badmer news - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

लापता युवक का शव टांके में मिलने से सनसनी, पत्नी पर जताया संदेह
बाड़मेर। सदर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव टांके में मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक दो जून की रात से लापता था। बुधवार को ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने टांके से शव बरामद किया। परिजनों ने युवक की पत्नी व उसके परिचितों पर हत्या का संदेह जताते हुए पुलिस को रिपोर्ट सौंपी है। पुलिस के अनुसार गरल निवासी तेजाराम (42) पुत्र गोमाराम दो जून को जालोर से मजदूरी कर अपने गांव लौट रहा था, लेकिन घर नहीं पहुंचा। बुधवार दोपहर मालपुरा से नोखड़ा जाने वाली सड़क के पास स्थित एक टांके के निकट एक बैग पड़ा मिला। ग्रामीणों ने टांके में झांककर देखा तो एक व्यक्ति का शव दिखाई दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। बैग की तलाशी लेने पर मृतक की पहचान तेजाराम के रूप में हुई।

अवैध संबंधों को लेकर होता था विवाद
मृतक के भाई महेशाराम ने बताया, तेजाराम और उसकी पत्नी के बीच पिछले आठ-दस वर्षों से कथित अवैध संबंधों को लेकर विवाद चल रहा था। इस मामले में कई बार सामाजिक स्तर पर पंचायतें भी हुई थीं। उन्होंने आरोप लगाया, कि कुछ लोगों के साथ मिलकर मृतक की पत्नी ने घटना को अंजाम दिया हो सकता है। परिजनों का दावा है, कि घटना की रात मृतक की पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर से बाहर थी और बुधवार सुबह ही वापस लौटी।

अंतिम संस्कार के लिए जमीन नहीं : सड़क पर शव रख सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू, प्रशासनिक अधिकारियों समेत 4 थानों का जाब्ता मौके पर पहुंचा
बाड़मेर। शहर में सोमवार को एक व्यक्ति के शव लेकर उसके परिजन व कालबेलिया समाज के लोग चौहटन रोड रेन बसेरा मुख्य सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। मौके पर बाड़मेर प्रशासन के अधिकारी समेत चारों थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। करीब एक घंटे की समझाइश के बाद कालबेलिया समाज के लोग माने और शव को लंबे समय से कर रहे वन विभाग की जमीन पर अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। इनका आरोप है कि लिए अंतिम संस्कार के लिए जमीन नहीं है। भूमाफिया अंतिम संस्कार करने नहीं दे रहे है। इससे पहले जोगियों की दड़ी से शव लेकर रेलवे स्टेशन की ओर लेकर आ रहे थे। महाबार सर्किल पर इस दौरान पुलिस के रोकने के दौरान आपस में धक्का.मुक्की हो गई। रेन बसेरा अंडरब्रिज के पास पुलिस ने फिर रोकने का प्रयास किया।

वहीं सड़क पर रखकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जोगियों की दड़ी निवासी वेदाराम 53 वर्षीय चार दिनों से अस्पताल में भर्ती था। कल रात को उसकी मृत्यु हो गई थी। सोमवार को परिजन और समाज के लोगों सरकार की ओर से अलॉट जमीन पर अंतिम संस्कार के लिए लेकर गए। प्रशासन ने कहा था कि फि लहाल जमीन अलॉट नहीं हुई है। जब हो जाएगी तब वहां पर अंतिम संस्कार कर देना। तब आप वन विभाग की जमीन पर अंतिम संस्कार कर दीजिए। इसको लेकर विवाद हो गया।

इनका कहना है: तहसीलदार हुकमीचंद का कहना है कि जोगी समाज की व्यक्ति की निधन हो गया था। इसके लिए पटवारी को भेज दिया गया थाए जिससे कोई विवाद की स्थिति नहीं बने। वन विभाग का गेट खुलवा दिया गया था। शव जहां पर जमीन आंवटन कर रहे हैं, वहां पर लेकर चले गए थे। वहां पर भूमि आंवटन हुई नहीं थी। प्रक्रिया में चल रहा है।

युवक–युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते टांके में कूदकर किया आत्महत्या का प्रयास : युवती की मौत, युवक की हालत नाजुक
चौहटन। चौहटन थाना क्षेत्र से बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहाँ एक युवक–युवती ने प्रेम प्रसंग के चलते टांके में कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया। दोनों दो दिन पहले अपने-अपने घरों से लापता हो गए थे और परिजन लगातार उनकी तलाश में जुटे थे। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, गांव के समीप झाड़ियों में छुपते–फिरते हुए दोनों पर कुछ ग्रामीणों की नजर पड़ी, जिसके बाद वे घबराकर पास के टांके में कूद गए। घटना अमरावास कोनरा सरहद की है, जहाँ सुबह ग्रामीणों ने टांके के पास कपड़े और चप्पलें देखी तो उन्हें शक हुआ। जब उन्होंने अंदर झांका, तो युवक–युवती दोनों पानी में तैरते मिले। तत्काल ग्रामीणों ने साहस दिखाते हुए टांके में उतरकर दोनों को बाहर निकाला और चौहटन अस्पताल पहुँचाया। हालांकि तब तक स्थिति बेहद गंभीर हो चुकी थी।

अस्पताल में चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवती को मृत घोषित कर दिया, जबकि युवक की हालत नाजुक बताई जा रही है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में रेफर किया गया है। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर घटना की जांच में जुट गई है। परिजनों से पूछताछ की जा रही है और प्रेम प्रसंग से जुड़ी परिस्थितियों को खंगाला जा रहा है। इस दर्दनाक घटना ने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि दोनों समय रहते समझाए गए होते तो शायद एक जान बचाई जा सकती थी। पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में लगी हुई है।

पड़ोसी के रास्ता रोकने से 9 साल के मासूम की मौत : परिजनों का शव लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन, बोले- समय पर अस्पताल पहुंचते तो बच जाती जान
बाड़मेर। जिले में सोमवार को 9 साल के बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया, कि पड़ोसियों की ओर से रास्ता बंद करने से बच्चे को समय पर अस्पताल नहीं ले जा पाए, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद परिजनों ने बच्चे के शव को लेकर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। गरल गांव निवासी गोरधरामराम के अनुसार उसके भतीजे कपिल उर्फ कमलेश (9) को बुखार था। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी मंगवाई, लेकिन पड़ोसियों ने रास्ता बंद कर दिया। गोरधराम ने बताया, उनका घर सड़क से दो किलोमीटर दूर है और रास्ता नहीं होने से गाड़ी को आने में काफी देर हो गई। उन्होंने पड़ोसियों से रास्ता खोलने का अनुरोध किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी। परिजन किसी तरह बीमार बच्चे कमलेश को पैदल सड़क तक लेकर आए और फिर उसे बाड़मेर अस्पताल लेकर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

2 किलोमीटर आगे ड्राइवर को रोका
बच्चे के चाचा गोरधनराम ने बताया,  हमारा घर गरल गांव की ढाणी में बना है। यहां पड़ोसियों के खेत हैं। मुख्य सड़क से ढाणी में आने वाले रास्ते से पहले ही लोहे का गेट बना कर तारबंदी कर रखी है। वे यहां से गाड़ियों को आने-जाने नहीं देते हैं। सरपंच और स्थानीय जनप्रतिनिधि और प्रशासन ने दो बार रास्ता खुलवाया था, लेकिन कुछ दिन बाद फिर से लोहे की जाली लगाकर रास्ता बंद कर दिया। उसने बताया, रविवार रात से भतीजे कमलेश पुत्र डूंगराराम को बुखार आ रहा था। सोमवार सुबह 4 बजे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इसके बाद 6 बजे अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी बुलाई थी, लेकिन पड़ोसी शेराराम ने गाड़ी को 2 किलोमीटर पहले ही रोक दिया।

पटवारी और आरआई को भेजा मौके पर
मामले में तहसलीदार हुकमीचंद ने बताया, कमलेश के परिजनों ने पहले भी रास्ता बंद होने की बात कही थी, तब हमने रास्ता खुलवाया था। अब इनका कहना है कि पड़ोसियों ने रास्ता फिर बंद कर दिया है। पटवारी और आरआई को मौके पर भेज दिया है। अगर रास्ता बंद है तो उसको खुलवा दिया जाएगा।

जैसलमेर के बाद बाड़मेर में भी भीषण हादसा : स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर, 4 युवक जिंदा जले
बालोतरा/गुडा मालानी। बालोतरा निकट सेड़ा गांव में मेगा हाईवे पर स्कॉर्पियो और ट्रेलर की टक्कर में दो चचेरे भाइयों सहित 4 युवक जिंदा जल गए। हादसे में इनका एक साथी दिलीप सिंह गंभीर रूप से झुलस गया। टक्कर के बाद स्कॉर्पियो की बैटरी में ब्लास्ट हो गया और गेट लॉक। इस हादसे से 6 घंटे पहले ही दिलीप ने जैसलमेर में 14 अक्टूबर को हुए बस अग्निकांड की फोटो शेयर करते हुए स्टेटस लगाया था। लिखा था- हादसे गवाह हैं...जिंदगी का कोई भरोसा नहीं। सिवाना डीएसपी नीरज शर्मा डेलू ने बताया कि सिणधरी थाने के सेड़ा गांव में बुधवार देर रात 1 बजे हादसे में डाबड़ निवासी मोहनसिंह (35), उसके चचेरे भाई शंभुसिंह (20), पांचाराम (22) और प्रकाश (28) की जलने से मौके पर मौत हो गई है। हादसे में झुलसा दिलीप सिंह, शंभूसिंह और मोहन सिंह का चचेरा भाई है।

स्कॉर्पियो को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया ट्रेलर
चारों युवक डाबड़ गांव के रहने वाले थे। पांचों शाम 8 बजे गांव से रवाना हुए थे। रात 1.45 बजे लोगों को हादसे की सूचना मिली थी। फायर बिग्रेड पहुंची, तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी। जहां हादसा हुआ, वहां आगे दो गड्ढे थे। इनसे बचने के लिए दिलीप ने गाड़ी के ब्रेक लगाया। लेकिन, ट्रेलर ने ब्रेक नहीं लगाए और वह बेकाबू होकर कार से टकरा गई। इसके बाद ट्रेलर ड्राइवर स्कॉर्पियो को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया।

कांच तोड़ा तो फैल गई आग
प्रत्यक्षदर्शी भजनलाल ने बताया, टक्कर होने के बाद बैटरी में विस्फोट होने के कारण आग लगी है। स्कॉर्पियो सवारों को बचाने के लिए पीछे वाला कांच तोड़ा तो लपटें और फैल गई। कुछ ही मिनटों में आग पूरी कार में फैल चुकी थी। जब कार में आग लगी तो वहां से गुजर रहे एक ट्रक ड्राइवर ने कांच और गेट तोड़ दिलीप को बचा लिया था। हादसे के तुरंत बाद गाड़ी सेंट्रल लॉक हो गई। बताया जा रहा है, कि गेट नहीं खुलने की वजह से चारों युवक बाहर नहीं निकल पाए। ग्रामीणों का कहना है, कि हादसे की सूचना फायर बिग्रेड और पुलिस को दे दी गई, लेकिन दो घंटे तक फायर बिग्रेड नहीं पहुंची। परिजनों और लोगों के सामने स्कॉर्पियो सवार जलते रहे, मोहनसिंह ड्राइविंग स्कूल में जॉब करता था।

कलक्टर बोले- हादसे की जांच की जा रही है
बालोतरा कलक्टर सुशील कुमार यादव ने कहा, रात में 1 बजे के आसपास स्कॉर्पियो और ट्रेलर के बीच भिड़ंत हो गई थी। एक घायल को यहां से बालोतरा और बाद में जोधपुर रेफर कर दिया गया है। इस मामले में आगे की जांच की जा रही है।

व्यापारी की दूसरी पत्नी का सिर फोड़कर हत्या, बेटे स्कूल से लौटे तो मां को खून से लथपथ पड़ा देखा
बाड़मेर। जिले में  हैंडीक्राफ्ट व्यवसाय से जुड़े एक 60 वर्षीय व्यापारी बीजाराम की दूसरी पत्नी ममता की निर्मम हत्या कर दी गई। आरोपी ने ममता का सिर दीवार पर पटक पटकर उसकी जान ले ली। मृतका के चारों बेटे स्कूल से लौटे तो मां को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा।  वारदात जिले के सड़वा थाना क्षेत्र के भंवर सुथारों की ढाणी में सोमवार शाम करीब 6 बजे हुई। लेकिन पुलिस को सूचना देर रात 10 बजे मिली। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने आशंका जताई कि यह पारिवारिक कलह से प्रेरित हत्याकांड हो सकता है। पुलिस के अनुसार बीजाराम जोधपुर में हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री चलाते हैं, लेकिन उनका पारिवारिक जीवन जटिल रहा। पहली शादी के बाद तीन बेटियों के जन्म पर बेटे न होने का दुख रहा। इसी चाह में 18 साल पहले ममता से दूसरी शादी की, जिससे चार बेटे हुए।

ममता गांव में ही चारों बच्चों के साथ रहती थीं, जबकि बीजाराम ज्यादातर जोधपुर में व्यस्त रहते। पुलिस ने बीजाराम को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पहली पत्नी से भी बातचीत की जा रही है। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया कि ममता चार बेटों के साथ गांव में अकेली रहती थीं। पति की दो शादियां हैं, पहली से तीन बेटियां। हम अलग-अलग टीमें गठित कर हर संभावित एंगल से जांच कर रहे हैं। पारिवारिक रंजिश, संपत्ति विवाद, या बाहरी साजिश। जल्द ही खुलासा होगा।

ऑपरेशन मरुद्रग : मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क फैलाने वाला कुख्यात तस्कर शंकर बाड़मेर से गिरफ्तार, हैदराबाद में नाम बदलकर काट रहा था फरारी
जयपुर। आतंकवादी निरोधक दस्ता (एटीएस) और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान में मादक पदार्थ तस्करी का नेटवर्क चलाने वाले अंतरप्रांतीय कुख्यात तस्कर शंकर बिश्नोई को बाड़मेर से गिरफ्तार कर लिया। वह चौहटन क्षेत्र का निवासी है और लंबे समय से पुलिस की निगरानी में था। उस पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित था। एटीएस आईजी विकास कुमार ने बताया कि एडीजी वीके सिंह निर्देशन में टीमें अब तक एक माह में छह कुख्यात तस्करों को दबोच चुकी है। शंकर को पकड़ने के लिए ऑपरेशन मरुद्रग चलाया। कुख्यात तस्कर शंकर मादक द्रव्यों की तस्करी, शराब तस्करी, वाहन चोरी, आर्म्स एक्ट, मारपीट के अनेकों अपराधों में शामिल रहा है। शंकर लम्बे समय से हैदराबाद में फरारी काट रहा था और हाल ही में वापस बाड़मेर आकर गुप्त रूप से फिर से तस्करी के धंधे में लगा था। आरोपी शंकर खुद के पास कोई मोबाइल नहीं रखता था तथा पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए हैदराबाद में छिप रहा था।

वहां उसने अपना नाम भी बदलकर सूर्या रख लिया था और छद्म रूप से रेलिंग के व्यवसाय में लगा था, पर छोटी कमाई से अरमान न पूरे होते देख और पुलिस का दबाव कम होता मानकर वह वापस लौट आया और फिर अपना धंधा जमाने की कोशिश करने लगा। इस बार शंकर ने छोटी-छोटी खेपों के माध्यम से धंधा जमाने की सोची। इन खेपों को लाने के लिए किसी कार डीलर से संपर्क साधा और स्विफ्ट कार खरीदने की इच्छा जाहिर की। इसके बाद टीम ने जांच की तो पता चला कि शंकर की डीलर से एक सफेद स्विफ्ट कार दिखाने की डील हुई और शंकर ने मित्र के माध्यम से उसे कार दिखाने के लिए किसी सुरक्षित स्थान पर बुलाया उसे दबोच लिया।

ऐसे बन जाते हैं तस्कर
आईजी विकास कुमार ने बताया कि शंकर दसवीं की पढ़ाई छोड़कर पिता के कहने पर चेन्नई में अपने किसी मित्र के पास कपडे़ के धंधे के लिए  चला गया। 10 हजार मासिक तनख्वाह से असंतुष्ट होकर शंकर वापस घर आ गया और गाड़ी चलाने लगा। गाड़ी चलाते-चलाते उस पर कुख्यात तस्करों की नजर पड़ी और उसे तस्करी में शामिल कर लिया। धीरे-धीरे शंकर खुद मादक पदार्थों की तस्करी का मुख्य सूत्रधार बन बैठा।

लिव-इन में रह रहे युवक ने किया सुसाइड : शव से लिपटकर रोई 19 साल की प्रेमिका, जानें पूरा मामला
बाड़मेर। जिले के शिव थाना क्षेत्र के उण्डू गांव में रविवार सुबह प्रेमिका के साथ लिव-इन में रह रहे युवक ने आत्महत्या कर ली। रसोई में खाना बना रही प्रेमिका ने खिड़की से देखा तो प्रेमी फंदे पर लटका था। चीख-पुकार सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे, गेट तोड़कर शव को फंदे से उतारा। शव को जमीन पर रखते ही प्रेमिका शव से लिपट गई और फूट-फूटकर रोने लगी।

शिव थाने के एसआई जालाराम ने बताया कि सांगड़ ओला गांव निवासी शौकत खान झारखंड निवासी प्रेमिका 19 वर्षीय और बड़े भाई जुम्मा खान के साथ उण्डू गांव में किराए के मकान में रहता था। शौकत करीब 2 महीने पहले प्रेमिका को लेकर यहां आया था, फिर भाई के साथ ही रहने लगा। वह बड़े भाई के साथ फर्नीचर का काम करता था। गांव के लोगों के अनुसार करीब 10 दिन पहले युवती के परिजन उसे लेने भी आए थे, लेकिन उसने जाने से इनकार कर दिया था।

बाड़मेर में दिल दहलाने वाली घटना : एनएसजी कमांडो ने शराब विक्रेता के काटे हाथ-पैर, जानें पूरा मामला
बाड़मेर। बुधवार रात को बाड़मेर में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई, जहां एनएसजी कमांडो व उसके दोस्तों ने एक शराब विक्रेता के हाथ-पैर काट दिए। इस घटना के बाद पूरे जिले में सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक शराब ठेका संचालक और दो साथियों को रास्ते में घेरकर नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कमांडो व उसके दोस्तों ने हमला बोल दिया। इनके हाथ में तलवार और अन्य धारदार हथियार थे। तलवार से शराब कारोबारी और उसके एक साथी के हाथ-पैर काट दिए। घटना में शराब कारोबारी की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल है। हमले के दौरान दूसरा साथी हाईवे से नीचे गिर गया, जिसे चोटें आई हैं।

मामला बाड़मेर के सदर थाना इलाके का
मृतक के परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए बाड़मेर जिला अस्पताल परिसर में धरने पर बैठ गए। उन्होंने कहा, पुलिस ने समय पर घायलों को अस्पताल नहीं पहुंचाया। जब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो जाती, तब तक शव का पोस्टमॉर्टम नहीं करवाएंगे।  जिला पुलिस अधीक्षक नरेन्द्रसिंह मीना ने गुरुवार दोपहर को धरने पर बैठे लोगों को बताया कि दो आरोपियों को दस्तयाब कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। एसपी के आश्वासन के बाद लोगों ने धरना समाप्त किया और मेडिकल बोर्ड से शव का पोस्टमॉर्टम करवाया गया।

दिल्ली भेजी टीमें
एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया, हत्या का मुख्य आरोपी नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कमांडो चंपालाल है। वह दिल्ली में तैनात है। उसको लेकर दिल्ली में संबंधित अधिकारियों से बात की है। उसको पकड़ने के लिए टीमें भेजी जा रही हैं।

कहासुनी हुई तो कर दिया हमला
स्थानीय लोगों के अनुसार, बुधवार शाम को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड कमांडो चंपालाल अपने दोस्तों के साथ बाड़मेर जिले के होडु गांव स्थित शराब ठेके पर गया था। वहां सेल्समैन और उनके बीच रुपए के लेन-देन को लेकर कहासुनी हो गई। उस समय तो कमांडो और उसके दोस्त वहां से चले गए। एसपी नरेंद्र सिंह मीना ने बताया, शराब को लेकर मामूली कहासुनी होने के बाद धारदार हथियार से हमला किया गया। वीरेंद्र चौधरी हाईवे किनारे खाई में गिर गया। चंपालाल और उसके साथियों ने खेताराम और हरखाराम के हाथ-पैर काट दिए।

जोधपुर रेफर: घायल वीरेंद्र ने बताया, फोन करके परिजन और ग्रामीणों को बुलाया। फिर इनको प्राइवेट गाड़ी से बाड़मेर हॉस्पिटल लेकर आए। यहां खेताराम को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि हरखाराम को जोधुपर रेफर किया गया है। हमलावारों में चंपाराम व ओमप्रकाश थे। दोनों को मैंने पहचान लिया, बाकी हमलावर पहचान में नहीं आए।

सेवानिवृत्ति पर आया था घर: हमला करने वाला कमांडो चंपालाल कुछ दिन पहले ही अपने पिता के रिटायरमेंट होने पर छुट्टी लेकर घर पहुंचा था। पिता लाखाराम 31 अगस्त को टीचर से सेवानिवृत्त हुए थे।

पिलर के नीचे दबने से ट्रेलर चालक की मौत : ट्रेलर पर सांकल से बंधे थे पिलर, खोलने पर गिरे
बाड़मेर। बाड़मेर में निमार्णाधीन रेलवे स्टेशन के लिए आए पिलर के नीचे दबने से ट्रेलर चालक की मौत हो गई। चालक ने सांकल से बंधे पिलर को जैसे ही खोला, 2 से 3 पिलर उसी पर आ गिरे। नीचे दबने से चालक की रीढ़ की हड्डी टूट गई, सिर के पिछले हिस्से के अलावा हाथ-पैर की हड्डी भी टूट गई। घटना बाड़मेर रेलवे स्टेशन पार्सल रूम के पास रविवार सुबह 11 बजे की है। मौजूद लोग अचेत हालत में चालक सुखराम उम्र 49 वर्ष पुत्र माणकराम निवासी खेतनगर, जोधपुर को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया गया।

जीआरपी पुलिस थाने के इंचार्ज हीराराम ने बताया कि रविवार को फुट ओवरब्रिज के पिलर एक ट्रेलर में भरकर बाड़मेर रेलवे स्टेशन पर आए थे। ट्रेलर पर पिलर सांकल से बंधे थे। जब चालक ने सांकल खोली तो वो टूट गई। करीब 10 टन वजनी दो से तीन पिलर भरभराकर गिर गए, जिनके नीचे आने से चालक गंभीर घायल हो गया। मौजूद लोगों ने पिलर हटाए कर गंभीर घायल चालक को बाड़मेर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।