Shah Rukh Khan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

‘किंग’ की दुबई शूटिंग सुरक्षा कारणों से रद्द : मुंबई स्टूडियो में रेगिस्तान सेट पर शूट होंगे एक्शन सीक्वेंस, जानें रिलीज डेट
मुंबई। शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ की दुबई में होने वाली शूटिंग ईरान-इजरायल युद्ध के बढ़ते तनाव के कारण प्रभावित हुई है। फिल्म का एक बड़ा एक्शन सीन, जिसमें शाहरुख खान, सुहाना खान और अनिल कपूर शामिल थे, दुबई के रेगिस्तान में शूट होना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से इसे रद्द कर दिया गया। अब यह सीन मुंबई के विले पार्ले स्थित स्टूडियो में रेगिस्तान के सेट पर शूट किया जाएगा। प्रोडक्शन टीम ने डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद के अनुसार सेट तैयार किया है, जिससे एक्शन और लाइटिंग पर बेहतर फोकस संभव होगा।

‘किंग’ की शूटिंग मई 2025 से चल रही है। जुलाई 2025 में विले पार्ले की गोल्डन टोबेको फैक्ट्री में एक्शन सीक्वेंस के दौरान शाहरुख घायल हो गए थे, जिसके बाद छह हफ्ते शूटिंग रुकी। फिल्म 24 दिसंबर 2026 को क्रिसमस पर रिलीज होगी।

दिल्ली हाईकोर्ट ने खारिज की समीर वानखेड़े की मानहानि याचिका : शाहरुख खान के खिलाफ दायर किया था केस, मांगा था 2 करोड़ का हर्जाना
नई दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने पूर्व एनसीबी अधिकारी समीर वानखेड़े की वह मानहानि याचिका खारिज कर दी है, जिसमें उन्होंने वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में अपने कथित गलत चित्रण को लेकर नेटफ्लिक्स, शाहरुख खान और अन्य के खिलाफ केस दायर किया था। अदालत ने कहा कि यह मामला सुनने के लिए यह कोर्ट उचित फोरम नहीं है, हालांकि वानखेड़े को किसी अन्य उपयुक्त फोरम में जाने की छूट दी गई है।

वानखेड़े ने शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और अन्य से 2 करोड़ रुपए हर्जाने की मांग की थी। याचिका में दावा किया गया था कि सीरीज से उनकी और जांच एजेंसी की छवि को नुकसान पहुंचा है। मामला अभी अदालतों में लंबित होने के बावजूद इस पर वेब सीरीज बनाना न्यायिक प्रक्रिया में हस्तक्षेप है।

किंग खान के फैंस की दिखी दीवानगी : शाहरुख की गाड़ी का लड़की ने किया पीछा, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
मुंबई। शाहरुख खान के फैंस की दीवानगी एक बार फिर सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई है। हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो में दो फैंस मुंबई की सड़कों पर किंग खान की कार का पीछा करते नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अभिनव सक्सेना नाम के फैन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है, जिसमें वह अपनी दोस्त नताशा जगेतिया के साथ ऑटो रिक्शा में शाहरुख खान की कार के पीछे जाते दिख रहे हैं।

वीडियो में नताशा ऑटो चालक से कार के पास ले जाने की गुजारिश करती सुनाई देती हैं, ताकि वह शाहरुख को ‘हाय’ कह सकें। शाहरुख की कड़ी सुरक्षा देखकर ऑटो चालक झिझकता है, जिस पर नताशा मजाकिया अंदाज में कहती हैं कि उनके पापा कलेक्टर हैं। दोनों फैंस शाहरुख की रॉल्स-रॉयस कार के बेहद करीब पहुंच जाते हैं और उन्हें ‘हाय’ कहते हैं, हालांकि, कार के शीशों पर लगे ब्लैक कवर के कारण सुपरस्टार की झलक नहीं मिल पाती। इस वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स जमकर मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।

शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा बनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है : अक्षय ओबेरॉय
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का कहना है कि शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा बनना उनके लिए बहुत बड़ी बात है। अक्षय ओबेरॉय, जो इन दिनों शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘किंग’ से जुड़े हुए हैं, इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनने को लेकर अपने विचार साझा किए हैं।

अक्षय के लिए यह सिर्फ एक साथ काम करने का अनुभव नहीं है, बल्कि यह उनके लिए एक बेहद निजी उपलब्धि और लंबे समय से देखे गए सपने के पूरा होने जैसा कहा है।

अक्षय ओबेरॉय ने शाहरुख खान के नेतृत्व वाली फिल्म ‘किंग’ में काम करने के अनुभव पर बात करते हुए कहा- शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ का हिस्सा बनना सच में सपने के सच होने जैसा है। एक अभिनेता के रूप में मैं उनकी फिल्में देखते हुए बड़ा हुआ हूँ, उनके सफर को करीब से देखा है और उनके काम से हमेशा प्रेरित रहा हूँ। ऐसे में उनकी किसी फिल्म से जुड़ना अपने आप में बहुत खास है।

अक्षय ओबेरॉय ने कहा- शाहरुख खान सिर्फ एक बड़े सितारे नहीं हैं, बल्कि अपने आप में एक संस्था हैं। उनका अनुशासन, उनकी सादगी और उनका पेशेवर रवैया बेमिसाल है। इतने सालों से दुनिया भर के लोगों के दिलों पर राज करने के बावजूद उनका जमीन से जुड़ा रहना वाकई हैरान करने वाला है।

अक्षय ने कहा- शाहरुख खान के नेतृत्व वाली फिल्म पर काम करना मेरे लिए बहुत मायने रखता है। यह उनकी सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है और उस दुनिया का हिस्सा बनना, उस स्तर, ऊर्जा और मेहनत को करीब से देखना मेरे लिए एक बड़ा सीखने का अनुभव है। बीते कई दशकों में सिनेमा के लिए उनका योगदान अछ्वुत रहा है और उस विरासत से किसी भी रूप में जुड़ पाना बेहद संतोष देने वाला है। यह आपको खुद से बेहतर करने और अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करता है।

अक्षय ओबेरॉय के लिए ‘किंग’ उनके करियर का एक अहम पड़ाव है। शाहरुख खान की फिल्म से जुड़ाव ने उनके उस विश्वास को और मजबूत किया है कि मेहनत, लगन और अपने काम के प्रति सम्मान ही सफलता की असली कुंजी हैं, वे मूल्य जिन्हें शाहरुख खान आज भी सहज रूप से जीते हैं।

फिल्म ‘किंग’ पहले से ही जबरदस्त उत्साह पैदा कर रही है और यह फिल्म साल की सबसे चर्चित परियोजनाओं में गिनी जा रही है। ऐसे में अक्षय ओबेरॉय की मौजूदगी इस बड़े सिनेमाई अनुभव को लेकर दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा देती है।

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ में कैमियो करेंगे शाहरुख खान ?? 2026 में दिख सकता है दो दिग्गज अभिनेताओं का संगम
मुंबई। बॉलीवुड के ‘किंग खान’ शाहरुख खान दक्षिण भारतीय फिल्मों के महानायक रजनीकांत की आने वाली फिल्म ‘जेलर 2’ में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ 2023 में रिलीज हुई थी। इस एक्शन-थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाया था। इसके राइटर-डायरेक्टर नेल्सन दिलीप कुमार थे।

सन पिक्चर्स के बैनर तले कलानिधि मारन द्वारा निर्मित इस फिल्म में रजनीकांत एक सेवानिवृत्त जेलर की भूमिका में थे, जो अपने परिवार को धमकाने वाले एक सनकी मूर्ति तस्कर को पकड़ने के लिए निकल पड़ते हैं। इस फिल्म ने 600 करोड़ रूपए से अधिक का बिजनेस किया था।

रजनीकांत अब नेल्सन दिलीप कुमार की मोस्ट अवटेड फिल्म ‘जेलर 2’ में काम कर रहे हैं। ‘जेलर 2’ में शाहरुख खान की एंट्री होने की खबरें सामने आ रही है। चर्चा है कि शाहरुख खान, फिल्म ‘जेलर 2’ में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। इससे पहले शाहरुख खान की वर्ष 2011 में रिलीज हुई साई-फाई फिल्म ‘रावन’ में रजनीकांत ने कैमियो किया था। वह ‘रावन’ में चिट्टी के किरदार में ही नजर आए थे, जो एक रोबोट था। हालांकि, उस फिल्म के बाद दोनों सुपरस्टार्स को कभी भी साथ में नहीं देखा गया। शाहरुख का किरदार कैसा होगा, इस पर अभी सस्पेंस रखा हुआ है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज  होगी।

भारतीय सिनेमा के लिए ऐतिहासिक पल, ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने राज-सिमरन की कांस्य प्रतिमा का किया अनावरण
लंदन। यशराज फिल्म्स की ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ (डीडीएलजे) के 30 साल पूरे होने पर शाहरुख खान और काजोल ने लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में राज-सिमरन की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया। यह पहली बार है, जब किसी भारतीय फिल्म को लीसेस्टर स्क्वायर में प्रतिमा के रूप में सम्मानित किया गया है। शाहरुख खान और काजोल द्वारा अनावरण की गई यह नई कांस्य प्रतिमा फिल्म के केंद्रीय पात्र राज और सिमरन को उनके प्रतिष्ठित पोज में दर्शाती है और दक्षिण एशियाई समुदायों के बीच पिछले 30 वर्षों में फिल्म के अपार सांस्कृतिक प्रभाव का जश्न मनाती है।

लीसेस्टर स्क्वायर के लोकप्रिय ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ ट्रेल में शामिल होने वाली इस प्रतिमा का अनावरण दोनों बॉलीवुड सितारों, यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी और हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस अलायंस की मुख्य कार्यकारी रोज मॉर्गन की उपस्थिति में किया गया। यह आयोजन भारत और ब्रिटेन के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों का भी उत्सव था।

इस अवसर पर शाहरुख खान ने कहा- ‘डीडीएलजे’ एक सच्चे दिल से बनाई गई फिल्म थी। हम प्रेम की एक ऐसी कहानी कहना चाहते थे, जो बाधाओं को पार कर जाए और दुनिया को दिखाए कि प्रेम दुनिया को बेहतर बना सकता है। शायद यही वजह है कि ‘डीडीएलजे’ का प्रभाव 30 वर्षों से कायम है! मेरे लिए यह फिल्म मेरी पहचान का हिस्सा है और यह बेहद विनम्र क्षण है कि फिल्म, काजोल और मुझे आज भी इतना प्यार मिल रहा है।

शाहरुख ने कहा- मैं यूनाइटेड किंगडम के लोगों और हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस अलायंस का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने ‘डीडीएलजे’ का सम्मान किया और हमें इस तरह अमर किया। यह भावुक कर देने वाला क्षण है, जिसने कई यादें ताजा कर दीं। दुनिया भर में फिल्म को मिले प्रेम से मुझे बहुत गर्व महसूस होता है और मैं यह पल पूरी ‘डीडीएलजे’ टीम, निर्देशक आदित्य चोपड़ा और यशराज फिल्म्स परिवार के साथ साझा करना चाहता हूं। यह क्षण मैं कभी नहीं भूलूंगा।

काजोल ने इस सम्मान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा- यह अविश्वसनीय है कि ‘दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे’ 30 साल बाद भी इतना प्यार पा रही है। लंदन में प्रतिमा का अनावरण होते देखना ऐसा था, जैसे हम अपने इतिहास का एक हिस्सा फिर से जी रहे हों-एक ऐसी कहानी जिसने पीढ़ियों का सफर तय किया है।

काजोल ने कहा- लीसेस्टर स्क्वायर में, जो ‘डीडीएलजे’ के लिए विशेष महत्व रखता है, इस प्रतिमा का स्थापित होना इस क्षण को और भी खास बनाता है। यह पहली भारतीय फिल्म है, जिसे यूके में इस तरह के सम्मान से नवाजा गया है और यह दुनिया भर के डीडीएलजे प्रशंसकों के दिलों में हमेशा जीवित रहेगा। मैं उन सभी की आभारी हूँ, जिन्होंने सभी वर्षों में हमारी फिल्म को अपने दिलों में संजोकर रखा है।

फिल्म ‘डीडीएलजे’ राज और सिमरन की कहानी है। दो प्रवासी भारतीय जो यूरोप और भारत की यात्रा के दौरान प्यार में पड़ते हैं, जिसकी शुरुआत किंग्स क्रॉस स्टेशन से चलने वाली एक ट्रेन में होती है। यह स्थान इसलिए भी उपयुक्त है, क्योंकि लीसेस्टर स्क्वायर पर ‘डीडीएलजे’ का एक द्दश्य फिल्माया गया था, जहाँ राज और सिमरन पहली बार अनजाने में एक-दूसरे के रास्ते से गुजरते हैं, अपने यूरोपीय सफर की शुरुआत से पहले। इस द्दश्य में चौक के दो प्रतिष्ठित सिनेमाघर-व्यू और ओडियन लीसेस्टर स्क्वायर-भी दिखाई देते हैं।

वर्ष 1995 में रिलीज होने के बाद, ‘डीडीएलजे’ एक वैश्विक सनसनी बन गई और विश्व भर में दक्षिण एशियाई समुदायों के लिए सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक बन गई। यह प्रतिमा फिल्म के 30वें वर्ष के जश्न का हिस्सा है और फिल्म आज भी भारत में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग रन जारी रखे हुए है।

‘डीडीएलजे’ हिंदी सिनेमा के इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली फिल्म है। फिल्म की विरासत यूके में भी जारी रही, जहाँ ‘कम फॉल इन लव-द डीडीएलजे म्यूजिकल’ का मंचन इस वर्ष मैनचेस्टर में हुआ।

‘डीडीएलजे’ की यह प्रतिमा अब लीसेस्टर स्क्वायर के ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ ट्रेल का हिस्सा बन गई है, जहां पहले से ही हैरी पॉटर, मैरी पॉपिन्स, पैगिंटन, सिंगिंग इन द रेन, बैटमैन और वंडर वुमन जैसे प्रतिष्ठित पात्र शामिल हैं।

यशराज फिल्म्स के सीईओ अक्षय विधानी ने कहा- एक भारतीय स्टूडियो के रूप में, जो 50 से अधिक वर्षों से दुनिया को भारतीय कहानियाँ सुनाने के मिशन पर है, ‘डीडीएलजे’ को ब्रिटेन में इस तरह सम्मान मिलना हमारे लिए अत्यंत गर्व का क्षण है। लीसेस्टर स्क्वायर जैसी ऐतिहासिक जगह पर अमर किया जाना बेहद विनम्र अनुभव है। यह दर्शाता है कि ‘डीडीएलजे’ का सांस्कृतिक प्रभाव कितना व्यापक रहा है। यह पल हमें आगे भी प्रेरित करता रहेगा।

शाहरुख खान के जन्मदिन पर ‘किंग’ का धमाकेदार टाइटल रिवील वीडियो हुआ रिलीज, जबरदस्त लुक देख दिवाने हुए फैंस
मुंबई। फिल्मकार सिद्धार्थ आनंद ने शाहरूख खान के जन्मदिन के अवसर पर उनकी आने वाली फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो रिलीज किया है। शाहरूख खान के जन्मदिन 02 नवंबर को निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने  फिल्म ‘किंग’ का टाइटल रिवील वीडियो जारी किया, जिसमें शाहरूख का लुक दिखाया गया और यह ‘पठान’ के बाद दोनों की दूसरी कोलैबोरेशन है।

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और माफ्र्लिक्स पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म ‘किंग’ साल 2026 में रिलीज होगी। यह फिल्म दर्शकों को शाहरुख खान का ऐसा रूप दिखाने वाली है, जैसा उन्होंने पहले कभी नहीं देखा होगा और बिना किसी शक यह दुनियाभर के फैंस को थ्रिल कर देगी। यह फिल्म एक स्टाइलिश और जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर है, जो स्टाइल, करिश्मा और थ्रिल को नए तरीके से पेश करेगी। सिद्धार्थ आनंद की यह अब तक की सबसे बड़ी और मसालेदार फिल्म मानी जा रही है, जो उनके एक्शन स्टोरीटेलिंग को एक नए लेवल पर ले जाएगी।

‘किंग’ का टाइटल रिवील शाहरुख खान की शानदार पहचान का जश्न है, सिद्धार्थ आनंद की तरफ से फैन्स के लिए एक तोहफा। इसे शाहरुख के बर्थडे पर रिलीज किया गया, जहां हम देखते हैं उस इंसान को जिसे सब किंग खान कहते हैं, अब वो उसी नाम के रोल में दिख रहे हैं और वो भी दमदार और जोश से भरे हुए अंदाज में। एक ऐसा किरदार जिसका नाम सिर्फ डर नहीं, बल्कि दहशत फैलाता है, जब वो कहता है- ‘सौ देशों में बदनाम, दुनिया ने दिया सिर्फ एक ही नाम किंग’।

शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल : सुपरहिट फिल्में सिनेमाघरों में होंगी फिर से रिलीज, इंडिया और इंटरनेशनल थिएटर्स में धमाका शुरू, फैंस के लिए यादगार पल
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की कुछ सुपरहिट फिल्में 31 अक्टूबर से सिनेमाघरों में फिर से रिलीज होगी। शाहरुख खान ने जब से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा है, तब से वह अपने चार्म, बुद्धि और प्यार से लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं। दो दशक से भी ज्यादा समय से उन्होंने आइकॉनिक फिल्में और यादगार किरदार दिए हैं और आज भी वह बॉलीवुड के बादशाह बने हुए हैं। शाहरुख खान ने एक बड़ा ऐलान किया है कि 31 अक्टूबर से शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल शुरू होगा।

शाहरुख खान ने अपने सोशल मीडिया पर, अपनी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल का ऐलान किया। उन्होंने लिखा है- मेरी कुछ पुरानी फिल्में दोबारा थिएटर में आ रही हैं। उनमें जो शख्स है, वो ज्यादा बदला नहीं है - बस बाल थोड़े बदल गए हैं और दिल से थोड़ा ज्यादा हैंडसम हो गया है। शाहरुख खान फिल्म फेस्टिवल शुरू हो रहा है 31 अक्टूबर से! भारत के चुनिंदा थिएटर्स में पीवीआर, आइनॉक्स के साथ और इंटरनेशनल रिलीज वाईआरएफ इंटरनेशनल के जरिए मिडल ईस्ट, नॉर्थ अमेरिका, यूके, यूरोप और ऑस्ट्रेलिया में होगी।

दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ शुरू की ‘किंग’ की शूटिंग, सोशल मीडिया पर शेयर किया भावुक पोस्ट
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग की शुरू कर दी है। दीपिका पादुकोण ने सोशल मीडिया पर एक दिल छू लेने वाला नोट लिखते हुए, शाहरुख खान के साथ अपनी अगली फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग शुरू करने की बात साझा की है। फिल्म ‘किंग’ दीपिका और शाहरुख की छठी फिल्म है। इससे पहले दोनों कई फिल्मों में साथ नजर आ चुके हैं, जिसकी शुरुआत वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म ‘ओम शांति ओम’ से हुई थी, जो दीपिका का डेब्यू भी था।

दीपिका ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया। दीपिका ने ‘ओम शांति ओम’ की शूटिंग को याद करते हुए बताया कि शाहरुख ने उन्हें एक सीख सिखाई थी, जिसे वह अब तक लिए गए हर फैसले में अपनाती आ रही हैं।

शाहरूख और दीपिका ने वर्ष 2013 में रोमांटिक कॉमेडी ‘चेन्नई एक्सप्रेस’, वर्ष 2014 में ‘हैप्पी न्यू ईयर’ और वर्ष 2023 में रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ में भी साथ काम किया था। उनकी जोड़ी की आखिरी फिल्म ‘जवान’ (2023) थी।

अक्षय ओबेरॉय की एंट्री हुई शाहरुख खान की फिल्म ‘किंग’ में ? फैन्स में बढ़ी उत्सुकता, क्या होगा बड़ा धमाका
मुंबई। अभिनेता अक्षय ओबेरॉय, शाहरूख खान की आने वाली फिल्म ‘किंग’ में काम करते नजर आ सकते हैं। अक्षय ओबेरॉय ने सोशल मीडिया पर यह शेयर करके इंटरनेट पर हलचल मचा दी कि वह पोलैंड के लिए रवाना हो रहे हैं। सबका ध्यान इस बात पर गया कि शाहरुख खान की बहुचर्चित फिल्म ‘किंग’ की शूटिंग भी इस समय पोलैंड में हो रही है। हालांकि, अक्षय की तरफ से अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन समय और जगह के मेल ने फैन्स को उत्साहित और जिज्ञासु बना दिया है।

फैन्स ने तुरंत कयास लगाने शुरू कर दिए कि अक्षय शायद इस बहुप्रतीक्षित एक्शन-थ्रिलर की स्टार कास्ट का हिस्सा बनने जा रहे हैं। इन अटकलों को और मजबूती देता है अक्षय का ‘किंग’ के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद के साथ पुराना रिश्ता। दोनों पहले ‘फाइटर’ और ‘फ्लेश’ जैसे प्रोजेक्ट्स पर साथ काम कर चुके हैं और उनकी अच्छी ट्यूनिंग से यह संभावना और बढ़ जाती है कि अक्षय को ‘किंग’ के लिए लिया जा सकता है। फिलहाल, फैन्स को इंतजार करना होगा कि क्या अक्षय ओबेरॉय सच में शाहरुख खान के इस बड़े प्रोजेक्ट का हिस्सा बनते हैं या नहीं।

शाहरुख खान की ‘मीर फाउंडेशन’ ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1,500 परिवारों तक पहुँचाई मदद, जरूरी रिलीफ किट्स बांटी जा रही
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की ‘मीर फाउंडेशन’ ने पंजाब में बाढ़ प्रभावित 1,500 परिवारों तक मदद पहुंचाई है। ‘मीर फाउंडेशन’ स्थानीय एनजीओ के साथ मिलकर पंजाब बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद कर रहा है। इसके तहत जरूरी रिलीफ किट्स बांटी जा रही हैं, जिनमें दवाइयाँ, हाइजीन से जुड़ी चीजें, खाने-पीने का सामान, मच्छरदानी, तिरपाल की चादरें, फोल्डिंग बेड, कॉटन के गद्दे और दूसरे जरूरी सामान शामिल हैं।

यह पहल अमृतसर, पटियाला, फाजिल्का और फिरोजपुर जैसे जिलों के कुल 1,500 परिवारों तक पहुंचेगी। इसका मकसद है कि लोगों की तुरंत स्वास्थ्य, सुरक्षा संग आश्रय की जरूरतें पूरी की जा सकें, जिससे बाढ़ से प्रभावित परिवार सम्मान के साथ अपनी जिंदगी को दोबारा पटरी पर ला सकें।

‘डॉन 3’ में कैमियो करेंगे अमिताभ बच्चन - शाहरुख खान, रणवीर सिंह के साथ काम करते आ सकते हैं नजर, फैंस में बढ़ी उत्सुकता
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और किंग खान शाहरूख खान फिल्म ‘डॉन 3’ में कैमियो करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड फिल्मकार फरहान अख्तर, रणवीर सिंह को लेकर ‘डॉन 3’ बना रहे हैं। फरहान अख्तर ने इससे पूर्व शाहरूख खान को लेकर वर्ष 2006 में ‘डॉन’ और वर्ष 2011 में ‘डॉन 2’ बनाई थी। शाहरूख की फिल्म ‘डॉन’ वर्ष 1978 में प्रदर्शित सुपरहिट फिल्म ‘डॉन’ की रीमेक थी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने डॉन की भूमिका निभाई थी।

चर्चा है कि ‘डॉन 3’ में कैमियो के लिए अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान को अप्रोच किया गया है। उनसे बातचीत जारी है और सब कुछ ठीक रहा तो रणवीर सिंह के साथ अमिातभ और शाहरूख भी ‘डॉन 3’ में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान मेकर्स के प्रपोजल पर विचार कर रहे हैं। अभी इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। यदि तीनों स्टार एक साथ ‘डॉन 3’ में नजर आते हैं तो उन्हें देखना मजेदार होगा। यदि ‘डॉन 3’ के मेकर्स की प्लानिंग कामयाब होती है तो यह पहला मौका होगा जब अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और रणवीर सिंह एक साथ किसी भी फिल्म में नजर आएंगे।