winning - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

मेडल जीते, फिर भी नौकरी का गोल हो रहा फेल, खेल का सर्टिफिकेट लेने के बाद खिलाड़ी सरकारी नौकरी की तरफ करते हैं रूख
कोटा। हाड़ौती अंचल खेलों की प्रतिभाओं से भरा पड़ा है। यहां के युवा और बालिकाएं जिला और राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में लगातार गोल्ड और सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं। लेकिन बड़ी सच्चाई यह है कि कोचों की कमी, मानक अनुरूप ग्राउंड का अभाव और लंबे समय से रुकी भर्ती की वजह से इन खिलाड़ियों का सफर आगे बढ़ ही नहीं पाता। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के तमाम प्रयास कर रही है, लेकिन बुनियादी ढांचे की कमी खिलाड़ियों की मेहनत पर भारी पड़ रही है। खेलों से सरकारी नौकरी पाने का रास्ता खुला है। यही वजह है कि खिलाड़ी राष्ट्रीय या राज्य स्तरीय सर्टिफिकेट लेकर नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं। उनके भीतर की खेल प्रतिभा वहीं ठहर जाती है। सरकार अगर सही समय पर प्रशिक्षित कोच और मानक स्तर के मैदान उपलब्ध कराए, तो यही खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी चमक सकते हैं।

फुटबॉल और क्रिकेट के लिए नहीं है राष्ट्रीय स्तर का मैदान
खेल शिक्षा अधिकारियों और कोचों के मुताबिक, हाड़ौती में फुटबॉल और क्रिकेट जैसे बड़े खेलों के लिए न तो राष्ट्रीय स्तर के मैदान हैं और न ही अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं। नतीजा यह है कि खिलाड़ी अपने दम पर मेहनत तो कर रहे हैं, लेकिन आगे बढ़ने के रास्ते उनके लिए बहुत जल्दी बंद हो जाते हैं।

कोटा की गर्ल्स फुटबॉल एकेडमी में सुविधाएं मौजूद
राजस्थान में फिलहाल दो सरकारी फुटबॉल एकेडमी संचालित हैं। एक लड़कियों के लिए कोटा में और दूसरी लड़कों के लिए जोधपुर में। कोटा की गर्ल्स एकेडमी में 30 सीटें हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से एक ही छात्रा कोटा शहर की है। इसका नाम निहारिका मेहरा, जो कुन्हाड़ी कोटा की है। बाकी सभी खिलाड़ी बाहर के जिलों से हैं। यहां हॉस्टल की व्यवस्था है, प्रशिक्षण सुबह-शाम होता है, और सरकार इसकी पूरी लागत उठाती है। बावजूद इसके मैदान का स्तर राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप नहीं है।

निजी कोच अपने स्तर पर कर रहे प्रयास
सरकारी कोचों की कमी के बीच निजी क्षेत्र के कोच अपने स्तर पर खिलाड़ियों को तैयार कर रहे हैं। राज्य और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में ये खिलाड़ी अच्छा प्रदर्शन भी कर लेते हैं। लेकिन संसाधनों और मार्गदर्शन की कमी के चलते वे आगे चलकर बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में टिक नहीं पाते। नतीजा यह होता है कि कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी केवल राज्य या राष्ट्रीय स्तर का प्रमाणपत्र हासिल करके सरकारी नौकरी की तैयारी में लग जाते हैं। उनका हुनर, जो देश का नाम रोशन कर सकता था, वहीं रुक जाता है।

कोचों की भारी कमी, खिलाड़ी भटक रहे
हर खेल में प्रशिक्षित कोचों की संख्या बेहद सीमित है। यही कारण है कि खिलाड़ी सही दिशा में मार्गदर्शन नहीं पा रहे। फुटबॉल और क्रिकेट के अलावा अन्य खेलों में भी यही हाल है। खासकर लड़कियों के लिए प्रशिक्षित कोच उपलब्ध नहीं हैं। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी तैयार करने के लिए यह सबसे बड़ी बाधा है।

कागजी खानापूर्ति से नहीं बनेगा खिलाड़ी
अधिकांश स्कूल-कॉलेजों में खेल गतिविधियां केवल खानापूर्ति तक सीमित हैं। प्रतियोगिताएं होती हैं, लेकिन इनमें खिलाड़ियों को न तो बेहतर ट्रेनिंग मिलती है और न ही आवश्यक सुविधाएं। इस वजह से प्रतिभाशाली खिलाड़ी शुरूआत में दम तो दिखाते हैं, लेकिन आगे चलकर उनका करियर अधर में रह जाता है।

सरकार के प्रयास अधूरे ही साबित
सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए योजनाएं बना रही है। स्कूल-कॉलेजों में प्रतियोगिताएं हो रही हैं। लेकिन कोचों की भर्ती न होना और संसाधनों की कमी इन प्रयासों को अधूरा बना रही है। राजस्थान में दो सरकारी एकेडमियां जरूर चल रही हैं, लेकिन उनमें भी मूलभूत सुविधाओं की भारी कमी है। जब तक प्रशिक्षित कोच और मानक मैदान नहीं मिलेंगे, तब तक हाड़ौती की खेल प्रतिभाएं केवल शुरूआती स्तर तक ही सिमटकर रह जाएंगी।

2012 के बाद से नहीं हुई कोचों की भर्ती
राजस्थान सरकार की नीतियां भी इस स्थिति के लिए जिम्मेदार हैं। 1991 के बाद करीब 21 साल तक कोई कोच भर्ती नहीं निकली। 2012 में बड़ी मुश्किल से एक भर्ती निकली, लेकिन उसके बाद से अब तक 13 साल बीत गए। आज भी खेल विभाग में प्रशिक्षित कोचों की भारी कमी है। स्कूलों और कॉलेजों में खेलों को बढ़ावा देने के नाम पर शिक्षकों पर ही खेलों की जिम्मेदारी डाल दी जाती है। ऐसे में खेल आयोजन तो हो जाते हैं, लेकिन खिलाड़ी वास्तविक प्रशिक्षण से वंचित रह जाते हैं। खेलो इंडिया खेलो के बाद भी खिलाडियों को नौकरी नहीं मिल रही है।
- एमपी सिंह, पूर्व अध्यक्ष जिला  फुटबॉल संघ कोटा

हाड़ौती में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं
कोटा, बूंदी, झालावाड़ और बारां हाड़ौती क्षेत्र का हर जिला खेल प्रतिभाओं से लबालब है। फुटबॉल, क्रिकेट, एथलेटिक्स, कबड्डी, ताइक्वांडो और बास्केटबॉल जैसे खेलों में यहां के खिलाड़ी राज्य स्तर पर लगातार अपनी पहचान बना रहे हैं। खासकर बालिकाओं ने हाल के वर्षों में जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए गोल्ड और सिल्वर मेडल अपने नाम किए हैं। लेकिन यह तस्वीर अधूरी है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचने के लिए जिन सुविधाओं की दरकार होती है, वे यहां मौजूद ही नहीं हैं।
- मधू बिश्नोई, कोच

बालिकाओं का भविष्य अधर में
बालिकाओं के खेल को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कोटा में एकेडमी जरूर खोली है, लेकिन यह केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। कोचों की कमी, मैदान का स्तर खराब होना और स्थानीय प्रतिभाओं का एकेडमी से दूर रहना इस योजना को अधूरा बना रहा है। आज की बालिकाएं हर खेल में आगे बढ़ रही हैं। ओलंपिक से लेकर एशियन गेम्स तक, भारतीय बालिकाएं देश का नाम ऊंचा कर रही हैं। लेकिन कोटा जैसी जगहों पर, जहां बालिकाएं मेहनत करने को तैयार हैं, उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच नहीं मिल पा रहा।
- मीनू सोलंकी, कोच

यह बोलीं एकेडमी की बालिकाएं
मैं दो साल से एकेडमी में हू, अभी हॉस्टल में रह रही हूं। सुबह और शाम रोजाना दो घंटे स्टेडियम में मैच की प्रेक्टिस करते हैं। प्रैक्टिस के दौरान रनिंग, फास्ट रनिंग, स्टेचिंग, शूटिंग, कोन तथा व्यायाम करते है। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अलवर में हमारी एकेडमी टीम गोल्ड मेडल जीता है। आगे भी राष्टÑीय स्तर खेलने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे है। चार साल से लगातार गोल्ड मेडल ला रहे है।
-अंजलि मेहरा, कुन्हाड़ी कोटा

मैंने इस साल ही एकेडमी ज्वाइनिंग की है। मैं इसके माध्यम आगे बढ़ना चाहती हूं तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के साथ नेशनल व इंटरनेशनल प्रतियोगिताओं में पार्टिसिपेट करना चाहती हूं। इसके लिए मैं कड़ी मेहनत कर रही हूं। हमारे कोच भी अच्छे है, जो हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते है।
-निहारिका मेहरा, हनुमानगढ़

मैंने चार साल रहकर एकेडमी में पढ़ाई की तथा कोटा के रामपुरा की रहने वाली हूं। मैंने 13 बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा 6 बार गोल्ड, 2 बार सिल्वर व एक बार कांस्य पदक हासिल किया। अभी हाल ही में नेशनल प्रतियोगिता में भाग भी लिया है हम प्रतियोगिता पंजाब के अमृतसर में हुई थी जिसमें सभी स्टेट की टीमों ने पार्टिसिपेट किया था। अब हमारे सामने यह दुविधा है कि आगे की प्रतियोगिताओं के लिए कैसे तैयारी करें, अच्छे कोचों का गाइडेंस के साथ राष्टÑीय-अंतरराष्टÑीय मैचों में भाग लेने के लिए प्रशासन से हमें कोई सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है।
-  मेधनी सैन, रामपुरा, कोटा

खेलों से नौकरी तक खुल रही राह
हाड़ौती के खिलाड़ी अब खेलों के जरिए न सिर्फ अपना हुनर दिखा रहे हैं बल्कि सरकारी नौकरियों तक पहुंच भी बना रहे हैं। राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में कोटा के युवा लगातार हिस्सा ले रहे हैं और अपनी मेहनत व लगन से गोल्ड मेडल जीतकर शहर का नाम रोशन कर रहे हैं। सरकार की ओर से खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं ताकि वे खेल के हर स्तर पर बेहतर प्रदर्शन कर सकें। खेल विभाग की ओर से खिलाड़ियों को और अधिक सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए प्रस्ताव भी सरकार को भेजा गया है। सुविधाओं का दायरा और बढ़ा रहे है ताकि खिलाड़ी राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चमक बिखेर सकें।
-वाईबी सिंह, खेल विकास अधिकारी, कोटा

‘मैच फिक्स’ करके चुनाव जीतना लोकतंत्र के लिए जहर : चुनाव में धांधली भी मैच फिक्सिंग जैसी, राहुल गांधी ने कहा- अब बिहार में भी जहां भाजपा हार रही होगी, वहां दोहराई जाएगी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 'मैच फिक्स' करके जीत गया था और इस तरह से चुनाव जीतना लोकतंत्र के लिए जहर के समान हैं।

गांधी ने सोशल मीडिया पर एक दैनिक पत्र में छपे अपने लेख के अंश पोस्ट करते हुए शनिवार को कहा कि “चुनाव की चोरी का पूरा खेल। वर्ष 2024 का महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लोकतंत्र में धांधली का ब्लूप्रिंट था। अपने आर्टिकल में मैंने विस्तार से बताया है कि कैसे यह साज़िश कदम-दर-कदम रची गई।”

उन्होंने कहा कि “पहले चुनाव आयोग की नियुक्ति करने वाले पैनल पर कब्ज़ा किया गया, फिर वोटर लिस्ट में फर्ज़ी मतदाता जोड़े गए, तब मतदान प्रतिशत बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया गया और जहां बीजेपी को जिताना था, वहां टारगेट करके फर्जी वोटिंग कराई गई और फिर सबूतों को छुपा दिया गया।”

गांधी ने कहा कि यह समझना बिल्कुल मुश्किल नहीं है कि महाराष्ट्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इतनी बौखलाई हुई क्यों थी। लेकिन चुनाव में धांधली भी मैच फिक्सिंग जैसी होती है। जो पक्ष धोखाधड़ी करता है, वह भले ही जीत जाए लेकिन इससे लोकतांत्रिक संस्थाएं कमजोर होती हैं और जनता का नतीजों से भरोसा उठ जाता है। हर ज़िम्मेदार नागरिक को सबूतों को खुद देखना चाहिए, सच्चाई समझनी चाहिए और जवाब मांगने चाहिए। क्योंकि महाराष्ट्र की यह 'मैच फिक्सिंग' अब बिहार में भी वहां-वहां दोहराई जाएगी, जहां-जहां भाजपा हार रही होगी। उन्होंने कहा कि मैच फिक्स किए गए चुनाव लोकतंत्र के लिए जहर हैं।

दिशा की जीत में चमके यश खटाना, खेली मैच जीताऊ पारी
जयपुर। राइजिंग क्रिकेट कप प्रतियोगिता में खेले गए मैच में यश खटाना के 5 विकेट की कातिलाना गेंदबाजी और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 6 चौकों की मदद से बनाए गए 44 रन और अनमोल-30 रनों की शानदार बल्लेबाजी के दम पर दिशा अकादमी ने विवेक यादव अकादमी को 5 विकेटों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए विवेक अकादमी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 33.1 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 119 रन बनाए। जिसमें सुरजीत माथा-28 और रीना-26 रन बनाए बाकी कोई भी बल्लेबाज दहाई का आकड़ा छू नहीं पाया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिशा की ओर से यश-44 और अनमोल-30 रन की शानदार बल्लेबाजी के दम पर यादव अकादमी पर दमदार जीत दर्ज की। दिशा की ओर से गेंदबाजी में यश खटाना-5, गौरव प्रताप सिंह शेखावत-3, सक्षम और विवेक ने 1-1 विकेट लिए। यादव अकादमी की से समर-2  रणवीर और नक्षत्र को 1-1- विकेट मिला।

गुकेश ने तीसरी बाजी जीत कर लिरेन पर मानसिक बढ़त बनाई
नई दिल्ली। भारत के युवा शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश ने विश्व शतरंज चैम्पियनशिप में एक दिन के विश्राम के बाद शुक्रवार को चौथी बाजी के लिए जब चीन के डिंग लिरेन के खिलाफ चुनौती पेश करेंगे तो 14 बाजियों वाले इस मुकाबले की तीसरी बाजी में मिली जीत से उनका मनोबल बढ़ा हुआ होगा। 18 साल के गुकेश ने तीसरे दौर में शानदार प्रदर्शन करते हुए इस चैम्पियनशिप की अपनी पहली जीत दर्ज की। क्लासिक टाइम कंट्रोल के तहत खेली जा रही चैंपियनशिप में अभी 11 मुकाबले बचे हुए हैं। गुकेश को शुरुआती मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा था, जबकि दूसरा मुकाबला ड्रॉ रहा था। तीन बाजियों के बाद दोनों खिलाड़ियों के समान डेढ़-डेढ़ अंक हैं।

डोप परीक्षण के लिए बुलाया

भारतीय ग्रैंडमास्टर गुकेश टूर्नामेंट की अपनी पहली जीत का जश्न मनाने जा रहा थे, तभी उन्हें अपने जश्न को मजबूरी में रोकना पड़ा। ग्रैंडमास्टर और मेडिकल प्रोफेशनल झाओ जोंग युआन जो कि एक डोपिंग रोधी परीक्षण के लिए प्रभारी अधिकारी नियुक्त किए गए हैं, ने 18 वर्षीय गुकेश को बुला लिया और उन्हें परीक्षण के लिए ले गए। हालांकि  गुकेश ने अपना संयम बनाए रखा और स्थिति को शालीनता के साथ संभाला। डिंग लिरेन को भी कुछ ही समय बाद उसी प्रक्रिया से गुजरना पड़ा।

ऐसे होता है एंटी डोपिंग परीक्षण
इस प्रक्रिया में किसी भी प्रतिबंधित पदार्थों की जांच के लिए जैविक नमूने एकत्र करना शामिल है जो मानसिक ध्यान, सहनशक्ति या प्रतिक्रिया समय को गलत तरीके से बढ़ा सकते हैं। फिडे की डोपिंग रोधी परीक्षण नीति में खिलाड़ियों को मूत्र के नमूने जमा कराने होते हैं।

पावो नुर्मी खेलों में नीरज ने बनाया नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड, जीता रजत पदक
तुरकू। टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा ने मंगलवार को पावो नुर्मी खेलों में रजत पदक जीतते हुए जैवलीन थ्रो का नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड स्थापित किया। नीरज ने 89.3 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ पिछले साल मार्च में आयोजित इंडियन ग्रां प्री में बनाया अपना 88.07 मीटर का रिकॉर्ड तोड़ा।  यह उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होने के साथ-साथ इस वर्ष का अब तक का पांचवां सर्वश्रेष्ठ थ्रो है। फिनलैंड के ओलिवर हेलेंडर ने 89.83 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ स्वर्ण पदक जीता।

ग्रेनाडा के मौजूदा विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने 86.60 मीटर के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। पिछले साल अगस्त में हुए टोक्यो ओलंपिक के बाद नीरज पहली बार किसी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे थे।  24 वर्षीय नीरज ने 86.92 मीटर के थ्रो के साथ शुरुआत की और दूसरे प्रयास में 89.30 मीटर की दूरी पर भाला फेंका, जो उनके ओलंपिक प्रदर्शन (87.58) से भी बेहतर था। नीरज अब तुरकू के बाद कुओरटाने खेलों में हिस्सा लेंगे, जिसके बाद वह डायमंड लीग के स्टॉकहोम लेग के लिए स्वीडन जाएंगे। पावो नुर्मी खेल विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर का एक स्वर्ण आयोजन है। यह डायमंड लीग के बाहर सबसे बड़ी ट्रैक एंड फील्ड प्रतियोगिताओं में से एक है।

नेशनल पैरा तीरंदाजी में दो सिल्वर मेडल जीतने वाली नगमा सम्मानित
बीकानेर। नगर निगम बीकानेर में सफाई कर्मचारी का काम करने वाली बीकानेर की नगमा ने कैंसर जैसी बीमारी के आगे अपने हौंसलों को पस्त नहीं होने दिया और नेशनल पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल जीत कर बीकानेर का नाम रोशन किया। नगमा के कोच ने बताया कि महज 6 माह के प्रशिक्षण में नगमा ने यह उपलब्धि हासिल की। इस अवसर पर नगमा ने कहा कि वे और मेहनत कर बीकानेर का नाम  अन्तराष्ट्रीय पटल पर रोशन करने का सपना देखती है।

नगमा का शुक्रवार को संभागीय आयुक्त नीरज के पवन ने सम्मान किया। इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने नगमा को अपनी क्षमता का पूरा इस्तेमाल करते हुए और मेहनत कर अन्तराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। नगमा ने हरियाणा के जींद में आयोजित नेशनल पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता में दो सिल्वर मेडल अपनी झोली में डाले थे।

इस अवसर पर संभागीय आयुक्त ने सम्मान स्वरूप नगमा को मोदी डेयरी के अशोक मोदी द्वारा प्रदत 21 हजार रूपये का और जिला तीरदांजी संध के अध्यक्ष विजय खत्री द्वारा व्यक्तिगत रूप से 11 हजार रूपये का चैक प्रदान किया। नगमा को बुकें एवं प्रशस्ति पत्र भी प्रदान किया गया। नगमा के कोच गणेश लाल व्यास व अनील चांगरा ने कहा कि नगमा के स्वभाव में ही झुंझारूपन है। उनमें अन्तराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी बनने की क्षमता है। इस अवसर पर अतिरिक्त संभागीय आयुक्त एएचगौरी, एडीएम प्रशासन ओम प्रकाश, उपखण्ड अधिकारी बीकानेर अशोक, उपनिदेशक महिला अधिकारिता मेघा रतन, विजय खत्री ने भी नगमा को सम्मानित किया।

थॉमस कप विजेता बैडमिंटन टीम एक करोड़ रुपये के ईनाम से सम्मानित
नई दिल्ली। भारतीय बैडमिंटन संघ (BAI) ने किदाम्बी श्रीकांत की अगुवाई में पहली बार थॉमस कप जीतने वाली टीम को यहां एक करोड़ रुपये की इनामी राशि से सम्मानित किया।बीएआई अध्यक्ष हिमंता  बिस्वा सरमा ने इस ऐतिहासिक जीत के लिये भारतीय टीम को बधाई दी। भारतीय टीम के कोच पुल्लेला गोपीचंद, बीएआई महासचिव संजय मिश्रा और अन्य बीएआई अधिकारियों की उपस्थिति में संघ ने सपोर्ट स्टाफ को भी 20 लाख रुपये की ईनाम राशि भेंट की।

भारतीय बैडमिंटन टीम ने 15 मई को हुए फाइनल में 14 बार की थॉमस कप चैम्पियन इंडोनेशिया को हराकर 73 साल में पहली बार दुनिया का सबसे प्रतिष्ठित बैडमिंटन खिताब जीता था।

थॉमस कप विजेता बैडमिंटन टीम की मोदी से मुलाकात, खिलाड़ियों ने किए अनुभव शेयर
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को पहली बार थॉमस कप जीतने पर बधाई देते हुए कहा कि यह भारत के खेल इतिहास का एक स्वर्णिम अध्याय है। मोदी ने खिलाड़यिों से मुलाकात की जिन्होंने थॉमस और उबेर कप के अपने अनुभव साझा किये।

विश्व चैंपियनशिप के रजत पदक विजेता और पूर्व विश्व नंबर एक शटलर किदांबी श्रीकांत के नेतृत्व में टीम इंडिया ने पिछले हफ्ते थाईलैंड में 14 बार की चैंपियन इंडोनेशिया को 3-0 से हराकर अपना पहला थॉमस कप जीता।

जब प्रधानमंत्री मोदी ने टीम के कप्तान श्रीकांत से उनकी नेतृत्व शैली और चुनौतियों, उनकी विश्व नंबर एक रैंकिंग और थॉमस कप में स्वर्ण जीतने के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि हर कोई अच्छा प्रदर्शन कर रहा था। हमें एक टीम के रूप में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना था। दोनों ही उपलब्धियां मेरे सपने थे और मैं उन्हें हासिल करके बहुत खुश हूं।

मोदी ने कहा कि पिछले वर्षों में इतना शानदार प्रदर्शन नहीं होने के कारण थॉमस कप की ज्यादा चर्चा नहीं होती थी, और देश को टीम की उपलब्धि की विशालता समझने में कुछ समय लगा। उन्होंने कहा, 'पूरे देश की ओर से मैं आपको और पूरी टीम को बधाई देता हूं क्योंकि दशकों के बाद, भारतीय ध्वज को मजबूती से फहराया गया है। यह कोई छोटी उपलब्धि नहीं है। जबरदस्त दबाव में अपने आप को और टीम को एक साथ रखना कुछ ऐसा है जिसे मैं बहुत अच्छी तरह से समझ सकता हूं। मैंने आपको फोन पर बधाई दी लेकिन अब मैं व्यक्तिगत रूप से आपकी तारीफ करके खुशी महसूस कर रहा हूं।'

प्रधानमंत्री ने जीत के तुरंत बाद टेलीफोन कॉल के दौरान वादे के अनुसार 'बाल मिठाई' लाने के लिए लक्ष्य सेन को धन्यवाद दिया। लक्ष्य ने याद किया कि वह पहले यूथ ओलंपिक जीतने के बाद और अब थॉमस कप जीतने के बाद प्रधानमंत्री से मिले। उन्होंने कहा कि इस तरह की मुलाकातों के बाद खिलाड़ी काफी प्रेरित महसूस करते हैं।

लक्ष्य ने कहा, 'मैं भारत के लिये पदक जीतते रहना चाहता हूं और आपसे इसी तरह मिलते रहना चाहता हूं।'
उबेर कप का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा, 'हम जीत का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन हम उसके लिए तैयारी भी करेंगे। हमारी महिला टीम ने समय-समय पर अपनी गुणवत्ता दिखाई है। बस समय की बात है, इस बार नहीं तो अगली बार हम जरूर जीतेंगे।'

मोदी ने सबसे टीम की सबसे युवा खिलाड़ी उन्नति हुड्डा को बधाई दी। मोदी ने हुड्डा से कहा कि उनका दृढ़ विश्वास है कि वह अपने नाम की तरह ही उन्नति करेंगी। उन्होंने कहा कि हुड्डा को अभी लंबा रास्ता तय करना है इसलिये जीत के बाद उन्हें कभी भी लापरवाह होने से बचना होगा। मोदी ने कहा कि पिछले 7-8 सालों में हमारे खिलाड़यिों ने नए रिकॉर्ड बनाए हैं। उन्होंने ओलंपिक, पैरालंपिक और डेफलिम्पिक्स में शानदार प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए कहा कि आज खेलों को लेकर मानसिकता बदल रही है। उन्होंने कहा, 'यह भारत के खेल इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह है। आप जैसे चैंपियन और आपकी पीढ़ी के खिलाड़ी इसके लेखक हैं। हमें इस गति को जारी रखने की जरूरत है।'

न्यूजीलैंड ने आखिरी लीग मैच जीतने के बाद भी प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की उम्मीद बहुत कम
क्राइस्टचर्च। अनुभवी सलामी बल्लेबाज सूजी बेट्स 126 के शानदार शतक और हना रोवे 55 रन पर पांच विकेट की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने यहां शनिवार को 2022 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप के अपने आखिरी लीग मैच में पाकिस्तान को 71 रन से एकतरफा अंदाज में हरा दिया। उसके हालांकि प्लेऑफ में क्वालिफाई करने की संभावना बहुत कम है।

न्यूजीलैंड ने आखिरी मैच में बड़ी जीत के साथ न केवल दो अंक हासिल किए, बल्कि अपने नेट रन रेट को भी बेहतर किया। इसके बावजूद उसका टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंचना बहुत मुश्किल है। न्यूजीलैंड केवल एक ही स्थिति में सेमीफाइनल में पहुंच सकता है, अगर इंग्लैंड और भारत अपने-अपने आखिरी लीग मैचों में बड़े अंतर से हारते हैं।

उल्लेखनीय है कि न्यूजीलैंड सात लीग मैचों में से तीन मैच जीत कर छह अंकों और +0.027 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में छठे स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड और भारत छह मैचों में तीन हार और तीन जीत के साथ छह अंक लेकर  क्रमश: चौथे और पांचवें स्थान पर हैं। इंग्लैंड का नेट रन रेट +0.778 है जो भारत से थोड़ा सा बेहतर है। भारत का नेट रन रेट +0.768 है। दोनों टीमों को रविवार को अपना-अपना आखिरी लीग मैच खेलना है। इंग्लैंड जहां बंगलादेश, वहीं भारत दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। ऐसे में न्यूजीलैंड इंग्लैंड और भारत के बड़े अंतर से हारने पर ही क्वालिफाई कर सकता है।

न्यूजीलैंड ने शनिवार के मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बेट्स की 14 चौकों के सहारे 135 गेंदों पर 126 की शानदार शतकीय पारी की बदौलत 50 ओवर में आठ विकेट पर 265 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। फिर जवाब में तेज गेंदबाज हना की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान को 50 ओवर में नौ विकेट पर 194 रन पर रोक कर मैच जीत लिया। हना ने 10 ओवर में 55 रन पर सर्वाधिक पांच विकेट लिए। बेट्स को हालांकि मैच विजयी पारी के लिए 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया। पाकिस्तान की तरफ से अनुभवी ऑलराउंडर निदा दार ने शानदार ऑलराउंड प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में 10 ओवर में 39 पर सर्वाधित तीन विकेट लेने के बाद बल्लेबाजी में पांच चौकों और एक छक्के के सहारे 53 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी खेली।

कल से टेस्ट का दंगल : टी-20 में मिली जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से टीम इंडिया उतरेंगी ग्रीनपार्क पर
कानपुर।  न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में मिली 3-0 की जीत की लय को बरकरार रखने के इरादे से युवा जोश से लबरेज भारतीय टीम गुरूवार को यहां ग्रीनपार्क स्टेडियम में दो टेस्टों मैचों की श्रृखंला का आगाज करेगी। विराट कोहली,रोहित शर्मा की गैर मौजूदगी में अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में कीवी टीम से लोहा लेने वाली भारतीय टेस्ट टीम में अनुभव के साथ साथ युवा जोश का संगम देखने को मिलेगा। श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव और प्रसिद्ध कृष्णा अंतिम 11 में मौका मिलने पर अपने पदार्पण टेस्ट में खुद के चयन को सही साबित करने के लिये पूरा दम खम दिखायेंगे वहीं ग्रीनपार्क की पिच गेंद और बल्ले से श्रेयस अय्यर और जयंत यादव की परीक्षा लेगी।

पिछले कुछ समय से फार्म के लिये संघर्ष कर रहे कप्तान रहाणे और उप कप्तान चेतेश्वर पुजारा के पास कीवी टीम के खिलाफ स्कोरबोर्ड को चलाने का खास दायित्व होगा वहीं विकेट के पीछे का जिम्मा संभालने का जिम्मा कोच राहुल द्रविड़ अनुभवी ऋद्धिमान साहा को देते है या टेस्ट में पदार्पण करने वाले श्रीकर भरत को देते हैं, यह टीम के ऐलान पर पता चलेगा।

इशांत शर्मा के नेतृत्व में उमेश यादव, मोहम्मद सिराज अथवा प्रसिद्ध कृष्णा की धारदार गेंदबाजी दर्शकों के लिये कौतूहल का विषय होगी वहीं अनुभवी रविचंद्रन अश्विन के अलावा तेज तर्राक क्षेत्ररक्षक रवीन्द्र जडेजा, अक्षर पटेल, जयंत यादव अपनी फिरकी से कीवी टीम को परेशान कर सकते हैं।

भारत और न्यूजीलैंड की टीमों ने मंगलवार को नेट पर पसीना बहाया और फिर बुधवार सुबह के सत्र में भी भारतीय टीम नेट प्रैक्टिस की। जबकि दोपहर में कीवी टीम मैदान पर अभ्यास करने आई। दोनो टीमें गुरूवार को मैच से पहले अपने अंतिम एकादश की घोषणा करेंगी।

प्रदर्शन के लिहाज से ग्रीनपार्क पर भारतीय टीम का प्रदर्शन उम्दा रहा है। यहां खेले गये कुल 22 टेस्ट मैचों में भारत को सात में जीत मिली है जबकि तीन में उसे हार का स्वाद चखना पड़ा है। शेष 12 मैचों में हार जीत का फैसला नहीं हो सका। जीत की बात की जाये तो भारतीय टीम ने यहां दो-दो बार ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका को हराया है जबकि 2009 में टीम को श्रीलंका के खिलाफ पारी और 144 रन से जीत हासिल हुयी थी।

ग्रीनपार्क मैदान पर एक पारी में सर्वश्रेष्ठ स्कोर का रिकार्ड भी भारत के पास है। वर्ष 1986 में भारतीय टीम ने श्रीलंका के खिलाफ सात विकेट पर 676 रन बनाये थे हालांकि यह टेस्ट हारजीत के फैसले के बिना समाप्त हुआ था। न्यूजीलैंड के खिलाफ अब तक खेले गये तीन मैचों में भारत के पक्ष में दो मुकाबले रहे है जबकि एक ड्रा रहा है। वर्ष 2004 में भारत ने न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया था जबकि 2016 में 500वें टेस्ट में भारतीय टीम को 197 रनों से जीत का तोहफा इसी मैदान पर मिला था।

सूर्यकुमार और रोहित के दम पर भारत ने 17 दिन में ही चुका दिया टी-20 वर्ल्ड कप हार का बदला
जयपुर। प्रतिभाशाली सूर्यकुमार यादव की 62 रन और नवनियुक्त कप्तान रोहित शर्मा की 48 रन की शानदार पारियों के दम पर भारत ने पहले टी-20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को बुधवार को पांच विकेट से पराजित कर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। न्यूजीलैंड ने सलामी बल्लेबाज मार्टिन गुप्तिल (70) और डेब्यू करने वाले मार्क चैपमैन (63) के शानदार अर्धशतकों से 20 ओवर में छह विकेट पर 164 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। भारत ने 19.4 ओवर में पांच विकेट पर 166 रन बनाकर जीत अपने नाम की। ऋषभ पंत ने विजयी चौका मारा। सूर्य ने 40 गेंदों पर 62 रन की मैच विजयी पारी में छह चौके और तीन  छक्के लगाए। वहीं रोहित शर्मा ने अपनी पारी में पांच चौके और दो छक्के लगाए। इसके अलावा केएल राहुल ने 15 रन बनाए। वहीं ऋषभ पंत 17 रन बनाकर नाबाद रहे।

इससे पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टास जीत पहले न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी का आमंत्रण दिया। भारत को पहली सफलता भी जल्दी ही मिल गई, जब भुवनेश्वर कुमार ने डेरिल मिचेल को शून्य पर बोल्ड कर दिया। उस समय न्यूजीलैंड का स्कोर मात्र एक रन था। लेकिन इसके बाद अपने डेब्यू करने वाले मार्क चैपमैन ने अनुभवी गुप्तिल का भूरपूर साथ निभाया। गुप्तिल ने एक छोर पर जमकर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की, जबकि दूसरे छोर पर चैपमैन ने भी तेज से पारी को आगे बढ़ाया। इन दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 109 रनों की शानदार साझेदारी की। अश्विन ने आखिर चैपमैन को बोल्ड कर इस साझेदारी को तोड़ा। चैपमैन ने 50 गेंदों पर 6 चौके और दो छक्के की मदद से 63 रन बनाए। चैपमैन के बाद आए ग्लेन फिलिप्स बिना खाता खोले अश्विन का शिकार बने, जबकि टिम सिफर्ट (12) रन बना पवेलियन लौटे। गुप्तिल का कीमती विकेट स्थानीय खिलाड़ी दीपक चाहर के नाम रहा। दीपक चाहर ने अय्यर के हाथों उन्हें कैच कराया।

गुप्तिल ने 42 गेंदों पर 70 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी में तीन चौके और चार छक्के लगाए। भारत की तरफ से  रविचंद्रन अश्विन और भुवनेश्वर कुमार ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा दीपक चाहर और मोम्मद सिराज ने एक-एक विकेट लिया। न्यूजीलैंड की टीम में उसके चार प्रमुख खिलाड़ी कप्तान केन विलियमसन, जिमी नीशम, ईश सोढ़ी और एडम मिल्न नहीं खेले। साउदी की कप्तानी वाली टीम में मार्क चैपमैन, टॉड एस्टल, रचिन रवींद्र और लॉकी फर्ग्यूसन को शामिल किया गया।

दर्शकों ने गेंद नहीं लौटाई
मैच में भारत पारी के दौरान दर्शकों ने गेंद नहीं लौटाई। बोल्ट की गेंद पर रोहित ने मिड विकेट पर शानदार छक्का लगाया। गेंद खचाखच स्टेडियम के पूर्वी स्टैण्ड में जाकर गिरी। दर्शकों ने न्यूजीलैंड के फील्डर को गेंद नहीं दी। अम्पायर भी आए और उन्होंने दर्शकों से गेंद लौटाने का आग्रह किया लेकिन फिर भी दर्शकों ने गेंद नहीं लौटाई। इसके बाद अम्पायर ने पवेलियन से दूसरी गेंद मंगवा मैच को शुरू करवाया।

फ्लैश लाइट जला दिखाई एकता
मैच के दौरान जब उद्घोषक ने दर्शकों को कहा कि सभी अपने मोबाइल की फ्लैश लाइट जला एकता का परिचय दो। खचाखच भरे मैदान के सभी स्टैण्ड्स पर बैठे दर्शकों ने फ्लैश लाइट जला एकता का परिचय दिया। उस समय ऐसा लग रहा था जैसे दीवाली पर दीपक जल रहे है।

राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने लिया मैच का आनंद
मैच के दौरान राज्यपाल कलराज मिश्रा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत समेत कई गणमान्य अतिथि मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने पूरे मैच का आनन्द लिया और जीत के बाद भारतीय टीम को बधाई दी। मुख्यमंत्री जब स्टेडियम पहुंचे तब आरसीए अध्यक्ष वैभव गहलोत ने आरसीए कार्यकारिणी सदस्यों और जिला संघ के सचिवों का मुख्यमंत्री से परिचय कराया। मुख्यमंत्री ने पदाधिकारियों के साथ ग्रुप फोटो भी खिंचवाया।

द्रविड़ की सीख को अच्छी तरह दिमाग में रखूंगा : वेंकटेश अय्यर
जयपुर में टी-20 डेब्यू करने वाले वेंकटेश अय्यर ने कहा की वह भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मुख्य कोच राहुल द्रविड़ द्वारा सिखाई जाने वाली सभी चीजों को अच्छी तरह दिमाग में रखने की कोशिश करेंगे। आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश को राष्ट्रीय टी-20 टीम में शामिल किया गया है। वेंकटेश ने मैच से पहले कहा कि मैं जितना भी सीख सकता हूं, वह सीखना चाहता हूं जिसमें राहुल सर दिग्गज हैं और उनके पास चीजें साझा करने के लिए काफी कुछ है। हम चीजों को किस तरह सीखते हैं यह इस पर निर्भर करेगा कि हमसे क्या करने के लिए कहा जाता है। मैं दिमाग में कुछ लेकर नहीं आया हूं इसलिए जो भी सिखाया जाएगा, मैं उसे उसी तरीके से सीखूंगा। कप्तान रोहित शर्मा ने उन्हें कुछ महत्वपूर्ण गुर दिए हैं और यह निश्चित रूप से एक विशेष क्षण था।

द्रविड़ ने सौंपी वेंकटेश को टीम की कैप
श्रेयस अय्यर, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद सिराज और दीपक चाहर की भारतीय टीम में वापस हुई है, जबकि आईपीएल 2021 में प्रभावशाली प्रदर्शन करने वाले वेंकटेश अय्यर को नए मुख्य कोच राहुल द्रविड़ से भारत की पहली कैप मिली।

स्कोर बोर्ड
न्यूजीलैंड पारी:     रन    गेंद    4    6
गुप्तिल को. अय्यर बो. चाहर    70    42    3    4
मिचेल बो. कुमार    0    1    0    0
चैपमैन बो. अश्विन    6    50    6    2
फिलिप्स पगबाधा अश्विन    0    3    0    0
सिफर्ट को. यादव बो. कुमार    12    11    2    0
रविन्द्र बो. सिराज    7    8    1    0
सैंटनर अविजित    4    4    0    0
टिम साउदी अविजित    0    1    0    0
अतिरिक्त :     8
कुल : 20 ओवर में 5 विकेट पर 164 रन।

विकेट पतन : 1-1 (डेरिल मिचेल), 2-110 (मार्क चैपमैन), 3-110 (ग्लेन फिलिप्स), 4-150 (मार्टिन गुप्तिल), 5-153 (टिम सिफर्ट) , 6-162 (रचिन रविन्द्र).
गेंदबाजी : भुवनेश्वर कुमार 4-0-24-2, दीपक चाहर 4-0-42-1, मो. सिराज 4-0-39-1, अश्विन 4-0-23-2, अक्षर पटेल 4-0-31-0.

भारत पारी:     रन    गेंद    4    6
राहुल को. चैपमैन बो. सैंटनर    15    14    1    1
रोहित को. रविन्द्र बो. बोल्ट    48    36    5    2
सूर्यकुमार बो. बोल्ट    62    40    6    3
ऋषभ पन्त अविजित    17    17    2    0
श्रेयस को. बोल्ट बो. साउदी    5    8    0    0
वेंकटेश को. रविन्द्र बो. मिचेल    4    2    1    0
अक्षर पटेल अविजित    1    1    0    0
अतिरिक्त :     14
कुल : 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 166 रन।

विकेट पतन : 1-50 (केएल राहुल), 2-109 (रोहित शर्मा), 3-144 (सूर्यकुमार यादव), 4-155 (श्रेयस अय्यर), 5-160 (वेंकटेश अय्यर).
गेंदबाजी : टिम साउदी 4-0-40-1, ट्रेंट बोल्ट 4-0-31-2, लॉकी फर्ग्युसन 4-0-24-0, मिचेल सैंटनर 4-0-19-1, टॉड एस्टल 3-0-34-0, डेरिल मिचेल 0.4-0-11-1 .
प्लेयर ऑफ द मैच : सूर्यकुमार यादव (भारत)

प्रदेश की अवनि और नागर सहित 11 को खेल रत्न
नई दिल्ली। राजस्थान की पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता अवनि लेखरा, बैडमिंटन एकल के गोल्ड मेडलिस्ट कृष्णा नागर और टोक्यो ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास बनाने वाले भाला फेंक एथलीट नीरज चोपड़ा और रजत जीतने वाले पहलवान रवि दहिया सहित 11 खिलाड़ियों को देश के शीर्ष खेल सम्मान मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया है जबकि क्रिकेटर शिखर धवन सहित 35 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना गया है।

राष्ट्रीय खेल पुरस्कार हर वर्ष 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद के जन्मदिन पर राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किये जाते हैं लेकिन इस बार उसी समय के आसपास टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक होने के कारण पुरस्कारों को दिए जाने में देरी हो गई।
खेल रत्न के लिए चुने गए खिलाडिय़ों में नीरज चोपड़ा, रवि दहिया, हॉकी गोलकीपर पीआर श्रीजेश, फुटबाल कप्तान सुनील छेत्री, महिला क्रिकेटर मिताली राज, महिला मुक्केबाज लवलीना बोर्गोहैन, पैरा बैडमिंटन खिलाड़ी प्रमोद भगत, सुमित अंतिल, अवनि लेखड़ा, कृष्णा नागर और मनीष नरवाल शामिल हैं।

भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्यों को अर्जुन अवार्ड
अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने गए 35 खिलाड़ियों में टोक्यो ओलम्पिक में 41 वर्षों के बाद ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय पुरुष हॉकी टीम के सभी सदस्य जिन्होंने इससे पहले यह पुरस्कार नहीं जीता और सभी पैरालम्पिक पदक विजेता शामिल हैं। राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समिति ने इन 35 खिलाड़ियों के नामों की सिफारिश सरकार को की है।

खेल रत्न पुरस्कार को पहले राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के नाम से जाना जाता था लेकिन सरकार ने इस साल इसमें संशोधन कर पुरस्कार का नाम खेल रत्न कर दिया। इस पुरस्कार में 25 लाख रुपये की पुरस्कार राशि दी जाती है।पिछले वर्ष पांच खिलाडिय़ों को खेल रत्न पुरस्कार दिया गया था लेकिन टोक्यो ओलम्पिक और पैरालम्पिक में भारतीय खिलाडिय़ों के ऐतिहासिक प्रदर्शन की बदौलत यह संख्या इस बार 11 पहुंच गयी है।