silver medal - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

34वीं सीनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता, राजस्थान के लिए गुरप्रीत ने जीता रजत पदक
जयपुर। गुरप्रीत सिंह ने भारतीय वुशू संघ व राजस्थान वुशू संघ के तत्वावधान में पूर्णिमा यूनिवर्सिटी मे आयोजित 34वीं सीनियर राष्ट्रीय वुशू प्रतियोगिता (पुरुष एवं महिला) के दूसरे दिन राजस्थान के पहला पदक जीता। गुरप्रीत सिंह ने पुरुष वर्ग में ताउलू की ताईची जियान स्पर्धा का रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक मणिपुर के भूमेश्वर मीताई ने जीता, जबकि सीआरपीएफ के जेय ने कांस्य पदक जीता। वही महिला वर्ग की कुआर स्पर्धा का खिताब ओलिका (मणिपुर) ने जीता। साई की कोरोलिना ने रजत व मणिपुर की ही जोना प्रिन्सी ने कांस्य पदक अपनी झोली में समेटा। इस स्पर्धा  के पुरुष वर्ग में साई के नगम्बा विजेता रहे। मणिपुर के मोनिश ने रजत व भूमेश्वर मीताई ने कांस्य पदक जीता।

राजस्थान वुशू संघ के अध्यक्ष हीरानंद कटारिया के अनुसार शान्शु के पुरुष और महिला वर्ग के परिणाम इस प्रकार रहे -

48 किलो (पुरुष वर्ग) में राजस्थान के अंकित ने चंडीगढ के यश को,  राजस्थान के मुकुंद ने एसएसबी के थॉकचोम सुरेंद्र सिंह को, हरियाणा के साहील ने एमपी के अंकित कुमार सैन को हराया। 52 किलो में महाराष्ट्र के प्रफुल्ल ने मणिपुर के नानाओ सिंह को,  इंडिया पुलिस के अभीजीत ने असम के मार्तिन्जय को, मेघालय के लैमफंग ने तेलंगाना के जदेव एवं कर्नाटक के हुशान्त ने कैरल के अक्षय को हराया।

56 किलो में हरियाणा के मनीष ने उतराखंड के सागीर हुसैन को, एएससीबी के चंदरा सिंह ने आईटीबीपी के सुनील सिंह को, एसएससीबी के सुनील सिंह ने सीआरपीएफ के सलीम केंडे सिंह को एवं चंडीगढ के ऋतिक चंद्रा ने गोवा के गुलाम मसुद को हराया।

60 किलो में हरियाणा के चिराग ने सीआरपीएफ के ललित को, बंगाल के प्रेम ने जम्मू-कश्मीर के मो. सलीम को, एसएसबी के नरेश ने यूपी के क्रिश को एवं एएससीबी के थांगजाम ने साई नरेश को हराया।

45 किलो (महिला वर्ग) में राजस्थान की रिंकू ने बीएसएफ की वैष्णवी को, राजस्थान की किरण पारीक ने एसएसबी की ट्व्किंल को, साई की प्रिया कुमारी ने बिहार की वैष्णवी को, सीआरपीएफ की अंशु कुमारी ने एमपी की सुहानी को हराया।

52 किला वर्ग में राजस्थान की अंजलि ने झारखंड की पल्लवी को, राजस्थान की मेघा जोशी ने ऑल इंडिया पुलिस की छवि को, एमपी की आशा ने उत्तराखंड की मंयाका को हराया।

हीरानंद कटारिया ने दूसरे दिन के अतिथि हरीश यादव एवं राजकुमार शर्मा  साफा पहनाकर व बूके भेट कर स्वागत किया।

राष्ट्रीय खेल : राजस्थान ने जीते 3 रजत पदक
जयपुर। राजस्थान के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 रजत पदक अपनी झोली में समेटे। राजस्थान 7 स्वर्ण, 7 रजत व 17 कांस्य के साथ 34 पदकों के साथ पदक तालिका में 15 वें स्थान पर है।

सर्विसेज 42  स्वर्ण, 16 रजत व 13 कांस्य सहित 71 पदकों के साथ शीर्ष पर है। कर्नाटक 31 स्वर्ण सहित 62 पदकों के साथ दूसरे व महाराष्ट्र 29 स्वर्ण सहित 118 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर है। डिप्टी चीफ डे मिशन ओपी विश्वकर्मा के अनुसार राजस्थान के लिए यमनदीप शर्मा ने एथलेटिक्स की डेकथलान स्पर्धा, अली अमन इलाही ने निशानेबाजी की पुरुष ट्रैप स्पर्धा में उपविजेता रहते हुए रजत पदक व महिला टीम ने नेटबॉल स्पर्धा का रजत पदक जीता।

ओपी विश्वकर्मा के अनुसार राजस्थान के लिए अली अमन इलाही ने रुद्रपुर में पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा में 50 में से 41 निशाने सही लगा रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक एशियन गेम्स  में टीम इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले तमिलनाडु के पृथ्वीराज टोडेमैन ने 42 सटीक निशाने लगा स्वर्ण पदक जीता। इस स्पर्धा का कांस्य पदक मेजबान उत्तराखंड के अर्यवंश त्यागी ने 29 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

राजस्थान के लिए यमनदीप शर्मा ने 6831 अंकों के साथ डेकथलॉन स्पर्धा में उपविजेता रहते हुए रजत पदक जीता।

सचिन सर्जेराव खिलाड़ी ने गोला फेंक स्पर्धा में जीता रजत पदक
पेरिस। भारतीय शॉटपुट एथलीट सचिन सर्जेराव खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पेरिस पैरालंपिक की गोला फेंक स्पर्धा में एशियाई रिकार्ड के साथ रजत पदक जीत लिया हैं।

आज यहां हुए मुकाबले में सचिन सर्जेराव खिलाड़ी ने शॉटपुट एफ46 में 16.32 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक अपने नाम किया। इसी के साथ भारत की झोली में 21वां पदक आ गया है।

इस बीच, हमवतन मोहम्मद यासीर और रोहित कुमार 14.21 मीटर और 14.10 मीटर के थ्रो के साथ 8वें और 9वें स्थान पर रहे।

कनाडा के पैरा एथलीट ग्रेगरी स्टीवर्ट ने 16.38 मीटर थ्रो के साथ स्वर्ण और क्रोएशिया के लुका बाकोविच ने 16.27 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ कांस्य पदक जीता।

Paris Olympics 2024: स्वर्ण से चूके नीरज, रजत पर करना पड़ा संतोष
पेरिस। पेरिस ओलिंपिक में भारतीय जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा गोल्ड से चूक गए। पाकिस्तान के अरशद नदीम ने 92.97 मीटर फेंक कर गोल्ड पर कब्जा जमाया। नीरज चोपड़ा ने दूसरे प्रयास में इस सीजन का अपना बेस्ट 89.45 मीटर भाला फेंका। नीरज को रजत पदक पर ही संतोष करना पड़ा।

नीरज ने 2 दिन पहले क्वालिफिकेशन में पहले प्रयास में 89.34 मीटर भाला फेंक फाइनल में प्रवेश किया था और पहले स्थान पर रहे थे। भारत को उनसे गोल्ड मेडल की उम्मीद थी। गे्रनडा के एंडरसन पीटर्स 88.54 मीटर के सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

गोल्ड जीतने वाला भी हमारा ही लड़का
नीरज की मां सरोज देवी ने नीरज के सिल्वर पदक जीतने पर कहा कि हमारे लिए रजत पदक भी स्वर्ण जैसा ही है। स्वर्ण जीतने वाले अरशद ने भी मेहनत की है, वह भी हमारा ही लड़का है।

Asian Games 2023: रोशिबिना देवी ने वुशु में दिलाया रजत पदक
हांगझोउ। भारत की नाओरेम रोशिबिना देवी ने चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में महिलाओं की 60 किग्रा सांडा वुशु स्पर्धा में रजत पदक जीता।

आज यहां खेले गये फाइनल में नाओरेम रोशिबिना देवी चीन की वू जियाओवेई से 2-0 से हारकर दूसरे स्थान पर रहीं और उन्हें रजत पदक मिला। यह भारतीय वुशू खिलाड़ी का लगातार एशियाई खेल में दूसरा पदक है। उन्होंने जकार्ता में 2018 खेलों में कांस्य पदक जीता था।

इससे पहले नाओरेम रोशिबिना देवी ने क्वार्टरफाइनल में कजाकिस्तान की ऐमान करश्यगा को डब्ल्युपीडी (प्वाइंट अंतर से विजेता) से हराकर पदक पक्का किया। उन्होंने सेमीफाइनल में वियतनाम की थी थू थोय गुयेन को 2-0 से हराकर स्वर्ण पदक मुकाबले में प्रवेश किया।

भारत ने एशियाई खेल में वुशु में कभी भी स्वर्ण पदक नहीं जीता है। नाओरेम रोशिबिना देवी की पदक जीतने के साथ ही एशियाई खेल 2023 में भारत के वुशु अभियान भी समाप्त हो गया है।

Asian Games: नेहा ठाकुर ने नौकायन स्पर्धा में जीता रजत
हांगझोउ। भारत की 17 वर्षीय नेहा ठाकुर ने मंगलवार को हुई डिंगी पाल नौकायन (सेलिंग) स्पर्धा में रजत पदक जीता है।

चीन में चल रहे 19वें एशियाई खेलों में आज भारत की 17 वर्षीय नाविक नेहा ठाकुर ने लड़कियों की डिंगी आईएलसीए 4 स्पर्धा में 11 रेसों में कुल 27 अंकों के साथ रजत पदक जीता। नौकायान में भारत के लिए ये पहला पदक है। इसी के साथ एशियाई खेलों में भारत के पदकों की कुल संख्या 12 हो गई है।

थाईलैंड की नोपासोर्न खुनबूनजान ने 16 अंकों के साथ स्वर्ण पदक मिला जबकि सिंगापुर की केइरा मैरी कार्लाइल ने 28 अंकों के साथ कांस्य पदक जीता।

सिंधु ने जीता रजत पदक
मैड्रिड।  शीर्ष भारतीय शटलर पीवी सिंधु ने मैड्रिड स्पेन मास्टर्स के फाइनल में रविवार को इंडोनेशिया की ग्रेगोरिया तुनजुंग से हारने के बाद रजत पदक से संतोष किया।

तुनजुंग 29 मिनट में जीती
तुनजुंग ने मात्र 29 मिनट चले एकतरफा मुकाबले में सिंधु को 21-8, 21-8 से मात दी। सिंधु ने इससे पहले आमने-सामने के सातों मुकाबलों में तुनजुंग को मात दी थी, लेकिन यहां उनके पास विश्व की नंबर 12 शटलर के सवालों का कोई जवाब नहीं था। सेमीफाइनल में टॉप सीड कैरोलीना मरीन को हराने वाली तुनजुंग ने मुकाबले की सधी हुई शुरुआत करते हुए पहले गेम में ब्रेक तक 11-6 की बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद सिंधु ने पहला पॉइंट स्कोर किया, हालांकि तुनजुंग ने 11-7 की बढ़त के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखा।

तुनजुंग आक्रामक दिखी
दूसरे गेम में तुनजुंग ने अधिक आक्रामकता दिखाई और ब्रेक तक 11-3 की विशाल बढ़त बना ली। ब्रेक के बाद सिंधु ने कुछ मौकों पर बेहतर खेल दिखाया लेकिन इंडोनेशियाई शटलर ने 20-8 पर मैच पॉइंट को जीत में बदलकर स्वर्ण अपने नाम कर लिया।  स्पेन मास्टर्स इस साल के अन्य आयोजनों की तुलना में सिंधु के लिए बेहतर टूर्नामेंट था। उन्होंने 2023 में इससे पहले सिर्फ एक बार क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई थी। जबकि इंडिया ओपन सहित तीन आयोजनों में उन्हें पहले चरण में ही बाहर होना पड़ा था।

भारत ने जीता टी-20 क्रिकेट का रजत पदक
बर्मिंघम। बेथ मूनी (61) के अर्द्धशतक के बाद एश्ली गार्डनर (16 पर 3) व मेगन शट (27 पर 2) की घातक गेंद के बल पर ऑस्ट्रेलियाई महिलाओं ने भारतीय महिला टीम को 9 रन से हरा कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के टी-20 क्रिकेट का स्वर्ण पदक जीत लिया। भारत को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। ऑस्ट्रेलिया ने पहले खेलेते हुए निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट पर 161 रन बनाए। जवाब में भारतीय टीम 19.3 ओवर में 152 रन बना ढेर हो गई। भारत की ओर से कप्तान हरमनप्रीत कोर ने सर्वाधिक 65 रन (43 गेंद,  7 चौके व 2 छक्के) व जेमिमाह रोड्रिग्स ने 33 रन का योगदान दिया।

इन दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 96 रन जोड़ एक समय भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया था। भारत की अंतिम 7 बल्लेबाज मात्र 31 रन पर ढेर हो गई। ऑस्ट्रेलिया की ओर से गार्डन सबसे सफल गेंदबाज रही। ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले खेलने का फैसला किया, जहां किफायती गेंद करते हुए पावरप्ले में सिर्फ 43 रन दिये और एलिसा हेली का बहुमूल्य विकेट  भी लिया।

प्रियंका गोस्वामी ने रेस वॉक में जीता रजत पदक
बर्मिंघम। प्रियंका गोस्वामी ने राष्ट्रमंडल खेल में महिला 10 किमी रेस वॉक में ऐतिहासिक रजत पदक जीता। प्रियंका ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 10 हजार मीटर की दूरी को 43:38.00 मिनटों में पूरा किया। प्रियंका ने ट्रैक पर बढ़त ली और 4 हजार मीटर के बाद वह पहले स्थान पर थी। इसके कुछ देर बाद ही वह जेमीमा और केन्या की एमिली वामुस्यी एन्जी से पिछड़ गयी।

प्रतियोगिता में सिर्फ दो किमी की दूरी बची थी, तब प्रियंका ने शानदार वापसी करते हुए केन्या की प्रतिद्वंदी को पीछ़े छोड़ा और रजत मेडल प्राप्त किया। इसी के साथ प्रियंका रेसवॉकिंग में पदक जीतने वाली पहली भारतीय महिला भी बन गयी। वह इस खेल में राष्ट्रमंडल पदक जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी भी है।

वेट लिफ्टिंग में जीते 3 रजत पदक
जयपुर। एसएमएस स्टेडियम में चल रही डाक विभाग की वेट लिफ्टिंग प्रतियोगिता में दूसरे दिन उत्तर प्रदेश और ओडिशा के भारोत्तोलकों ने दो-दो स्वर्ण जीते। मेजबान राजस्थान के खिलाड़ियों ने 3 रजत पदक अपने नाम किए। ओडिशा के विश्वजीत ने 96 किलोग्राम वर्ग में कुल 137 किलो वजन उठा स्वर्ण पदक जीता। सिबाराम साहू ने 109 किलो से अधिक भार वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया। साहू ने कुल 280 किलो (स्नैच 130, क्ली एंड जर्क 150) भार उठाया। उत्तर प्रदेश के अमित कुमार ने 102 किलोग्राम वर्ग में 255 किलो भार उठाकर स्वर्णिम सफलता प्राप्त की। उत्तर प्रदेश को दिन का दूसरा स्वर्ण पदक ललित कुमार पटेल ने 109 किलो भार वर्ग में 163 किलो वजन उठाकर दिलाया।

हंसराज, सौरभ और भगवान को रजत
प्रतियोगिता के दूसरे दिन मेजबान राजस्थान के हंसराज किराडू ने 109 किलोग्राम, सौरभ मेहता ने 102 किलोग्राम और भगवान सिंह शेखावत ने 109 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किए।

पावर लिफ्टिंग में राजेश और उपेन्द्र को स्वर्ण
मध्य प्रदेश के सुकारवरे ने 59 किग्रा वर्ग में 610 किग्रा के साथ स्वर्ण पदक जीता। बिहार के उपेन्द्र कुमार (537.5 किग्रा) ने 66 किलोग्राम वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

नीरज चोपड़ा ने विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक
यूजीन। नीरज चोपड़ा ने इतिहास रचते हुए विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप की भाला फेंक प्रतियोगिता में रजत पदक जीता। नीरज ने अमेरिका के यूजीन में विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के फाइनल में 88.13 मीटर के थ्रो के साथ भारत को 19 साल बाद विश्व चैंपियनशिप पदक दिलाया। इससे पहले भारत का विश्व चैंपियनशिप पदक 2003 में आया था, जब अंजू ने कांस्य पदक जीता था। इसी के साथ नीरज विश्व चैंपियनशिप में भारत के लिए पदक जीतने वाले दूसरे भारतीय और पहले पुरुष एथलेटिक्स बन गये। चोपड़ा के फाइनल की शुरुआत फाउल के साथ हुई। 24 वर्षीय नीरज ने दूसरे और तीसरे प्रयास में क्रमश: 82.39 मीटर और 86.37 मीटर का थ्रो किया। भारत को ओलंपिक में पहला स्वर्ण दिलाने वाले नीरज ने चौथे प्रयास में वापसी करते हुए 88.13 मीटर का थ्रो किया, जिसकी बदौलत वह दूसरे स्थान पर पहुंच गये। उनका पांचवां और आखिरी थ्रो हालांकि फाउल रहा, लेकिन वह भारत को विश्व चैंपियनशिप का पहला रजत दिलाने में सफल रहे।

पूर्व चैंपियन ग्रेनाडा के एंडरसन पीटर्स ने अपने खिताब की रक्षा करते हुए 90.54 मीटर के थ्रो के साथ लगातार दूसरी बार स्वर्ण हासिल किया। ओलंपिक के रजत पदक विजेता जुकुब वाडलेक को 88.9 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। इसी इवेंट में भारत के रोहित यादव ने 78.72 मीटर थ्रो के साथ 0वें स्थान पर रहे। इससे पहले के उनके दो प्रयास 77.96 मीटर और 78.05 मीटर रहे थे।

यूजीन में हवा बेहद तेज थी : नीरज

रजत पदक जीतने के बाद कहा कि परिस्थितियां उनके अनुकूल नहीं थी। नीरज ने यूजीन में आयोजित संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि मौजूदा परिस्थितियां अनुकूल नहीं थीं। हवा की गति बहुत तेज थी, लेकिन मुझे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने का भरोसा था। अंत में मैं परिणाम से संतुष्ट हूं। मैं अपने देश के लिए पदक जीतने में सफल रहा। यूजीन में उनका पहला प्रयास फाउल रहा, जिसका मुख्य कारण हवा की गति थी। यहां तक कि नीरज ने विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में जो 6प्रयास किये, उनमें से तीन फाउल करार दिये गये। नीरज ने पांचवे प्रयास में 88.13 मीटर का थ्रो किया, जिसने उन्हें रजत पदक दिलाया। इसके अलावा उन्होंने 82.39 मीटर और 86.37 मीटर के वैध प्रयास किये।

इसी के साथ नीरज विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत के लिये पदक जीतने वाले दूसरे खिलाड़ी और पहले पुरुष बन गये। इससे पहले अंजू बॉबी जॉर्ज ने 2003 में महिलाओं की लंबी कूद प्रतियोगिता में भारत को कांस्य दिलाया था। ग्रेनाडा के विश्व चैंपियन एंडरसन पीटर्स ने अपनी लय बरकरार रखते हुए 90.54 मीटर की थ्रो के साथ एक बार फिर स्वर्ण जीता। जाकुब वाडलेक ने 88.09 मीटर के थ्रो के बल पर कांस्य पदक प्राप्त किया।

मिश्र एवं गहलोत ने नीरज चोपड़ा को विश्व एथलेटिक्स में पदक जीतने पर दी बधाई
राज्यपाल कलराज मिश्र एवं मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर नीरज चोपड़ा को बधाई और शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर मिश्र ने कहा कि इस प्रतियोगिता में पहली बार किसी भारतीय पुरुष खिलाड़ी द्वारा पदक जीतने पर प्रसन्नता जताते हुए कहा कि यह पूरे देश के लिए गर्व की बात है। गहलोत ने कहा कि कितना ऐतिहासिक क्षण है जब वह इस चैंपियनशिप में पदक जीतने वाले पहले भारतीय पुरुष खिलाड़ी बने।

युग चेलानी ने राष्ट्रीय तैराकी में जीता चौथा पदक
जयपुर। उभरते तैराक युग चेलानी ने अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखते हुए भुबनेश्वर के कलिंगा स्पोर्ट्स सेंटर में आयोजित 48 वीं जूनियर राष्ट्रीय तैराकी में राजस्थान के लिए चौथा पदक जीता। बालिकाओं की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा की हीट में राजस्थान की हरिका अलग 11 स्थान पर रही। युग ने प्रतियोगिता के चौथे दिन  2:10.23 समय के साथ बालक वर्ग की 200 मीटर मेडले स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहते हुए चौथा राष्ट्रीय रजत पदक जीता। इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक कर्नाटक के नयन विग्नेश ने 2:10.02 समय के साथ जीता, जबकि तेलंगाना के साई निहार बिक्किना (2:13.55) ने कांस्य पदक पर हाथ साफ किया।

हरिका ने निराश किया
राजस्थान की हरिका अगल (20:41.38) बालिकाओं की 1500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा की हीट में 11 वें स्थान पर रही। कर्नाटक की मीनाक्षी मेनन (18:40.94) हीट में शीर्ष स्थान और तमिलनाडु की अद्विका गिरीश नायर (18:50.91) दूसरे स्थान पर रहते हुए फाइनल राउण्ड में पहुंच गई।

युग चेलानी को 50 हजार के नकद पुरस्कार की घोषणा
राजस्थान के लिए चौथे दिन बालकों की 200 मेडले स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर राजस्थान तैराकी संघ के अध्यक्ष अनिल व्यास ने युग चेलानी को 50 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की। इससे पूर्व भी अनिल व्यास ने युग चेलानी के दूसरे दिन 200 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में रजत पदक जीतने पर 50 हजार और तीसरे दिन 400 मीटर मेडले स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीतने पर एक लाख रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की थी।

राजस्थान 12 वें स्थान पर
चौथे दिन की समाप्ति पर राजस्थान पदक तालिका में एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक के साथ 12 वें स्थान पर है। राजस्थान के लिए यह सभी पदक युग चेलानी ने जीते है। कर्नाटक 29 स्वर्ण, 20 रजत व 13 कांस्य सहित 62 पदकों के साथ शीर्ष पर है जबकि महाराष्टÑ 13 स्वर्ण, 8 रजत और 11 कांस्य पदक सहित कुल 32 पदकों के साथ दूसरे स्थान पर है।