sub inspector recruitment exam 2021 - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान SI भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण : तीन प्रोबेशनर उपनिरीक्षक गिरफ्तार, अब तक 130 अभियुक्त हिरासत में
जयपुर। राजस्थान में उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक प्रकरण में एसओजी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन प्रोबेशनर उपनिरीक्षकों को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस एटीएस एवं एसओजी वीके सिंह ने बताया कि अनुसंधान के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त
परमेश चौधरी 26 वर्ष निवासी मालियों की ढाणी, ग्राम त्योदा, पुलिस थाना सांभर, जिला जयपुर ग्रामीण, हाल प्रोबेशनर उपनिरीक्षक, पुलिस लाइन, जिला टोंक। मनोहर सिंह 25 वर्ष सेडीया, पोस्ट गुन्दाव, पुलिस थाना करड़ा, जिला जालोर, हाल प्रोबेशनर उपनिरीक्षक, पुलिस लाइन, कोटा शहर। मनोहर लाल पुनासा, तहसील भीनमाल, पुलिस थाना भीनमाल जालोर, हाल प्रोबेशनर उपनिरीक्षक, पुलिस लाइन, जिला सिरोही।

वी के सिंह ने बताया कि अनुसंधान में पाया गया कि इन तीनों ने पेपर लीक माफिया गिरोह के माध्यम से परीक्षा से पहले लीक हुए सॉल्व्ड पेपर का उपयोग कर परीक्षा उत्तीर्ण की थी। इसके परिणामस्वरूप परमेश चौधरी मेरिट क्रमांक 180, मनोहर सिंह मेरिट क्रमांक 38, और मनोहर लाल मेरिट क्रमांक 171 पर उपनिरीक्षक के पद के लिए चयनित हुए थे। एस.ओ.जी. ने प्रकरण संख्या 10/2024 के तहत गहन जांच के बाद इन तीनों को 23 सितंबर 2025 को गिरफ्तार किया। वर्तमान में इनसे पूछताछ और अनुसंधान जारी है। इस मामले में अब तक 59 प्रोबेशनर उपनिरीक्षकों सहित कुल 130 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

SI भर्ती घोटाला : उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक मामले में एक और प्रोबेशनर उपनिरीक्षक गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान पुलिस की एटीएस और एसओजी ने उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 के पेपर लीक मामले में एक और प्रोबेशनर एसआई को गिरफ्तार किया है। अब तक इस मामले में 56 उपनिरीक्षकों समेत 127 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। एडीजी एसओजी बीके सिंह ने बताया कि आरोपी कैलाश कुमार पुत्र बाबूराम लाछीवाड़ा का गोलिया, सांचौर जालोर को गिरफ्तार किया गया। जांच में कैलाश ने सितंबर 2021 मेंआयोजित एसआई भर्ती परीक्षा में पेपर लीक गिरोह के जरिए लीक हुए सॉल्वड पेपर पढ़कर परीक्षा दी और चयनित हुआ। वह वर्तमान में पुलिस लाइन चित्तौड़गढ़ में प्रोबेशनर एसआई के रूप में तैनात था।

कौन है आरोपी
एडीजी सिंह ने कहा कि आरोपी एसआई ने दसवीं कक्षा में 53%, बारहवीं में 60% और स्वयंपाठी स्नातक में 61% अंक हासिल किए थे। वह पटवारी भर्ती 2015, जेल प्रहरी परीक्षा, कांस्टेबल भर्ती परीक्षा, दिल्ली पुलिस कांस्टेबल भर्ती और उपनिरीक्षक भर्ती 2018 जैसी कई परीक्षाओं में विफ ल रहा। बावजूद 2021 की परीक्षा में वह हिंदी में 180.94, सामान्य ज्ञान में 167.89 अंक कुल 348.83 लाकर मेरिट क्रमांक 25 पर चयनित हो गया।

ऐसे हुआ शक
एडीजी सिंह ने बताया कि आरपीएससी अजमेर से प्राप्त आंकड़ों और एसओजी ने उसी प्रश्नपत्र पर दोबारा री-टेस्ट लिया तो उसमें कैलाश के मूल अंकों और नए अंकों में भारी अंतर पाया। जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामला अब भी जांच के दायरे में है।

उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक : एसआई का पेपर आठ लाख में लेने वाला एक और आरोपी गिरफ्तार
जयपुर। राजस्थान की चर्चित उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक प्रकरण में एसओजी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने परीक्षा से पूर्व लीक हुआ सॉल्वड पेपर पढ़कर लिखित परीक्षा उत्तीर्ण की थी। एडीजी एसओजी एटीएस वीके सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया कि रिंकू यादव (33) निवासी भूरा का जटमल डीग हाल कामां डीग ने पेपर लीक प्रकरण में सक्रिय भूमिका निभाई। उसने पूर्व में गिरफ्तार आरोपी कार्तिकेय शर्मा निवासी गया कुंड मौहल कामां डीग के साथ मिलकर पेपर लीक गिरोह के सदस्य विनोद कुमार जाट उर्फ  विनोद रेवाड़ निवासी पापड़िया की ढाणी, डूंगरी कला से सम्पर्क किया था।

आरोपी रिंकू यादव और कार्तिकेय शर्मा ने मिलकर एसआई भर्ती की लिखित परीक्षा का लीक सॉल्वड पेपर आठ लाख रुपए में खरीदा। इसके बाद 14 सितंबर 2021 को आयोजित परीक्षा की दोनों पारियों का लीक सॉल्वड पेपर विनोद जाट ने व्हाट्सऐप से कार्तिकेय  को उपलब्ध कराया गया। रिंकू ने परीक्षा से पूर्व इस पेपर को पढ़कर परीक्षा दी, जिसमें उसने हिन्दी में 126.01 अंक तथा सामान्य ज्ञान में 160.65 अंक, इस प्रकार कुल 286.66 अंक प्राप्त किए। हालांकि अंतिम चयन सूची में उसका नाम शामिल नहीं हुआ। अब तक इस मामले में 55 प्रशिक्षु उप निरीक्षक सहित कुल 126 आरोपियों पकड़ा जा चुका है।