one - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

चीन में फिर कोरोना का कहर, शीआन शहर में लगा एक सप्ताह का लॉकडाउन
बीजिंग। चीन के शीआन शहर में कोरोना वायरस महामारी के ओमिक्रोन वेरिएंट के नए स्वरूप के तेजी से फैलने के बाद शहर में आंशिक रूप से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लगा दिया है। इस शहर की आबादी करीब 1.3 करोड़ है। स्थानीय संक्रमण नियंत्रण अधिकारी के अनुसार, शहर में सोमवार को ओमिक्रोन बीए.5.2 के 18 नए मामले दर्ज हुए। शीआन के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि शहर के हिस्सों में बुधवार से एक सप्ताह तक के लिए लॉकडाउन लागू रहेगा।

शहर के अधिकारी झांग जुएदोंग के अनुसार इस दौरान मनोरंजन, खेल, सांस्कृतिक स्थल, बार, सिनेमा, जिम, पुस्तकालय और संग्रहालय बंद रहेंगे। शादियों से लेकर सम्मेलनों तक, रेस्तरां में भोजन और बड़े समारोहों पर रोक रहेगी। साथ ही सभी पूजा स्थल बंद कर दिए गए और धार्मिक गतिविधियों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके साथ ही किंडरगार्टन, प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों को गर्मी की छुट्टियां जल्दी शुरू करने का आदेश दिया गया है और विश्वविद्यालय परिसरों को भी बंद मर दिया गया है। सीएनएन ने बताया कि अधिकारियों ने उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के रूप में नौ आवासीय अपार्टमेंट को चिह्नित किया है। अधिकारी ने कहा, ''सात दिवसीय अस्थायी नियंत्रण उपाय से संक्रमण को फैलने से रोकने और क्रॉस-संक्रमण के जोखिम को रोका जा सकता है।

संस्कृति विवि और आईआईएमआर के बीच एमओयू
जयपुर। संस्कृति विश्वविद्यालय और आईसीएआर के इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मिलेट्स रिसर्च हैदराबाद के मध्य एक महत्वपूर्ण एमओयू हुआ है। हैदराबाद में  संपन्न हुए इस द्विपक्षीय समझौते (एमओयू) पर संस्कृति विवि के चांसलर और आईसीएआर-आईआईएमआर हैदराबाद की निदेशक डॉ. सीवी रत्नावथी ने हस्ताक्षर कर मोहर लगाई। इस समझौते के बाद मिलेट्स(बाजरा, ज्वार, रागी, समा के चावल आदि) की खेती को नई दिशा मिलेगी। विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार संस्कृति स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर और आईसीएआर-आईआईएमआर मिलकर शोध और शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करेंगे। विद्यार्थियों के हित में उठाया गया यह कदम विद्यार्थियों के लिए वरदान साबित होगा ऐसा माना जा रहा है। बताते चलें कि संस्कृति स्कूल आफ एग्रीकल्चर द्वारा आर्गेनिक खेती बढ़ावा देने के लिए शोध पर विशेष ध्यान दे रहा है। इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मिलेट्स रिसर्च हैदराबाद इंडियन काउंसिल आफ एग्रीकल्चर रिसर्च की एक महत्वपूर्ण इकाई के रूप में मिलेट्स की खेती के लिए नई शोध कर किसानों के लिए नए रास्ते खोल रही है। समझौते के बाद संस्कृति स्कूल आफ एग्रीकल्चर और आईसीएआर के इंडियन इंस्टीट्यूट आफ मिलेट्स रिसर्च हैदराबाद के मध्य शिक्षार्थियों, शिक्षकों और ज्ञान का आदान प्रदान होगा जिसका लाभ कृषि के विद्यार्थियों के अलावा देश के किसानों को मिल सकेगा।

समझौते के दौरान संस्कृति विवि के कुलाधिपति सचिन गुप्ता ने कहा कि संस्कृति स्कूल ऑफ एग्रीकल्चर का उद्देश्य भारतीय कृषि को लाभदायक और अत्याधुनिक बनाना है ताकि हमारे देश के किसान समृद्ध हो सकें। समझौते के दौरान संस्कृति स्कूल आफ एग्रीकल्चर के डीन डा. रजनीश त्यागी, विशेष कार्याधिकारी मीनाक्षी शर्मा भी मौजूद रहीं।

जयपुर से जाने वाली 4 फ्लाइट रद्द, एक देरी से संचालित
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट से इन दिनों यात्रीभार कम होने के चलते आए दिन विमानों का संचालन रद्द किया जा रहा है। बुधवार को भी जयपुर से जाने वाली 4 फ्लाइट रद्द रही। वही एक फ्लाइट देरी से संचालित हुई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

जयपुर एयरपोर्ट से बुधवार को इंडिगो की रात 12:40 बजे गोवा, इंडिगो की शाम  5:20 बजे मुंबई, इंडिगो की शाम 5:20 बजे देहरादून और एयर एशिया की रात 12:40 बजे कोलकाता जाने वाली फ्लाइट रद्द रही।
इसी प्रकार स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9:05 बजे सूरत जाने वाली फ्लाइट बुधवार को दोपहर 12:05 पर रवाना हुई। इसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

खादिम ने नूपुर शर्मा की गर्दन काटने वाले को संपत्ति देने का किया ऐलान, मुकदमा दर्ज, आरोपी फरार
अजमेर। दरगाह थाने के एक हिस्ट्रीशीटर खादिम सलमान चिश्ती ने भाजपा की पूर्व प्रवक्ता नूपुर शर्मा की गर्दन काटने वाले को अपनी पूरी संपत्ति खुशी से गिफ्ट देने का ऐलान किया है। उसने इस संबंध में एक वीडियो भी बनाया है। जिसे उसने सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है।

दरगाह थाना सीआई दलबीर सिंह ने बताया कि वायरल वीडियो में आरोपित खादिम मोहल्ला निवासी सलमान चिश्ती नूपुर शर्मा की गर्दन काटने वाले को अपनी संपत्ति देने के लिए कह रहा है। वह इस तरह का वीडियो वायरल कर लोगों को हत्या करने के लिए उकसाने का कार्य कर रहा है, जो बड़ा अपराध है। इसलिए आरोपी के खिलाफ हत्या के लिए उकसाने व वीडियो वायरल करने के आरोप में आईपीसी की विभिन्न धाराआें व आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी सलमान चिश्ती के खिलाफ पूर्व में कई संगीन आरोप में मुकदमे दर्ज हैं। वह आपराधिक प्रवृति का है। दरगाह थाना पुलिस की एक टीम ने आरोपी सलमान के घर पर दबिश दी। लेकिन आरोपी घर से फरार हो गया। पुलिस ने उसके अन्य कुछ ठिकानों पर भी दबिश दी। लेकिन आरोपी गिरफ्तारी के डर से भूमिगत हो गया। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।

इनका कहना-

सलमान चिश्ती दरगाह थाना का हिस्ट्रीशीटर है। उसके खिलाफ पूर्व में आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके द्वारा नूपुर शर्मा की गर्दन काटने वाले व्यक्ति को अपनी संपत्ति देने की बात कहते हुए का वीडियो सामने आने पर तुरंत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार भी किया जाएगा। - संदीप सारस्वत, सीओ दरगाह, अजमेर

भाजपा नेता मिश्रा ने सौंपा कन्हैयालाल के परिजनों को एक करोड़ रुपए का चेक
उदयपुर। मालदास स्ट्रीट में हुए हत्याकांड में मृतक कन्हैयालाल साहू एवं घायल उसके साथी कारीगर ईश्वर गौड़ के लिए क्राउड फंडिंग के जरिये सहायता राशि जुटाई गई है। भाजपा नेता कपिल मिश्रा इस राशि को सौंपने के लिए शनिवार को उदयपुर पहुंचे।
मिश्रा ने बताया कि देश के 14,416 लोगों ने फंडिंग की है, जो 1.70 करोड़ रुपए हो गई है। इसमें से एक करोड़ रुपए का चेक साहू की धर्मपत्नी को सौंपा गया। इसके अलावा 25 लाख रुपए घायल ईश्वर गौड़ को तथा पांच लाख रुपए भीम में घायल कांस्टेबल को दिए जाएंगे। मिश्रा ने कहा कि इस राशि से कन्हैयालाल द्वारा लिए गए होम लोन को चुकाया जाएगा तथा शेष राशि स्व. साहू के खाते में जमा करवाई जाएगी। स्व. साहू के बच्चों की उच्च शिक्षा में भी सहयोग किया जाएगा। बातचीत में मिश्रा ने कहा कि स्व. साहू के बलिदान का देश व समाज ऋणी है। जिहादियों न तो हमें डरा पाए हैं और न हरा पाए हैं। स्व. साहू के परिजनों को ऐसा महसूस नहीं हो कि उनके घर में एकमात्र कमाने वाला चला गया, इसके लिए यह आर्थिक सहायता की गई है। क्राउड फंडिंग को लेकर सिलसिला अब भी जारी है तथा कुछ लोग स्व. साहू के खाते में सीधी राशि ट्रांसफर करेंगे।

विश्व की नंबर वन महिला टेनिस खिलाड़ी स्वियाटेक ने बनाया रिकॉर्ड
लंदन। विश्व की नंबर एक महिला टेनिस खिलाड़ी इगा स्वियाटेक ने मंगलवार को क्रोएशिया की जान फेट को विम्बलडन के पहले दौर में हराकर लगातार मुकाबले जीतने का नया रिकॉर्ड स्थापित किया। स्वियाटेक ने फेट को 6-0, 6-3 के सीधे सेटों में हराकर लगातार 36वीं जीत दर्ज की। वह सन् 2000 के बाद से सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। वहीं पुरुष वर्ग में ब्रिटेन के टेनिस स्टार एंडी मरे ने आॅस्ट्रेलिया के जेम्स डकवर्थ को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश कर लिया। इस महीने स्टटगार्ट ओपन के फाइनल में पेट की चोट के बाद पहली बार खेल रहे मरे ने यहां सेंटर कोर्ट में डकवर्थ को 4-6, 6-3, 6-2, 6-4 से हराया। अब मरे का सामना 20वीं नंबर के अमेरिकी खिलाड़ी जॉन इस्नर से होगा।

सेरेना ने जीते थे लगातार 35 मैच
इससे पहले 21वीं सदी में सबसे ज्यादा लगातार मुकाबले जीतने का रिकॉर्ड पांच बार की विम्बलडन विजेता वीनस विलियम्स के नाम था, जिन्होंने लगातार 35 मैच जीते थे। स्वियाटेक ने पहले सेट में हमलावर होते हुए फेट को 6-0 से हरा दिया। फेट ने दूसरे सेट में बेहतर खेल दिखाते हुए 3-1 की बढ़त हासिल की, लेकिन 21 वर्षीय स्वियाटेक ने लगातार पांच गेम जीतकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। दूसरे दौर में स्वियाटेक का सामना नीदरलैंड की लेस्ली केरखोव से होगा।

विश्व की नंबर वन शूटर बनीं जयपुर की अवनि
नई दिल्ली। भारत की शीर्ष शूटर और टोक्यो पैरा ओलंपिक चैम्पियन अवनि लेखरा विश्व रैंकिंग की दो श्रेणियों में पहले स्थान पर काबिज हो गई हैं। ताजा रैंकिंग के अनुसार, जयपुर की अवनि आर2 - 10एम एयर राइफल महिला एसएच1 और आर8-50एम राइफल थ्री-पोजीशन में नंबर एक रैंकिंग पर पहुंच गई हैं।

ट्वीट कर खुशी जताई
लेखरा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, आर2-10एम एयर राइफल महिला एसएच1 और आर8 - 50एम राइफल 3 पोजीशन महिला प्रतियोगिता की विश्व रैंकिंग में पहला स्थान पाकर बेहद खुश हूं। इस उपलब्धि ने मुझे प्रेरित किया है।

टोक्यो पैरालंपिक में जीते थे दो पदक
20 वर्षीय अवनि पिछले साल टोक्यो पैरालंपिक में दो पदक जीतकर ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थीं। उन्होंने इतिहास रचते हुए 10 मीटर एयर राइफल एसएच1 प्रतियोगिता में स्वर्ण और 50 मीटर राइफल 3-पोज़ीशन एसएच1 में कांस्य पदक जीता था।  अवनि पैरालंपिक स्वर्ण जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी हैं। उन्हें 2021 में प्रतिष्ठित खेल रत्न पुरस्कार से भी नवाजा गया था।

फ्रांस में विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता था स्वर्ण
टोक्यो में अपनी ऐतिहासिक जीत के बाद, लेखरा ने इस महीने की शुरुआत में फ्रांस के शैटौरौक्स में पैरा शूटिंग विश्व कप में वापसी की और आर2 - महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल स्टैंडिंग एसएच1 में 250.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता।

मानवता शर्मसार: बस स्टैंड पर प्रसव, अस्पताल ले जाने को कोई नहीं हुआ तैयार
कोटा। शहर के नयापुरा रोडवेज बस स्टैंड  पर ही रविवार देर रात 11.30 बजे एक महिला ने बच्ची को जन्म दिया। महिला की हालत बिगड़ी और वह दर्द से करहाने लगी लेकिन वहां मौजूद लोग मूकदर्शक बन देखते रहे।  कुछ देर बाद जानकारी  एक महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची लेकिन उसे अस्पताल तक कोई नहीं ले गया। एएसआई कला शर्मा ने बताया कि कैथून निवासी घुमंतू जाति की गर्भवती महिला गीता को उसका पति शनिवार को बस स्टैंड पर छोड़ गया था। वह बीकानेर जा रहे थे।

इस बीच  किसी बात पर इनका झगड़ा हो गया और पति छोड़कर चला गया। गीता पति के इंतजार में रविवार को बस स्टैंड पर ही रही। गीता के पूर्व में दो बच्चियां हैं। उसे रात 11.30 बजे  प्रसव पीड़ा हुई और काफी तेज दर्द के बाद  स्टैंड पर ही डिलीवरी हो गई। उस समय वहां ज्यादा लोग नहीं थे। जो मौजूद थे उनमें से कुछ ने महिला पर कपड़ा डाला। इतने में ऑटो स्टैंड के इंचार्ज शकील शाह ने आसपास से गुजर रही महिलाओं से मदद की गुहार की। कुछ महिलाओं ने मौके पर पहुंचकर गीता को संभाला। कोटा ऑटो यूनियन ने महिला ऑटो चालक गीता शर्मा को मामले की जानकारी देते हुए बस स्टैंड जाने के लिए कहा। उस समय गीता बस स्टैंड से गरीब 7 किलोमीटर दूर थी। जानकारी लगते ही वह तुरंत बस स्टैंड के  पहुंची और एक महिला पुलिसकर्मी की मदद से जच्चा और बच्चा को जेके लोन अस्पताल पहुंचाया।

महिला ऑटो चालक की तत्परता से बची जान
ऑटो स्टैड के इंचार्ज शकील शाह ने बताया कि सूचना मिलते ही रात में गाड़ी चला रही महिला ऑटो चालक गीता शर्मा को फोन कर बस स्टैंड पहुंचने को कहा। गीता शर्मा नर्सिंग किए हुए है। वह स्टेशन हाट रोड से 15 मिनिट में बस स्टैंड पहुंची और एएसआई कला शर्मा, समाज सेवी राजा खान की  मदद से  महिला को जेकेलोन पहुंचाया। ऑटो यूनियन अध्यक्ष भूपेंद्र सक्सेना ने गीता शर्मा ऑटो चालक को  नगद पुरस्कार देने का ऐलान किया।

एजबेस्टन में जीते तो यह सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक होगी
लेस्टर। भारत लगभग एक साल से इतिहास रचने के शिखर पर है। भारत ने पिछले साल सितंबर में पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त के साथ इंग्लैंड छोड़ दिया था। अब आखिरकार यह सीरीज एक जुलाई से दोबारा एजबेस्टन में शुरू हो रही है और अगर यह आखिरी मैच भारत के पक्ष में गया तो चेतेश्वर पुजारा को लगता है कि यह भारत की सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक होगी।

हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज

वार को लेस्टरशायर के खिलाफ अभ्यास मैच से इतर पुजारा ने बीसीसीआई वेबसाइट पर कहा, मुझे लगता है कि सबसे अच्छी बात यह है कि हमारे पास खिलाड़ियों का अच्छा ग्रुप है। हमारे पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं। पिछले चार टेस्ट मैचों में जिस तरह से खिलाड़ियों ने अच्छा किया है, मुझे पूरा विश्वास है कि ऐसा ही प्रदर्शन करने के लिए खिलाड़ी उत्सुक होंगे और अगर हम यह मैच जीतते हैं और इंग्लैंड की सरजमीं पर सीरीज जीतते हैं तो मुझे लगता है कि यह भारत की सर्वश्रेष्ठ जीत में से एक होगी। जब यह सीरीज कोविड की वजह से रूकी थी तो भारत इसमें आगे था।

इंग्लैंड ने आक्रामक शैली को अपनाया
लेकिन अब चीजें जुदा हैं। ब्रेंडन मैकुलम  टीम के कोच बन चुके हैं और कप्तानी बेन स्टोक्स के पास है। इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट खेलने की एक आक्रामक शैली को अपनाया है जिसने पहले ही उन्हें इतिहास बनाने में मदद की है। नए मैनेजमेंट के नेतृत्व में मात्र दूसरे ही मैच में उन्होंने विश्व चैंपियन न्यूजीलैंड के खिलाफ 50 ओवर में 299 रन बनाकर जीत हासिल की थी। भारतीय खिलाड़ी भी अच्छी लय में हैं लेकिन ज्यादातर खिलाड़ी टी-20 क्रिकेट सीजन खेलने के बाद आ रहे हैं,

जबकि उनकी विरोधी टीम के खिलाड़ी पहले से ही टेस्ट क्रिकेट के रंग में रंग चुके हैं।पुजारा ने कहा, मुझे लगता है कि यह हमारे लिए अच्छी चुनौती है। हां हम सीरीज में 2-1 से आगे हैं, लेकिन उसी जगह यह इस सीरीज का सबसे अहम टेस्ट है। और जैसा कि आपने बताया कि यह बहुत लंबे समय बाद हुआ तो हमें बस दोबारा से एक साथ जुड़ना होगा। हमें बस अपनी ताकत को समझना होगा।

इनोवा-बुलेट में टक्कर से दोनों गाड़ियों में लगी आग, बाइक सवार दोनों स्टूडेंट्स झूलसे, एक की मौत
जयपुर। मोतीडूंगरी गणेश मंदिर चौराहे पर रविवार देर रात इनोवा कार ने बुलेट बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर से दोनों गाड़ियों में आग लग गई। हादसे में बाइक सवार दोनों स्टूडेंट्स झूलसने के साथ गंभीर घायल हो गए। पुलिस ने घायल दोनों स्टूडेंट्स को SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह एक की मौत हो गई। घायल साथी का इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में साहिबरामपुरा चौमूं निवासी विजय चौधरी (22) पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। उसके दोस्त भरतपुर निवासी मृगांक राणा (21) पुत्र विकास राणा का SMS हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। दोनों दोस्त हॉस्टल में रहकर SMS मेडिकल कॉलेज से MBBS सेकंड ईयर की स्टेडी कर रहे थे। रात करीब 3 बजे दोनों दोस्त बुलेट बाइक से JDA चौराहे से मोतीडूंगरी की ओर आ रहे थे। इसी दौरान मोतीडूंगरी गणेश मंदिर चौराहे पर तख्तेशाही रोड की तरफ से आ रही तेज रफ्तार इनोवा ने बुलेट को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से बाइक सहित दोनों स्टूडेंट नीचे रोड पर गिरकर घायल हो गए।

हादसे के बाद ड्राइवर मौके पर इनोवा कार छोड़कर भाग निकला।  कुछ ही देर में बाइक का फ्यूल टैंक फटने से आग लग गई। आग से बाइक के पास पड़े दोनों स्टूडेंट झुलस गए। बाइक के साथ ही आग की लपटों ने इनोवा कार को भी अपनी चपेट में ले लिया।  दोनों घायलों को एम्बुलेंस की मदद से SMS हॉस्पिटल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान सोमवार सुबह विजय चौधरी की मौत हो गई। घायल मृगांक का इलाज चल रहा है।

एक करोड के अधिक की साईबर ठगी करने वाला विदेशी नागरिक गिरफ्तार
जयपुर। मुहाना थाना पुलिस ने रविवार को एक करोड़ रुपए से अधिक की ठगी करने वाले शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। अब तक वारदात में संलिप्त मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपी गिरफ्तार हो चुके है। इनके कब्जे से आधा दर्जन स्वेप मशीन दो दर्जन एटीम व डेबिट कार्ड एवं दो दर्जन फर्जी बिल बुक जब्त किए है।

डीसीपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि साईबर अपराधियों ने आमजन को विदेशी सामान सस्ते दामों पर बैचने के नाम पर सोशल मीडिया ऐप्स के माध्यम से झांसे में लेकर ठगी की वारदातें आये दिन लगातार होती रहती है। इन अपराध में सक्रिय अपराधियों के विरूद्ध कार्रवाई करने के लिये एव वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए एक टीम का गठन किया। टीम ने चेन अली दियारा पुत्र अली दियारा, वेस्ट अफ्रिका से हाल ही में  बंगाली कॉलोनी सन्त नगर बुरारी दिल्ली को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूर्व में दो आरोपी सौरभ चौहान व कमल लोहट उर्फ अन्नू को गिरफ्तार कर चुकी है। अली दियारा को प्रोडक्शन वारण्ट पर गिरफ्तार किया गया।

यह है मामला
परिवादी हरदयाल ने प्रकरण दर्ज करवाया कि 20 मई 2021 को साईबर ठग ने स्वय को एलिका निवासी रोमानिया किंमडॉम होना बताकर और स्वय का मोबाईल का व्यवसाय होना बता कर परिवादी को महंगा विदेश मोबाईल सस्ते दाम में बैचने का झांसा देकर और फर्जी बिल परिवादी को वॉटसएप करके एयरपोर्ट से डिलेवरी लेने हेतु कस्टम ड्युटी जमा करवाने के नाम पर 25,500 रूपये खाते में जमा करवा लिये और बाद में डिलीवर किये जाने वाले पार्सल में विदेशी करेंसी होने का झांसा देकर ऑनलाईन ठगी की वारदात की।

तरीका वारदात:
आरोपी सोशल मीडिया एप के माध्यम से चेटिंग कर लोगों से सम्पर्क कर विदेशी महिला होना बताकर विदेश में स्वयं का व्यवसाय होना बताकर ऑनलाईन खरीदारी करने वालों के साथ ठगी करते है। फर्जी सिम से लोगों को कॉल कर इम्पोर्टेड गिफ्ट एवं विदेशी पार्सल एयरपोर्ट से लेने के लिये कस्टम ड्युटी जमा करवाने के नाम पर अलग अलग फर्जी बैंक खातों में रूपये जमा करवाकर ठगी को अंजाम देते है। आरोपी ठगी गई राशी खाते में जमा होते ही तुरत ही अलग अलग फर्म से खरीदरी दिखाकर फर्म के खाते में राशि ट्रांसफर करते। फर्म के खाते से कुछ राशी फर्म मालिक को कमीशन के रूप में देकर नकद प्राप्त कर लेते है।

अहम तथ्य:
आरोपी बेन अली दियारा वर्ष 2017 में पर्यटन वीजा एवं वर्ष 2021 में व्यवसाय वीजा पर देश में आया था, तभी से वह लोगों को ठगी का शिकार बना रहा है। आरोपी सौरभ चौहान पुत्र सुनील कुमार,  निवासी  ओम विहार फेज 2 A उत्तम नगर, थाना उत्तम नगर जिला पश्चिम, नई दिल्ली हाल मकान नम्बर 41 सैकण्ड फ्लोर टी ब्लॉक, गली नम्बर 8 उत्तम नगर, धाना उत्तम नगर, नई दिल्ली हाल तिलक नगर, थाना तिलक नगर जिला पश्चिम, नई दिल्ली एवं कमान लोहट उर्फ अन्नू पुत्र राजेश लोहट, काली माता मन्दिर के पास, थाना-नेताजी सुभाष पैलेस नई दिल्ली पूर्व में गिरफ्तार हो चुके है। पूर्व में गिरफ्तार आरोपीयों के कब्जे से आधा दर्जन स्वेप मशीन, दो दर्जन एटीम व डेविट कार्ड एवं दो दर्जन फर्जी बिल बुक जम की थी। आरोपी से तफतीश पर नाला साफरा मुम्बई में उगी की वारदात करना प्रकाश में आया है।

26 गोवंश को मुक्त कराया, एक गिरफ्तार
कुम्हेर। थाना पुलिस ने गांव सेंत के पास डीग रोड पर गौ तस्करों के खिलाफ कार्रवाई कर 26 गोवंशों को मुक्त कराकर एक गौ तस्कर को गिरफ्तार कर कंटेनर ट्रक व 10 लीटर अवैध कच्ची शराब को बरामद किया है। कुम्हेर थाना अधिकारी हिमांशु सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि भरतपुर से डीग होते हुए हरियाणा की तरफ एक कंटेनर ट्रक बंद बॉडी में गोवंश को भरकर गोकशी के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस ने डीग रोड पर गांव सेत के पास नाकाबंदी की तो एक कंटेनर ट्रक बंद बॉडी आता हुआ दिखाई दिया। कंटेनर चालक पुलिस को बावर्दी खड़ा देख नाकाबंदी को तोड़कर भागने लगा। पुलिस ने गौ तस्करों का पीछा किया तो गौ तस्करों ने पुलिस को जान से मारने की नियत से पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी व फायरिंग की।

पुलिस पार्टी ने आत्मरक्षा के लिए गैस गन से 10 राउंड व पंप एक्शन के पांच राउंड फायर किए। गौ तस्कर पुलिस से घिरा देख भागने लगे। जिनको क्यूआरटी टीम द्वारा घेराबंदी कर एक गौ तस्कर को पकड़ लिया व एक अन्य गौ तस्कर मौके से फायरिंग करते हुए फरार हो गया। पुलिस द्वारा कंटेनर की तलाशी ली तो तलाशी के दौरान कंटेनर में 5 गाय 19 बैल जीवित व एक गाय मृत एक बैल मृत कुल 26 गोवंश व केबिन में 10 लीटर अवैध कच्ची शराब मिली। जीवित गोवंश को मुक्त कराकर घड़ी सांवल दास गौशाला के सुपुर्द कर दिया। मृत गोवंश का पशु चिकित्सक द्वारा पोस्टमार्टम कराकर दफनाया गया। उक्त मामले में आरोपी गौ तस्कर मुस्ताक पुत्र शुभराती निवासी टाई थाना नूह मेवात हरियाणा को गिरफ्तार कर कच्ची शराब व कंटेनर को जब्त किया।