heavy rain alert - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

आसमान में बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी : बिन मौसम बरसात से किसानों की बढ़ी चिंता, मौसम विभाग ने किसानों के लिए जारी की एडवाइजरी
जयपुर। राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के पुन: सक्रिय होने से सोमवार को कोटा में झमाझम बारिश हुई, जबकि बूंदी में ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। बिन मौसम बरसात से कोटा शहर में कई जगह पानी भर गया और कई गांवों में पेड़ गिरने के समाचार हैं। टोंक जिले के नगरफोर्ट में भी बारिश के साथ ओले गिरने की सूचना हैं। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पश्चिमी राजस्थान और आसपास के क्षेत्रों के ऊपर दिनभर एक परिसंचरण तंत्र बना रहा। इससे आसमान में बादलों और सूर्य के बीच लुकाछिपी का खेल चलता रहा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को बाड़मेर, जोधपुर शहर, फलौदी, अजमेर, टोंक, सीकर में कहीं कम और कही अधिक बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने 31 मार्च को भी शेखावाटी क्षेत्र, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के कुछ भागों में कहीं-कहीं हल्की मध्यम बारिश होने की संभावना जताई हैं। राजधानी जयपुर में दिन का तापमान 33.7 और रात का तापमान 24.7 डिग्री दर्ज हुआ।

गुलाबी नगरी में सूर्य चमकता रहा, बूंदें गिरती रहीं
गुलाबी नगरी के परकोटे में दोपहर करीब ढाई बीच सूर्य की तेज किरणों के बीच बूंदाबांदी हुई। कुछ पलों के लिए आसमान में बादल घिर आए और बूंदें गिरने लगी। दुपहिया वाहन चालक बारिश से बचने के लिए छांव तलाशने लगे, लेकिन कुछ पलों बाद ही बारिश थम गई।

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के असर से 1-2 अप्रैल को छिटपुट स्थानों पर मेघगर्जन व बूंदाबांदी और ज्यादातर स्थानों पर मौसम के मुख्यत: शुष्क रहने की संभावना जताई हंै। जबकि 3-5 अप्रैल को एक और नया पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पुन: राज्य के कई भागों में आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने की संभावना है।

मौसम विभाग ने दी किसानों को सलाह
खुले आसमान में पक कर तैयार फसलों, कृषि मंड़ियों व धान मंडियों में खुले में रखे हुए अनाज व जिंसो को ढककर रखें या सुरक्षित स्थान पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके।

Weather Update : बारिश ने गिराया पारा, इस सप्ताह गर्मी से रहेगी राहत
जयपुर। प्रदेश में बारिश और ओलावृष्टि के कारण तापमान में गिरावट आई है और गर्मी का असर कम हो गया है। वहीं गर्मी से ये राहत आगे भी जारी रहेगी। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजस्थान में पिछले सप्ताह शुरू हुआ आंधी-बारिश का दौर मार्च के अंत तक जारी रहेगा। मौसम विभाग ने राज्य में 26 से 31 मार्च के बीच दो अलग-अलग वेदर सिस्टम की संभावना जताई है। हालांकि, आज मौसम साफ रह सकता है। पिछले 24 घंटे में जयपुर, हनुमानगढ़, झुंझुनूं समेत अन्य जिलों में हल्की बारिश हुई। वहीं, दोपहर में कोटा, बारां, अजमेर समेत अन्य जिलों में बारिश हुई। कोटा में दिन में कुछ स्थानों पर तेज बारिश हुई।

जबकि झालावाड़, बारां, सवाई माधोपुर, बूंदी के एरिया में बादल छाए और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- 24 और 25 मार्च को प्रदेश में मौसम साफ रहने की संभावना है। अगले कुछ दिनों में बैक टू बैक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पूर्वी और उत्तरी भागों में हल्की बारिश होने की संभावना है। एक और नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ 29 से 31 मार्च के दौरान सक्रिय हो सकता है, जिसके असर से राज्य के उत्तर-पश्चिम और उत्तर-पूर्वी हिस्सों में मेघगर्जन के साथ आंधी-बारिश होने की संभावना है।

बूंदों की सर्द जुगलबंदी : कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी का दौर, आज से कम होगा बारिश का असर
जयपुर। जयपुर, उदयपुर, अलवर, सीकर, करौली सहित कई जिलों में गुरुवार सुबह से कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदाबांदी का दौर रुक रुक कर देर रात तक जारी रहा। उदयपुर में तेज बारिश हुई। ग्रामीण इलाकों सहित राजधानी जयपुर के कई शहरों में दिन में भी धुंध छाई रही। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। ठंडक बढ़ गई है। ग्रामीण इलाकों में धुंध के कारण विजिबिलिटी कम रही। उधर बीसलपुर बांध से पानी छोड़े जाने के कारण बनास नदी का जलस्तर बढ़ गया है। टोंक के देवली की राजमहल रपट के तेज बहाव में गुरुवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली फंस गई। ट्रैक्टर पर सवार दो युवकों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। पुलिया ओवरफ्लो होने से देवली से टोडारायसिंह जाने वाला रास्ता बंद हो गया है।

अधिकांश जिलों में तापमान में कमी
बारिश के कारण अधिकांश जिलों में तापमान में कमी आई। प्रदेश में सबसे कम तापमान डबोक में 22.2 डिग्री दर्ज किया गया। गुरुवार को राजधानी जयपुर में अधिकतम तापमान 24.3 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार दोपहर बाद प्रदेश में मौसम शुष्क होगा और आसमान साफ  होने लगेगा।

अब आगे कैसा रहेगा मौसम
नवंबर के प्रथम सप्ताह में भी राज्य के कुछ भागों में बारिश का दौर जारी रहने व दक्षिण-पूर्वी भागों में सामान्य से अधिक बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है। वहीं 5 नवंबर से आगामी एक सप्ताह मौसम शुष्क रहने व न्यूनतम तापमान में 2 से 5 डिग्री गिरावट होने की भी संभावना है।

बीसलपुर बांध के दो गेट खोले
बीसलपुर बांध के कैचमेंट एरिया में हो रही पानी की आवक के कारण गुरुवार सुबह बांध का एक और गेट खोलना पड़ा। ऐसे में अब बांध के दो गेटों से पानी की निकासी की जा रही है। देर रात तक बांध के दो गेट खोलकर 18030 क्यूसेक पानी की निकासी की जा रही थी।

मुंबई-पुणे में भारी बारिश : जलभराव से यातायात और दैनिक जीवन अस्त व्यस्त, सड़कें बनी नदियां
मुंबई। महाराष्ट्र में मुंबई और पुणे सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में सोमवार को भारी बारिश के कारण मुंबई के निचले इलाकों में जलभराव हो गया है, जिससे यातायात और दैनिक जीवन अस्त व्यस्त हो गया। मौसम विभाग ने घोषणा की है कि दक्षिण-पश्चिम मानसून आखिरकार राजस्थान से वापसी कर रहा है। आईएमडी ने चेतावनी दी है कि आने वाले घंटों में मुंबई में गरज के साथ बारिश बढ़ने की संभावना है। लंबे अंतराल के बाद मुंबई के आस पास रविवार रात से बारिश ने जोरदार वापसी की है। पुणे, उसके उपनगरों और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भारी बारिश हुई है। सड़कें नदियों जैसी हो गई हैं और कई घरों में पानी घुस गया।

प्रशासन राहत अभियान चला रहा है और नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में लगा है। कुछ इलाकों में थोड़ी राहत मिली है, लेकिन आईएमडी ने घाट (पहाड़ी) क्षेत्रों में भारी बारिश का अनुमान लगाया है। भारी बारिश के चलते पुणे के कई स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई है। पेड़ों के गिरने और सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की आवाजाही बाधित हुई है। पुणे सोलापुर रोड पर लोनी कालभोर के पास बाढ़ के पानी में कई वाहन डूब गए और कुछ घरों में पानी रिसने की खबर है।