rain safety - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

बोरज तालाब की पाल टूटी : सैंकड़ों मकानोंं में आई दरारें, घरेलू सामान और वाहन बहे, करोड़ों रुपए का नुकसान
अजमेर। लगातार बारिश के चलते शहर के निकटवर्ती गांव बोराज में गुरुवार की देर रात बोराज तालाब की पाल टूट जाने के बाद आए पानी के सैलाब से करीब डेढ़ सौ से अधिक मकानों में करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है। पानी का सैलाब कई मकानों को तो आर-पार तोड़कर सारा सामान बहा ले गया। जिसके चलते लोगों के पास पहनने के कपड़े तो दूर की बात है, खाने के लिए राशन-खाना तक नहीं बचा। इस सैलाब ने लोगों के जीवन को बुरी तरह से प्रभावित किया है। गनीमत रही कि जिला प्रशासन ने गुरुवार की शाम को ही तालाब के रास्ते में पड़ने वाले स्वास्तिक नगर को लोगों से खाली करवा दिया था। जिसके चलते कम से कम वहां कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे के बाद शुक्रवार को जिला प्रशासन ने प्रभावित लोगों के लिए भोजन-पानी और दवाओं का भी इंतजाम करवाया। वहीं एसडीआरएफ तथा एनडीआरएफ की टीमें भी लोगों की सहायता के लिए वहीं मौजूद रहीं। उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ दिनों से लगातार चल रही बारिश के चलते वरुण सागर (फॉयसागर) रोड स्थित गांव बोराज के बरसों पुराने तालाब की पाल दरारें पड़ जाने से गुरुवार को कमजोर पड़ गई। रात करीब 11.30 बजे तालाब की पाल टूट ही गई और पानी तेज वेग से बह निकला।

पानी का वेग इतना तेज था कि रास्ते में पड़ने वाले मकानों के भीतर रखे पलंग, सोफे, अलमारी, कुर्सियां, बिस्तर, कपड़े, रसोई गैस सिलेण्डर, चूल्हे, बर्तन एवं अन्य सभी सामान मकानों की दीवारें तोड़कर बहा ले गया। लोगों के मकानों के दरवाजे तक पानी के बहाव ने तोड़ डाले। लोगों के घरों के बाहर खड़े वाहन तक पानी अपने साथ बहा कर ले गया और उन्हें भी क्षतिग्रस्त कर दिया। लोगों का राशन-पानी तक इस कहर का शिकार हो गया। उनके पास ना खाने को कुछ बचा, ना पीने को पानी बचा। तालाब की स्थिति देखने के बाद जिला प्रशासन हालात को भांप कर गुरुवार की रात को ही स्वास्तिक नगर के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर चले जाने के लिए भेज दिया था। जिनके पास कहीं जाने की व्यवस्था नहीं थी। उन्हें इलाके के सरकारी स्कूल में भेज दिया गया था। कलक्टर लोकबंधु लगातार हालात पर निगरानी बनाए हुए थे। उसके पश्चात रात को जब हालात बेकाबू हुए और तालाब की पाल को तोड़कर पानी का सैलाब बह निकला तब भी जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद था।

संभागीय आयुक्त ने देखे हालात : ढूंढ नदी पर हाई लेवल पुल बनाने का सुझाव, सुधार के निर्देश
चाकसू। कोटखावदा क्षेत्र में हुई तेज बरसात से उपजे हालातों का जायजा लेने शुक्रवार संभागीय आयुक्त पूनम, जिला कलेक्टर जितेन्द्र कुमार सोनी, जिला प्रभारी आनंद कुमार, विधायक रामवतार बैरवा व विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ कोटखावदा पहुंचे। यहां अधिकारियों ने देहालाला, झांपदा, रामनगर सहित अन्य गांवों व ढाणियों में जाकर हालत देखे। ग्रामीणों से बात कर उनके नुकसान, खराब हुई फसलों, टूटी सड़कों, क्षतिग्रस्त हुए भवनों को देखा और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य रूप से संभागीय आयुक्त ने चाकसू से कोटखावदा मार्ग पर छांदेल में ढूंढ नदी पर हाई लेवल पुल बनाने का सुझाव दिया। ग्राम पंचायत झांपदा कलां में अतिवृष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की मरम्मत एवं नदी की स्थाई समस्या के समाधान के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग एवं पंचायत को सख्त निर्देश दिए।
चाकसू में सभी बांधों एवं जलाशयों की देखरेख, निगरानी एवं प्रबंधन के लिए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

झांपदा कलां में खेल मैदान की क्षतिग्रस्त दीवार एवं कोटखावदा में जल भराव की निकासी के लिए पंचायत राज विभाग को आदेशित किया। कोटखावदा में अवैध कॉलोनियों से पानी निकासी के रास्ते अवरुद्ध होने, अतिक्रमण होने की समस्या के समाधान पर भी संबंधित से बात कर निर्देश दिए। इस दौरान उपखंड अधिकारी शिवचरण शर्मा, तहसीलदार विपुल चौधरी, तहसीलदार, प्रधान प्रहलाद मीना व सरपंच मक्खन बड़गुर्जर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।

प्रदेश में सामान्य से 53.33 प्रतिशत अधिक रिकॉर्ड वर्षा दर्ज : अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य व्यापक स्तर पर जारी, अब तक 792 व्यक्तियों का रेस्क्यू
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देशानुसार प्रदेश में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य व्यापक स्तर पर जारी है। विभिन्न क्षेत्रों में एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं सिविल डिफेंस की टीमों की ओर से भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों में 792 व्यक्तियों का रेस्क्यू किया गया है। अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों में एसडीआरएफ की 57 और एनडीआरएफ की सात टीमें 24 घंटे बचाव एवं राहत कार्यों में जुटी है। प्रभावित क्षेत्रों से लोगों को एयरलिफ्ट करने के लिए भारतीय वायु सेना का हेलिकॉप्टर भी नियोजित किया गया है।

अब तक 528.60 एमएम वर्षा दर्ज
प्रदेश में इस मानसून के दौरान अब तक कुल 528.60 एमएम वर्षा दर्ज हुई, जो कि सामान्य वर्षा 344.74 एमएम से 53.33 प्रतिशत अधिक है। मुख्यमंत्री अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष सतर्कता बरतने एवं एनडीआरएफ, एसडीआरएफ तथा पुलिस प्रशासन को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए हैं।