Duleep Trophy - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सेंट्रल जोन ने जीता दलीप ट्रॉफी खिताब : 11 साल बाद खिताब किया अपने नाम, फाइनल मुकाबले में साउथ जोन को 6 विकेट से हराया
बेंगलुरु। यश राठौड़ (194), सारांश जैन दो पारियों में (69 व 179 रन और आठ विकेट) के साथ रजत पाटीदार के तेज 101 रनों की बदौलत सेंट्रल जोन ने फाइनल मुकाबले के पांचवें दिन साउथ जोन पर छह विकेट जीत दर्ज करते हुए दलीप ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। सेंट्रल जोन को आज जीत के लिए 65 रनों की दरकार थी, लेकिन उसकी दूसरी पारी की शुरुआत अच्छी नहीं रही। सेंट्रल जोन ने 24 के स्कोर तक दानिश मालेवर (5), शुभम शर्मा (8), सारांश जैन (4) के विकेट गंवा दिए। कप्तान रजत पाटीदारी 13 रन बनाकर आउट हुए। ऐसे संकट के समय बल्लेबाजी करने आए यश राठौड़ ने अक्षय वड़कर के साथ पारी को संभाला और 20.3 ओवर में चार विकेट पर 66 रन बनाकर खिताबी मुकाबला छह विकेट से अपने नाम किया। यह सेंट्रल का सातवां दलीप ट्रॉफी खिताब था और 2014-15 सीजन के बाद उनका पहला खिताब है।

अंकित-गुरजपनीत ने लिए 2-2 विकेट :

पांचवें दिन सुबह बाएं हाथ के स्पिनर अंकित शर्मा के लिए गेंद काफी पकड़ और उछाल लेने वाली थी, जबकि तेज गेंदबाज गुरजपनीत सिंह ने भी साउथ जोन की दिलचस्पी बनाए रखने के लिए पर्याप्त मूवमेंट हासिल किया। दोनों गेंदबाजों ने दो-दो विकेट लिए, लेकिन 65 रनों का लक्ष्य मुश्किल नहीं था।

यश राठौड़ ने बनाया विजयी रन :

तीन विकेट जल्दी- जल्दी गंवाने के बाद पाटीदार ने शुरुआत में कई बार शॉट खेला और चूके, लेकिन सेंट्रल ने आक्रामक रुख अपनाना जारी रखा, यहां तक कि वाडकर ने अंकित को बैकफुट से मिडविकेट पर खेला और फिर गुरजपनीत को स्क्वायर ड्राइव पर लगाई।

दलीप ट्रॉफी : सेंट्रल जोन के 50/0 रन, सारांश और कुमार कार्तिकेय ने साउथ जोन को सस्ते में समेटा
बेंगलुरु। सारांश जैन (पांच विकेट) और कुमार कार्तिकेय (चार विकेट) की शानदार गेंदबाजी के दम पर सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले के पहले दिन साउथ जोन की पूरी टीम को पहली पारी में 149 के स्कोर पर समेट दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय सेंट्रल जोन ने बिना कोई विकेट खोए 50 रन बना लिए। दानिश मालेवर 28 और अक्षय वाडकर 20 रन बना क्रीज पर मौजूद थे। सेंट्रल जोन टीम अभी भी साउथ जोन के पहली पारी के स्कोर से 99 रन पीछे है। इससे पहले आज सुबह टॉस जीतकर सेंट्रल जोन ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कुमार कार्तिकेय ने 16वें ओवर में मोहित काले (9) को आउटकर साउथ जोन को पहला झटका दिया। कार्तिकेय का अगला शिकार आर स्मरण (1) बने।

तीसरे विकेट के रूप में तन्मय अग्रवाल (31) रन आउट हुए। कार्तिकेय ने 57 के स्कोर पर कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन (4) को बोल्ड कर साउथ जोन को पांचवां झटका दिया। सी आंद्रे सिद्धार्थ (12), सलमान निजार (24) और एम डी निधीष (12) को सारांश जैन ने अपना शिकार बनाया। 63वें ओवर की छठी गेंद पर सारांश जैन ने अंकित शर्मा (20) को पगबाधा आउट कर 149 के स्कोर पर साउथ जोन की पहली पारी का अंत कर दिया।उ सेंट्रल जोन की ओर से सारांश जैन ने 24 ओवर में 49 रन देकर पांच विकेट झटके और कुमार कार्तिकेय ने 21 ओवर में 53 रन देकर चार विकेट लिए।

दलीप ट्रॉफी : वेस्ट जोन ने बनाए 438 रन, दानिश, शुभम और रजत ने मध्य क्षेत्र को संभाला
बेंगलुरु। दानिश मालेवर (76), शुभम शर्मा (नाबाद 60) और कप्तान रजत पाटीदार (नाबाद 47) की शानदार बल्लेबाजी के दम पर सेंट्रल जोन ने दलीप ट्रॉफी के दूसरे सेमीफाइनल के दूसरे दिन वेस्ट जोन के खिलाफ दिन का खेल समाप्त होने के समय 67 ओवर में दो विकेट पर 229 रन बना लिए हैं। हालांकि, वह अभी भी वेस्ट जोन के पहली पारी के स्कोर से 209 रन पीछे है। वेस्ट जोन ने कल के छह विकेट पर 363 रनों से आगे खेलना शुरु किया और उसकी पारी 438 रनों पर समाप्त हुई। आयुष पांडेय ने कप्तान शार्दुल ठाकुर को रनआउट कर वेस्ट जोन को सातवां झटका दिया। एक ओवर के बाद ही हर्ष दुबे ने तनुष कोटियान को बोल्ड कर दिया। तनुष कोटियान ने 166 गेंदों में छह चौकों की मदद से 76 रन बनाए। धर्मेंद्रसिंह जडेजा एक और अरजान नागवासवाला तीन रन बनाकर आउट हुए। सेंट्रल जोन के लिए सारांश जैन और हुर्ष दुबे ने तीन-तीन विकेट लिए। खलील अहमद को दो विकेट मिले। दीपक चाहर ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी सेंट्रल जोन के लिए आयुष पांडेय और दानिश मालेवर की सलामी जोड़ी ने पहले विकेट के लिए 67 रन जोड़े। आयुष पांडेय 40 रन बनाकर आउट हुए। दूसरे विकेट के रूप में दानिश मालेवर 76 रन बनाकर आउट हुए। दिन का खेल समाप्त होने के समय सेंट्रल जोन ने 67 ओवरों में दो विकेट पर 229 रन बना लिए। शुभम शर्मा 60 और कप्तान रजत पाटीदार 47 रन बना क्रीज पर मौजूद थे। वेस्ट जोन की ओर से अरजान नागवासवाला और धर्मेंद्रसिंह जडेजा ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।