family - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

गरीब के आशियाने के सपने को दबंगों ने तोड़ा
भैंसरोडगढ़। ग्राम पंचायत बाडोलिया के ग्राम जावरा कला में गरीब पीड़ित महिला ममता बाई के प्रधानमंत्री आवास योजना की स्वीकृत राशि से बनाए जा रहे अधूरे मकान को गांव के ही कतिपय दबंगों ने काम को बीच में रूकवा दिया। जिससे पीड़ित लाचार महिला छोटे बच्चों और परिवार को हाड़कंपाने वाली सर्दी में ठिठुरने को मजबूर है। महिला को मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है। पीड़ित ममता बाई ने सभी प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी देने के बावजूद भी अधिकारी अनदेखा कर रहे है। कड़ाके की सर्दी में  महिला, मासूम बच्चे और परिवार खुले आसमान के नीचे सोने को मजबूर हो रहे। पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि से पीड़ित महिला ममता बाई वैष्णव का स्वीकृत मकान ग्राम पंचायत बाडोलिया के ग्राम जावरा कला में बनाने का पंचायत और सचिव ने सर्वे कर पास किया। जिस पर महिला ने छत नाप तक मकान बनाने के उपरांत गांव के ही कतिपय दबंगों ने महिला को परेशान करते हुए काम को रुकवा दिया। पीड़ित महिला सभी जगह गुहार लगा चुकी है लेकिन प्रशासन भी केवल औपचारिकता ही कर रहा है, जिसका खामियाजा महिला और उसका परिवार इस दंश को ठंड में झेलने को मजबूर है।

परिजनों का दर्द  छलका
पीड़ित महिला ममता बाई ने बताया कि मेरे मकान को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पूर्व में सर्वे रिपोर्ट दर्ज के आधार पर राशि देकर बनाया जा रहा था लेकिन अभी कुछ गांव के ही दबंगों ने नाजायज परेशान कर काम को रुकवा दिया।  मैंने सभी अधिकारियों तक को मेरी पीड़ा बताई लेकिन मेरी समस्या का समाधान आज तक नहीं हुआ । इस संबंध में पीड़ित ममता बाई के देवर छीतर वैष्णव ने बताया कि हमारी जमीन जिस पर मकान बन रहा है। पूर्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत किया गया लेकिन अभी गांव के कुछ लोग हमें नाजायज परेशान कर काम को रुकवा दिया।

इनका कहना है
शिकायत पर गंभीरता रखते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी प्रावधान के तहत कार्रवाई की जाएगी।
- महेश गगोरिया, एसडीएम रावतभाटा

पीड़ित महिला की शिकायत पर मौके पर जाकर सर्वे रिपोर्ट बना उपखंड अधिकारी को दे दी गई है। नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
-नानालाल धाकड़ ,नायब तहसीलदार, रावतभाटा

प्रार्थिया की शिकायत पर रिपोर्ट बनाकर उपखंड अधिकारी को भेज दी गई है।
-बरकत हुसैन, एएसआई रावतभाटा थाना

समाज और परिवार में बुजुर्गों के सम्मान का अनूठा प्लेटफार्म : आचार्य सुधांशु महाराज
जयपुर। विश्व जागृति मिशन के संस्थापक और आध्यात्मिक संत आचार्य सुधांशु महाराज ने कहा कि जीवन में आनंद और शांति के लिए हमें धर्म, संस्कृति, संस्कार और परम्पराओं से जुड़े रहना जरूरी है। माता-पिता, बड़े बुजुर्गों का आदर और वरिष्ठजनों के सम्मान की परम्परा से ही हम परमात्मा से जुड़े रह सकते हैं। इसी उद्देश्य से विश्व जागृति मिशन के तहत परिवार जोड़ो प्रकल्प चलाया जा रहा है। सुधांशु महाराज ने यह बात जयपुर मंडल के तहत परिवार जोड़ो अभियान के तहत आनंदमय जीवन सीनियर सिटीजन क्लब के शुभारम्भ पर प्रसारित विशेष वीडियो संदेश में कही। उन्होंने कहा कि आनंदमय जीवन सीनियर सिटीजन क्लब बुजुर्गों की मानसिक समस्याओं के निराकरण और उनके एकाकीपन को दूर करने के साथ ही उनको हर दिन चुस्त दुरूस्त रखते हुए परिवार में आनंद के साथ बेहतर जीवन जीने का माहौल देने का अनूठा प्लेटफार्म है।

आदर्श नगर में बीस दुकान स्थित सोमश्वर महादेव मंदिर परिसर में नई दिल्ली में विश्व जागृति मिशन के आनंदधाम आश्रम से परिवार जोड़ो अभियान की केन्द्रीय टीम सदस्यों राजेश गम्भीर, जेएल रस्तोगी और आनंद मित्तल की उपस्थिति में यह कार्यक्रम हुआ। जयपुर मंडल के प्रधान मदनलाल अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष नारायण दास गंगवानी सहित पदाधिकारियों सहित जयपुर मंडल से जुड़े श्रद्धालु वरिष्ठ नागरिक, बच्चे और गणमान्य मौजूद रहे।

जमीन विवाद में चाचा-भतीजे की हत्या
सांगोद। जमीन विवाद पर हुए खूनी संघर्ष में कोटा-सांगोद मुख्य स्टेट हाईवे 51 पर मालबावड़ी के निकट शुक्रवार को चाचा और भतीजे की हत्या कर दी गई। दोनों के रक्तरंजित शव मालबावड़ी के निकट पर सड़क किनारे पड़े मिले और पास ही उनकी टूटी बाइक पड़ी हुई थी। पुलिस के अनुसार अशोक कुमावत और रवि कुमावत निवासी रेतीपाड़ा, सांगोद की हत्या कर दी गई। ये रिश्ते में चाचा और भतीजा है। परिवार में भाईयों के बीच जमीन विवाद में हिस्से को लेकर आपसी खिंचतान चल रही थी। एक पक्ष ने आरोप लगाया कि जमीन विवाद के मामले में बातचीत के लिए अशोक और रवि कुमावत को बुलाया गया था। दोनों मृतक खेत पर पहुंचे। इसी दौरान सामने वाले अन्य चार - पांच भाईयो के साथ गाली गलौज हुई और उनके बीच हाथापाई शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ गई  कि दोनों को धारदार हथियारों से मौत के घाट उतार दिया।  सूचना मिलने पर सांगोद थानाधिकारी हीरालाल पूनिया  मय पुलिस जाप्ता के घटनास्थल पर पहुंचे। आरोपियों की धर पकड़ के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

असर खबर का - गरीब परिवार को मिला अपनी जमीन का अधिकार
शाहाबाद। उपखंड मुख्यालय शाहाबाद के राजपुर में अपनी 6 बीघा पुश्तैनी जमीन को लेकर पैमाइश कराने उस पर दबंग पूर्व सरपंच का कब्जा हटाने को लेकर उपखंड मुख्यालय शाहाबाद में पीड़ित परिवार मंगलवार को धरना पर बैठ गया था। उक्त खबर को दैनिक नवज्योति ने बुधवार के अंक में प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसका असर यह हुआ कि मौके पर ही बुधवार को तहसीलदार शाहाबाद पुलिस स्टाफ मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार की भूमि की पैमाइश कराई तथा दबंग व्यक्तियों द्वारा जो कोर्ट कर रखा था उसे हटा दिया गया और पीड़ित परिवार को अपनी जमीन का हक मिला। पीड़ित सुखलाल ने बताया गया कि मेरी 6 बीघा जमीन जो कब्जे में थी उसे बुधवार को कब्जे से हटा दिया गया तथा प्रशासन द्वारा जेसीबी से खाई को दबाकर कब्जा दे दिया गया। मेरी जमीन 6.04 बीघा जमीन खसरा नंबर 262 आधी जमीन पर जबरन कब्जा कर लिया गया था और पत्थर का कोट भी कर लिया और खेत में धान बो दी। पीड़ित परिवार ने बताया कि जब तक हमें हमारा अधिकार नहीं मिला तब तक हम धरने पर बैठे रहें।

प्रशासन ने हमको न्याय दिलवाया। दबंगों के कब्जे से हमारी जमीन को मुक्त कराया हम शासन का आभार व्यक्त करते है और प्रशासन द्वारा किया गया न्याय सराहनीय रहा।
- चैन सिंह प्रजापत, पीड़ित परिवार का सदस्य।

लंबे समय से दबंग भू माफिया ने हमारी जमीन पर कब्जा कर रखा था इसकी शिकायत हमने जिला मुख्यालय तक की उसके बाद हमे न्याय नहीं मिला और क्रमिक अनशन पर 2 दिन तक बैठना पड़ा, लेकिन जब दैनिक नवज्योति अखबार ने हमारी समस्या को प्रमुखता से उठाया। जिसके कारण ही हमें न्याय मिला। हमारा पूरा परिवार प्रशासन व  दैनिक नवज्योति अखबार का आभार व्यक्त करता हैं।
- सुखलाल प्रजापत, पीड़ित।

प्रशासन ने दबंग के कब्जे से जेसीबी मशीन की सहायता से हमको हमारे हक की जमीन दिला दी है। हम प्रशासन का आभार जताते है।  जिला कलक्टर  का भी आभार व्यक्त करते हैं।
- कल्लाराम प्रजापत, पीड़ित परिवार का सदस्य।

पीड़ित परिवार को उसकी जमीन पर कब्जा दिलवा दिया गया है। बुधवार को पुलिस स्टाफ सहित मौके पर पहुंचकर भूमि की पैमाइश कराई गई तथा जो  कोट पत्थरों का कर रखा था उसे हटा दिया गया और जेसीबी से खाई खुदवा दी गई उक्त भूमि की पैमाइश करा कर पीड़ित परिवार के सुपुर्द कर दी।
- शिवनारायण रावत, तहसीलदार, शाहाबाद।

बांदा में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या
बांदा। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले के गिरवां थाना क्षेत्र में एक ही परिवार के दम्पति सहित चार लोगों की हत्या का मामला सामने आया है। मृतकों में दंपती, पुत्र और महिला शामिल है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। फोरेंसिक और डॉग स्क्वायड टीम मौके पर पहुंच गई। इस बीच पुलिस ने शक के आधार फिलहाल मृत गृहस्वामी के पुत्र को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने रविवार को बताया कि बड़ोखर बुजुर्ग गांव में लगभग 70 वर्षीय चुन्नू कुशवाहा और 65 वर्षीय पत्नी कैलाशिया, भाभी विजनिया (75) और आठ वर्षीय प्रियांशु की हत्या शनिवार देर रात किसी धारदार हथियार से की गई है।

सूचना की सूचना मिलते ही आज समस्त पुलिस अधिकारी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए। अधिकारियों की मौजूदगी में डाग स्क्वायड और फील्ड यूनिट द्वारा घटना का विस्तृत निरीक्षण किया गया और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह का प्रतीत हुआ। घर में जबरदस्ती घुस कर घटना को अंजाम देने के सबूत नहीं मिले। मृतक के पुत्र की पिता से अनबन रहती थी। जिसके कारण उसकी पत्नी (पुत्र-वधू) दो वर्ष से अपने मायके में रह रही है मृतक का बेटा भी तीन दिन से घर से गायब था। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर विस्तृत जांच शुरू की गई।

दामाद के वार से ससुर की हत्या
जयपुर। शास्त्री नगर इलाके में एक दामाद ने अपने ससुर की हत्या कर दी। झगड़े में बीच-बचाव करने आए ससुर के गले पर दामाद ने घुसा मारा था। पुलिस ने मारपीट कर हत्या में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाधिकारी दिलीप सिंह शेखावत ने बताया कि कलाकार कॉलोनी पानीपेच के हरजीनाथ की हत्या हुई है। हरजीनाथ अधिकतर समय अपने घर पर ही रहते थे। पड़ोस में दामाद मिठ्‌ठू नाथ रहता है, जो ऑटो चलाता है।

रात करीब 11:40 बजे मिठ्‌ठू नाथ और उसकी पत्नी रतना के बीच झगड़ा हो गया। झगड़े होने पर रतना का भाई भरतनाथ बीच-बचाव करने गया। मिठ्‌ठू नाथ ने भरत के साथ मारपीट की। हंगामा सुनकर हरजीनाथ घर से बाहर चले गए। झगड़े को रोकने पर दामाद मिठ्‌ठू नाथ ने उनके साथ भी मारपीट की। हरजीनाथ के घुसे की मार दी, जिससे वह बेहोश होकर गिर गए। परिवार वालों ने उन्हें एसएमएस अस्पताल रेफर पहुंचाया, जहां हरजीनाथ की मौत हो गई। हरजीनाथ की बेटी सपेरा की रिपोर्ट पर पुलिस ने मारपीट और हत्या की धारा में मामला दर्ज किया है।

पारिवारिक समस्याएं और देश के प्रति कर्तव्य की कहानी
जी स्टूडियोज और अहमद खान द्वारा प्रस्तुत, ए पेपर डॉल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन, जी स्टूडियोज, शायरा खान और अहमद खान द्वारा निर्मित, इस फिल्म का निर्देशन कपिल वर्मा ने किया है। फिल्म ‘राष्ट्र कवच ओम’ में एक्टर आदित्य रॉय कपूर अपनी हाई-ऑक्टेन एक्शन-थ्रिलर के लिए लगातार सुर्खियां में रहे हैं। 200 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म उस मापदंड में खरी नहीं उतरती, जितना इस फिल्म का हाईप और प्रमोशन हुआ था । इस फिल्म में जैकी श्रॉफ उर्फ देव राठौड़ एक वैज्ञानिक हैं। वह सरकार के साथ मिलकर एक मिशन पर होते हैं, लेकिन उनके अचानक लापता होने की खबर से हंगामा मच जाता है। इसी साइंटिस्ट की तलाश का जिम्मा आदित्य रॉय कपूर को मिलता है, जो पैरा कमांडो के किरदार में है। फिल्म की कहानी में मोड़ तब आता है, जब वैज्ञानिक को देशद्रोही समझ लिया जाता है और ये मामला धीरे-धीरे देशद्रोह तक पहुंच जाता है फिर देश की एजेंसियां उनकी तलाश में लग जाती हैं। आदित्य रॉय कपूर, जैकी श्रॉफ की तलाश में किन-किन दिक्कतों से जूझते हैं, आखिर ये गुत्थी किस तरह सुलझती है। असली देशद्रोही कौन है, उनका मकसद क्या था। यह तो आपको फिल्म देखकर ही पता चलेगा।

फिल्म में सब घटनाक्रम बहुत तेजी से बदलते हैं, इतनी तेजी से की दर्शक असमंजस में पड़ जाता है की ये कैसे हुआ। कहानी ठीक है, लेकिन उसकी पटकथा में इतने ट्विस्ट एंड टर्न भर दिए हैं कि सर ही चकरा जाता है। पारिवारिक समस्याएं और देश के प्रति कर्तव्य के बीच एक्शन से भरी इस फिल्म में आदित्य रॉय कपूर ने काफी मेहनत की है। उन्होंने अपनी चॉकलेट बॉय वाली इमेज से एक रफ टफ कमांडो के किरदार को दिल से जिया है। उनका दर्द लोगों को छूता है। यादशत और अपने बीते कल की कश्मकश में उलझा हुआ कमांडो अपने खून की हर बूंद देश को समर्पित करने वाले किरदार को साकार करता है। फिल्म के डायरेक्टर ने इस फिल्म में जान भरने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया है, पर कमी साफ झलकती है। पटकथा कमजोर और पुरानी लगती है। जैकी श्रॉफ ने अपनी भूमिका से न्याय किया है, संजना संघी दिल बेचारा के बाद एक रॉ एजेंट की भूमिका में अच्छी लगती हंै, उनकी आदित्य के साथ केमिस्ट्री खूब जमी है। आशुतोष राणा और प्रकाश राज जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी छाप छोड़ने में कामयाब हुए हैं। ये एक हार्ड-कोर मास फिल्म है। साउंड ट्रैक बहुत अच्छा है, लेकिन वी एफ एक्स इफेक्ट्स में करने के लिए बहुत कुछ गुंजाइश थी। खैर फिल्म में सब कुछ था मगर उस मुकाम तक पहुंचने में नाकामयाब होती है, जितनी इससे उम्मीद थी।
-दानिश राही

जानलेवा कर्ज: एक ही परिवार के पांच सदस्यों ने की आत्महत्या
तिरुवनंतपुरम। केरल में तिरुवनंतपुरम के कल्लम्बलम कस्बे में कर्ज से लदे एक परिवार के पांच सदस्यों के खुदकशी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक मृतकों की पहचान मणिकंदन, उनकी पत्नी संध्या, बच्चे अमेया और अजेश और उनकी मां की बहन देवकी के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि मणिकंदन अपने कमरे में लटके पाये गये, जबकि अन्य ने कथित तौर पर जहर खाकर आत्महत्या कर ली।

बताया जाता है कि परिवार के लोग अत्यंत आर्थिक तंगी से जूझ रहे थे। पंचायत स्वास्थ्य अधिकारियों की आपत्ति तथा अन्य कारणों से पिछले कुछ दिनों से मणिकंदन अपनी दुकान नहीं खोल सके थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आवश्यक तहकीकात कर रही है।

घायल युवक की मौत के बाद भड़के परिजन, किया हिंसा का तांडव
बांदीकुई। थाना इलाके के मोटूका गांव में भूमि विवाद को लेकर हुए झगडे के पांचवे दिन घायल युवक की उपचार के दौरान मौत हो जाने पर बुधवार रात मृतक के परिजन, रिश्तेदार व समर्थकों ने हिंसा का तांडव करते हुए हंगामा खडा कर दिया। मृतक के परिजनों सहित अन्य लोगों ने तथाकथित हमलावर परिवार के चार घरो में तोड़फोड़ कर पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी। घरो में रखे टीवी, फ्रीज, मोपेड, प्लंग व अन्य सभी सामान को कबाड बना दिया और शव को एक दुकान के अंदर रखकर बैठ गए।

आक्रोशित लोगों ने यह बयान जारी कर दिया कि मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी व मुआवजा देने पर ही दाह संस्कार किया जाएगा। सूचना पर पुलिस उप अधीक्षक उदय सिंह मीना, तहसीलदार ओमप्रकाश गुर्जर व बांदीकुई थानाधिकारी नरेश कुमार शर्मा मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे तथा मृतक के परिजनों से शव का दांह संस्कार करवाने चाहा, लेकिन वे मांग पूरी होने पर ही दाह संस्कार करने पर अड गए। प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी समझाईस के बाद गुरुवार दोपहर करीब एक बजे वे दाह संस्कार करने के लिए तैयार हो गए। बताया जाता है कि 23 जून को भूमि विवाद को लेकर हुए झगडे में घायल युवक जगदीश सैनी (29) निवासी मोटूका की उपचार के दौरान एसएमएस जयपुर में मौत होने के मामले में पुलिस ने कुछ लोगो को हिरासत में ले लिया है। मृतक जगदीश सैनी की मौत के बाद हुई हिंसा पर नजर रखने के लिए गुरुवार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ लालचंद कॉयल दिन भर बांदीकुई पुलिस थाने में डेरा डाले रहे।

यह था मामला: जानकारी अनुसार मोटूका गांव में खेत की जुताई को लेकर एक ही कुटुम्ब के चेचरे भाईयो में हथियारों से खूनी संर्घष हो गया था। खूनी संर्घष में जगदीश सैनी के सिर में धारधार हथियारों से हमला कर देने की वजह से वो गंभीर रूप से घायल हो गया था। झगडे में अन्य लोग भी घायल हो गए थे। जिन्हे प्राथमिक उपचार के बाद राजकीय अस्पताल बांदीकुई से जयपुर रैफर कर दिया था।

वीडियो बनाने वाले का जलाया मोबाईल: जानकारी अनुसार तथाकथित हमलावर व उसके भाईयों के घरों में करीब डेढ़ सौ से अधिक लोगों ने हमला कर दिया, इस दौरान तोड-फोड़कर पट्रोल छिडकर आग लगा रहे थे। उस समय एक युवक घटना का वीडियो बना रहा था। जिस पर तोड़-फोड़ करने वालों की नजर पडी तो उन्होंने उसका मोबाईल आग के हवाले कर।  वहीं हमले के विरोध में इस संबंध में केशंता सैनी पत्नी पांचूराम ने दर्जनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

पारिवारिक बंटवारे के झगडे में मां, पत्नी, तीन बेटे घायल
हिण्डौन सिटी। गांव गद्दीपुरा में बुधवार को पारिवारिक बंटवारे व नलकूप के तार काटने के बाद बुधवार को सुबह झगडे में मां, पत्नी और तीन बेटे घायल हो गए। मां और बेटे की हालत गंभीर होने के कारण राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। डॉ. जेपी मीना ने बताया कि गद्दीपुरा में पारिवारिक बंटवारे के विवाद के चलते सुबह बड़ा बेटा सतीश पुत्र नत्थी जाटव ने खेत पर लगे नलकूप का तार काट दिया, जिससे पानी की मोटर नीचे गिर गई।

इसी को लेकर मां रूकमणी देवी पत्नी नत्थीलाल पुत्र गौरव व राम सिंह ने नलकूप का तार काटने को लेकर कहासुनी हो गई। मां-बेटों में लाठी, डण्डे चल गए जिससें मां रूकमणी देवी, बेटा गौरव व रामसिंह घायल हो गए। दूसरे पक्ष का बेटा सुपीदा घायल हो गई। मां रूकमणी देवी व सतीश जाटव को गंभीर चोट लगने से दोनों को राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दोनों भाई व भाभी बचाव के लिए आए तो उनके साथ भी मारपीट कर दी।

मौत का वह मंजर सामने आते ही सिहर उठते हैं परिजन
प्रागपुरा। उत्तराखण्ड में ग्लेशियर टूटने से मची तबाही को नौ साल बीत जाने के बाद भी अपनों को खोने वाले परिवार मौत के उस मंजर को याद करते ही सिरह उठते हैं। बाबा केदारनाथ दर्शन को गए हजारों श्रद्धालुओं ने उस आपदा का मंजर देखा था व सैंकड़ों श्रद्धालु उस प्राकृतिक आपदा में समाकर काल कवलित हो गए, जिनका आज तक पता नहीं चला। अपनों को ढूंढने गए परिजनों रौंगटे मंजर को याद कर आज भी खड़े हो जाते हैं। तीज त्योहारों व घर में होने वाले मांगलिक आयोजन के समय  आज भी अपनों को याद कर सिसक उठते हैं। उल्लेखनीय है कि 2013 में 16-17 जून को ग्लेशियर टूटने से  मंदाकिनी नदी ने भारी तबाही मचाई थी। सैंकड़ों तीर्थयात्री पानी में बह कर लापता हो गए थे।  धर्मशालाओं, होटलों और मंदिरों में ठहरे लोगों का भी आज तक कोई पता नहीं चला। यहां तक सैंकड़ों वाहनों का भी अता पता नहीं चला।
जयपुर जिले के 225 यात्री हुए थे लापता : त्रासदी में राजस्थान के करीब 499 लोग लापता हुए थे। जिनमें जयपुर जिले के सबसे अधिक 225 यात्री गुम हुए हैं। जिनमें से किसी परिवार के माता-पिता तो किसी परिवार का जवान बेटा लापता हुआ था। यहां से गए परिजनों ने करीब एक माह तक लापता हुए अपनों को खूब ढूंढा लेकिन दूर-दूर तक तबाही के निशान के सिवा कुछ नहीं मिला। ऐसे में थकहार कर वापस सिसक ते हुए परिजन लौट गए। जयपुर की बस्सी तहसील के 61 केदारनाथ यात्री आज तक वापस नहीं लौटे। विराटनगर के खातोलाई गांव में भी 4 दम्पति सहित 16 लोग उस त्रासदी का शिकार हुए। जिनका आज तक पता नहीं चला। शाहपुरा से 5, पावटा से 8 व 2 पावटा से सम्बन्ध रखने वाले व हाल निवासी अलवर, चाकसू से 25, फागी से 2 और जमवारामगढ़ 28 लोग लापता हुए थे।

आहट से लगता उनसे बिछडेÞ परिजन लौट आए

पावटा निवासी महेश कुलवाल, अशोक कुमार, राजेन्द्र खण्डेलवाल, गोविन्द सोनी, राजेश लाभी, महावीर यादव, निधी गारमेन्ट के यादव सहित कई लोगों ने बताया कि रात को कामकाज निपटाकर व सुबह काम पर जाने से पहले घर की चौखट पर टकटकी लगी रहती है। उन्हें ऐसा अनुभव होता है कि उनके परिजन आ रहे हैं। पावटा कस्बे में करीब डेढ दर्जन लोगों ने अपने माबापो को खो दिया है व आधा दर्जन परिवारों को इसी तरह का दर्द है। त्रासदी में किसी ने माता-पिता खो दिए तो किसी ने पति, भाई को।  महेश कुलवाल व राजेश लाभी ने बताया कि उनकी बहिनें ससुराल से पावटा आती हैं तो मां-बाप की तस्वीरों के सामने खड़ी होकर सुबक उठती है। बहुत से परिवार है, जिनके कई अपने वापस नहीं लौटे।

आश्रितों को भी अनुकम्पा नियुक्ति का इंतजार

अपने परिजनों को खोने वाले अशोक कुलवाल, राजेन्द्र कुमार खण्डेलवाल, महावीर यादव, महेश कुमार, राजेश कुमार ने बताया कि केन्द्र व राज्य सरकार से सहायता राशि तो मिल चुकी, लेकिन उत्तराखंड सरकार से 1.5 लाख का पैकेज और राजस्थान सरकार से अनुकम्पा नौकरी का अभी तक इंतजार है। पीड़ितों के मुताबिक त्रासदी के बाद तत्कालीन मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीड़ित परिवारों को संबल देने के लिए सहायता राशि व एक आश्रित को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी। लेकिन उसके बाद दिसम्बर 2013 में नई सरकार बनने के बाद अनुकम्पा नियुक्ति के प्रावधान को समाप्त कर दिया गया। तब से आश्रित परिवार अनुकम्पा नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे।

अब 8 माह पहले गहलोत सरकार ने पुन

इन परिवारों को राहत प्रदान करते हुए अनुकम्पा नियुक्ति देने का फैसला किया है। इसके बाद जनवरी 2022 में पीड़ित परिवारों के आश्रितों का प्रशासन की  ओर से वैरिफिकेशन भी किया जा चुका है, लेकिन अभी उनको निुयक्ति का इंतजार है।

खूब तलाशा, नहीं मिले माता-पिता

पावटा से गए 8 जने व एक दम्पत्ति अलवर से गए परिजनों ने बताया कि उनके माता-पिता भी 2013 में केदारनाथ की यात्रा पर गए थे, जो उस त्रासदी का शिकार हो गए। अशोक कुलवाल व राजेश लाभी ने बताया कि वहां बादल फटने से हुई त्रासदी में माता-पिता दोनों, राजेन्द्र खण्डेलवाल के ताउ व ताई, महावीर यादव के बाबाजी, महेश कुलवाल के पिता  लापता हो गए। घटना बाद वहां जाकर एक माह रह कर उनको खूब तलाश किया लेकिन उनका पता नहीं चला। उस समय सरकार ने आश्रितों को सरकारी नौकरी देने की घोषणा की थी, लेकिन अभी तक नहीं मिली।

राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष ने सपरिवार किये बालाजी दर्शन
मेहंदीपुर बालाजी। राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण व्यास परिवार सहित सोमवार को मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। जहां उन्होंने स्वमंभू बालाजी महाराज के दर्शन किये। मंदिर पुजारियों ने उनका माला व चोले का टीका लगाकर अभिनंदन किया। व्यास ने परिवार सहित भैरव बाबा व प्रेतराज सरकार के ढोक लगा देश प्रदेश ख़ुशहाली की कामना की । ज़िला न्यायाधीश पूरणमल शर्मा ने मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष की अगवानी की । मंदिर ट्रस्ट सचिव एमके माथुर ने व्यास को बालाजी महाराज की मोदक प्रसादी भेंट की । इस दौरान बालाजी थानाधिकारी गिरार्ज प्रसाद सिकराय कोर्ट रीडर महेश मीना , तामिल रवि पाठक  एएसआई शीशराम आर्य , कांस्टेबल गिल्याराम मौजूद रहे