all india coordination meeting of rss - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक का समापन : संघ ने पंजाब में बढ़ते नशे और धर्मांतरण पर जताई चिंता
जोधपुर। लाल सागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में 5 से 7 सितंबर तक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की तीन दिवसीय अखिल भारतीय समन्वय बैठक का रविवार शाम संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के संबोधन के साथ समापन हो गया। बैठक में संघ से जुड़े 32 संगठनों के 300 से अधिक पदाधिकारियों ने भाग लिया। अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने प्रेस वार्ता में बताया, बैठक में राष्ट्रीय महत्व के कई विषयों पर चर्चा हुई। विभिन्न संगठनों ने अपने-अपने क्षेत्रों में किए जा रहे कार्यों और अनुभवों को साझा किया। विशेष रूप से महिलाओं की भूमिका और उनके बढ़ते योगदान पर विमर्श हुआ। खेल परिषद में महिलाओं की सहभागिता और ऑपरेशन सिंदूर जैसी पहल पर भी विचार रखे गए।

नई शिक्षा नीति में शिक्षा के भारतीयकरण, राष्ट्रीय भाषा की भूमिका और संघ के शिक्षा क्षेत्र में सक्रिय संगठनों के नवाचार पर चर्चा हुई। सभी संगठनों ने शिक्षा नीति की दिशा को उचित बताया और संघ के कार्यों से जुड़ा फीड बैक भी साझा किया। पिछले एक वर्ष में हुए सामाजिक-राजनीतिक बदलावों पर भी विचार हुआ। पंजाब में नशे की प्रवृत्ति रोकने के प्रयास, मणिपुर में शांति स्थापना और देशभर में आई बाढ़ की स्थितियों में किए गए राहत कार्यों पर चर्चा हुई। बैठक में 2 अक्टूबर को दशहरे पर संघ के शताब्दी वर्ष से जुड़े आयोजनों पर भी विचार किया गया। नागपुर में मुख्य कार्यक्रम के साथ वर्ष भर देशभर में होने वाले आयोजनों की रूपरेखा तय की।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति क्रियान्वयन पर मंथन
बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन पर भी मंथन हुआ। विद्या भारती, अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ, शिक्षा संस्कृति उत्थान न्यास, भारतीय शिक्षण मंडल, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सहित विभिन्न संगठनों ने अपने अनुभव साझा किए। भारतीय भाषाओं को शिक्षा के प्रत्येक स्तर पर महत्व देने और पाठ्यपुस्तकों में भारतीय ज्ञान परंपरा को स्थान देने की आवश्यकता पर सहमति बनी। देश की सामाजिक स्थिति पर प्रस्तुतियों में पंजाब में बढ़ते धर्मातंरण और नशे की समस्या पर चिंता व्यक्त की गई। बंगाल में अवैध घुसपैठ और उससे उत्पन्न कानून-व्यवस्था की समस्याओं पर भी गंभीर चर्चा हुई। पूर्वोत्तर राज्यों में पिछले वर्षों में हुए सकारात्मक बदलावों का स्वागत किया गया, वहीं मणिपुर की स्थिति को लेकर सतत प्रयासों और हाल ही में समझौते को शांति की दिशा में सकारात्मक कदम बताया।

महिला सशक्तिकरण पर चर्चा
महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, जनजातीय क्षेत्र, सामाजिक समरसता, नशा मुक्ति और सेवा कार्य जैसे मुद्दों पर विस्तृत प्रस्तुतियां दी गईं। महिला सहभागिता पर विशेष जोर देते हुए बताया, संघ प्रेरित संगठनों में महिलाओं की भागीदारी निरंतर बढ़ रही है। क्रीड़ा भारती की ओर से महिला खिलाड़ियों पर किए व्यापक अध्ययन और योग-मेडिटेशन को अपनाने की प्रवृत्ति पर  विचार रखा गया।

पंच परिवर्तन की योजना का खींचा खाका
बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष और पंच परिवर्तन (पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य आदि) पर भी योजनाओं का खाका खींचा गया। यह तय हुआ, कि शताब्दी वर्ष केवल एक आयोजन नहीं होकर नए संकल्पों की शुरूआत बनेगा। अंत में निष्कर्ष रहा, कि देश व समाज की स्थिति सकारात्मक दिशा में बढ़ रही है, मगर अभी भी कई मुद्दों पर सतत कार्य की आवश्यकता है। सभी संगठन अपने-अपने स्तर पर समाज के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे।

आरएसएस की अखिल भारतीय समन्वय बैठक : संघ शताब्दी, पंच परिवर्तन, शिक्षा नीति और जनजातीय सामाजिक विकास पर चर्चा
जोधपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ प्रेरित संगठनों की अखिल भारतीय पदाधिकारियों की समन्वय बैठक का सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की मौजूदगी में भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर शुभारंभ हुआ। तीन दिवसीय बैठक 7 सितम्बर तक चलेगी, जिसमें संघ परिवार के 32 संगठनों के अखिल भारतीय पदाधिकारी सहभागी बने हैं। बैठक की शुरुआत संगठन मंत्र के सामूहिक वाचन से हुई। इसके बाद विभिन्न संगठनों ने अपने.अपने क्षेत्रों में नवीन प्रयोगों का प्रतिवेदन रखा गया। इस अवसर पर सभी छह सह सरकार्यवाहों के साथ विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार व संगठन मंत्री मिलिंद परांडे, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांता अक्का व प्रमुख कार्यवाहिका सीता गायत्री, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के अध्यक्ष डा. राजशरण शाही व संगठन मंत्री आशीष चौहान, सक्षम के अध्यक्ष डॉ. दयाल सिंह पवार, संगठन मंत्री चंद्रशेखर, पूर्व सैनिक सेवा परिषद के अध्यक्ष ले. जनरल विष्णु कांत चतुर्वेदी, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और संगठन मंत्री बीण्एल. संतोषए वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष सत्येंद्र सिंह व संगठन मंत्री अतुल जोग तथा सीमा जागरण मंच के संयोजक मुरलीधर सहित अनेक पदाधिकारी मौजूद रहे। इस अवसर पर राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी बैठक में शामिल हुए।

सीएम ने डिफेंस अकादमी का अवलोकन किया
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शुक्रवार को अल्प प्रवास पर जोधपुर पहुंचे। विशेष विमान से दोपहर करीब 4 बजे एयरपोर्ट पर उतरे। एयरपोर्ट से मुख्यमंत्री सीधे लाल सागर स्थित आदर्श विद्या मंदिर स्कूल पहुंचे, जहां आरएसएस प्रमुख डा. मोहन भागवत और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा तीन दिवसीय समन्वय बैठक में भाग ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने यहां लगभग 15 मिनट तक डा. भागवत और नड्डा से मुलाकात की। हालांकि बातचीत के विषयों की आधिकारिक जानकारी साझा नहीं दी गई। लेकिन सूत्रों के अनुसार राजस्थान की राजनीतिक परिस्थितियों और पर्यावरण संरक्षण सहित कुछ समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई।बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने आदर्श स्कूल परिसर में नवनिर्मित डिफेंस अकादमी का अवलोकन किया और आरएसएस कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

आगामी कार्यक्रमों पर होगा विचार विमर्श
बैठक में संघ शताब्दी वर्ष के आगामी कार्यक्रमों पंच परिवर्तनद्व सामाजिक समरसताद्व कुटुंब प्रबोधनद्व पर्यावरण अनुकूल जीवनद्व स्वआधारित रचना और नागरिक कर्तव्य पालन पर गहन चर्चा होगी। साथ ही राष्ट्रीय शिक्षा नीति52020 अंतर्गत किए जा रहे प्रयासों और जनजातीय क्षेत्रों में सामाजिक विकास की योजनाओं पर भी विचार विमर्श होगा।