजनाएं समय पर पूरी नहीं हो सकी।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) द्वारा दर्ज की गई प्राथमिकी पर आधारित है। ईडी वर्तमान में दिल्ली में अस्पतालों के निर्माण के दौरान हुए कथित घोटाले की जांच कर रहा है।

एफआईआर में कहा गया है कि आप पार्टी कथित रूप से 24 अस्पतालों के निर्माण में भ्रष्टाचार में शामिल थी। ईडी का मामला दिल्ली के पूर्व मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और सत्येंद्र जैन के खिलाफ है हालांकि आम आदमी पार्टी ने इस संदर्भ में अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।