Jannik Sinner - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मियामी टेनिस : जैनिक सिनर ने जीत के साथ रचा इतिहास, दानिल मेदवेदेव हुए उलटफेर का शिकार
मियामी। विश्व के नंबर दो खिलाड़ी जैनिक सिनर ने मियामी ओपन में एटीपी मास्टर्स  1000 में इतिहास रच दिया, जहां उन्होंने कोरेंटिन माउटेट के खिलाफ 6-1, 6-4 से शानदार जीत हासिल की, लेकिन दुनिया के पूर्व नम्बर एक खिलाड़ी दानिल मेदवेदेव उलटफेर का शिकार बन गए। इंडियन वेल्स में कार्लोस अल्कारेज को हराने वाले फ्रांसिस्को सेरुंडोलो ने मेदवेदेव को 6-0, 4-6, 7-5 से पराजित कर दिया।

तीसरे राउंड की जीत के साथ इटैलियन खिलाड़ी सिनर ने अब मास्टर्स 1000 लेवल पर लगातार 26 सेट जीते हैं, और नोवाक जोकोविच से आगे निकल गए हैं, जिनके नाम पहले 24 का रिकॉर्ड था। सिनर ने शनिवार को मियामी में अपनी दूसरे राउंड की जीत के साथ उस निशान की बराबरी की थी, फिर तीसरे राउंड में इसे पार कर लिया।सिनर का यह सिलसिला पिछले नवंबर में रोलेक्स पेरिस मास्टर्स से शुरू हुआ, जहां उन्होंने बिना कोई सेट गंवाए टाइटल जीता था। उन्होंने मार्च में भी यही फॉर्म जारी रखा और परीबाओपन में भी यही कमाल दोहराया।

जैनिक सिनर यूएस ओपन के अन्तिम आठ में पहुंचे, ओसाका-स्वियातेक भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची
न्यूयार्क। दुनिया के नम्बर वन खिलाड़ी जैनिक सिनर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 23वीं वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर बुब्लिक को हराकर यूएस ओपन टेनिस के पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। सिनर ने कजाकिस्तान के खिलाड़ी को 6-1, 6-1, 6-1 से हराकर अपने खिताब की रक्षा की तरफ मजबूती से कदम बढ़ाया। यह सिनर की मेजर टूर्नामेंट में सबसे बड़ी जीत है। इस साल की शुरुआत में उन्होंने रौलां गैरो में तीसरे दौर में जिरी लेहेका को 6-0, 6-1, 6-2 से हराया था। बुब्लिक आर्थर ऐश स्टेडियम के अंदर कोर्ट पर उतरे थे, जब उन्होंने तीन राउंड तक एक भी सर्विस गेम नहीं गंवाया था। लेकिन सिनर ने मैच के अपने पहले दो रिटर्न गेम तुरंत जीत लिए और फिर कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

शीर्ष वरीयता प्राप्त खिलाड़ी ने अपने प्रतिद्वंदी की सर्विस आठ बार तोड़ी और सिर्फ एक ब्रेक पॉइंट का सामना करते हुए एक घंटे 21 मिनट में मैच जीत लिया। यह टूर्नामेंट का दूसरा सबसे कम समय में पूरा हुआ पुरुष एकल मैच था। यह पहली बार है जब किसी मेजर टूर्नामेंट में केवल इतालवी पुरुष एकल क्वार्टर फाइनल होगा, जहां सिनर का सामना 10वीं वरीयता प्राप्त लोरेंजो मुसेट्टी से होगा।

गॉफ को हरा ओसाका अंतिम 8 में :

नाओमी ओसाका ने कोको गॉफ को 6-3, 6-2 से हराकर महिला एकल क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया, जिससे घरेलू दर्शकों के सामने अमेरिकी खिलाड़ी का सफर खत्म हो गया। सेंटर कोर्ट पर गॉफ को अनफोर्स्ड एरर और सर्विस में दिक्कतों का सामना करना पड़ा, जबकि चार बार की ग्रैंड स्लैम चैंपियन ओसाका ने अपनी नियंत्रित आक्रामकता और लगातार शॉट लगाने से प्रभावित किया। 27 वर्षीय जापानी खिलाड़ी का सामना अब चेक गणराज्य की 11वीं वरीयता प्राप्त कैरोलिना मुचोवा से होगा।

स्वियातेक ने एकातेरिना को हराया :

महिलाओं के अन्य मुकाबलों में पोलैंड की दूसरी वरीयता प्राप्त इगा स्वियातेक ने एकातेरिना एलेक्जेंड्रोवा को 6-3, 6-1 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। वहीं महिला युगल के तीसरे दौर के मुकाबले में एलेक्जेंड्रोवा और चीन की झांग शुआई को अमेरिका की अनुभवी वीनस विलियम्स और कनाडा की लेयला फर्नांडीज की जोड़ी ने 6-3, 6-4 से हरा दिया। एक अन्य चीनी खिलाड़ी युआन यू और उनकी कोलंबियाई जोड़ीदार कैमिला ओसोरियो को टेलर टाउनसेंड और कैटरीना सिनियाकोवा की अमेरिकी-चेक जोड़ी ने 6-2, 6-2 से हरा दिया।

यूएस ओपन : सिनर चौथे राउंड में, ज्वेरेव हारकर बाहर, स्वियातेक लगातार पांचवीं बार अंतिम-16 में
न्यूयॉर्क। विश्व के नंबर एक खिलाड़ी जैनिक सिनर अमेरिकी ओपन 2025 के चौथे दौर में पहुंच गए हैं। उन्होंने पुरुष एकल के तीसरे राउंड में कनाडा के डेनिस शापोवालोव को हराया। वहीं, तीसरी वीरयता के एलेक्जेंडर ज्वेरेव उलटफेर का शिकार हो गए। महिलाओं के एकल वर्ग में में वर्ल्ड नंबर-1 आर्यना साबालेंका, इगा स्वियातेक, नाओमी ओसाका और कोको गॉफ भी चौथे दौर में पहुंच गई हैं।

पिछड़कर जीते सिनर :

यूएस ओपन 2025 के तीसरे राउंड में सिनर ने डेनिस शापोवालोव के खिलाफ कड़ा मुकाबला खेला। मैच की शुरूआत में शापोवालोव ने आक्रामक अंदाज दिखाते हुए पहला सेट 7-5 से अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद सिनर ने शानदार वापसी की। उन्होंने लगातार तीन सेट 6-4, 6-3, 6-3 से जीतकर मैच भी अपने नाम कर लिया।

फेलिक्स ने ज्वेरेव को हराया :

तीसरे दौर के मैच में जर्मनी के स्टार प्लेयर ज्वेरेव ने कैनेडियन खिलाड़ी फेलिक्स आॅगर-अलियासिमी के खिलाफ शानदार शुरूआत की और पहला सेट 6-4 से अपने नाम कर लिया। लेकिन इसके बाद आॅगर-अलियासिमी ने पलटवार किया। उन्होंने दूसरे सेट का टाई-ब्रेक 9-7 से जीता, फिर लगातार 6-4, 6-4 से जीत हासिल कर 3-6, 7-6(7), 6-4, 6-4 से मैच अपने नाम कर लिया। महिला वर्ग में पोलिश खिलाड़ी इगा स्वियातेक ने तीसरे दौर में रूस की अन्ना कालिन्सकाया को कड़ी चुनौती के बावजूद मात दी। उन्होंने पहले सेट में बराबरी का प्रदर्शन करते हुए टाई-ब्रेक 7-6(2) में जीत हासिल की।