championship - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

समुद्र से आसमान तक भारत बन रहा आत्मनिर्भर, जानें "मन की बात" में और क्या क्या बोलें मोदी ?
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि भारत समुद्र से लेकर आसमान तक रक्षा क्षेत्र में तेजी से अधिक सुरक्षित तथा आत्मनिर्भर बन रहा है और स्वदेशी तकनीक तथा विनिर्माण के दम पर देश नयी उपलब्धियां हासिल कर रहा है। पीएम मोदी ने रविवार को आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के 135 वीं कड़ी में कहा कि 2026 का आधा हिस्सा बीतने को है और इन छह महीनों में देश ने सुरक्षा तथा आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में कई ऐसी उपलब्धियां हासिल की हैं, जिन पर हर देशवासी को गर्व है।

उन्होंने कहा कि हाल ही में कोलकाता में आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के बेड़े में आईएनएस दूनागिरी, आईएनएस संशोधक और आईएनएस अग्रय को शामिल किया गया। इन युद्धपोतों का डिजाइन और निर्माण पूरी तरह स्वदेशी है। पीएत मोदी ने कहा कि जून में ही विमानन क्षेत्र में भी बड़ी सफलता मिली है। 'मेक इन इंडिया' के तहत निर्मित सी-295 विमान ने अपनी पहली उड़ान पूरी की है और ऐसे 40 विमान भारत में ही बनाए जा रहे हैं। इससे एमएसएमई और एयरोस्पेस क्षेत्र को नई मजबूती मिलेगी, रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प और सशक्त होगा। उन्होंने कहा कि इसी महीने रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन ने स्वदेशी लंबी दूरी की भूमि-आक्रमण क्रूज मिसाइल का भी सफल परीक्षण किया है। यह मिसाइल रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन की प्रयोगशालाओं और भारतीय उद्योगों की साझेदारी से विकसित की गई है। प्रधानमंत्री ने कहा कि इन उपलब्धियों से स्पष्ट है कि आज भारत समुद्र से लेकर आकाश तक अधिक सुरक्षित और आत्मनिर्भर बन रहा है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि आप यह प्रयास करें कि आपके घर, सोसायटी या आसपास की जगहों पर गणपति बप्पा की जो मूर्ति स्थापित हो वह हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, वो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो। पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात में रविवार को कहा कि मुझे कई लोगों ने पत्र लिखकर एक खास विषय पर बात करने का सुझाव भेजा है। ये विषय 'गणेश उत्सव' से जुड़ा है। वैसे तो 'गणेश उत्सव' में अभी काफी समय बाकी है लेकिन लोगों ने ये आग्रह किया है कि इस विषय पर अभी ही बात होनी चाहिए। दरअसल, गणेश जी की मूर्तियां बनाने का काम बहुत पहले शुरू हो जाता है। मूर्ति बनाने वाले, मूर्तियों के व्यापार से जुड़े लोग अभी से सक्रिय हो जाते हैं। इसलिए मेरा आप सभी से एक आग्रह है। आप प्रयास करें कि आपके घर, सोसायटी या आसपास की जगहों पर गणपति बप्पा की जो मूर्ति स्थापित हो, वो हमारे देश की मिट्टी से बनी हो, वो हमारे अपने कुम्हारों और स्थानीय कलाकारों के हाथों तैयार हुई हो।

उन्होंने कहा कि जो लोग गणेश जी की मूर्तियां बनाते हैं, उनसे भी मेरा आग्रह है कि वे मिट्टी की मूर्तियों को प्राथमिकता दें, और जो लोग मूर्तियां खरीदते हैं, वे भी यह जरूर देखें, कि, गणपति बप्पा की मूर्ति किससे बनी है और किस देश में तैयार हुई है। प्लास्टर आफ पेरिस से बनी मूर्तियां बिल्कुल ना खरीदें। प्रधानमंत्री ने कहा कि मिट्टी की मूर्तियां पूजा के बाद सहज रूप से पानी में विलीन हो जाती हैं। इससे हमारी नदियां, तालाबों और पर्यावरण की रक्षा होती है। हमारी आस्था भी बनी रहती है और प्रकृति के प्रति हमारा दायित्व भी पूरा होता है। जब हम स्थानीय मूर्तिकाराें से मूर्ति खरीदते हैं, हम 'वोकल फोर लोकल' के संकल्प को मजबूत करते हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार 'गणेश उत्सव' में और ऐसे हर उत्सव में हम ऐसी सारी बातों पर जरूर गंभीरता से सोचेंगे और देश-हित में कदम भी उठाएंगें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कुछ दिन पहले इसी माह आयोजित अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर पूरी दुनिया भारत के योग अभियान से जुड़ी और धरती के विभिन्न हिस्सों में ढाई हजार से ज्यादा स्थानों पर योग से सम्बंधित विविध कार्यक्रम आयोजित किए गये। पीएम मोदी ने आकाशवाणी से प्रसारित अपने मासिक कार्यक्रम 'मन की बात' के 135वीं कड़ी में रविवार को कहा कि इस बार अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विश्व के 2,500 से अधिक स्थानों पर विविध योग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जबकि भारत में करोड़ों लोगों ने विभिन्न स्थानों पर प्रधानमंत्री ने योगाभ्यास में भाग लिया।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस अवसर पर आयोजित विश्व योगासन चैम्पियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जिससे देश का गौरव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर अहमदाबाद में आयोजित विश्व योगासन चैम्पियनशिप भी चर्चा का विषय रही, जिसमें भारत ने 114 पदक जीते। इनमें 102 स्वर्ण पदक शामिल हैं और भारत पदक तालिका में पहले स्थान पर रहा। श्री मोदी ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि देश के लिए गर्व का विषय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले की तुलना में अब कहीं अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपना रहे हैं।

पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की 135वीं कड़ी में रविवार को कहा, "मैं अक्सर कहता हूँ, जो खेलता है, वो खिलता है। आज देश में ऐसे युवाओं की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है, जो खेल भी रहे हैं और खिल भी रहे हैं। पहले की तुलना में अब कहीं अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपना रहे हैं। मुझे नागालैंड के दो ऐसे प्रयासों के बारे में जानकारी मिली है, जो बहुत दिलचस्प हैं। पहला प्रयास है 'नागालैंड बेबी लीग'. नाम सुनकर आपको जरूर लगता होगा ये बहुत छोटे बच्चों की कोई साधारण लीग होगी लेकिन ऐसा नहीं है। ये पांच से 10-12 साल की आयु के छोटे-छोटे बच्चे, फूल जैसे बच्चों की एक असाधारण लीग है और इन बच्चों के फुटबाल खिलाड़ियों की एक ऐसी लीग है, जो उनकी रफ्तार को और प्रतिभा के लिए उनको प्रेरित भी करती है और उनकी पहचान भी बनाती है। इसकी शुरुआत नागालैंड के अधिक-से-अधिक बच्चों को फुटबाल से जोड़ने के लिए हुई थी। पांच से बारह वर्ष तक के लड़के और लड़कियां इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ये लीग अब अपने तीन वर्ष पूरे कर चुकी है। इस लीग का बच्चों के मन पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा है।"

उन्होंने कहा कि नागालैंड में एक और अच्छा प्रयास हो रहा है। इसका नाम है, 'नागालैंड वुमेन फुटसाल लीग', हो सकता है आपके लिए ये 'फुटसाल' एक नया नाम होगा, मैं आपको बताता हूँ फुटसाल को इनडोर फुटबाल भी कहा जाता है। इसमें एक टीम में केवल पांच खिलाड़ी होते हैं। खेल का मैदान भी फुटबाल के मैदान से बहुत छोटा होता है। इस कारण खिलाड़ियों को तेज फैसले लेने होते हैं। उन्हें अपनी तकनीक और स्किल का बेहतर इस्तेमाल करना पड़ता है। नागालैंड की वुमेन फुटसाल लीग हमारी बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर दे रही है। मैं ऐसी पहलों के लिए नागालैंड के लोगों की सराहना करता हूं। ऐसे प्रयास देश के दूसरे हिस्सों को भी प्रेरणा देते हैं।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि अंधविश्वास डर पैदा करता है और जब डर मन पर हावी हो जाता है, तो इंसान सच को देखना ही बंद कर देता है और ऐसे लोगों का बड़ा नुकसान होता है। पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की 135वीं कड़ी में रविवार को कहा कि अंधविश्वास हजारों साल से मानव समाज में घर कर करके बैठ गया है। अंधविश्वास में डूबे लोग, फिर बिना तर्क के, बिना सत्य जाने, ऐसे फैसले लेने लगते हैं, जिनका बड़ा नुकसान होता है। वहीं समाज में ऐसे लोग भी होते हैं, जो विज्ञान, अनुभव और तर्क के आधार पर उन धारणाओं को चुनौती देते हैं। अंधविश्वास से विश्वास तक की ये यात्रा आसान नहीं होती और आज मैं ऐसी ही एक सफल यात्रा के बारे में आपको जरूर बताना चाहता हूँ।

उन्होंने कहा कि असम में एक पक्षी पाया जाता है। उस पक्षी का नाम है 'हरगिला'। 'हरगिला' एक दुर्लभ पक्षी है। ये प्रकृति को स्वच्छ रखने में अहम भूमिका निभाता है लेकिन असम के कुछ इलाकों में लंबे समय तक इसे अशुभ माना जाता था। लोग इसे अपने आसपास देखना पसंद नहीं करते थे। कई बार उन पेड़ों को भी काट दिया जाता था जिन पर हरगिला के घोसलें बने होते थे। सोचिए, एक ऐसा पक्षी जो पर्यावरण की सफाई में मदद करता है, वही 'हरगिला' लोगों के डर का शिकार बन गया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि इसी दौरान जीव-वैज्ञानिक पूर्णिमा देवी बर्मन ने ये सब देखा। उन्होंने लोगों के मन में बैठी गलत धारणा को बदलने का संकल्प लिया। उन्होंने महिलाओं से बात की, उन्होंने लोगों को विज्ञान के आधार पर समझाया, धीरे-धीरे महिलाएं इस अभियान से जुडने लगीं। फिर एक बड़ा बदलाव शुरू हुआ। जिस पक्षी को कभी अशुभ मानकर भगाया जाता था, वही गांवों की पहचान बनने लगा। हजारों ग्रामीण महिलाएं 'हरगिला' को बचाने के लिए आगे आईं - आज उन्हें 'हरगिला आर्मी' के नाम से जाना जाता है। इन महिलाओं ने समाज के साथ संघर्ष भी किया। समाज को समझाने के लिए दिन-रात काम किया और अंधविश्वास को पीछे छोड़ करके रहे। उन्होंने दिखाया है जब सही जानकारी पहुंचाई जाती है, तो वर्षों पुरानी सोच भी बदल सकती है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पहले की तुलना में अब कहीं अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपना रहे हैं। पीएम मोदी ने अपने मासिक कार्यक्रम मन की बात की 135वीं कड़ी में रविवार को कहा, "मैं अक्सर कहता हूँ, जो खेलता है, वो खिलता है। आज देश में ऐसे युवाओं की संख्या बहुत तेजी से बढ़ रही है, जो खेल भी रहे हैं और खिल भी रहे हैं। पहले की तुलना में अब कहीं अधिक युवा खेलों को करियर के रूप में अपना रहे हैं। मुझे नागालैंड के दो ऐसे प्रयासों के बारे में जानकारी मिली है, जो बहुत दिलचस्प हैं। पहला प्रयास है 'नागालैंड बेबी लीग'. नाम सुनकर आपको जरूर लगता होगा ये बहुत छोटे बच्चों की कोई साधारण लीग होगी लेकिन ऐसा नहीं है। ये पांच से 10-12 साल की आयु के छोटे-छोटे बच्चे, फूल जैसे बच्चों की एक असाधारण लीग है और इन बच्चों के फुटबाल खिलाड़ियों की एक ऐसी लीग है, जो उनकी रफ्तार को और प्रतिभा के लिए उनको प्रेरित भी करती है और उनकी पहचान भी बनाती है। इसकी शुरुआत नागालैंड के अधिक-से-अधिक बच्चों को फुटबाल से जोड़ने के लिए हुई थी। पांच से बारह वर्ष तक के लड़के और लड़कियां इसमें हिस्सा ले सकते हैं। ये लीग अब अपने तीन वर्ष पूरे कर चुकी है। इस लीग का बच्चों के मन पर बहुत अच्छा प्रभाव पड़ा है।"

उन्होंने कहा कि नागालैंड में एक और अच्छा प्रयास हो रहा है। इसका नाम है, 'नागालैंड वुमेन फुटसाल लीग', हो सकता है आपके लिए ये 'फुटसाल' एक नया नाम होगा, मैं आपको बताता हूँ फुटसाल को इनडोर फुटबाल भी कहा जाता है। इसमें एक टीम में केवल पांच खिलाड़ी होते हैं। खेल का मैदान भी फुटबाल के मैदान से बहुत छोटा होता है। इस कारण खिलाड़ियों को तेज फैसले लेने होते हैं। उन्हें अपनी तकनीक और स्किल का बेहतर इस्तेमाल करना पड़ता है। नागालैंड की वुमेन फुटसाल लीग हमारी बेटियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर दे रही है। मैं ऐसी पहलों के लिए नागालैंड के लोगों की सराहना करता हूं। ऐसे प्रयास देश के दूसरे हिस्सों को भी प्रेरणा देते हैं।

पीएसजी की जीत के बाद फ्रांस में भयंकर बवाल : फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच भीषण झड़प, 400 लोग गिरफ्तार
पेरिस। फ़्रांस में फ़ुटबॉल प्रशंसकों और पुलिस के बीच हुई झड़पों में 400 से ज़्यादा लोगों को गिरफ़्तार किया गया है। पुस्कास एरिना में खेले गए चैंपियंस लीग के फ़ाइनल में पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने आर्सेनल को पेनाल्टी शूटआउट में हरा दिया। इसके बाद शनिवार को देर रात जश्न के दौरान जश्न के दौरान हिंसा भड़क गई। रिपोर्ट के अनुसार राजधानी पेरिस में बस, ट्रेन और रेल सेवाओं को बाधित करने वाली अशांति को रोकने के लिए हज़ारों पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। आतिशबाज़ी और फ़्लेयर्स जलाए गये। इस झड़प में कई पुलिस अधिकारी घायल हो गये। शहर के बीचों-बीच भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े।

गौरतलब है कि जहाँ पीएसजी ने लगातार दूसरी खिताब जीती थी, वहीं यह लगातार दूसरा साल भी था, जब फ़ुटबॉल की वजह से हिंसा भड़की। इससे पहले 2025 में फ़्रांसीसी टीम की जीत के बाद हुए जश्न ने हिंसक रूप ले लिया था। सोशल मीडिया में प्रसारित तस्वीरों में पेरिस में सड़कों पर इलेक्ट्रिक बाइक जलती हुई और जश्न मनाने वालों को कम से कम एक दुकान के शीशे तोड़ते हुए देखा जा सकता है। पुलिस ने बताया कि इस अशांति के दौरान छह वाहन, दो दुकानें और एक बस स्टॉप क्षतिग्रस्त हो गए। फ़्रांस के गृह मंत्रालय ने बताया कि रविवार तड़के 416 लोगों को गिरफ़्तार किया गया, जिनमें पेरिस के 280 लोग शामिल हैं।

गृह मंत्री लॉरेंट नुनेज़ ने कहा कि सात अधिकारी घायल हुए हैं और उन्होंने इस अशांति को बिल्कुल भी स्वीकार्य नहीं बताया। दक्षिणपंथी नेता मरीन ले पेन ने सोशल मीडिया एक पर लिखा, "सिर्फ़ फ़्रांस में ही किसी फ़ुटबॉल क्लब की जीत दंगे भड़का देती है।" उन्होंने कहा, "सिर्फ़ फ़्रांस में ही जीत की शाम को हर किसी को हिंसा का शिकार होने से बचने के लिए अपने घरों में बंद रहने पर मजबूर होना पड़ता है।"

उधर, खिलाड़ी रविवार को अपराह्न में होने वाली विजय परेड में हिस्सा लेंगे, जिसमें एफ़िल टावर के पास चैंप्स डी मार्स का दौरा और फ़्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों द्वारा आयोजित स्वागत समारोह शामिल है। उल्लेखनीय है कि पिछले साल पीएसजी की यूरोपीय चैंपियनशिप जीत के बाद हुई झड़पों में दो लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें एक 17 वर्षीय लड़का भी शामिल था।

कुदेरमेटोवा-मेर्टेंस की जोड़ी ने जीता महिला युगल का खिताब, जूनियर में बुल्गारिया के इवानोव बने चैंपियन
लंदन। वेरोनिका कुदेरमेटोवा और एलिस मेर्टेंस की जोड़ी ने वर्ष के तीसरे ग्रैंडस्लैम विंबलडन के महिला युगल के फाइनल में हसीह सु-वेई और येलेना ओस्टापेंको को 3-6, 6-2, 6-4 से शिकस्त दी। कुदेरमेटोवा पहली बार ग्रैंडस्लैम चैंपियन बनी हैं, जबकि मेर्टेंस का यह पांचवां ग्रैंडस्लैम और दूसरा विंबलडन युगल खिताब है।

तीसरे सेट में पिछड़कर जीता खिताब :

कुदेरमेटोवा और मेर्टेंस 2021 के फाइनल में एक-दूसरे के खिलाफ थीं, लेकिन इस साल विंबलडन में पहली बार एक साथ खेल रही थीं। यह जोड़ी तीसरे सेट में 2-4 से पीछे थी, लेकिन फिर शानदार वापसी करते हुए अंतिम चार गेम को भुना कर खिताब जीतने में सफल रहीं। हसीह ने तीन अलग-अलग जोड़ीदारों के साथ विम्बलडन युगल का खिताब चार बार जीता है। ओस्टापेंको ने 2017 का फ्रेंच ओपन एकल खिताब जीता था और पिछले साल ल्यूडमिला किचेनोक के साथ अमेरिकी ओपन जीतने के बाद वह अपना दूसरा बड़ा युगल खिताब जीतना चाह रही थीं।

जूनियर में बुल्गारिया के इवानोव बने चैंपियन :

बुल्गारिया के इवान इवानोव ने विंबलडन जूनियर फाइनल में अमेरिका के रोनित कार्की को 6-2, 6-3 से हराकर अपना पहला ग्रैंडस्लैम खिताब जीता। 16 वर्षीय इवानोव 2008 में ग्रेगर दिमित्रोव के बाद यह खिताब जीतने वाले दूसरे बुल्गेरियाई खिलाड़ी बने। कार्की के खिलाफ उन्हें एक भी ब्रेक प्वाइंट का सामना नहीं करना पड़ा और उन्होंने 22 विनर लगाए जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी ने छह विनर लगाए। कार्की 2014 में नोआ रुबिन के बाद यह खिताब जीतने वाले पहले क्वालीफायर बनने की कोशिश कर रहे थे।

राजस्थान ने कयाकिंग में स्वर्ण व साइक्लिंग में जीता रजत पदक, रजत चौहान तीरंदाजी की व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में
जयपुर। उत्तराखंड में चल रहे 38वें नेशनल गेम्स में मंगलवार को राजस्थान के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत व एक कांस्य पदक जीत अपने पदकों की संख्या 22 कर ली।  राजस्थान ने कयाकिंग एंड केनोइंग स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। वही साइक्लिंग की टीम स्प्रिंट स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक पर कब्जा जामाया। योगासन में भी प्रदेश के खिलाड़ियों ने एक कांस्य पदक जीता। इसके अलावा तीरंदाजी में रजत चौहान ने रिकॉर्ड बनाकर कंपाउंड स्पर्धा की व्यक्गित स्पर्धा के फाइनल में प्रवेश कर लिया। राजस्थान अब 6 स्वर्ण, 3 रजत और 13 कांस्य पदक सहित 22 पदक जीत पदक तालिका में 12 वें स्थान पर है। कर्नाटक ने 28 स्वर्ण, 12 रजत, 13 कांस्य के साथ कुल 53 पदकों के साथ शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत की। सेना  40 (21 स्वर्ण, 10 रजत, नौ कांस्य) पदक के साथ दूसरे जबकि महाराष्ट्र (16 स्वर्ण, 33 रजत, 27 कांस्य) पदक तालिका में तीसरे स्थान पर है।

रजत चौहान ने बनाया रिकॉर्ड :

राजस्थानओलम्पिक संघ के महासचिव सुरेंद्र सिंह गुर्जर ने बताया कि रजत ने 150 में से 150 अंक अर्जित कर नया रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले, पिछले नेशनल गेम्स में रजत ने 711 अंकों का रिकॉर्ड बनाया था, जिसे इस बार दिल्ली के अभिषेक वर्मा ने 718 अंकों के साथ तोड़  दिया था। हालांकि, रजत ने इस बार फिर से बेहतरीन खेल दिखाते हुए फाइनल में पहुंचकर राजस्थान को गौरवान्वित किया।

तीरंदाजी टीम कांस्य के लिए खेलेगी :

राजस्थान के अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज रजत चौहान ने धनुष से अपने जलवे बिखेरते हुए सेमीफाइनल में हरियाणा के कुशल दलाल को 146-145 से हरा कंपाउंड स्पर्धा के पुरुष वर्ग के फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल में उसका मुकाबला बुधवार को दोपहर 2.45 बजे ह्रितिक शर्मा से होगा।  रजत चौहान ने अपने पहले मुकाबले में पंजाब के सिमरनजोत सिंह को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 147-141 से हरा अपनी अभियान का आगाज किया।  रजत ने प्रीक्वार्टरफाइनल में पंजाब के उदय काम्बोज को 150-148 से व क्वार्टरफाइनल में हरियाणा के रिषभ यादव को 149-148 से हरा सेमीफाइनल में जगह बनाई। इसके साथ ही राजस्थान तीरंदाजी टीम  बुधवार को ही पुरुष कंपाउंड में कांस्य पदक के लिए जम्मू एंड कश्मीर टीम से मुकाबला करेगी।

साइक्लिंग में सिल्वर मेडल :

राजस्थान के डिप्टी चीफ डे मिशन ओपी विश्वकर्मा के अनुसार ट्रैक साइक्लिंग में राजस्थान की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर पदक जीता। महेश कंसवा, देवेंद्र बिश्नोई, अजय पाल बिश्नोई, और महेंद्र बिश्नोई ने 01.05.913 की समय सीमा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर यह पदक अपने नाम किया। विश्वकर्मा के अनुसार इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक अंडमान एंड निकोबार (1:05.913) ने और कांस्य पदक पंजाब (1:06.823) की झोली में गया।   विश्वकर्मा के अनुसार राजस्थान के पदकों की शुरुआत भी साइक्लिंग से ही हुई थी। मोनिका जाट ने टाइम ट्रायल स्पर्धा में दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक जीता था।

खिलाड़ियों की जीत युवाओं को प्रेरित करेगी :

राजस्थान ओलंपिक एसोसिएशन के अध्यक्ष तेजस्वी गहलोत ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस बार राजस्थान के खिलाड़ी आशानुसार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने आशा जताई कि अगले दो-तीन दिनों में प्रदेश के खिलाड़ी राजस्थान के लिए  मेडल जीतने में कामयाब होंगे। राजस्थान के खिलाड़ियों की यह उपलब्धियां प्रदेश के खेल इतिहास में एक नया अध्याय जोड़ रही हैं और अन्य युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करेगी।

वरुण इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम में शामिल
नागपुर। मेजबान भारत और इंग्लैड के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय स्पिनर वरुण चक्रवर्ती को मेहमान टीम के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के लिए एकदिवसीय टीम में शामिल किया गया है।

वरुण ने टीम के साथ नागपुर में अभ्यास किया :

वरुण भारतीय टीम के साथ नागपुर में है और उन्होंने आज वहां अभ्यास किया। भारत और इंग्लैंड के बीच पहला एकदिवसीय मैच गुरुवार को खेला जायेगा। वरुण के टीम में शामिल होने को लेकर हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की ओर से अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

वरुण ने 14 विकेट हासिल किए :

रविवार को समाप्त हुई टी-20 सीरीज में भारत की 4-1 की जीत में वरुण ने  9.86 की औसत और 7.66 की इकॉनमी से सबसे अधिक 14 विकेट झटके। वरुण ने अभी तक टीम इंडिया में अभी तक एकदिवसीय मैच नहीं खेला है अगर वरुण को एकादश में चुना जाता है तो यह इस प्रारूप में उनका पर्दापण होगा।

विजय हजारे ट्रॉफी में 18 विकेट लिए :

उन्होंने केवल 23 ए लिस्टेड मुकाबले खेले हैं और इस सीजन के विजय हजारे ट्रॉफी में तमिलनाडु के लिए छह मैचों में 18 विकेट लेकर दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बने थे। एकदिवसीय टीम में उनकी मौजूदगी से भारतीय स्पिन-आक्रमण मजबूत होगा। टीम में पहले से ही कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर शामिल  हैं। भारत बनाम इंग्लैंड एकदिवसीय टीम इस प्रकार है:- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, यशस्वी जायसवाल, ऋषभ पंत, रवींद्र जड़ेजा, हर्षित राणा (पहले दो वनडे), जसप्रीत बुमराह (तीसरा वनडे) और वरुण चक्रवर्ती।

गुकेश को हरा प्रज्ञानंद ने जीता शतरंज खिताब, अपना पहला टाटा स्टील शतरंज खिताब जीता
नई दिल्ली। ग्रैंडमास्टर रमेशबाबू प्रज्ञानानंदा ने आठ घंटे के विश्व स्तरीय प्रदर्शन वाले इस तरह के अजीब दिन की कल्पना नहीं की थी, जिसके बाद उन्होंने मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश को हराकर अपना पहला टाटा स्टील शतरंज खिताब जीत लिया।

जीत के बाद प्रज्ञानंद ने कहा यह एक अजीब दिन था :

प्रज्ञानंद ने मुकाबले के बाद कहा, यह बहुत लंबा था। करीब आठ घंटे पहली बाजी ही लगभग साढ़े छह घंटे तक चली और फिर ब्लिट्ज बाजी, यह एक अजीब दिन था। शतरंज की दुनिया में यह एक बहुत ही खास प्रतियोगिता है और मैंने बड़े होते हुए इस टूनार्मेंट के मुकाबले देखे हैं। पिछले साल चीजें मेरे हिसाब से नहीं रहीं थी इसलिए मैं इस टूनार्मेंट के लिए प्रेरित था।

प्रज्ञानंद ने पांच बाजियां ड्रॉ खेली :

प्रज्ञानंद ने छह बाजी जीती और पांच ड्रॉ खेली। उन्हें दो बाजियों में हार का सामना करना पड़ा। अपनी भविष्य की योजनाओं के बारे में प्रज्ञानंद ने कहा कि वह प्राग मास्टर्स में प्रतिस्पर्धा करेंगे। उन्होंने कहा, मुझे पता था कि पिछले छह महीनों में क्या गलत हुआ और मुझे पता था कि मुझे किस चीज पर काम करने की जरूरत है। मैं इसमें बेहतर होने की कोशिश करता रहूंगा। मैंने इस टूनार्मेंट के लिए अपने खेल में कुछ चीजें बदली और यह काम कर गया। टाईब्रेकर की शुरूआती दो बाजियों में से प्रज्ञानानंदा ने एक गंवाई और फिर दूसरी बाजी जीती। उन्होंने कहा कि उन्हें पहली बाजी ड्रॉ करानी चाहिए थी।

दूसरी बाजी में गुकेश अच्छी स्थिति में थे लेकिन धीरे-धीरे वह पिछड़ गए। तीसरी और निर्णायक बाजी में प्रज्ञानानंदा ने फिर से अपने सफेद मोहरों के साथ रक्षात्मक रुख अपनाया लेकिन फिर कुछ अच्छे मूव बनाए और गुकेश इसके बाद अति महत्वाकांक्षी हो गए और संभवत: ड्रॉ होने वाली बाजी को हार गए। जर्मनी के विन्सेंट कीमर के खिलाफ गंवाई बाजी में अपनी गलतियों के बारे में बात करते हुए प्रज्ञानानंदा ने स्वीकार किया कि उन्होंने कुछ अजीबोगरीब हरकतें कीं। उन्होंने कहा, मुझे वह स्थिति (बीच के समय का खेल) पसंद थी और फिर मैंने कुछ अजीबोगरीब हरकतें करनी शुरू कर दीं।

आरयू ने इंटर यूनिवर्सिटी हैंडबाल के लिए क्वालीफाई किया, राजस्थान की 46 यूनिवर्सिटी टीमों ने लिया हिस्सा
जयपुर। राजस्थान विश्वविद्यालय टीम ने हाल ही यूनिवर्सिटी  ऑफ इंजीनियरिंग एण्ड मैनेजमेंट की मेजबानी में आयोजित पश्चिम क्षेत्र अन्तर विश्वविद्यालय महिला हैंडबाल प्रतियोगिता में खिताबी जीत के साथ अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई कर लिया। आयोजन सचिव डा. भैरू सिंह यादव के अनुसार प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, गोवा, मध्य प्रदेश, गुजरात और राजस्थान की 46 यूनिवर्सिटी टीमों ने हिस्सा लिया।

क्वालीफाई करने वाली अन्य टीमों में अमरावर्ति यूनिवर्सिटी, पारुल यूनिवर्सिटी और वड़ोदरा यूनिवर्सिटी शामिल हैं। समापन मेजबान यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. बिस्वेजॉय चटर्जी और कुलसचिव डा. प्रदीप शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए। डॉ. रीना पूनिया पर्यवेक्षक के रूप में मौजूद रहीं।

ऑस्ट्रेलियन ओपन: जोकोविच सेमीफाइनल में, ज्वेरेव व बडोसा भी पहुंचे अंतिम 4 में पहुंचे
मेलबर्न। सार्बिया के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी नोवाक जोकोविच ने एक बार फिर अविश्वसनीय वापसी करते हुए स्पेन के कार्लोस अल्काराज को रोमांचक मुकाबले में हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम चार में अपनी जगह बना ली है। जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव व स्पेन की पाउला बडोसा ने मंगलवार को दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी कोको गॉफ को हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन के सेमीफाइनल में जगह बना ली हैै। सेमीफाइनल में जोकोविच का मुकाबला शुक्रवार को जर्मनी के दूसरे वरीयता प्राप्त एलेक्जेंडर ज्वेरेव से होगा। ज्वेरेव ने तीन घंटे और 22 मिनट तक चले मुकाबले में अमेरिका के टॉमी पॉल पर 7-6, 7-6, 2-6, 6-1 से जीत दर्ज की।

क्वार्टरफाइनल मैच में 37 वर्षीय जोकोविच ने चोट, उम्र और रैंकिंग को दरकिनार करते हुए तीन घंटे 38 मिनट तक चले मुकाबले में अल्कराज के खिलाफ 4-6, 6-4, 6-3, 6-4 से जीत दर्ज की। मैच जीतने के बाद नोवाक जोकोविच ने कहा, अल्काराज के साथ खेलना उन्हें कोर्ट पर तीव्रता और ऊर्जा के मामले में (राफेल) नडाल के साथ मेरे मुकाबले की याद दिलाता है। करिश्माई खिलाड़ी।  स्पेन की बडोसा ने अमेरिका की गॉफ को सीधे सेटों में 7-5, 6-4 से हराया। मैच के दौरान गॉफ ने चार ऐस तथा बैडोसा ने तीन ऐस लगाए। गॉफ ने छह तथा बैडोसा चार डबल फॉल्ट किए।

अंतिम चार में पहुंचने वाली चौथी स्पेनिश खिलाड़ी :

इस जीत के साथ बडोसा ग्रैंड स्लैम महिला एकल स्पर्धा के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली चौथी स्पेनिश खिलाड़ी बन गई हैं। मैच के बाद बडोसा ने कहा कि आज मैं यहां आकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना चाहती थी और मुझे लगता है कि मैंने ऐसा किया।

रामबाग पोलो टीम ने जीता खिताब
जयपुर। तीन हैंडीकैप के शमशीर अली के हैट्रिक सहित बनाए चार गोल की बदौलत रामबाग पोलो ने रविवार को यहां आरपीसी ग्राउंड पर कैवेलरी रॉयल एनफील्ड को 7-6 से पराजित कर पृथी सिंह बारिया कप का खिताब जीत लिया। विजेता रामबाग की ओर से शमशीर अली ने चार व धु्रवपाल गोदारा ने तीन गोल बनाए। वही कैवेलरी रॉयल एनफील्ड की ओर से विदेशी खिलाड़ी डेनियल ओटमेंडी ने तिकड़ी सहित व अनंत राजपुरोहित व नवीन सिंह ने एक-एक गोल बनाए। तीसरे चक्कर की समाप्ति पर रामबाग टीम 4-3 से बढ़त लिए हुए थी। पहले ही मिनट में कैवेलरी के डेनियल ने गोल बना स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया।

अगले ही मिनट में शमशीर ने दक्षिणी छोर पर गोल बना रामबाग को 5-4 से  आगे कर दिया। इसके बाद नवीन और डेनियल ओटमेंडी ने एक-एक गोल बना कैवेलरी को 6-5 से आगे कर दिया। शमशीर ने अंतिम दो मिनट में दो गोल बना रामबाग को 7-6 से आगे कर मैच के साथ खिताब भी दिला दिया।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि पूर्व नौसेना प्रमुख एडमिरल माधवेंद्र सिंह पीवीएसएम एवीएसएम एडीसी ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इससे पूर्व राजस्थान की पूर्व कैबिनेट मंत्री बीना काक ने गेंद थ्रो कर मैच को शुरू करवाया।

ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस: ब्रिटेन के ड्रेपर चोटिल होकर रिटायर हुए, अल्काराज ऑस्ट्रेलियन ओपन के क्वार्टर फाइनल में पहुंचे
मेलबर्न। स्पेन के कार्लोस अल्काराज ऑस्ट्रेलियन ओपन के मेंस सिंग्ल्स के क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं। अल्काराज के प्रतिद्वंदी ब्रिटेन के नंबर-1 खिलाड़ी जैक ड्रेपर चौथे राउंड में चोटिल होकर रिटायर हो गए।

दोनों सेट में पीछे थे :

15वीं सीड ड्रेपर मेलबर्न के रॉड लेवर एरिना में 4 बार के ग्रैंडस्लैम चैंपियन अल्काराज के खिलाफ 7-5, 6-1 से पीछे थे, तभी उनकी चोट ज्यादा परेशान करने लगी और वे रिटायर हो गए।

पहले सेट के बाद लिया उपचार :

इससे पहले, 23 साल के ड्रेपर को कूल्हे की चोट की वजह से पहले सेट के बाद मेडिकल उपचार के लिए कोर्ट से बाहर बाहर जाना पड़ा था।

सबालेंका ने एंड्रीवा को हराया :

सबालेंका ने एंड्रीवा को 6-1, 6-2 से हराया विमेंस सिंग्ल्स में वर्ल्ड की नंबर एक खिलाड़ी आर्यना सबालेंका ने मेलबर्न पार्क पर अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखते हुए रविवार को क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने सीधे सेटों में जीत दर्ज की। पिछली दो बार की चैंपियन सबालेंका ने चौथे राउंड में रूस की मीरा एंड्रीवा को 6-1, 6-2 से हराया।

बोपन्ना की जोड़ी को वॉकओवर मिला :

भारतीय टेनिस खिलाड़ी रोहन बोपन्ना और चीनी जोड़ीदार झांग शुआई ने रविवार को दूसरे दौर के मैच में वॉकओवर मिलने के बाद मिक्स्ड डबल्स के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। बोपन्ना और शुआई का मुकाबला अमेरिका की टेलर टाउनसेंड और मोनाको के ह्यूगो निस से था।

आस्ट्रेलिया ओपन टेनिस, बोपन्ना-झांग मिश्रित युगल में जीते, सबालेंका और जोकोविच चौथे दौर में, ओसाका ने छोड़ा कोर्ट
मेलबर्न। दो बार की चैंपियन एरिना सबालेंका ने और सर्बिया के नोवाक जोकोविच  ने ऑस्ट्रेलिया ओपन में अपना विजयी अभियान आगे बढ़ाते हुए क्लारा टाउसन को हराकर चौथे दौर में प्रवेश कर लिया, जबकि पेट में चोट के कारण नाओमी ओसाका को कोर्ट छोड़ना पड़ा। सबालेंका ने अपना मुकाबला 7-6, 6-4 से जीता। इस सत्र में यह सबालेंका की लगातार आठवीं और मेलबर्न पार्क पर लगातार 17वीं जीत है। उन्होंने दस दिन पहले ब्रिसबेन इंटरनेशनल जीता था। वहीं जोकोविच ने पेट में दर्द के बावजूद 26वें वरीय चेक गणराज्य के टॉमस माचैक पर सीधे सेटों में  6-1, 6-4, 6-4 से हरा ऑस्ट्रेलियन ओपन के अंतिम 16 में जगह बना ली हैं।

ओसाका को पेट में दर्द :

ओसाका को बेलिंडा बेंचिच के खिलाफ तीसरे दौर के मैच में पहले सेट के आखिर में पेट में दर्द की शिकायत हुई। उन्होंने टाइब्रेकर में पहला सेट 7-6 से जीतने के बाद कोर्ट छोड़ दिया। दो सप्ताह पहले आकलैंड में टाउसन के खिलाफ मैच में एक सेट की बढत बनाने के बाद ओसाका को पेट की चोट के कारण ही कोर्ट छोड़ना पड़ा था।

बाडोसा भी अगले दौर में :

एक अन्य मैच में अनास्तासिया पेवलियुचेंकोवा ने लौरा सीजमंड को 6-1, 6-2 से मात दी। सीजमंड ने दूसरे दौर में ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता झेंग किवेन को हराया था। 11वीं वरीयता प्राप्त पाउला बाडोसा ने मार्तो कोस्तियुक को 6-4, 4-6, 6-3 से हराया, जबकि 18वीं वरीयता प्राप्त डोन्ना वेकिच ने 12वीं वरीयता प्राप्त डियाना स्राइडेर को 7-6, 6-3, 7-5 से मात दी। वहीं 14वीं वरीयता प्राप्त मीरा आंद्रीवा ने मेगडालिना फ्रेंच को 6-2, 1-6, 6-2 से हराया।

ज्वेरेव और अल्कारेज भी जीते :

पुरुष वर्ग में दूसरी वरीयता प्राप्त अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने जैकब फीयर्नली को 6-3, 6-4, 6-4 से मात दी, जबकि तीसरी रैंकिंग वाले कार्लोस अल्कारेज ने नुनो बोर्जेस को 6-2, 6-4, 6-7, 6-2 से हराया। इससे पहले अमेरिका के टॉमी पॉल ने रॉबर्टो कारबालेस बाएना को 7-6, 6-2, 6-0 से शिकस्त दी।

मिश्रित युगल के दूसरे दौर में बोपन्ना :

भारत के रोहन बोपन्ना और उनकी जोड़ीदार चीन की शुआइ झांग मिश्रित युगल के दूसरे दौर में पहुंच गए। बोपन्ना-झांग की जोड़ी ने पहले दौर के मुकाबले में इवान डोडिज और क्रिस्टिना म्लादेनोविच को 6-4, 6-4 से हराकर अगले राउण्ड में जगह बनाई। पुरुष युगल के पहले ही दौर से बाहर होने के बाद दुनिया के पूर्व नंबर एक युगल खिलाड़ी बोपन्ना ने एक घंटे 12 मिनट तक चले इस मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया। अब बोपन्ना और झांग का सामना अमेरिका के टेलर टाउनसेंड और मोनेगास्क के हुगो निस और आस्ट्रेलिया के वाइल्ड कार्ड धारक मेडिसन इंगलिस और जैसन कुबर के बीच होने वाले मैच के विजेता से होगा।

कैंडलविक अकादमी की जीत में ओशनिक, हसन व असद चमके
जयपुर। ओशनिक की शानदार शतकीय पारी और अली हसन के उपयोगी 77 रनों के बाद असद मिर्जा (3 विकेट) की उम्दा गेंदबाजी के दम पर कैंडलविक एकेडमी ने अंडर-19 मुश्ताक कप क्रिकेट टूर्नामेंट में एनबी एकेडमी को 158 रनों से पराजित कर दिया। कैंडलविक ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 42 ओवर में चार विकेट पर 284 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया।

ओशनिक ने नेबाद 101 रनों की पारी खेली। एनबी एकेडमी की ओर से प्यार सिंह ने दो विकेट लिए। जवाब में एनबी एकेडमी की टीम 29.3 ओवर में 126 रनों पर सिमट गई। प्यार सिंह ने नाबाद 56 रन बनाए। कैंडलविक की ओर से असद मिर्चा ने तीन विकेट लिए, जबकि अभिषेक मूंड और कुशाग्र ने दो-दो खिलाड़ियों को आउट किया। ओशनिक को उनकी शानदार पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया।