congresss - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रसोई गैस किल्लत पर कांग्रेस का हल्ला बोल, डोटासरा-जूली ने लगाए गंभीर आरोप
जयपुर। खाड़ी देशों में युध्द के चलते रसोई गैस किल्लत के मुद्दे पर प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को शहीद स्मारक पर धरना देकर विरोध जताया। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली,जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित कई विधायक, पूर्व विधायक, पीसीसी पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, वरिष्ठ नेता और कांग्रेस कार्यकर्ता धरने में शामिल हुए। कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस किल्लत को लेकर केंद्र सरकार की नीतियों पर जमकर हमला बोला। नेताओं ने इस आपदा के लिए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर हमला बोलते हुए इसे केंद्र सरकार का फेलियर बताया। राजस्थान में भी गैस सिलेंडर के लिए कई जगह लाइनें लगने और लोगों के परेशान होने के आरोप लगाते हुए नेताओं ने गैस स्टॉक के सरकारी दावों को सही नहीं ठहराया।

पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि आज रसोई गैस सिलेंडर के मुद्दे पर आम आदमी से लेकर सब परेशान हैं। केंद्र की विदेश नीति पूरी तरह फेल नजर आ रही है। पहले लोगों को नोटबन्दी की कतारों में लगवाया। अब सिलेंडर की लाइनों में लगा दिया। कोरोना संकट में भी लोगों को अपने हाल पर छोड़ दिया था। हर बार बड़े बड़े वादे करके सरकार बना लेते हैं, लेकिन जनता को अपने हाल पर छोड़ देते हैं। ये लोगों को राहत देने की जगह 2047 की बात करते हैं। आज गैस संकट में केवल 24 दिन का स्टॉक बचा है। पहले अमेरिका के दबाव में ईरान से व्यापार बंद किया और मोदी के दबाव में वापस शुरू किया। लोकसभा में राहुल गांधी ने संकट को लेकर आगाह किया तो उनकी खिल्ली उड़ाई गई।

कार्यकारिणी में पदों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्षों की बढ़ी चिंता, पार्टी हाईकमान ने दिए निर्देश
जयपुर। संगठन सृजन अभियान के तहत चुनकर आए कांग्रेस के 50 जिलाध्यक्षों की पार्टी हाईकमान ने चिंता बढ़ा दी है। पार्टी हाईकमान की  जिलाध्यक्षों के लिए गाइडलाइन के तहत छोटे जिलों में 31 और बड़े जिलों में 51 पदाधिकारियों की ही कार्यकारिणी का गठन होगा। हाईकमान के इस आदेश के बाद जिलाध्यक्ष इसलिए चिंता में हैं कि कार्यकारिणी की संख्या निर्धारित किए जाने के बाद अब कार्यकारिणी में किसे लिया जाए और किस नहीं, इस पर फैसला कर पाना उनके लिए चुनौती का काम हो गया है। पार्टी हाईकमान ने जिलाध्यक्षों को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि वह अपनी कार्यकारिणी 15 फरवरी तक गठित कर लें और कार्यकारिणी में एससी-एसटी, ओबीसी और माइनॉरिटी वर्ग को भी उचित प्रतिनिधित्व देना होगा। पार्टी के कई जिलाध्यक्षों ने अपनी इस परेशानी से कई नेताओं को भी अवगत करवाया है, लेकिन नेताओं ने भी पार्टी हाईकमान के आदेश का हवाला देकर पल्ला झाड़ लिया है।

वहीं, कई जिलाध्यक्षों ने खुलकर तो नहीं, लेकिन दबी जुबान में कहा है कि इस तरह के आदेश से उनकी परेशानी बढ़ गई है। जिलाध्यक्षों के सामने सबसे बड़ी परेशानी नेताओं के समर्थकों को कार्यकारिणी में एडजस्ट करने को लेकर है। विधायक, विधायक प्रत्याशी, सांसद, सांसद प्रत्याशी और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के समर्थकों को कार्यकारिणी में एडजस्ट करने को लेकर भी माथापच्ची चल रही है। पहले कांग्रेस की जंबो कार्यकारिणी हुआ करती थी, जिनमें 150 से 200 पदाधिकारी बनाए जाते थे. वहीं, कई बड़े जिलों में तो कार्यकारिणी 300 के पार हो जाती थी, जिसके तहत पार्टी के सभी धड़ों और अन्य कार्यकर्ताओं को भी एडजस्ट कर दिया जाता था।

कांग्रेस ने यह निकाला था आदेश:
कांग्रेस राष्ट्रीय संगठन महामंत्री केसी वेणुगोपाल ने जनवरी के आखिरी हफ्ते में सभी राज्यों के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्षो को एक पत्र भेज निर्देश दिए हैं कि जिलों में कांग्रेस जिला पदाधिकारी का गठन विधानसभा क्षेत्रों की संख्या, एससी एसटी, ओबीसी, महिला को उचित प्रतिनिधित्व ओर 50 फीसदी 50 वर्ष के यूवा सक्रिय कार्यकर्ता को पदाधिकारी नियुक्त किया जाये। उसमें कांग्रेस जिलाध्यक्ष क्षेत्र में 1-3 विधानसभा क्षेत्र है तो 31 सदस्यों,3 से अधिक विधानसभा क्षेत्र होने पर 51 सदस्यो की कांग्रेस जिला पदाधिकारी टीम बनाई जायेगी। उसमें 10 फरवरी याने आज तक कांग्रेस जिला पदाधिकारी टीम गठित करने की मियाद तय की थी। लेकिन राजस्थान में पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पिछले महीने पार्टी जिलाध्यक्ष से जिला पदाधिकारी सूची के नाम तलब कर लिया तथा तकरीबन 50 फीसदी जिलाध्यक्षो ने बकायदा सूची भी भेज देने के संकेत मिले हैं। पर अब एआईसीसी संगठन महासचिव के नये निर्देश मुताबिक कांग्रेस जिलाध्यक्ष अपने पदाधिकारियों के नामों की सूची तैयार करने की कवायद कर रहे हैं।

डोटासरा ने आदिवासी कांग्रेस पदाधिकारियों से की वीसी के जरिए चर्चा, दिल्ली महारैली में अधिक से अधिक भीड़ ले जाने का टारगेट
जयपुर। पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने मंगलवार को आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पीसीसी वार रूम जयपुर से वीसी के ज़रिए वार्ता की।

उदयपुर में 4 दिवसीय कैम्प में आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से वीसी से जुड़ कर वार्ता करते हुए डोटासरा ने पार्टी गतिविधियों का फीडबैक लिया। डोटासरा ने आदिवासी कांग्रेस को दिल्ली महारैली में अधिक से अधिक भीड़ दिल्ली ले जाने का टारगेट दिया।

वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान : राजस्थान से 2 हजार से ज्यादा महिलाएं दिल्ली रैली में शामिल होंगी, बैठक लेकर तैयारियों का लिया जायजा
जयपुर। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर कांग्रेस की 14 दिसम्बर को दिल्ली महारैली में राजस्थान महिला कांग्रेस से भी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल होंगी। महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष सारिका सिंह ने सोमवार को पीसीसी मुख्यालय पर महिला पदाधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों का जायजा लिया। बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए सिंह ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान को लेकर आयोजित रैली में पहुंचने के लिए महिलाओं में जोश बना हुआ है।

जिन महिला कार्यकर्त्ताओं को रैली की बात पता चली तो वे खुद ही कांग्रेस की आवाज बुलंद करने के लिए दिल्ली पहुंचने के लिए महिलाओं को प्रोत्साहित कर रही हैं। कांग्रेस ने हमें एक हजार महिलाएं ले जाने का टारगेट दिया है, लेकिन राजस्थान से 2 हजार से ज्यादा महिलाएं रैली में शामिल होंगी। आज की बैठक में महिलाओं के अधिक से अधिक पहुंचने की तैयारियों पर महिला पदाधिकारियों से चर्चा की गई है और सभी को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी गई है।

युवा कांग्रेस का शहीद स्मारक पर प्रदर्शन : वोट चोर गद्दी छोड़ के लगाए नारे, सीएम आवास कूच पर हिरासत में लिए कार्यकर्ता
जयपुर। वोट चोरी, प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने गुरुवार को शहीद स्मारक पर विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदयभानु चिब के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के बाद कार्यकर्ताओं ने सीएम आवास कूच किया। पुलिस ने कार्यकर्ताओं को रोककर हिरासत में लिया। प्रदर्शन के दौरान चिब सहित युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया, कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष सुधींद्र मूंड, यशवीर सूरा सहित कई पदाधिकारियों ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे भी लगाए। प्रदर्शन के बाद नेताओं ने सीएम आवास कूच का ऐलान किया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता जैसे ही सीएम आवास कूच करने लगे तो पुलिस ने गवर्मेंट हॉस्टल चौराहे पर बेरिकेड्स लगाकर रोक दिया। कार्यकर्ता बेरिकेडिंग को तोड़ने का प्रयास करने लगे तो पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर हल्का बल प्रयोग किया। इसके बाद नेताओं और कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया।

गहलोत-पायलट, डोटासरा ने भाजपा पर बोला हमला, कहा- वोटिंग निष्पक्ष हो, मतदाता सूची पारदर्शी होनी चाहिए
जयपुर। वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के पहले चरण के समापन और दूसरे चरण के अभियान की शुरुआत से पहले राजस्थान कांग्रेस के नेताओं ने भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला है। तोतुका भवन में कांग्रेस के कार्यक्रम से पहले पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि भाजपा के लोग वोट चोरी करते हैं। देश में निष्पक्ष चुनाव होने चाहिए। चुनाव में हार जीत होती रहती है, लेकिन वोटिंग निष्पक्ष होनी चाहिए। मतदाता सूची भी पारदर्शी होनी चाहिए। पूरे देश ने देखा कि हरियाणा, महाराष्ट्र में इनकी पोल खुल गई। आज मोबाइल और इंटरनेट का जमाना है, यदि कोई पार्टी कहती है कि यहां वोट चोरी हुई है तो चुनाव आयोग को उसे गंभीरता से लेना चाहिए। वोट चोरी के खिलाफ राहुल गांधी ने देशव्यापी अभियान छेड़ा हुआ है,लेकिन लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी अकेले राहुल गांधी की नहीं है।

मनमानी तरीके से नहीं हो एसआईआर: पायलट
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि देश में मनमाने तरीके से एसआईआर नहीं होनी चाहिए। जिस जल्दबाजी के साथ बिहार में एसआईआर हुआ, वह सबने देखा। निर्वाचन आयोग को भाजपा के संवैधानिक संस्थाओं के दुरुपयोग पर आगे आना चाहिए। बिहार वोटिंग पर एग्जिट पोल पर कहा कि आजकल एग्जिट पोल सही नहीं निकलते। हरियाणा विधानसभा चुनाव में सारे एग्जिट पोल कांग्रेस सरकार बना रहे थे, लेकिन परिणाम उलट निकले। भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार ने दो साल में जनता का भरोसा खो दिया।

एग्जिट पोल फर्जी: डोटासरा
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि बिहार चुनाव को लेकर एग्जिट पोल फर्जी हैं और सरकार इंडिया गठबंधन की बनेगी। लोकसभा चुनाव में सभी एग्जिट पोल ने एनडीए को कितनी सीटें दीं और अंत में कितनी सीटों पर आकर टिकी। राजस्थान में भाजपा ने भले ही सत्ता का दुरुपयोग किया हो, लेकिन अंता उपचुनाव में कांग्रेस बड़े अंतर से चुनाव जीतेगी। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि राहुल गांधी का वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान एक ऐतिहासिक जनआंदोलन का रूप ले चुका है।

डोटासरा का भाजपा पर हमला : कांग्रेस के 200 पर्यवेक्षक एसाईआर पर रखेंगे निगरानी, नहीं काटने देंगे गलत वोट
जयपुर। चुनाव आयोग की राजस्थान में एसाईआर प्रक्रिया को लेकर पीसीसी चीफ गोविन्द डोटासरा ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस भाजपा की चाल को लेकरसचेत है और हमारे कांग्रेस कार्यकर्ता एक भी गलत वोट नहीं कटने देंगे। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि एसाईआर को लेकर कांग्रेस सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में पर्यवेक्षक नियुक्त करेगी। कांग्रेस जल्द पर्यवेक्षकों की सूची जारी करेगी, जो बीएलए के साथ मिलकर एसाईआर प्रक्रिया पर नजर रखेंगे। कांग्रेस का कार्यकर्ता एक भी गलत वोट नहीं कटने देगा। भाजपा जिस तरह की राजनीति कर रही है, उस हिसाब से अगली बार इनके विधायक टेम्पो जितने भी नहीं आएंगे। डोटासरा ने कहा कि इंदिरा गांधी ने देश को दिशा देने का काम किया। आज सरदार पटेल की भी जयंती है। सरदार पटेल ने आरएसएस पर बैन लगाया।

आज देश अघोषित आपातकाल है। राजस्थान में आज केंद्रशासित की तरह काम हो रहा है। पुलिस में क्या हो रहा है डीजी पर डीजी लगा दिए। क्या है ये, जयपुर का कमिश्नर बदला उस पर भी स्पेशल कमिश्नर बनाया दिया। कोई नहीं समझ पा रहा है। राजस्थान में मंत्रियों के कलेक्टर और एसपी फोन नहीं उठाते है। मंत्री के पास कोई नहीं आ रहा है। आज राजस्थान में गुजरात की कंपनियों को ठेके मिल रहे हैं। मंत्री एक बार सवाल उठाते है, फिर कोई गिफ्ट ले लेते हैं फिर चुप हो जाते हैं। एक मंत्री ने सीएम के सामने नहीं सुनने की बात कही तो सीएम ने कहा कि आपकी तो दिल्ली में शिकायत है आप क्या बोल रहे है। मंत्रीडर के मारे फिर नहीं बोला। डोटासरा ने कहा कि अंता चुनाव में कांग्रेस मजबूत है और हम
चुनाव जीतेंगे।

कांग्रेस में अल्पसंख्यक नेताओ की नई पीढ़ी को पैठ बढ़ाने का मौका, 30 से ज्यादा सीटों पर असर
जयपुर। कांग्रेस का परंपरागत वोट बैंक माने जाने वाले अल्पसंख्यक वर्ग में पिछले एक दशक में कांग्रेस के कई अल्पसंख्यक नेताओं का निधन हो चुका है। अल्पसंख्यक वर्ग के कई नए नेताओं के पास पार्टी में पैठ जमाने का मौका है, क्योंकि प्रदेश में करीब 11 प्रतिशत अल्पसंख्यक वर्ग का 30 से ज्यादा सीटों पर प्रभाव रहता है। मुस्लिम वोटर्स की कई सीटों पर निर्णायक भूमिका मानी जाती है। जयपुर में किशनपोल, आदर्शनगर और हवामहल विधानसभा क्षेत्र में एक लाख से ज्यादा अल्पसंख्यक मतदाता हैं। इसके अलावा सिविल लाइंस, फतेहपुर, सीकर, लक्ष्मणगढ़, मंडावा, नवलगढ़, झुंझुनूं, परबतसर, लाडनूं, डीडवाना, नागौर, किशनगढ़, मकराना, सूरसागर, सरदारशहर, अलवर ग्रामीण, रामगढ़, तिजारा, किशनगढ़वास, अजमेर उत्तर, पुष्कर, मसूदा, नगर, कामां, भरतपुर शहर जैसे विधानसभा क्षेत्रों में अल्पसंख्यक वोटर अच्छी तादाद में हैं।

राजनीतिक प्रेक्षकाें का मानना है कि पिछले दो दशक में राजस्थान में कांग्रेस ने अपने अल्पसंख्यक नेताओं को ज्यादा महत्व नहीं दिया है। अब एक दशक में कई बडे अल्पसंख्यक नेताओं के निधन के बाद वरिष्ठ अल्पसंख्यक नेताओं की कमी खल रही है। पार्टी के पास अभी भी कई चेहरे हैं, लेकिन उनका प्रभाव पूरे प्रदेश में नहीं होकर केवल अपने क्षेत्र में ही बना हुआ है। जबकि पहले चौधरी तैयब हुसैन, अब्दुल हादी खान, माहिर आजाद जैसे नेता प्रदेशभर के अल्पसंख्यक वर्ग के लिए मुखर रहते थे। दिवंगत नेताओं में कई नेता संगठन में उच्च पदों पर भी पहुंचे, जिनमें अश्क अली टाक और जुबेर खान जैसे नेता राजस्थान से लेकर केन्द्र में संगठन में रहे हैं।

नेता कर रहे पार्टी में पैठ जमाने के प्रयास
नई पीढ़ी को मौके के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का मानना है कि कांग्रेस में अल्पसंख्यक समुदाय की लीडरशिप काफी आ रही है। मौजूदा विधायकों में रफीक खान, अमीन कागजी, हाकम अली और जाकिर हुसैन जैसे नाम शामिल हैं तो दानिश अबरार कांग्रेस में राष्ट्रीय सचिव हैं। इनके अलावा वाजिब अली और भाजपा से कांग्रेस में आए अमीन पठान जैसे नेता भी पार्टी में पैठ जमाने की कोशिश कर रहे हैं। वरिष्ठ नेताओं में अमीन खान के नाम भी शामिल है, लेकिन पहले निष्कासन और बाद में वापसी के बाद वे हाशिए पर चले गए हैं। पूर्व मंत्री दुर्रू मियां भी इन दिनों पार्टी में हाशिए पर चल रहे हैं।

मदन राठौड़ का प्रहलाद गुंजल पर पलटवार, बोले- प्रहलाद गुंजन भाजपा को अपनी मां कहते थे, मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं उनके लिए अपशब्द नहीं कहे
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने भाजपा छोड़कर चुनाव से पहले कांग्रेस में गए कोटा के नेता प्रहलाद गुंजल के बयान पर कहा है कि गुंजल भारतीय जनता पार्टी में जब थे, तो हुए पार्टी को अपनी मां मानते थे। मैं उनका बहुत सम्मान करता हूं। उनके लिए एजेंट शब्द का उपयोग मैने नहीं किया। उन्होंने कहा कि वे अब कह रहे हैं कि वह भारतीय जनता पार्टी को ठोकर मारकर कांग्रेस में आए हैं ,तो यह उनके कांग्रेस में जाने के बाद संस्कार हैं, नहीं तो मां को कोई ठोकर मार कर आए यह शब्द प्रयोग नहीं कर सकता है।

राजनीति में राजनीतिक विरोध हो सकता है। लेकिन वैमनस्य नहीं होना चाहिए। लेकिन उन्होंने भाजपा छोड़ने के बाद कांग्रेस में जाकर जिस तरह से कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बोलते हैं और पूर्व सीएम अशोक गहलोत अपने नेताओं को नकारा निकम्मा कहते हैं, उसे तरह की संस्कार ग्रहण कर लिए हैं।

डोटासरा : कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता की लड़ाई लड़ेगी, सुनवाई नहीं हुई तो सरकार का मोरिया भुला देंगे
कोटा। कांग्रेस की ओर से बुधवार को सर्किट हाउस रोड पर आयोजित आक्रोष रैली में प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा जमकर बरसे।  केन्द्र सरकार, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री से लेकर विधानसभा अध्यक्ष तक पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि  विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ बजट सत्र में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। उन्होंने कानून व्यवस्था, अतिवृष्टि के मुआवजे व विपक्ष की आवाज को कथित रूप से दबाने के मुद्दों पर केंद्र व राज्य सरकार को घेरा। उन्होने कहा कि कांग्रेस सड़क से सदन तक जनता के लिए लड़ाई लड़ेगी। यदि सुनवाई नहीं हुई तो सरकार का मोरिया भुला देंगे।  सभा में पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने कहा कि सड़कों पर जो जनसैलाब उमड़ा है, वह इस बात का संकेत दे रहा है कि केंद्र  व राज्य सरकार की नीतियों के खिलाफ जनता में आक्रोश है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने जो वोट चोरी का मामला उठाया है उसे पूरे देश में समर्थन मिल रहा है। संविधान की सारी ताकत आम आदमी है।

सरकार के खिलाफ होगा जंगी प्रदर्शन: धीरज
एआईसीसी सचिव धीरज गुर्जर ने कहा कि किसान, जवान, बेरोजगार दुखी है। आक्रोश की जो चिंगारी कोटा से उठी है वह पूरे राजस्थान में ज्वालामुखी बनकर फूटेगी। सभा में देहात अध्यक्ष भानू प्रताप सिंह वफतेहपुर विधायक हाकिम अली खां ने भी विचार व्यक्त किए। सभा का संचालन शहर कांग्रेस अध्यक्ष रविंद्र त्यागी ने किया।

नारे लिखी तख्तियों से किया आक्रोश व्यक्त
जन आक्रोश रैली में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे। रैली  के लिए शहर ही नहीं दूरदराज से आए बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता व लोग समय से पहले ही पहुंच गए थे। लोगों ने नारे लिखी तख्तियों से आक्रोश व्यक्त किया। रैली के  लिए बड़ी संख्या में लोग तालाब की पाल पर एकत्र हुए। बड़ तिराहे से लेकर लक्खी बुर्ज तक लोग ही लोग नजर आ रहे थेे। भीड़ अधिक होने से लोगों को एक दूसरे से सटकर चलना पड़ रहा था। लोगों का निर्धारित समय सुबह 11 बजे से पहले ही पहुंचना शुरु हो गया था। देखते ही देखते लोग जमा हो गए। उसके बाद पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल की अगुवाई में ढोल नगाड़ेें, नारों और डीजे साउंड की धुन पर हजारों लोगों की मौजीूदगी में रैली किशोर सागर तालाब की पाल से प्रारंभ होकर कलक्ट्री तक पहुंची।

लोग हाथों में तख्तियां लिए हुए थे। जिन पर  वोट चोरी,  पीड़ित किसानों को पैकेज की घोषणा, भ्रष्टाचार  व अत्याचार बंद करो  कानून व्यवस्था सुचारू करो व स्मार्ट मीटर बंद करो सरीखे नारों के साथ भीड़ आगे बढ़ रही थी। करीब एक घंटे में रैली सर्किट हाउस के सामने पहुंचकर सभा में बदल गई। प्रदशन में किसानों से लेकर युवा और महिलाएं तक शामिल हुए।

टीकाराम जूली के नेतृत्व में कांग्रेस का हंगामा, पंचायत-निकाय चुनाव टालने पर सरकार पर संविधान उल्लंघन का आरोप
जयपुर। प्रदेश में पंचायत और निकाय चुनावों के मुद्दे पर कांग्रेस विधायकों ने मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। विधायक आवास से हाथों में पोस्टर बैनर लेकर नारेबाजी करते हुए विधायक विधानसभा परिसर में पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने राज्य सरकार पर संविधान का उल्लंघन करने का आरोप लगाते हुए चुनाव नहीं कराने का आरोप लगाया। जूली ने कहा कि यह सरकार जनता के हितों की लगातार उपेक्षा कर रही है। संविधान में पंचायत और निकायों के चुनाव कार्यकाल समाप्त होने के बाद तय समय में कराने का प्रावधान है, लेकिन यह सरकार वन स्टेट वन इलेक्शन फार्मूले के नाम पर लगातार चुनाव कराने में देरी कर रही है। इनको ये चुनाव हारने के आभास हो गया है,इसलिए लगातार कोई न कोई बहानेबाजी करके चुनाव टालने में लगे हुए हैं। सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग करके कांग्रेस के चुने हुए जनप्रतिनिधियों को हटाने में लगे हुए हैं। यह सरकार कानून व्यवस्था, मंहगाई, बेरोजगारी, किसान, महिला अपराध, अतिवृष्टि से लेकर हर मुद्दे पर जबावदेही से बच रही है। जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। कांग्रेस इन मुद्दों पर जनता के साथ खड़ी है और  नींद में सोई हुई सरकार को जगाने के लिए सदन से लेकर सड़क तक संघर्ष करेंगे।