KIUG - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

केआईयूजी : किसान की बेटी ने राजस्थान को दिलाया पहला पदक, साइक्लिंग में राजस्थान के मानव ने स्वर्ण, पूजा ने जीता रजत
जयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की साइक्गिंल प्रतियोगिता में राजस्थान ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीता। महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी बीकानेर के मानव सारडा ने पुरुषों की 40 किलोमीटर इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में 52:12.947 समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस स्पर्धा का रजत पदक पंजाब यूनिवर्सिटी के जय डोगरा (53:14.315) ने और कांस्य लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब के गौरांग सिंह (54:32.813) ने जीता।  साइक्लिंग में राजस्थान को पहला पदक महाराजा गंगासिंह यूनिवर्सिटी की ही पूजा बिश्नोई ने दिलाया। राजस्थान की 22 वर्षीय साइकिलिस्ट पूजा बिश्नोई ने अपने दमदार प्रदर्शन से सबको चौंका दिया। बीकानेर के एक छोटे से गांव की किसान परिवार से आने वाली पूजा मुकाबले में संघर्ष और संकल्प की मिसाल बनकर उभरीं। 30 किलोमीटर की महिला एलीट इंडिविजुअल टाइम ट्रायल में 46:52.003 समय के साथ रजत पदक अपने नाम किया।

स्कॉलरशिप से मिली राह :

पूजा को अस्मिता स्कॉलरशिप ने नई राह दिखाई, जिसके तहत उन्हें करीब दो लाख रुपये मिले। उन्होंने उपकरण खरीदे और प्रशिक्षण बेहतर किया। पूजा बताती हैं, गरीब परिवार की लड़कियों के लिए 10 हजार रुपये भी बहुत होते हैं। अस्मिता और केआईयूजी ने वे रास्ते खोले हैं जो पहले हमारे लिए थे ही नहीं।

तूफानी अन्दाज में की शुरुआत :

रेस की शुरूआत तूफानी अंदाज में हुई और पहले ही 10 किलोमीटर के लैप में पूजा ने बढ़त हासिल कर सबको हैरान कर दिया। लेकिन गुरु नानक देव विश्वविद्यालय, अमृतसर की अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट मीनाक्षी रोहिल्ला, जो नेशनल सेंटर आॅफ एक्सीलेंस पटियाला की प्रशिक्षु हैं और एशिया कप व एशियन चैम्पियनशिप की पदक विजेता भी, दूसरे और तीसरे लैप में तेज रफ्तार पकड़ते हुए आगे निकल गईं। मीनाक्षी ने 45:31.907 समय के साथ स्वर्ण जीता, जबकि पूजा ने 46:52.003 समय के साथ शानदार रजत पदक अपने नाम किया।

संघर्ष से पदक तक पहुंची है पूजा :

रेस के बाद पूजा ने कहा कि पहले लैप के बाद मैं लीड में थी, लेकिन मीनाक्षी दीदी का अनुभव बहुत है। दो दिन पहले ही मैंने 100 किमी की रेस की थी, इसलिए थोड़ी थकान थी। फिर भी राजस्थान को खेलों का पहला पदक दिलाकर गर्व महसूस हो रहा है। 16 वर्ष की उम्र में अपने साइकिलिस्ट बड़े भाई से प्रेरित होकर खेल में आई पूजा के शुरूआती दिन संघर्षपूर्ण रहे। न पैसे, न उपकरण, और न ही आत्मविश्वास। पर परिवार और रिश्तेदारों के सहारे उन्होंने हार नहीं मानी।

ऐतिहासिक आमेर किले के जलेब चैक में होगी लांचिंग सेरेमनी : खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स में हिस्सा लेंगे 4141 एथलीट, राजस्थान के 204 खिलाड़ी
जयपुर। राजस्थान के इतिहास में पहली बार आयोजित होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) की भव्य लांचिंग सेरेमनी बुधवार को सायं साढ़े पांच बजे से ऐताहासिक आमेर महल के जलेब चौक में होगी। इसमें खेलों के लोगों, मस्कट, एंथम, टॉर्च और राजस्थान के खिलाड़ियों की जर्सी का अनावरण किया जाएगा।  24 नवम्बर से 5 दिसम्बर तक राजधानी जयपुर समेत सभी संभाग मुख्यालयों पर आयोजित होने वाले इन खेलों में देशभर से 4141 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

इसमें राजस्थान के विभिन्न विश्वविद्यालयों के 204 खिलाड़ी अपनी चुनौती पेश करेंगे। केआईयूजी में 23 खेलों को शामिल किया गया है। युवा मामले और खेल विभाग के शासन सचिव और राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष डा. नीरज कुमार पवन ने मंगलवार को यहां बताया कि सात शहरों अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर एवं जोधपुर में ये गेम्स आयोजित होंगे। पहली बार कैनोइंग, बीच वॉलीबॉल, कयाकिंग एवं साइकिलिंग को शामिल किया गया है।

16 खेलों में होगी मेजबान की चुनौती :

इस बार मेजबान राजस्थान के खिलाड़ियों का प्रदर्शन 16 अलग-अलग  खेलों में देखने को मिलेगा। प्रदेश के 18 विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी पहली बार इन यूनिवर्सिटी गेम्स में भाग लेने जा रहे हैं, जिससे राजस्थान में खेल संस्कृति को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

कबड्डी में रहा है दबदबा :

राजस्थान के खिलाड़ियों ने हमेशा से पारंपरिक खेलों में विशेष पहचान बनाई है। इस बार भी सबसे ज्यादा 36 खिलाड़ी कबड्डी में राज्य का प्रतिनिधित्व करेंगे। इनमें पंडित दीनदयाल उपाध्याय शेखावाटी यूनिवर्सिटी, जेजेटी यूनिवर्सिटी झुंझुनूं और कोटा यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी शामिल हैं। राजस्थान के ये तीनों ही विश्वविद्यालय आॅल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलों में कबड्डी में टॉप 8 टीमें में रहे। इसके अलावा 19 पहलवान राज्य की विभिन्न यूनिवर्सिटीज से कुश्ती में दमखम दिखाएंगे।

विभिन्न समितियों का गठन :

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर राज्य सरकार खेलो के सफल आयोजन की तैयारियां सुनिश्चित कर रही है। सभी संभागों में इस संबंध में जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न समितियों का गठन कर दिया गया है। राजस्थान खेल परिषद में भी इस संबंध में समितियों का गठन कर गेम्स के भव्य आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं। यूनिवर्सिटी गेम्स का सीधा प्रसाण प्रसार भारती द्वारा किया जाएगा।

राजस्थान की 18 यूनिवर्सिटी के खिलाड़ी :

राजस्थान के जिन विश्वविद्यालयों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, उनमें राजस्थान यूनिवर्सिटी, जेजेटी यूनिवर्सिटी, डीडीयू शेखावटी यूनिवर्सिटी, महाराजा गंगा सिंह यूनिवर्सिटी, राजश्री भर्तहरी मत्स्य यूनिवर्सिटी, महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी, शेखावटी यूनिवर्सिटी, मनीपाल यूनिवर्सिटी, जयनारायण व्यास, निर्वाण यूनिवर्सिटी, सनराइज यूनिवर्सिटी, टांटिया यूनिवर्सिटी, कोटा यूनिवर्सिटी, मोहनलाल सुखाड़िया यूनिवर्सिटी, भूपाल नोबल्स यूनिवर्सिटी, जनार्दन राजनगर राजस्थान विद्यापीठ, पैसिफिक एकेडमी ऑफ हायर एजुकेशन एंड रिसर्च तथा श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय।

बदलाव की अटकलों के बीच जीटीसीसी ने घोषित किया खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का शेड्यूल, 9 नवंबर से होगी शुरुआत
जयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) की टेक्नीकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) ने बैठक में खेलों के कार्यक्रम को मंजूरी दे दी। पहली बार राजस्थान में हो रहे इन खेलों की शुरुआत नौ नवम्बर से होगी और इवेंट 20 नवम्बर तक चलेंगे। हालांकि इसका अभी अधिकारिक ऐलान किया जाना बाकी है। समय की कमी और तैयारियों की धीमी रफ्तार को देखते हुए अब भी तिथियों में बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। जीटीसीसी की चेयरपर्सन ममता ओझा की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ये बैठक हुई। सभी 20 खेलों का कार्यक्रम फाइनल कर दिया गया। इसमें दस खेलों का आयोजन जयपुर में होगा, जबकि बाकी खेल अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, जोधपुर, कोटा और भरतपुर में होंगे।

क्रिकेट ग्राउण्ड पर होगा उद्घाटन समारोह :

तय कार्यक्रम के अनुसार खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का उद्घाटन समारोह सवाई मानसिंह स्टेडियम के क्रिकेट ग्राउण्ड पर होगा, जबकि समापन समारोह का आयोजन पूर्णिमा यूनिवर्सिटी के ओपन ग्राउण्ड पर किया जाएगा। हालांकि अभी उद्घाटन और समापन समारोह की तारीख और समय तय नहीं किया गया है।

ट्रैक पर शुरू हुआ काम :

एसएमएस स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक को खेलों के लिए तैयार करने का काम शुक्रवार से शुरू हो गया है। आयोजन तक ट्रैक खिलाड़ियों के लिए बंद रहेगा। राजस्थान खेल परिषद के अध्यक्ष नीरज कुमार पवन ने बताया कि खिलाड़ियों के लिए वैकल्पिक अभ्यास स्थल तय कर दिए गए हैं। थ्रो और जंप इवेंट्स के एथलीट राजस्थान यूनिवर्सिटी ग्राउंड में अभ्यास करेंगे, जबकि रनिंग इवेंट्स के लिए विद्याधर नगर स्टेडियम की व्यवस्था की गई है। राजस्थान के एथलीट जूनियर नेशनल (10 अक्टूबर से भुवनेश्वर) और अंडर-23 नेशनल (16 अक्टूबर से वारंगल) की तैयारियों में जुटे हैं। बैडमिंटन खिलाड़ियों की असुविधा को देखते हुए एक हॉल में अभ्यास की अनुमति दे दी गई।

केआईयूजी : परिषद ने खेल उपकरणों की खरीद के लिए किया 10 करोड़ का टेंडर, 20 कमेटियां बनाई, सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जोड़ा
जयपुर। राजस्थान में पहली बार होने वाले खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) की तैयारियों के लिए राजस्थान खेल परिषद पूरी तरह एक्टिव मोड पर आ गई है। खेल परिषद ने जहां स्पोर्ट्स इक्विमेंट की खरीद के लिए दस करोड़ रुपए का टेंडर जारी कर दिया, वहीं आयोजन के लिए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए अपने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को जोड़ते हुए 20 कमेटियों का गठन कर दिया। केआईयूजी में 20 खेलों को शामिल किया गया है, जबकि खो-खो को प्रदर्शन खेल के रूप में रखा गया है। परिषद की ओर से विभिन्न खेलों के लिए जरूरी 539 खेल उपकरणों की खरीद के लिए टेंडर किया गया है। इसे 26 सितम्बर को खेला जाएगा।

यह कमेटियां भी बनाई :

परिषद अध्यक्ष ने वित्तीय प्रबंधन समिति, आवास व्यवस्था प्रबंधन, भोजन व्यवस्था, परिवहन व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, उद्घाटन और समापन समारोह व्यवस्था, मानदेय वितरण, प्रचार-प्रसार, वॉलेंटियर, खेल मैदान प्रबंधन, खेल आयोजन प्रबंधन, खेलवार प्रबंधन और आयोजन समितियों का गठन कर अधिकारियों और कर्मचारियों को जिम्मेदारियां सौंपी हैं।

मुख्य आयोजन और संभाग प्रबंधन समितियां :

मुख्य आयोजन समिति में जहां परिषद सचिव राजेन्द्र सिंह, वित्तीय सलाहकार महावीर मीणा, एईएन रविन्द्र मीणा, खेल प्रबंधक नरेन्द्र भूरिया और रणविजय सिंह तथा जनसंपर्क अधिकारी तेजराज सिंह को रखा है, वहीं संभाग प्रबंधन समिति में खेल प्रबंधक कोमल चौधरी को कोटा, रणविजय सिंह को जोधपुर, नरेन्द्र भूरिया को उदयपुर, अनिरुद्ध जगधारी को अजमेर, शमीम अहमद को बीकानेर, खेल अधिकारी करण सिंह को जयपुर और सत्यप्रकाश को भरतपुर संभाग का जिम्मा सौंपा है।

राकेश सावे ने किया ट्रेक का निरीक्षण :

एथलेटिक्स स्पर्धाओं से पहले सवाई मानसिंह स्टेडियम के एथलेटिक्स ट्रैक पर कई सुधार कार्य कराने होंगे। प्रतियोगिता प्रबंधक एवं जीटीसीसी प्रतिनिधि राकेश सावे ने सोमवार को ट्रैक का मुआयना कर कमियों की सूची स्पोर्ट्स काउंसिल अधिकारियों को सौंपी। उन्होंने कहा कि ट्रैक की स्थिति समग्र रूप से अच्छी है लेकिन दर्शकों और खिलाड़ियों की सुरक्षा के लिए फेंसिंग लगाना जरूरी होगा। राकेश ने सुझाव दिया कि लांग जम्प और ट्रिपल जम्प एरिया को दूसरी ओर शिफ्ट किया जाए, जिससे दर्शक दीर्घा के पास पर्याप्त मूवमेंट स्पेस मिल सके। उन्होंने थ्रो इवेंट्स के लिए मैदान को समतल करने और नई घास लगाने की भी जरूरत बताई। राकेश सावे ने कहा कि वे अपनी विस्तृत रिपोर्ट जल्द ही भारतीय खेल प्राधिकरण और जीटीसीसी को भेजेंगे। इस दौरान राजस्थान एथलेटिक्स एसोसिएशन के महासचिव देवनारायण गुर्जर, राजस्थान ओलंपिक संघ के महासचिव सुरेन्द्र सिंह और खेल परिषद के एथलेटिक्स कोच सुरेन्द्र सिंह भी उनके साथ थे।

केआईयूजी : जीटीसीसी की टीम ने लिया खेल स्थलों का जायजा, टेनिस कोर्ट्स पर संतुष्ट, एथलेटिक्स की थ्रो-इवेंट्स को लेकर संशय
जयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) की तैयारियों का जायजा लेने गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) की चेयरपर्सन ममताश्री ओझा सवाई मानसिंह स्टेडियम पहुंचीं। उन्होंने टेनिस कोर्ट्स को संतोषजनक पाया, लेकिन एथलेटिक्स ट्रैक पर थ्रो- इवेंट्स को लेकर संशय में नजर आईं। ओझा ने रनिंग स्पर्धाओं के आयोजन के लिए तो ट्रैक को उपयुक्त बताया पर एथलेटिक्स की थ्रो-इवेंट्स को लेकर पूरी तरह संतुष्ट नहीं दिखीं। इस संबंध में एथलेटिक्स के कम्पिटिशन मैनेजर भी ट्रैक का अलग से निरीक्षण करेंगे। निरीक्षण के दौरान थ्रो स्पर्धाओं के लिए आर्चरी ग्राउंड और क्रिकेट प्रैक्टिस ग्राउंड के उपयोग पर भी चर्चा हुई।

9 से 19 नवम्बर तक होंगे खेल :

निरीक्षण के दौरान एक सवाल के जवाब में ममताश्री ओझा ने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स की तारीखों की पुष्टि करते हुए कहा कि खेल 9 से 19 नवम्बर तक होंगे। हालांकि खेल परिषद के अधिकारी अब भी आयोजन की तिथियों को लेकर अजमंजस में हैं। खेल परिषद ने ख्रेलों के लिए 8 से 22 नवम्बर के बीच समय प्रस्तावित किया था।

कई मैदानों का दौरा :

परिषद सचिव राजेन्द्र सिंह ने बताया कि ओझा के नेतृत्व में चार सदस्यीय दल ने बैडमिंटन, बास्केटबॉल, वॉलीबॉल और एथलेटिक्स ट्रैक सहित कई खेल स्थलों का दौरा किया। दल में श्रीनिवास मालेकर, गोपाल कंडपाल और सुबोध ज्योति कर्माकर शामिल थे। कमेटी ने पूर्णिमा और राजस्थान यूनिवर्सिटी के मैदानों का भी जायजा लिया।

संभाग मुख्यालयों पर भी पहुंची टीम :

केआईयूजी का आयोजन जयपुर सहित सभी संभागों में होगा। इस क्रम में कमेटी के अन्य सदस्य भी बुधवार को विभिन्न संभागों में पहुंचे। भानु प्रताप सिंह और मोहित वासवानी उदयपुर व अजमेर, रेवती रमन दुबे और वैभव शर्मा बीकानेर व जोधपुर तथा आदित्य ब्राह्मी और हर्षा कोटा व भरतपुर के खेल मैदानों का निरीक्षण करने गए।

केआईयूजी : प्रतिनिधियों ने खेल मैदानों का लिया जायजा, फुटबॉल और टेनिस के लिए अतिरिक्त ग्राउण्ड की मांग
जयपुर। खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स (केआईयूजी) से पहले भारतीय खेल प्राधिकरण और गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) के प्रतिनिधियों ने जयपुर में विभिन्न खेल मैदानों का निरीक्षण किया। बैडमिंटन से लोकेश सोनी, टेनिस से एंटोन डिसूजा, फुटबॉल से सतीश जांगिड़ और हॉकी से कम्पिटिशन मैनेजर वैशाली राठौड़ ने अपने-अपने खेलों के आयोजन स्थलों का जायजा लिया। राजस्थान खेल परिषद के सचिव राजेन्द्र सिंह सिसोदिया ने बताया कि सभी प्रतिनिधियों ने संबंधित खेलों के कोचों के साथ सुविधाओं का आकलन किया और कमियों की जानकारी दी। उन्होंने आश्वस्त किया कि खामियों को जल्द ही दूर किया जाएगा।

हॉकी के लिए एक ही स्थल का सुझाव :

हॉकी की कम्पिटिशन मैनेजर वैशाली राठौड़ ने एसएमएस स्टेडियम के एस्ट्रोटर्फ का निरीक्षण किया। उन्होंने दर्शक दीर्घा, चेंजिंग रूम और मीडिया रूम की आवश्यकता बताई। वैशाली ने सुझाव दिया कि पुरुष और महिला हॉकी मुकाबले एक ही स्थल पर कराए जाएं। परिषद ने पहले पुरुष हॉकी जयपुर और महिला हॉकी उदयपुर में कराने का प्रस्ताव भेजा था। वैशाली उदयपुर के खेल गांव का भी निरीक्षण करेंगी।

फुटबॉल और टेनिस में अतिरिक्त मैदान की मांग :

परिषद ने फुटबॉल मुकाबलों के लिए पूर्णिमा यूनिवर्सिटी का प्रस्ताव रखा है। निरीक्षण के बाद कम्पिटिशन मैनेजर सतीश जांगिड़ ने कहा कि वहां एक प्लेइंग ग्राउंड और एक प्रैक्टिस ग्राउंड मौजूद है, लेकिन उन्हें खेल योग्य बनाने के लिए अभी काफी काम बाकी है। साथ ही उन्होंने मैचों के सफल आयोजन के लिए एक और मैदान की जरूरत बताई। परिषद सचिव ने बताया कि फुटबॉल और टेनिस के लिए अतिरिक्त मैदान उपलब्ध कराने को लेकर एसएमएस स्कूल से बातचीत चल रही है।

परिषद ने नियुक्त किए अधिकारी :

केआईयूजी की तैयारियों के मद्देनजर खेल परिषद ने सभी खेल स्थलों पर अपने कोच और अधिकारियों को नियुक्त किया है। इन्हें खेलों के लिए आवश्यक सुविधाएं गाइडलाइन के अनुरूप सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

नियुक्त अधिकारी इस प्रकार हैं :

तीरंदाजी : धनेश्वर मईडा, गजेन्द्र शर्मा
एथलेटिक्स : सुरेन्द्र सिंह, शंकरलाल
बैडमिंटन : यादवेन्द्र सिंह, कॉन्ट्रैक्ट कोच
बास्केटबॉल : अशोक ढाका, कॉन्ट्रैक्ट कोच
फुटबॉल : विनोद सिंह, कॉन्ट्रैक्ट कोच
तैराकी : हेमेन्द्र सिंह, कॉन्ट्रैक्ट कोच
टेनिस : दोनों कॉन्ट्रैक्ट कोच
मलखम्ब : जिम्नास्टिक का कॉन्ट्रैक्ट कोच
शूटिंग : शूटिंग का कॉन्ट्रैक्ट कोच
हॉकी : प्रशांत सप्रे, कॉन्ट्रैक्ट कोच
रग्बी : रामनिवास, कॉन्ट्रैक्ट कोच
खो-खो : कृपाशंकर, कॉन्ट्रैक्ट कोच
बॉक्सिंग : विजय प्रताप, नरपत सिंह
कबड्डी : सोहन लाल, श्रवण कुमार
भारोत्तोलन : सीताराम प्रजापत, श्रवण कुमार
योगा : भरत गुर्जर, कॉन्ट्रैक्ट कोच
टेबल टेनिस : भरत गुर्जर, कॉन्ट्रैक्ट कोच
तलवारबाजी : वाई.वी. सिंह
वॉलीबॉल : वाई.वी. सिंह, कॉन्ट्रैक्ट कोच
हॉकी पुरुष : धर्मदेव सिंह, शकील हुसैन