jaipur missing case - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भटके मासूम की सकुशल घर वापसी, रातभर चला सर्च ऑपरेशन
जयपुर। जवाहर नगर थाना पुलिस ने सूझबूझ और संवेदनशीलता दिखाते हुए घर छोड़कर निकले 8 वर्षीय बालक को उसके परिवार से मिलाया। गुरुवार देर रात चित्रकूट पार्क सेक्टर-2 में अकेले बैठे मिले बच्चे ने पहले अपने माता-पिता नहीं होने की बात कही, लेकिन पुलिस की लगातार कोशिशों के बाद शुक्रवार सुबह उसका घर और मां का पता चल गया। पुलिस के अनुसार रात करीब साढ़े 12 बजे सूचना मिली कि एक बालक चित्रकूट पार्क सेक्टर-2 में अकेला बैठा है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और बच्चे को सुरक्षित थाने लाई। रातभर पुलिसकर्मियों ने उससे बातचीत कर परिजनों का पता लगाने का प्रयास किया। बच्चे ने खुद को आमागढ़ निवासी बताया, लेकिन माता-पिता नहीं होने की बात कहकर पुलिस को उलझाता रहा।

थाना स्पेशल टीम के शंकर शर्मा ने बच्चे ने दी गई जानकारी के आधार पर आमागढ़ क्षेत्र में लगातार खोजबीन की। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे पुलिस को बच्चे के घर और उसकी मां का पता चल गया। इसके बाद थानाधिकारी सरला टीम के साथ आमागढ़ पहुंचीं और परिजनों को थाने बुलाया गया। मां के सामने आने पर भी बच्चा उसके साथ जाने को तैयार नहीं हुआ। समझाइश और काउंसलिंग में सामने आया कि घर पर रह रहे एक व्यक्ति से वह डरता था, जिसके कारण वह घर छोड़कर निकल आया था। पुलिस ने उस आदमी को शांति भंग में गिरफ्तार किया। सुरक्षा का भरोसा मिलने और काफी समझाइश के बाद बच्चा मां के साथ घर जाने के लिए तैयार हो गया। बाद में आवश्यक कार्रवाई के बाद उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।

नाहरगढ़ जंगल से एक साल बाद भी लापता है राहुल, परिजनों की उम्मीदें अब भी जिंदा
जयपुर। नाहरगढ़ जंगल में पिछले साल एक सितम्बर को लापता हुए शास्त्री नगर निवासी राहुल शर्मा की तलाश अब भी जारी है। छोटे बेटे आशीष का शव मिलने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। मां-बाप की आंखें आज भी गेट पर टिकी रहती हैं। इस आस में कि उनका बेटा राहुल कभी लौट आएगा। मां सीता देवी कहती हैं हम जी तो रहे हैं लेकिन हर दिन पीड़ा के साथ जीना पड़ रहा है। पिता सुरेश चंद शर्मा बताते हैं कि बड़े बेटे की अनुपस्थिति ने उन्हें मानसिक और भावनात्मक-रूप से तोड़ दिया है। वे बार-बार पुलिस से गुहार लगाते हैं कि उन्हें सच्चाई बताई जाए और राहुल की तलाश तेज की जाए।

1 सितम्बर 2024 को राहुल और उसका भाई आशीष नाहरगढ़ स्थित चरण मंदिर जंगल के रास्ते से निकले थे। वापसी में आशीष ने फोन कर परिजनों को बताया कि राहुल जंगल में गुम हो गया है और उसे डर लग रहा है। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया। अगले दिन जंगल में आशीष का शव बरामद हुआ, लेकिन राहुल का कहीं पता नहीं चला। पुलिस, परिजन, सिविल डिफेंस व स्थानीय लोगों ने सर्च ऑपरेशन चलाया, यहां तक कि हेलीकॉप्टर से भी तलाश की गई। 16 अगस्त को जंगल में करीब 6 फीट लंबे कंकाल मिलने पर राहुल की गुमशुदगी का रहस्य और गहरा हो गया। राहुल की लंबाई 5.5 फीट थी। कपड़े भी उसके नहीं थे।

परिजनों का सवाल
परिजनों का कहना है कि पुलिस केवल इतना कह रही है कि तलाश जारी है। लेकिन कैसे, इसका कोई स्पष्ट जवाब नहीं। परिजन पुलिस की उस थ्योरी से सहमत नहीं कि दोनों भाइयों में कहासुनी हुई और राहुल भाग गया। उनका कहना है कि यह सच नहीं हो सकता।