journalist - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

'क्या आप इंटरव्यू के लिए उपलब्ध हैं?' पीएम मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार ने राहुल गांधी से मांगा इंटरव्यू
नार्वे। राहुल गांधी और नॉर्वे की पत्रकार हेली लिंग के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत चर्चा का विषय बन गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नॉर्वे यात्रा के दौरान हेली लिंग ने उनसे सवाल पूछने की कोशिश की थी। इस घटना का वीडियो उन्होंने एक्स पर साझा करते हुए भारत में प्रेस स्वतंत्रता को लेकर टिप्पणी की थी।

इस वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर सवालों से बचने का आरोप लगाया। इसके बाद हेली लिंग ने राहुल गांधी की पोस्ट पर जवाब देते हुए पूछा कि क्या वे मंगलवार को फोन इंटरव्यू के लिए उपलब्ध होंगे। पत्रकार ने कहा कि वह नॉर्वे यात्रा को लेकर राहुल गांधी का नजरिया जानना चाहती हैं। हेली लिंग ने अपनी पोस्ट में नॉर्वे और भारत की प्रेस फ्रीडम रैंकिंग का भी जिक्र किया।

लेबनान में हालात तनावपूर्ण : इजरायली हमले में एक पत्रकार सहित पांच लोगों की मौत, बचाव औरा राहत कार्य जारी
बेरूत। लेबनान के दक्षिणी क्षेत्र में इजरायल के हमलों में एक पत्रकार सहित पांच लोगों की मौत हो गयी है। राष्ट्रीय समाचार एजेंसी के अनुसार, पहला हमला दक्षिण लेबनान के अत-तिरी गांव में एक कार पर किया गया, जिसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी। इजरायली सेना ने कहा कि उसने दक्षिण लेबनान में दो वाहनों को निशाना बनाया, जो हिज्बुल्ला से जुड़े एक सैन्य ढांचे से निकले थे। इसके बाद उसी गांव में एक इमारत पर हुए हवाई हमले में एक महिला पत्रकार मलबे में दब गयी। स्थानीय समाचार संस्था में कार्यरत पत्रकार अमल खलील को बाद में मृत पाया गया, जिसकी पुष्टि उनके संस्थान ने की।

रिपोर्ट के अनुसार, खलील और उनकी सहकर्मी ज़ैनब फराज पहले हमले के स्थल पर कवरेज के लिए पहुंची थीं। कई घंटों तक राहतकर्मी और रेड क्रॉस की टीमें वहां पहुंचने की कोशिश करती रहीं, लेकिन इजरायल के लगातार हमलों के कारण उन्हें बाधाओं का सामना करना पड़ा। ज़ैनब फराज को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी शल्य चिकित्सा की आवश्यकता बतायी गयी है। लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने आरोप लगाया कि पत्रकारों के शरण लेने के बाद जिस इमारत में वे मौजूद थे, उसे निशाना बनाया गया।

इस बीच, लेबनान के प्रधानमंत्री नवाफ सलाम ने इन हमलों को युद्ध अपराध करार देते हुए कहा कि पत्रकारों को निशाना बनाना और राहत दलों को बाधित करना अंतरराष्ट्रीय मानकों का उल्लंघन है। सलाम ने एक्स पर लिखा, "पत्रकारों को निशाना बनाना, बचाव टीमों को उन तक पहुंचने से रोकना, और फिर उन टीमों के पहुंचने के बाद उन्हें दोबारा निशाना बनाना, ये सभी 'युद्ध अपराध' की श्रेणी में आते हैं।"

पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ : जनता और सरकार के बीच संवाद का मजबूत सेतु, प्रदेशभर के पत्रकारों ने बजट घोषणाओं के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि पत्रकारों की समस्या सरकार नहीं सुनेगी, तो कौन सुनेगा। हमारी सरकार पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा एवं उनके हितों के लिए प्रतिबद्ध है।

शर्मा शुक्रवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रदेशभर के पत्रकारों से संवाद कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पत्रकार लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। वे जनता और सरकार के बीच संवाद का एक मजबूत सेतु है। पत्रकारों पर समाज को विश्वास होता है तथा पत्रकार सदैव जनहित के मुद्दे सामने लाकर समाज को जागरूक करते हैं। जब मीडिया निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ काम करता है तो लोकतंत्र और मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के बजट में पत्रकारों के कल्याण के लिए अनेक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने कहा कि पत्रकार विपरीत परिस्थितियों में भी मेहनत और समर्पण के साथ निरंतर कार्य करते हैं। वे जनहित की खबरों को जनता तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कार्य करते हैं। आज के दौर में पत्रकारों का योगदान और भी बढ़ गया है। सूचना के इस युग में पत्रकार सही एवं विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए पत्रकारों से व्यक्तिश: संवाद किया और उनके सुझावों को भी सुना तथा उनकी सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। पत्रकारों ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद देते हुए कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से की गई यह पहल पत्रकारों के प्रति सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाती है। पत्रकारों ने इस वर्ष के बजट में राजस्थान वरिष्ठ अधिस्वीकृत पत्रकार सम्मान योजना के अंतर्गत दी जाने वाली सम्मान राशि को 15 हजार रुपए से बढ़ाकर 18 हजार रुपए प्रतिमाह करने के साथ ही राजस्थान आवासन मंडल के माध्यम से जयपुर में आवासीय योजना लाए जाने की घोषणा सहित अन्य पत्रकार कल्याण के कार्यों के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

चीन ने वार्षिक 2 सत्रों को कवर करने के लिए पत्रकारों को किया आमंत्रित
बीजिंग। चीन अपने राष्ट्रीय विधायिका और राष्ट्रीय राजनीतिक सलाहकार निकाय के वार्षिक सत्र को कवर करने के लिए स्थानीय और अंतर्राष्ट्रीय पत्रकारों को आमंत्रित कर रहा है। ये दोनों मार्च में आयोजित किए जाएंगे। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति और चीनी पीपुल्स पॉलिटिकल कंसल्टेटिव कॉन्फ्रेंस राष्ट्रीय समिति (सीपीपीसीसी) के सामान्य कार्यालयों द्वारा संयुक्त रूप से जारी बयान में कहा गया है कि दो सत्रों का समाचार कवरेज मुख्य रूप से ऑन-साइट रिपोर्टिंग के माध्यम के साथ साथ विभिन्न माध्यमों से किया जा सकता है। बयान के मुताबिक, 2 सत्रों के लिए एक मीडिया सेंटर 27 फरवरी से खुला रहेगा। 14वीं एनपीसी का तीसरा सत्र 5 मार्च को शुरू होने वाला है, जबकि 14वीं सीपीपीसीसी राष्ट्रीय समिति का तीसरा सत्र 4 मार्च को शुरू होने वाला है।

आज पत्रकारिता जोखिम और चुनौती भरा काम: त्रिभुवन
जयपुर।  वरिष्ठ पत्रकार और कवि त्रिभुवन ने कहा कि पत्रकारिता चुनौती भरा और जोखिम भरा काम है। वे यहां गत दिवस वरिष्ठ पत्रकार साहित्यकार और प्रगतिशील लेखक संघ राजस्थान के महासचिव रहे ईश मधु तलवार के जन्म दिवस पर पिंकसिटी प्रेस क्लब जयपुर में आयोजित संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में पत्रकारों ने अपना बहुत कुछ खोकर भी दायित्व निभाया। आज भी इसकी उतनी ही आवश्यकता है। पत्रकारिता हमें दायित्व बोध के साथ एक शक्ति देता है। संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ व्यंग्यकार और राजस्थान प्रगतिशील लेखक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष फारूक आफ रीदी ने कहा कि देश इस समय एक संक्रमण काल से गुजर रहा है। इसमें मीडिया की विश्वसनीयता को बचाने की जरूरत है।

वरिष्ठ कवि प्रेमचन्द गांधी और स्वर्गीय तलवार के सुपुत्र डॉ. अनीश तलवार ने कहा बताया कि ईशमधु स्मृति शाकुंतलम सम्मान प्रारंभ किया जाएगा। पत्रकार सुनीता चतुर्वेदी ने संचालन किया। सवाई सिंह, पत्रकार रोशनलाल शर्मा, ऋषिकेश राजोरिया ने भी विचार व्यक्त किए।

साल 2023 में पूरी दुनिया में 120 पत्रकार मारे गए
ब्रसेल्स (एंजेसी)। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स (आईएफजे) का कहना है कि साल 2023 में 120 पत्रकार और मीडियाकर्मी मारे गए तथा दुनिया भर में मारे गए पत्रकारों में से 68त्न गाजा संघर्ष में मारे गए।

आईएफजे की रविवार को जारी एक विज्ञप्ति के मुताबिक साल 2023 में 11 महिलाओं सहित एक सौ बीस पत्रकार और मीडियाकर्मी मारे गए हैं।आईएफजे ने आठ दिसंबर को संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार दिवस से पहले मारे गए पत्रकारों की प्रारंभिक सूची प्रकाशित की थी जिसमें 94 हत्याओं का दस्तावेजीकरण किया गया था। आईएफजे का कहना है कि नवीनतम वृद्धि गाजा युद्ध में अतिरिक्त मौतों के साथ-साथ महासंघ को अन्य हत्याओं के बारे में बताए जाने का परिणाम है।

आईएफजे के महासचिव एंथनी बेलांगर ने कहा,''आज हमारी संवेदनाएं पत्रकारों के परिवारों और विश्व समाचार कक्षों में हमारे सहयोगियों के साथ हैं जो केवल अपना काम करने के कारण मारे गए सहकर्मियों की मौत पर शोक मना रहे हैं। हम हमेशा पत्रकारों को याद दिलाते हैं कि कोई भी कहानी उनके जीवन के लायक नहीं है, ऐसी कई स्थितियां हैं जहां उन्हें जानबूझकर कहानियों को कवर करने और जनता के जानने के अधिकार को प्रतिबंधित करने के लिए लक्षित किया जाता है। विधिवत सूचित होना नागरिकों का लोकतांत्रिक अधिकार है। यह सुनिश्चित करना सरकारों की जिम्मेदारी है कि पत्रकारों को स्वतंत्र रूप से रिपोर्ट करने के लिए सुरक्षा प्रदान की जाए। इस साल के घातक आंकड़े बताते हैं कि हमें पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए राज्यों को प्रमुख तंत्र अपनाने के लिए मजबूर करने वाले एक अंतरराष्ट्रीय बाध्यकारी उपकरण की कितनी सख्त जरूरत है।"

फेडरेशन के रिकॉर्ड के मुताबिक, इस साल दुनिया भर में मारे गए पत्रकारों और मीडियाकर्मियों में से 68 प्रतिशत गाजा संघर्ष में मारे गए हैं। गाजा में युद्ध के परिणामस्वरूप 75 फिलिस्तीनी, चार इजरायली व तीन लेबनानी पत्रकार मारे गए जबकि सीरिया में तीन मीडियाकर्मी मारे गए। एशिया-प्रशांत क्षेत्र में, 12 पत्रकार मारे गए हैं, जिसमें भारत (3), अफगानिस्तान (2), फिलीपींस (2), बांग्लादेश (2), पाकिस्तान (2) और चीन (1) में एक मीडियाकर्मी शामिल हैं।

उत्तर और दक्षिण अमेरिका में 2023 में दस पत्रकार मारे गए जिसमें तीन मैक्सिकन, एक परागुआयन, तीन ग्वाटेमाला, एक कोलंबियाई, एक होंडुरास और एक अमेरिकी शामिल हैं।

अफ्रीका में कैमरून (2), सूडान (1), लेसोथो (1), माली (1), सोमालिया (1), मोजाम्बिक (1), नाइजीरिया (1) तथा रवांडा में एक यानी कुल आठ पत्रकारों की हत्याओं की आईएफजे ङ्क्षनदा करता है जिनकी पूरी तरह से जांच नहीं हो पाई है।

यूरोप में, तीन पत्रकार और मीडियाकर्मी - यूक्रेनी (1), रूसी (1) और फ्रांसीसी (1) - यूक्रेनी युद्ध में मारे गए हैं जबकि अल्बानिया में एक मीडियाकर्मी मारे गए हैं।

आईएफजे विश्व भर के सरकारों से पत्रकारों की सुरक्षा और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए एक अंतरराष्ट्रीय बाध्यकारी कन्वेंशन को तेजी से अपनाने का आह्वान करता है।

लेबनान इजरायली हमले में पत्रकार की मौत पर संयुक्त राष्ट्र में शिकायत दर्ज कराएगा
लेबनान इजरायली हमले में पत्रकार की मौत पर संयुक्त राष्ट्र में शिकायत दर्ज कराएगा बेरूत।

लेबनान के विदेश मंत्रालय ने संयुक्त राष्ट्र में देश के मिशन को निर्देश दिया है कि वह इजरायली हमले में रॉयटर्स के लिए काम करने वाले लेबनानी पत्रकार इस्साम अब्दुल्ला की मौत और एएफपी और अल जीरा के पत्रकारों की चोटों पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में शिकायत दर्ज करें। यह जानकारी लेबनानी प्रसारक एलबीसीआई ने शनिवार को दी।

शुक्रवार को, रॉयटर्स ने पुष्टि किया कि दक्षिणी लेबनान में पत्रकारों को ले जा रही एक कार पर इजरायली हमले में अब्दुल्ला मारा गया। अल जीरा ने बताया कि हमले में तीन और पत्रकार घायल हो गए, जिनमें उसके दो कर्मचारी भी शामिल हैं।

रिपोर्ट में कहा गया है कि लेबनान के विदेश मंत्रालय ने इसके लिए इजरायल को जिम्मेदार ठहराया और चेतावनी दिया कि इजरायल को हमला करने से रोकने में विफल रहने से पूरा क्षेत्र भड़क जाएगा, वैश्विक शांति और सुरक्षा को खतरा होगा और पूरी दुनिया के हितों को खतरे में डाल देगा।

दक्षिणी लेबनान इजरायली गोलाबारी की चपेट में आ गया जब इजरायली रक्षा बलों ने लेबनानी सशस्त्र समूह हिजबुल्ला पर इजरायली क्षेत्र में रॉकेट दागने का आरोप लगाया।

केन्या पाकिस्तानी पत्रकार अरशद की मौत की गहन जांच करे : संयुक्त राष्ट्र
वाशिंगटन। संयुक्त राष्ट्र ने केन्या से पाकिस्तानी पत्रकार अरशद शरीफ की रहस्यमयी मौत की गहन जांच करने और निष्कर्षों को सार्वजनिक करने का आग्रह किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता स्टीफन दुजारिक ने न्यूयॉर्क में पत्रकारों से कहा कि मैंने उनकी मृत्यु की यह दुखद रिपोर्ट देखी। मुझे लगता है कि परिस्थितियों की पूरी तरह से जांच करने की जरूरत है। केन्याई अधिकारियों ने कहा कि पत्रकार की मौत की गहन जांच करेंगे।

दुजारिक ने  जांच के परिणामों को शीघ्रता से साझा किए जाने के महत्व को भी रेखांकित किया। वाङ्क्षशगटन में समाचार ब्रीफिंग में  प्रवक्ता नेड प्राइस ने शरीफ की मौत की केन्या की सरकार द्वारा पूरी जांच के लिए अमेरिकी प्रशासन के आह्वान को दोहराया और कहा कि इसकी जरूरत है, क्योंकि यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है किस वजह से पत्रकार की मृत्यु हुई।

केन्याई अधिकारियों ने पहले कहा था कि शरीफ को पुलिस की गोलियों से मारा गया था, क्योंकि वह नैरोबी के पास एक सड़क पर एक कार में बैठे थे। पुलिस ने दावा किया कि वे एक अपहृत बच्चे के लिए वाहनों की तलाशी कर रहे थे। इस बीच शरीफ के ड्राइवर ने कार नहीं रोकी। जिस पर पुलिस अधिकारियों ने गोलियां चला दीं। पत्रकार के  परिजन ने पुलिस के बयान को  खारिज कर दिया है, और एक स्वतंत्र जांच की मांग की है।

एक पत्रकार ने कहा कि शरीफ ने दुबई में अपने अमेरिकी वीजा को नवीनीकृत करने का प्रयास किया, लेकिन उनका आवेदन खारिज कर दिया गया। पत्रकार ने कहा कि अगर उनका वीजा रिन्यू होता तो उनकी जान बचाई जा सकती थी।

कोसोवो में हिरासत में ली गई रूसी पत्रकार असलमोवा सुरक्षित है- रूसी दूतावास
बेलग्रेड। रिपब्लिक ऑफ कोसोवो में हिरासत में ली गयी रूस के कोम्सोमोल्स्काया प्रावदा अखबार की संवाददाता डारिया असलमोवा सुरक्षित है और मध्य सर्बिया में है। सर्बिया में रूसी दूतावास ने रविवार को यह जानकारी दी और कहा कि उनको हिरासत में लेने का कोई आधार ही नहीं है। सुश्री असलमोवा को कुछ समय पहले कोसोवो गणराज्य में हिरासत में लिया गया था। इससे पहले दिन में गणतंत्र के आंतरिक मंत्री स्वेक्ला ने कहा कि असलमोवा को कोसोवो सीमा पर गणतंत्र में प्रवेश करने का प्रयास करते हुए गिरफ्तार किया गया था, और उन पर बिना सबूत के जासूसी का आरोप है। वहीं रूसी दूतावास ने कहा फिलहाल असलमोवा सुरक्षित है और मध्य सर्बिया में है।

दूतावास ने कहा कि झूठे आरोप के तहत कोसोवरों ने असलमोवा को अपनी सीमा में प्रवेश नहीं कर दिया और अजीब तरह से उन पर 'रूसी गुप्त सेवाओं के लिए काम करने' का आरोप लगाया। उन्हें कई घंटों तक हिरासत में रखा, उनके सेल फोन का उपयोग करने पर प्रतिबंध लगा दिया और तलाशी के लिए उनका सारा निजी सामान ले लिया।'

रूसी दूतावास ने तुरंत इस घटना की सूचना इस क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मिशनों, विशेष रूप से, कोसोवो में संयुक्त राष्ट्र अंतरिम प्रशासन मिशन (यूएनएमआईके) साथ ही संयुक्त राष्ट्र सचिवालय को दी। रूसी दूतावास ने कोसोवो के अंतरिम स्वशासी निकायों द्वारा असलमोवा को हिरासत में लिए जाने को निराधार बताया है और इसे मीडिया की स्वतंत्रता सहित बुनियादी लोकतांत्रिक सिद्धांतों के खिलाफ बताया है। दूतावास ने कहा कि हम संयुक्त राष्ट्र सचिवालय, यूएनएमआईके, ओएससीई (यूरोप में सुरक्षा और सहयोग के लिए संगठन) कोसोवो में मिशन, यूरोपीय संघ के कानून मिशन और संबंधित अंतरराष्ट्रीय संगठनों से घटना का तत्काल और उचित सार्वजनिक समाधान की अपील करते हैं।

दैनिक नवज्योति की ओर से जोधपुर में कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकार पुरस्कार समारोह का आयोजन
जोधपुर। पूर्व पाली सांसद बद्रीराम जाखड़ ने कहा कि दैनिक नवज्योति आम आदमी का अखबार है। यह वो समाचार पत्र है जिसमें छोटी से छोटी खबर को भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाता है। इस समाचार पत्र पर पूंजीपतियों का कोई प्रभाव नहीं है यह पत्रकारिता के सिद्धांतों और आदर्शों को अपनाते हुए सफलता के नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। जाखड़ बुधवार को दैनिक नवज्योति की ओर से जोधपुर में कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकार पुरस्कार समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। इससे पहले अतिथियों ने कप्तान दुर्गाप्रसाद जी की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत थे। लेकिन उदयपुर प्रकरण के बाद उन्हें बुधवार जल्दी सुबह जयपुर जाना पड़ा इसलिए वे समारोह में उपस्थित नहीं हो पाये। लेकिन उन्होंने शुभकामनायें प्रेषित करते हुए सम्मानित होने वाले पत्रकारों को बधाई दी और इस वृहत कार्यक्रम के लिए दीनबंधुजी का भी धन्यवाद जताया। समारोह में सिरोही विधायक संयम लोढ़ा ने कहा कि वो बचपन से ही नवज्योति पढ़ते आये हैं। नवज्योति में पाठकों की हर जिज्ञासा शांत होती है। और समाचार पत्र  भले ही किसी के सहयोग और सपोर्ट से ऊंचे उठे हो लेकिन नवज्योति की लोकप्रियता खुद के ही बुते हैं। खबरों की प्रामाणिकता और निष्पक्षता के साथ सत्यपरकता में नवज्योति का कोई सानी नहीं। उन्होंने सम्मानित होने वाले सभी पत्रकारों को शुभकामनाएं दी।

समारोह को संबोधित करते हुए सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास ने कहा कि नवज्योति सबसे पुराना और विश्वसनीय समाचार पत्र है। दूसरे समाचार पत्रों में खबरें छूट जाती है, लेकिन नवज्योति हर समाचार को उसकी महत्ता के आधार पर प्रकाशित करता है। उन्होंने कहा कि मैं जब पैदा हुई थी तब नवज्योति का प्रकाशन हुआ था। नवज्योति आज यदि लोकप्रियता के शिखर पर है तो वो इसलिए क्यों कि यह समाचार पत्र किसी प्रकार का प्रापेगेंडा नहीं करता। समारोह को संबोधित करते हुए पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सौलंकी कहा कि जिस समय अजमेर से प्रकाशित होकर नवज्योति जोधपुर पहुंचता था तब भी यह इतना ही लोकप्रिय था आज तो यह हर घर की जरूरत बन गया है। उन्होंने नवज्योति की संपादकीय टीम की जमकर सराहना की। रीको निदेशक सुनील परिहार ने कहा कि आजादी की लड़ाई में नवज्योति का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कप्तान दुर्गाप्रसाद जी चौधरी ने पत्रकारिता के जिन सिद्धांतों को प्रतिपादित किया नवज्योति आज भी उसी पर कायम है। यह गौरव की बात है।

समारोह को संबोधित करते हुए शहर विधायक मनीषा पंवार ने कहा कि सरकारी योजनाओं को आम जन तक पहुंचाने का कार्य दैनिक नवज्योति प्रभावी तरीके से करता है। छोटे से छोटे कार्यक्रम को भी नवज्योति कवर करता है इससे अच्छी और बड़ी बात क्या हो सकती है। महापौर कुंती देवड़ा ने कहा कि नवज्योति ने आम आदमी का दिल जीता है और आज भी नवज्योति की खबर पढ़ने के बाद ही पाठकों को संतुष्टि होती है। उन्होंने सम्मानित होने वाले पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि अब उनकी जिम्मेदारी और ज्यादा बढ़ गई है। इससे पहले नवज्योति जोधपुर संस्करण के चीफ रिपोर्टर ने एलएल शर्मा ने कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकार पुरस्कार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अंत में आभार नवज्योति जोधपुर संस्करण के महाप्रबंधक मुकुल गुप्ता ने ज्ञापित किया।

इनका हुआ सम्मान

अशोक कुमार मेघवाल फलोदी, दीपक श्रीमाल बांसवाडा,, सुखपाल जाट, भीलवाडा, किशन उपाध्याय, चूरू, सुरेश जाटोल, बाडमेर, वीरेन्द्र पाटनी छबड़ा जिला बारां, प्रकाश सिंह राठौड़, सोजत सिटी, विनोद दवे, जोधपुर, ललित नारायण श्रीमाली, जोधपुर, प्रकाश खंडेलवाल जोधपुर।

यह थे अतिथि

पूर्व सांसद बद्रीराम जाखड़, विधायक सिरोही संयम लोढ़ा, पशुधन बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह सौलंकी, रीको के निदेशक सुनील परिहार, विधायक सूरसागर सूर्यकांता व्यास, विधायक शहर मनीषा पंवार, महापौर कुंती देवड़ा, नवज्योति ग्रुप के निदेशक हर्ष चौधरी, नवज्योति जोधपुर संस्करण के महाप्रबंधक मुकुल गुप्ता।

जोधपुर में 29 को होगा कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकार पुरस्कार समारोह
जयपुर।  दैनिक नवज्योति के संस्थापक संपादक और स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय कप्तान दुर्गाप्रसाद चौधरी पत्रकारिता पुरस्कार समारोह बुधवार को जोधपुर में आयोजित होगा। दैनिक नवज्योति के प्रधान संपादक दीनबंधु चौधरी ने बताया कि अमृतम पैलेस, नियर डाली बाई सर्किल जैसलमेर-जयपुर बायपास रोड, जोधपुर में 29 जून को सुबह 11.00 बजे आयोजित समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत होंगे।

अध्यक्षता सूचना एवं जनसंपर्क, खेल एवं युवा मामलात राज्य मंत्री अशोक चांदना करेंगे। विशिष्ट अतिथि जोधपुर उत्तर की महापौर श्रीमती कुंती देवड़ा, जोधपुर दक्षिण की महापौर श्रीमती वनीता सेठ, सूरसागर की विधायक सूर्यकांता व्यास, जोधपुर की विधायक श्रीमती मनीषा पंवार और सिरोही के विधायक संयम लोढ़ा होंगे।

यमन में आईईडी से कार में विस्फोट, पत्रकार की मौत, राहगीर घायल
अदन। यमन के सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक केंद्र और बंदरगाह शहर अदन में बुधवार को एक कार में विस्फोट होने की वजह से एक स्थानीय पत्रकार की मौत हो गई है। एक सरकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी। नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक स्थानीय सरकारी अधिकारी ने कहा, ''पत्रकार सबर नोमान अल-हैदरी जिस कार से जा रहे थे उसमें आईईडी फिट किया गया था। कार जब अदन के मंसूर से गुजर रही थी तब उसमें धमाका हो गया। अधिकारी ने कहा, रात को हुई इस घटना में पत्रकार की मौत सहित कुछ राहगीर भी घायल हुए हैं।''

पत्रकार सबर नोमान अल-हैदरी एक जापानी न्यूज आउटलेट के लिए काम करते थे। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि उन्हें क्यों निशाना बनाया गया है। अधिकारी ने इस पर जांच होने की जानकारी दी है। अभी तक किसी भी आतंकवादी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है, हालांकि इस युद्धग्रस्त अरब देश में हाल के दिनों में पत्रकारों को निशाना बनाए जाने की ऐसी कुछ घटनाएं सामने आई हैं। यमन साल 2014 के अंत से गृह युद्ध की चपेट में है। देश के उत्तरी हिस्से के कुछ प्रांतों को हुती विद्रोहियों ने अपने कब्जे में ले लिया है और सऊदी समर्थित यमनी सरकार को भी जबरदस्ती राजधानी सना से बाहर कर दिया है।