Asia cup - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एशिया कप 2025 फाइनल में भारत और पाकिस्तान में होगी भिड़ंत, जानें कब और कहां होगा महामुकाबला
दुबई। एशिया कप-2025 का फाइनल मुकाबला क्रिकेट प्रेमियों के लिए बेहद खास होने जा रहा है, क्योंकि पहली बार टूर्नामेंट के इतिहास में भारत और पाकिस्तान की टीमें खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगी। यह ऐतिहासिक फाइनल दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां पहले भी इन दोनों टीमों की दो बार टक्कर हो चुकी है और दोनों ही बार जीत भारत को मिली है।

भारतीय टीम ने ग्रुप स्टेज में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीनों मुकाबले अपने नाम किए, जिसमें एक पाकिस्तान के खिलाफ भी था। सुपर-4 स्टेज में भी टीम इंडिया का दबदबा कायम रहा, जहां उन्होंने दो मुकाबले जीतकर फाइनल में जगह पक्की की। सुपर-4 का पहला मैच भी पाकिस्तान के खिलाफ था, जिसमें भारत ने एक बार फिर बाजी मारी।

दूसरी ओर, पाकिस्तान ने शुरुआती हार के बाद दमदार वापसी की और श्रीलंका व बांग्लादेश को हराकर फाइनल का टिकट हासिल किया। अब दोनों टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी और जहां भारत की नजर एक और खिताब पर है, वहीं पाकिस्तान इतिहास रचने को बेताब है। सूर्यकुमार यादव और सलमान अली आगा के नेतृत्व में यह मुकाबला बेहद रोमांचक रहने वाला है।

एशिया कप : भारत पहुंचा फाइनल में, बांग्लादेश पर जीत में अभिषेक की फिफ्टी, कुलदीप और वरुण की शानदार गेंदबाजी ने जीता सबका दिल
दुबई। भारत ने दुबई क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए सुपर-4 मुकाबले में बांग्लादेश को 41 रनों से हराकर एशिया कप-2025 के फाइनल में प्रवेश कर लिया। इस जीत के साथ ही श्रीलंका टूर्नामेंट से बाहर हो गया। भारत की जीत में अभिषेक शर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई। उन्होंने शानदार अर्धशतक लगाया। वहीं, गेंदबाजी में कुलदीप यादव की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया।

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने निर्धारित 20 ओवर में 168 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 127 रन पर सिमट गई। कुलदीप और वरुण चक्रवर्ती ने अहम विकेट लेकर बांग्लादेश की पारी को बिखेर दिया। भारत की इस जीत से श्रीलंका की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई। अब 28 सितंबर को होने वाले फाइनल में भारत का सामना किससे होगा, इसका फैसला बांग्लादेश और पाकिस्तान के मैच से होगा।

पाकिस्तान ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराया : नवाज और हुसैन की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी ने दिलाई रोमांचक जीत, टीम को मिली बड़ी बढ़त
अबु धाबी। एशिया कप-2025 के सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान ने श्रीलंका को पांच विकेट से हराकर फाइनल की दौड़ में खुद को बनाए रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका ने कामिंदु मेंडिस की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में आठ विकेट पर 133 रन बनाए।

जवाब में पाकिस्तान ने 18 ओवर में पांच विकेट खोकर 138 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। नवाज और हुसैन की नाबाद अर्धशतकीय साझेदारी जीत में अहम रही। इस हार के बाद श्रीलंका की फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें अब लगभग खत्म हो गई हैं।

एशिया कप : भारत ने सुपर-4 मुकाबला 6 विकेट से जीता, तनावपूर्ण मैच में अभिषेक की आंधी में उड़ा पाकिस्तान
दुबई। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा (74) और शुभमन गिल (47) के मध्य शतकीय साझेदारी की बदौलत भारत ने अपने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को एशिया कप के सुपर-4 के तनावपूर्ण मैच में 6 विकेट से पराजित कर दिया। भारत की इस एशिया कप में यह पाकिस्तान पर दूसरी जीत है। भारत ने टॉस जीत पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला किया। पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 5 विकेट पर 171 रन बनाए। जवाब में भारत ने 7 गेंदें शेष रहते हुए 4 विकेट पर 174  रन बना जीत दर्ज की।

अभिषेक शर्मा ने अपनी धुंआधार पारी में 39 रनों का सामना करते हुए 6 चौकों और 5 छक्कों की मदद से 74 रन बनाऐ । उसके सलामी जोड़ीदार शुभमन गिल अपना अर्धशतक पूरा नहीं कर पाएं। गिल ने अपनी पारी में 28 रनों का सामना करते हुए 47 रन बनाएं। इस दौरान उन्होंने 8 बार गेंद को सीमारेखा के पार पहुंचाया।  तिलक वर्मा 30 व हार्दिक पांड्या 7 रन बना नाबाद लौटे।

पाकिस्तान की ओर से हारिस राउफ ने दो व अबरार अहमद और फहीम अशरफ ने एक-एक विकेट लिया। इससे पूर्व पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान को पहला झटका तीसरे ओवर में हार्दिक पांड्या ने फखर जमान (15) को आउटकर दिया। इसके बाद सैम अयूब और साहिबजादा फरहान ने दूसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े। 11वें ओवर में शिवम दुबे ने सैम अयूब (21) को आउटकर भारत को दूसरी सफलता दिलाई। हुसैन तलत (10) को कुलदीप यादव ने आउट किया।

दुबे ने दिलाई बड़ी सफलता :

15वें ओवर में शिवम दुबे ने साहिबजादा फरहान को आउट कर भारत को बड़ी सफलता दिलाई। फरहान ने 45 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के लगाते हुए 58 रनों की पारी खेली। मोहम्मद नवाज (21) को सूर्यकुमार यादव ने रनआउट किया। पाकिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों मं पांच विकेट पर 171 रन का स्कोर खड़ा किया। भारत की ओर से शिवम दुबे ने दो विकेट लिए।  हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।

एशिया कप-2025 : भारत ने ओमान को 21 रन से हराया, हार्दिक पांड्या के सुपरमैन कैच से मिली जीत
अबु धाबी। एशिया कप-2025 के रोमांचक मुकाबले में भारत ने ओमान को 21 रनों से हराकर जीत दर्ज की। मैच में ओमान ने टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी। 16वें ओवर तक ओमान ने सिर्फ एक विकेट खोया था और जीत की ओर बढ़ रहा था, लेकिन 17वें ओवर की तीसरी गेंद पर हार्दिक पांड्या ने हवा में उड़ते हुए एक शानदार कैच पकड़ा, जिसने पूरे मैच का रुख पलट दिया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने लगातार विकेट झटके और ओमान की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

इस मैच में अर्शदीप सिंह ने इतिहास रचा। उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 100 विकेट पूरे कर लिए और ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज बन गए। अर्शदीप का यह खास विकेट ओमान की पारी का चौथा विकेट भी साबित हुआ। टीम इंडिया की इस जीत से ग्रुप में उसकी स्थिति मजबूत हो गई है और आत्मविश्वास भी बढ़ा है।

एशिया कप : जसप्रीत बुमराह को आराम दे सकती है भारतीय टीम, अगले मुकाबले में ओमान से होगा सामना
दुबई। एशिया कप में अपने आखिरी लीग मुकाबले में भारतीय टीम ओमान का सामना करेगी। ओमान का अभी तक इस टूर्नामेंट में प्रदर्शन खास नहीं रहा है, जबकि भारत ने अपने दोनों मुकाबलों में बड़ी जीत दर्ज की हैं। पहले दो मुकाबलों में मिली शानदार जीत के कारण भारतीय टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगी। वर्कलोड मैनजमेंट को देखते हुए जसप्रीत बुमराह को इस मुकाबले में आराम दिया जा सकता है। उनकी जगह अर्शदीप सिंह खेलते हुए नजर आ सकते हैं। भारतीय टीम पहले ही सुपर 4 का टिकट हासिल कर चुकी है। गत चैंपियन टीम ने ग्रुप चरण में तूफानी प्रदर्शन किया है। भारतीय टीम ने पहले यूएई को रनों के बड़े अन्तर से हराया और फिर दूसरे मैच में सात विकेट शेष रहते पाकिस्तान को धूल चटाई।

लय में है पूरी भारतीय टीम :

शीर्ष क्रम में युवा अभिषेक शर्मा शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं, जिससे पावरप्ले में भारत को तेज शुरुआत मिल रही है। शुभमन गिल शानदार हैं, जबकि कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने बीच के ओवरों में चमकदार स्ट्रोक लगाए हैं। उनके पीछे संजू सैमसन, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल हैं। भारतीय टीम की बेंच काफी गहरी है। गेंदबाजी में कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती ने अपना जादू बिखेरा है।

एशिया कप-2025 : श्रीलंका ने अफगानिस्तान को 6 विकेट से हराया, बांग्लादेश ने सुपर 4 में बनाई जगह, मुकाबला रोमांचक मोड़ पर हुआ खत्म
अबु धाबी। एशिया कप-2025 का 11वां मुकाबला 18 सितंबर को श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच खेला गया। यह मैच अफगानिस्तान के लिए करो या मरो जैसा था, लेकिन वे जीत दर्ज करने में नाकाम रहे और टूर्नामेंट से बाहर हो गए। मैच की शुरुआत में अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। अफगानिस्तान ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 170 रन बनाए।

जवाब में श्रीलंका की शुरुआत अच्छी रही और टीम ने 18.4 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका के लिए कुसल मेंडिस ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 74 रन बनाए, वहीं कामिंदु मेंडिस ने तेजतर्रार पारी खेलते हुए 13 गेंदों में 26 रन बनाकर टीम की जीत सुनिश्चित की।

इस जीत के साथ श्रीलंका ने ग्रुप बी में दूसरा स्थान हासिल करते हुए सुपर 4 के लिए क्वालीफाई कर लिया। वहीं, पहले से ही एक जीत के साथ मौजूद बांग्लादेश की टीम ने भी सुपर 4 में अपनी जगह पक्की कर ली। अफगानिस्तान की हार ने उनके अभियान को यहीं समाप्त कर दिया।

एशिया कप-2025 : पाकिस्तान ने यूएई को 41 रन से हराकर सुपर-4 में बनाई जगह, दमदार जीत से किया क्वालीफाई
दुबई। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एशिया कप 2025 के 10वें मुकाबले में पाकिस्तान ने यूएई को 41 रनों से हराकर सुपर-4 के लिए क्वालीफाई कर लिया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 146 रन बनाए। जवाब में यूएई की पूरी टीम 105 रनों पर सिमट गई।

पाकिस्तान की ओर से फखर जमान ने अर्द्धशतक लगाया, जबकि शाहीन अफरीदी ने अंतिम ओवरों में 14 गेंदों में 28 रनों की तेज पारी खेली, जिससे टीम सम्मानजनक स्कोर तक पहुंच सकी। हालांकि, पाकिस्तानी बल्लेबाजी पूरी तरह प्रभावी नहीं दिखी और उसके 6 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके। यूएई के गेंदबाज जुनैद सिद्दकी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4 ओवर में 18 रन देकर 4 विकेट झटके, जबकि सिमरनजीत ने 3 विकेट लिए।

147 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने पावरप्ले के भीतर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। राहुल चोपड़ा (35) और ध्रुव पाराशर ने चौथे विकेट के लिए साझेदारी कर संभालने की कोशिश की, लेकिन उनकी धीमी बल्लेबाजी के कारण रन रेट बढ़ता गया। इसके बाद यूएई की टीम 105 रनों पर ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए शाहीन, आसिफ और अबरार ने 2-2 विकेट चटकाए। 21 सितंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच सुपर-4 में हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा।

एशिया कप 2025 : बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की, सुपर-4 में पहुंचने की उम्मीदें रखीं कायम
अबु धाबी। एशिया कप-2025 के तहत शेख जायद स्टेडियम में खेले गए अब तक के सबसे रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश ने अफगानिस्तान को 8 रन से हराकर सुपर-4 में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को मजबूत किया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश ने 20 ओवर में 154 रन बनाए और अफगानिस्तान को जीत के लिए 155 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में अफगानिस्तान की टीम 20 ओवर में 146 रन बनाकर ऑल आउट हो गई।

बांग्लादेश के लिए मुस्ताफिजुर रहमान ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 विकेट चटकाए, जबकि नासुम अहमद, रिशाद हुसैन और तस्कीन अहमद ने 2-2 विकेट लिए। अफगानिस्तान की ओर से रहमानुल्लाह गुरबाज ने सबसे ज्यादा 35 रन बनाए, जबकि अजमतुल्लाह उमरजई ने सिर्फ 16 गेंदों में 30 रन की तेज पारी खेली। कप्तान राशिद खान ने भी 20 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे।

इस जीत के बाद ग्रुप बी में बांग्लादेश और श्रीलंका के 4-4 अंक हो गए हैं। हालांकि, अफगानिस्तान की भी उम्मीदें बरकरार हैं। अगर वे श्रीलंका को हरा देते हैं, तो नेट रन रेट के आधार पर फैसला होगा। फिलहाल, अफगानिस्तान का नेट रन रेट सबसे बेहतर है।

एशिया कप-2025 : यूएई की जीत से भारत सुपर-4 में पहुंचा, ओमान को 42 रनों से हराया, पाकिस्तान की राह हुई कठिन
अबू धाबी। कप्तान मुहम्मद वसीम (69) और अलीशान शराफू (51) की अर्धशतकीय पारियों के बाद जुनैद सिद्दीकी (4 विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने एशिया कप-2025 के सातवें मुकाबले में ओमान को 42 रनों से हरा दिया। यूएई की जीत से भारतीय टीम अपने आखिरी लीग मैच से पहले ही सुपर-4 में जगह बना ली। इस परिणाम से पाकिस्तान की राह कठिन हो गई, अब उसे सुपर-4 में पहुंचने के लिए बुधवार को युएई के खिलाफ हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। यूएई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 172 रन बनाए।  जवाब में ओमान की टीम 18.4 ओवर में ही 130 रनों पर ढेर हो गई।

ओमान की शुरुआत खराब रही :

173 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ओमान की शुरुआत खराब रही और उसने 32 के स्कोर तक अपने चार विकेट गंवा दिये। आमिर कलीम (2), कप्तान जतिंदर सिंह (20), वसीम अली (1), हम्माद मिर्जा (5) रन बनाकर आउट हुये। इसके बाद शाह फैसल और आर्यन बिष्ट ने पारी को संभालने का प्रयास किया, लेकिन सातवें ओवर में 50 के स्कोर पर हैदर अली ने शाह फैसल नौ रन पर आउट कर पवेलियन भेज दिया। विनायक शुक्ला (20), जितेन रामानंदी (13) रन बनाकर आउट हुये। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर वसीम ने समय श्रीवास्ताव (6) को आउटकर ओमान की पारी का 130 के स्कोर पर समेटकर मुकाबला 42 रनों से जीत लिया।

ओपनर्स ने 88 रन की शुरुआत दी :

इससे पहले आज यहां ओमान ने टॉस जीतकर यूएई के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी यूएई के लिए कप्तान मुहम्मद वसीम और अलीशान शराफू की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट लिए 88 रन जोड़े। 11वें ओवर में जितेन रामानंदी ने अलीशान शराफू को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। शराफू ने 38 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली। इसके बाद आसिफ खान (2), मुहम्मद जोहैब (21), मुहम्मद वसीम 54 गेंदों में (69) और हर्षित कौशिक (नाबाद 19) के योगदान से यूएई ने निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 172 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया।

एशिया कप : भारत ने पाकिस्तान को सात विकेट से किया पराजित, कप्तान सूर्यकुमार ने छक्का लगा दिलाई जीत, भारतीय खिलाड़ियों ने नहीं मिलाया हाथ
दुबई। गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव (नाबाद 47) और तिलक वर्मा (31) के मध्य  तीसरे विकेट के लिए बनाई गई 56 रनों की साझेदारी की मदद से भारत ने एशिया कप के छठे मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हरा दिया। पाकिस्तान ने दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टॉस पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 127 रन बनाए। जवाब में भारत ने 15.5 ओवर में ही 3 विकेट  पर 131 रन बना जीत  दर्ज की।

अभिषेक और शुभमन गिल ने भारत को तेज शुरुआत दी। सैम अयुब ने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद  पर  स्टंप कर पाक को पहली सफलता दिलाई। गिल ने 7 गेंदों में 2 चौको की मदद से 10 रन बनाए। इसके बाद अभिषेक पारी के चौथे ओवर में अयुब ने आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे अभिषेक को फहीम के हाथों कैच करा भारत को दूसरा झटका दिया। अभिषेक ने मात्र 13 गेंदों में 4 चौको और दो छक्को की मदद से 31 रन बनाए। इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने धैर्यपूर्वक खेलते हुए भारत के स्कोर को आगे बढ़ाया। इस खतरनाक होती जोड़ी को सैम अयुब ने तोड़ा जब उसने तिलक को बोल्ड कर दिया। तिलक ने 31 गेंदों में 2 चौको और एक छक्के की मदद से 31  रन बनाए। तिलक और सूर्यकुमार ने तीसरे विकेट के लिए महत्वपूर्ण 56 रन जोड़े। इसके बाद सूर्यकुमार ने 16 वें ओवर में सूर्याकुमार ने मुकीम की गेंद पर छक्का लगा भारत को जीत दिलाई।  शिवम दुबे 10 रन बना नाबाद लौटे। पाकिस्तान की ओर से तीनों विकेट  साईम अयुब ने लिए। कुलदीप को उसकी घातक गेंदबाजी के कारण प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस जीत के साथ भारत अंक तालिक में शीर्ष पर कायम है और टीम के सुपर-4 में पहुंचने के अवसर भी बढ़ गए। वहीं पाकिस्तान को अगले राउंड में प्रवेश के लिए आखिरी मैच जीतना ही होगा। इससे पूर्व भारतीय गेंदबाजों ने पावरप्ले से ही दवाब बनाया।

भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया :

मैच जीतने के बाद भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों के साथ हाथ नहीं मिलाया। इससे पहले टॉस के बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा से हाथ नहीं मिलाया था।

एशिया कप : पाक का जीत के साथ आगाज, ओमान को 93 रनों से हराया, हैरिस रहा प्लेयर ऑफ द मैच
दुबई। मोहम्मद हैरिस (66) और साहिबजादा फरहान (29) के मध्य दूसरे विकेट की साझेदारी में बनाए गए 85 रनों के बाद सैम अयूब, सुफियान और फहीम अशरफ (प्रत्येक 2-2  विकेट) की घातक गेंदबाजी के दम पर पाकिस्तान ने ओमान को आसानी से 93 रन से पराजित कर एशिया कप में जीत से आगाज किया।

पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में ओमान की टीम 16.4 ओवर में 67 रनों पर ही सिमट गई।

ओमान की शुरुआत खराब रही :

161 रन का लक्ष्य लेकर उतरी ओमान की शुरुआत खराब रही। कप्तान जतिन्दर सिंह (1)और आमिर (13) की सलामी जोड़ी 24 रन पर ही पवेलियन लौट गई। इसके बाद ओमान के विकेट एक  निश्चित अंतराल पर गिरते गये। हम्माद मिर्जा ने सर्वाधिक 27, मोहम्मद नदीम ने 3, सुफयान ने 1, विनायक ने 2 शाह फैसल ने 1 व शकील अहमद ने 10 रनों का योगदान दिया और पूरी टीम मात्र 67 रनों पर ढेर हो गई।

सैम अयूब शून्य पर लौटा :

इससे पूर्व पाकिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं और पहले ही ओवर में फैसल शाह ने सैम अयूब (0) को अपना शिकार बना लिया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये मोहम्मद हैरिस ने साहिबजादा फरहान के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच दूसरे विकेट के लिए 85 रनों की साझेदारी हुई। 11वें ओवर में आमिर कलीम ने साहिबजादा फरहान (29) को आउटकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये फखर जमान ने मोहम्मद हैरिस के साथ अपने पैर जाने का प्रयास किया, लेकिन इस दौरान 13वें ओवर में आमिर ने मोहम्मद हैरिस को बोल्ड कर पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया।