air force - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

इजरायल ने दी ईरान पर आने वाले दिनों में संयुक्त हमले होने की धमकी, कहा ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा
तेल अवीव। इजरायल के रक्षा मंत्री इजरायल काट्ज़ ने शनिवार को कहा कि ईरान पर संयुक्त हमले आने वाले दिनों में 'काफी बढ़ेंगे', हालांकि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दूसरी तरफ सैन्य अभियान में कटौती के संकेत भी दिये हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, एक सुरक्षा मूल्यांकन के दौरान, काट्ज़ ने कहा कि ईरान और उसके बुनियादी ढांचे के खिलाफ इजरायली रक्षा बलों और अमेरिकी सेना के हमलों की तीव्रता इस सप्ताह बढ़ाई जाएगी। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के नेतृत्व में अभियान जारी रहेगा।"

इजरायली सेना ने संकेत दिया है कि उसके पास अभी भी ईरान में 'हजारों' लक्ष्य हैं तथा वह कई और हफ्तों के संचालन के लिए तैयारी कर रही है। सीएनएन ने काट्ज़ के हवाले से कहा, "जब तक सभी युद्ध उद्देश्य प्राप्त नहीं हो जाते, हम नहीं रुकेंगे।" ये टिप्पणियां ट्रंप द्वारा यह कहे जाने के एक दिन बाद आई हैं कि अमेरिका अपने उद्देश्यों को प्राप्त करने के 'बहुत करीब' है और पश्चिमी एशिया में सैन्य प्रयासों को 'कम करने' पर विचार कर रहा है।

‘फ्लाइंग फ्यूल स्टेशन’ खतरे में...अमेरिकी सेना का केसी-135 पश्चिमी इराक में दुर्घटनाग्रस्त, राहत और बचाव कार्य जारी
वॉशिंगटन। पश्चिमी इराक में अमेरिकी सेना का ईंधन भरने वाला सैन्य विमान केसी-135 दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सेना ने पुष्टि की है कि इराक में अमेरिकी सेना का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। अमेरिकी सेना के अनुसार यह विमान दुश्मन की गोलीबारी या अपनी ही सेना की गोलीबारी के कारण दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुआ है। अमेरिका के केंद्रीय कमान ने बताया कि पश्चिमी इराक में बचाव कार्य जारी हैं। अमेरिकी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस अभियान में एक और विमान शामिल था, जो सुरक्षित रूप से उतर गया। अमेरिकी सेना ने कहा, हमें नहीं पता कि केसी-135 विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की क्या वजह है, लेकिन एक संभावना यह है कि यह हवा में हुई टक्कर के कारण गिर गया।

गौरतलब है कि, ईंधन भरने वाले केसी-135 विमान युद्ध के दौरान जब लड़ाकू विमानों और बमवर्षकों को अपने लक्ष्य तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, तो उन्हें युद्ध के लिए पूरी तरह से ईंधन से भरते हैं। यह एक बहुत बड़ा लॉजिस्टिकल ऑपरेशन है, जिसमें एक ही समय में कई जेट हवा में होते हैं और हर किसी को ईंधन की जरूरत होती है। रीफ्यूलिंग में टैंकर के बहुत करीब उड़ना शामिल होता है, जिसके बाद टैंकर से एक प्रोब बाहर निकाला जाता है और नीचे किया जाता है।

ईंधन लेने वाला विमान का पायलट प्रोब तक उड़कर जाता है और टैंकर के नीचे लगी लाइटों की एक प्रणाली का उपयोग करके खुद को इस तरह से री-पोजशिन करता है कि प्रोब सचमुच जेट में प्लग इन हो सके। एक बार संपर्क स्थापित हो जाने पर ईंधन स्थानांतरित किया जाता है। इस दौरान विमान बड़े टैंकर से कुछ ही फीट की दूरी पर होता है और ये अभियान अक्सर रात में होते हैं।

पायलट के लिए प्रोब या कुछ मामलों में शटलकॉक के आकार के ड्रोग के साथ संपर्क बनाए रखने के लिए काफी कौशल की आवश्यकता होती है, खासकर ऐसे माहौल में जहाँ आस-पास कई अन्य विमान भी हो सकते हैं। इसके साथ ही रीफ्यूलिंग मिशन के दौरान दुश्मन की नजर से बचने के लिए विमानों की लाइटें पूरी तरह से बंद हो सकती हैं।

अमेरिका के केंद्रीय कमान ने कहा कि यह घटना इराक में घटित हुई है, लेकिन यह नहीं पता कि यह पड़ोसी देश ईरान से कितनी दूरी पर हुई है। केसी -135 में आमतौर पर तीन लोगों का चालक दल होता है, जिसमें एक पायलट, एक सह पायलट और एक बूम ऑपरेटर शामिल होते हैं। अमेरिका की वायु सेना के अनुसार एयर मोबिलिटी कमान के बेड़े में लगभग 400 टैंकर विमान शामिल हैं।

वायु सेना को मिलेंगे 114 राफेल विमान, 3.60 लाख करोड़ के रक्षा सौदों को मंजूरी
नई दिल्ली। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों की अगले सप्ताह की भारत यात्रा से पहले सरकार ने वायु सेना के लिए फ्रांस से अतिरिक्त बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान राफेल की दो दशक से भी अधिक समय से लटकी पड़ी खरीद के प्रस्ताव को गुरुवार को हरी झंडी दिखा दी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हुई रक्षा अधिग्रहण परिषद की बैठक में 3.60 लाख करोड़ रुपए की लागत से राफेल लड़ाकू विमानों के साथ-साथ नौसेना के लिए आठ पी- 8 आई टोही विमानों, मिसाइलों तथा स्यूडो सेटेलाइट की खरीद को भी मंजूरी दी गई।

इन रक्षा सौदों को भी दी मंजूरी :

उल्लेखनीय है कि रक्षा खरीद बोर्ड ने पिछले महीने ही करीब सवा तीन लाख करोड़ रुपए की लागत से फ्रांस से 114 राफेल लड़ाकू विमान की खरीद को मंजूरी दी थी। अभी वायु सेना के पास 36 राफेल लड़ाकू विमान हैं। मंत्रालय ने बताया कि परिषद की बैठक में सेना के लिए टैंक रोधी सुरंगों (वैभव) और टी-72 टैंकों तथा इंफेन्ट्री के लिए युद्धक वाहनों की खरीद को भी मंजूरी दी गई है।

विमान भारत में ही बनाए जाएंगे :

राफेल विमान की खरीद से संबंधित प्रस्ताव को अब केन्द्रीय मंत्रिमंडल की सुरक्षा मामलों की समिति में भी मंजूरी दी जाएगी। सूत्रों के अनुसार इस सौदे में वायु सेना को 18 विमान पूरी तरह तैयार मिलेंगे जबकि शेष 96 विमान भारत में ही बनाए जाएंगे और इनमें से कुछ विमान दो सीटों वाले भी होंगे जिनका इस्तेमाल पायलटों को प्रशिक्षण में किया जाएगा।

परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम :

फ्रांस की डसॉल्ट एविऐशन द्वारा बनाया जाने वाला राफेल एक अत्याधुनिक बहुउद्देशीय लड़ाकू विमान है जो हवा से हवा और हवा से जमीनी हमलों के साथ साथ निगरानी मिशन चलाने तथा परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है। इस विमान को अत्याधुनिक मिसाइलों मेटियोर तथा स्कैल्प क्रूज से लैस रहता है और दूर से ही मार करने में सक्षम है। राफेल को विमानवाहक पोत से भी संचालित किया जा सकता है।

वियतनाम में सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट घायल, बचाव राहत कार्य जारी
हनोई। मध्य वियतनाम के डाक लक प्रांत में बुधवार को एक सैन्य विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से पायलट घायल हो गया। वियतनाम समाचार एजेंसी ने यह जानकारी दी है।

रिपोर्ट के अनुसार, आज सुबह हुए इस हादसे में पायलट पैराशूट से सुरक्षित बाहर निकल गया हालांकि, उसे चोटें आईं है जिसके इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

सैन्य सम्मान के साथ नम आंखों से अंतिम विदाई : तिरंगे में लिपटकर घर आई वायु सैनिक की पार्थिव देह
नवलगढ़। बिरोल गांव में प्रहलादराय जांगिड़ का पुत्र वायु सैनिक सार्जेंट प्रकाश जांगिड़ रविवार सुबह तिरंगे में लिपटकर अपने घर पहुंचा तो मौके पर मौजूद लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। दरअसल वायु सेना के 7 विंग अंबाला एयरबेस पर तैनात सार्जेंट प्रकाश जांगिड़ का शनिवार को चंडीगढ़ अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। करीब एक माह पूर्व प्रकाश जांगिड़ ड्यूटी के दौरान ही बीमार पड़ गए थे। 2-3 दिन अंबाला एयरफोर्स परिसर स्थित अस्पताल में इलाज कराया गया। इसके बाद स्थिति बिगड़ती देख उन्हें चंडीगढ़ अस्पताल में रैफर किया गया, जहां शनिवार को निधन हो गया। अंबाला से एयरफोर्स के अधिकारी एपी सिंह रविवार सुबह झाझड़ रोड स्थित बिरोल गांव की सीमा पर सार्जेंट प्रकाश जांगिड़ की पार्थिव देह लेकर पहुंचे। जहां से 4 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर बिरोल स्थित पैतृक आवास ले जाया गया।

सुबह करीब 10 बजे जयपुर से आई वायु सेना की टुकड़ी के निर्देशन में अंतिम यात्रा शुरू हुई। बिरोल स्थित मुक्तिधाम में वायु सेना के अधिकारी सहित दर्जनों लोगों ने सार्जेंट प्रकाश जांगिड़ के पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए। सार्जेंट प्रकाश जांगिड़ के पुत्रों व पुत्री को तिरंगा सौंपा गया। वायु सेना की टुकड़ी ने बंदूकों से फायर कर सैल्यूट किया व सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया।

तीन मासूमों के सिर से उठा पिता का साया
सार्जेंट प्रकाश जांगिड़ के निधन से पुत्र नितिन (12) व भावेश (6) तथा पुत्री लक्षिता (10) के सिर से पिता का साया छिन गया तो पत्नी सुशीला देवी का सुहाग उजड़ जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता प्रहलादराय जांगिड़ व माता परमेश्वरी देवी के 2 पुत्री व 2 पुत्रों में सबसे छोटा था एक जून 1986 को जन्में थे सार्जेंट प्रकाश जांगिड़। सार्जेंट प्रकाश जांगिड़ व उनकी पत्नी तथा बच्चे अंतिम बार फरवरी 2025 में गांव आए थे। बुआ के यहां शादी में एक मार्च को भात में शामिल होकर 2 मार्च को प्रकाश जांगिड़ व उनके पत्नी बच्चे वापस अंबाला लौट गए थे। महीनेभर ड्यूटी करने के दौरान प्रकाश को अचानक तेज बुखार हुआ, जिससे उनकी लगातार तबीयत बिगड़ती गई। चंडीगढ़ स्थित सेना के अस्पताल में भर्ती प्रकाश जांगिड़ का शनिवार सुबह अचानक रक्तचाप गिर गया और इसी कारण उनकी सांसे थम गई।

तेजस के इंजन मिलने पर बनी सहमति : वायु सेना को जल्द मिलेगी 83 स्वदेशी लड़ाकू विमानों की खेप, इस वर्ष के अंत तक मिलेंगे कुल 12 इंजन
बेंगलुरु। भारतीय वायु सेना को मिलने वाले 83 स्वदेशी लड़ाकू विमान मिलने का रास्ता साफ हो गया है। तेजस के लिए अमेरिकी कंपनी जीई से मिलने वाले इंजन 404 की आपूर्ति पर सहमति बन गयी है और पहला इंजन इस वर्ष मार्च में तथा इस वर्ष के अंत तक कुल 12 इंजन मिल जायेंगे। तेजस का निर्माण करने वाली हिन्दुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने कहा है कि इंजन 404 के साथ साथ तेजस मार्क वन के लिए इंजन 414 की आपूर्ति सुचारू होने पर वह 2031-32 तक सभी 180 तेजस विमानों की आपूर्ति कर देगी। एचएएल के मुख्य प्रबंध निदेशक डी के सुनील ने मंगलवार को यहां एक संवाददाता सम्मेलन में सवालों के जवाब में कहा कि जीई के साथ शीर्ष स्तर पर बातचीत हुई है और इंजन 404 की आपूर्ति पर सहमति बन गयी है। उन्होंने कहा कि पहला इंजन इस वर्ष मार्च में और बाकी 11 इस वर्ष के अंत तक मिल जाएंगे। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि तेजस मार्क वन के इंजन 414 को लेकर पिछले सप्ताह एचएएल की बोस्टन में जीई के साथ बात हुई है। एचएएल ने जीई से कहा है कि वह पहले इंजन के लिए 80 प्रतिशत प्रौद्योगिकी हंस्तांतरण पर अपनी स्थिति स्पष्ट करे और उसके बाद इसकी कीमत पर बात की जायेगी। उन्होंने कहा कि हमने अपने सभी बिन्दुओं से जीई को अवगत करा दिया है और अब उनके जवाब का इंतजार है।

दुर्घटना के बाद से ग्राउंडेड यानी उड़ान नहीं भर रहे हल्के लड़ाकू हेलिकॉप्टर (एएलएच) के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जांच में पता चला है कि उसकी स्वाश प्लेट टूट गयी थी। अभी दुर्घटना के कारणों की जांच में तीन सप्ताह का समय और लगेगा इसके बाद पूरी स्थिति साफ होगी तथा इसकी उड़ान शुरू करने के बारे में निर्णय लिया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इतना तय है कि हेलिकॉप्टर के डिजाइन में किसी तरह की खामी नहीं है। उन्होंने कहा कि पायलटों के प्रशिक्षण से संबंधित पहलू पर भी ध्यान दिया जायेगा। उन्नत मध्यम लड़ाकू विमान एमका के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इसका काम तेजी से हो रहा है और इसका प्रोटोटाइप तीन वर्ष में उड़ान भरने के लिए तैयार हो जायेगा। सुनील ने कहा कि एचएएल प्रौदयोगिकी और अनुसंधान पर बड़ा निवेश कर रही है और उसका लक्ष्य अब निर्यात बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए अनेक देशों के साथ विभिन्न स्तर पर बातचीत चल रही है। इसके लिए एचएएल विदेशों में अपने कार्यालय खोलने की दिशा में भी काम कर रही है।

वायु सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार एयरोस्पेस फोर्स में बदलने की जरूरत : चौधरी
नई दिल्ली। वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वीआर चौधरी ने वायु सेना को भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार एयरोस्पेस फोर्स में बदलने की जरूरत पर बल दिया है। एयर चीफ मार्शल चौधरी ने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन का दौरा किया और 79वें स्टाफ कोर्स के भारतीय सशस्त्र बलों, मित्रवत विदेशी देशों के छात्र अधिकारियों और कर्मचारियों को संबोधित किया। उन्होंने वायु सेना के समक्ष चुनौतियों, क्षमता विकास योजना और संयुक्त कौशल के बारे में चर्चा की। उन्होंने  वायुसेना को समकालीन और भविष्य के लिए तैयार एयरोस्पेस फोर्स में बदलने के बारे में अपने विचार रखे।

निर्णायक एयरोस्पेस शक्ति बनने के लिए चुस्त और हर तरह से तैयार वायु सेना की परिकल्पना के वायुसेना सिद्धांत में बताए गए दृष्टिकोण को दोहराया। वायु सेना प्रमुख को कॉलेज की प्रशिक्षण गतिविधियों और संयुक्त कौशल के प्रोत्साहन के बारे में भी जानकारी दी गई।

वायु सेना के लडाकू विमानों ने आंध्र प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग से भरी उड़ान, कैशल का दिया परिचय
नई दिल्ली। वायु सेना के लड़ाकू और परिवहन विमानों ने आंध्र प्रदेश के बापटला जिले के अडांकी में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लैंडिंग और उड़ान भर कर एक बार फिर अपनी क्षमता और कौशल का परिचय दिया है। वायु सेना ने एक वक्तव्य जारी कर कहा कि उसके सुखोई -30 और हॉक लडाकू विमान सोमवार को बापटला जिले में अडांकी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर उतरे और बाद में विमानों ने वहां से उड़ान भरी। इन विमानों ने राष्ट्रीय राजमार्ग का एक आपातकालीन लैंङ्क्षडग सुविधा की तरह इस्तेमाल किया।

इसके बाद में वायु सेना के मालवाहक विमान ए एन -32 और डोर्नियर परिवहन विमान भी वहां उतरे और  राजमार्ग से उड़ान भरी। इस जटिल अभियान के दौरान भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण , जिला प्रशासन, राज्य पुलिस और वायु सेना के बीच बेहतर तालमेल देखने को मिला। इससे पहले भी वायु सेना देश के अलग अलग हिस्सों में राष्ट्रीय राजमार्ग पर लडाकू विमानों को उतार चुकी है।

वायु सेना को मिला नया ध्वज
बमरौली। वायु सेना को 92 वें स्थापना दिवस पर रविवार को यहां नया ध्वज मिल गया जिसके साथ ही यह दिन वायु सेना के इतिहास में ऐतिहासिक दिन के रूप में दर्ज हो गया। इस तरह नौसेना के बाद वायु सेना को नया ध्वज मिल गया है। नौसेना ने भी पिछले वर्ष ही नया ध्वज अपनाया था।

वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी ने वायु सेना की 91 वीं वर्षगांठ के मौके पर यहां आयोजित भव्य समारोह में नये वायु सेना ध्वज का अनावरण किया। इस मौके पर वायु सेना की ताकत और मारक क्षमता का प्रदर्शन करते हुए भव्य परेड निकाली गयी।

वायु सेना के अनुसार नया ध्वज भारतीय वायु सेना के मूल्यों को बेहतर ढंग से प्रकट करने के लिए बनाया गया है। इसके लिए ध्वज के ऊपरी दाएं कोने में फ्लाई साइड की ओर वायु सेना क्रेस्ट को शामिल किया गया है। इस क्रेस्ट में राष्ट्रीय प्रतीक अशोक स्तंभ और उसके नीचे देवनागरी में सत्यमेव जयते लिखा है। नीचे एक हिमालयी ईगल है जिसके पंख फैले हुए हैं, जो भारतीय वायुसेना के रणकौशल को दर्शाता है। हल्के नीले रंग की एक अंगूठी जैसी आकृति हिमालयी ईगल को घेरे हुए है जिस पर भारतीय वायु सेना लिखा है। हिमालयी ईगल के नीचे सुनहरे रंग में देवनागरी में भारतीय वायुसेना का आदर्श वाक्य नभ: स्पृशं दीप्तम् अंकित है। यहआदर्श वाक्य भगवद गीता के अध्याय 11 के श्लोक 24 से लिया गया है और इसका अर्थ उज्ज्वल तू स्वर्ग को छूएगा या दूसरे शब्दों में गौरव के साथ आकाश को छूना है।

इतिहास में पीछे जाएं तो रॉयल वायुसेना के ध्वज में ऊपरी ओर बाएं कैंटन में यूनियन जैक और फ्लाई साइड पर रॉयल वायु सेना का लाल, सफेद और नीले रंग का निशान शामिल था। स्वतंत्रता के बाद, निचले दाएं कैंटन में यूनियन जैक को भारतीय तिरंगे और रॉयल वायु सेना निशान को वायु सेना तिरंगे के साथ प्रतिस्थापित करके भारतीय वायु सेना का ध्वज बनाया गया था।

इजरायल की वायु सेना ने सीरियाई मानवरहित विमान को मार गिराया
यरूशलम। इजरायल की वायु सेना ने सीरिया से इजरायली हवाई क्षेत्र में प्रवेश करने वाले एक मानवरहित विमान को मार गिराया है। सेना ने यह जानकारी दी। सेना की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, जैसे ही उन्हें अपने क्षेत्र में विमान के प्रवेश की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल उसका पता लगाने के लिए इजरायली वायु सेना के हेलिकॉप्टर और लड़ाकू जेट भेजे। वायु सेना ने सावधानी बरतते हुए, विमान को चारों ओर से घेर लिया और इसमें किसी के होने की जांच की गयी लेकिन यह पता लगने पर कि यह मानव रहित विमान है, उसे खुले क्षेत्र में मार गिराया गया।

बयान में बताया गया कि इजरायली सैनिकों को विमान का मलबा इकट्ठा करने के लिए भेजा गया और घटना की समीक्षा की जा रही है। सीरियाई सरकार के स्वामित्व वाली सना समाचार एजेंसी की एक रिपोर्ट के अनुसार, यह घटना सीरिया के होम्स प्रांत में इजरायल के हवाई हमलों के कई घंटों बाद हुई, जिसमें पांच सैनिक घायल हो गये थे। इस घटना ने इजरायल और सीरिया के बीच चल रहे तनाव को उजागर किया है, जो दशकों से चल रहा है। हाल के वर्षों में, इजरायल ने सीरिया में नियमित रूप से कई हवाई हमले किए हैं।

ईरान ने पहले भूमिगत वायुसेना अड्डे को विश्व के सामने किया पेश
दुबई। ईरान ने अपने पहले भूमिगत वायुसेना अड्डे को विश्व के सामने पेश किया। आर्मी ने इस सैन्य अड्डे का नाम ईगल 44 रखा है, जिसे कई मायनों में महत्वपूर्ण बताया जा रहा है। सेना द्वारा जारी एक बयान में बताया गया है कि यह बेस लड़ाकू विमानों का संचालन करने में भी सक्षम है। इसका निर्माण काफी गहराई में किया गया है।

आधुनिक सुविधाओं से लैस
ईरान ने वायुसेना बेस का अनावरण सशस्त्र बलों के चीफ आॅफ स्टाफ मेजर जनरल मोहम्मद हुसैन बघेरी और ईरानी सेना के कमांडर मेजर जनरल अब्दोलरहीम मौसवी की उपस्थिति में किया। ईगल-44 एयर बेस, वायुसेना के सभी प्रकार के लड़ाकू विमानों, बमवर्षक और मानव रहित विमानों का संचालन करने में सक्षम है। ईरान का यह एयर बेस कई तरह की सुविधाओं से लैस है। जिसमें कमांड पोस्ट, फाइटर मेंटेनेंस हैंगर, एयरक्राफ्ट के रखरखाव और मरम्मत की व्यवस्था समेत कई तरह की सुविधाएं हैं। इस एयर बेस पर असाइन मिशन को पूरा करने के लिए सभी प्रकार के लड़ाकू विमानों का संचालन करने की क्षमता है।

दुश्मन के दांत खट्टे करेगा यह सैन्य अड्डा
अलग-अलग जगहों पर इस सैन्य ठिकाने का निर्माण, इसकी बनावट और पहाड़ों के नीचे स्थित होने के कारण यह दूर से ही दुश्मनों के खिलाफ हवाई आॅपरेशन का संचालन करने की सुविधा देता है। यह सैन्य बेस नए जमाने के लड़ाकू विमानों को रिसीव करने और उनका संचालन करने में सक्षम है। लड़ाकू विमानों को सुरक्षित स्थान पर रखते हुए, उन्हें इलेक्ट्रॉनिक युद्ध प्रणालियों, बमों और मिसाइलों से लैस कर दुश्मन के दांत खट्टे करने यह एयर बेस एक अहम भूमिका निभा सकता है।

वायुसेना चौकस, लड़ाकू विमानों की तैनाती बढ़ाई
अरुणाचल प्रदेश में चीनी सैनिकों से झड़प के बाद भारतीय वायुसेना ने चौकसी बढ़ा दी है। वायुसेना इस सप्ताह पूर्वी क्षेत्र में एक समेकित प्रशिक्षण अभ्यास करने वाली है, जहां विमानों की तैयारी की जांच की जाएगी। झड़प के बाद सेना ने अरुणाचल सीमा पर कॉम्बैट एयर पेट्रोलिंग, यानी जंगी उड़ानें शुरू कर दी हैं। 9 दिसंबर को तवांग में हुई झड़प से पहले भी चीन ने अरुणाचल सीमा में अपने ड्रोन भेजने की कोशिश की थी। इसके बाद आईएएफ ने तुरंत अपने लड़ाकू विमान अरुणाचल सीमा पर तैनात किए थे। दो इलाकों होलीदीप और परिक्रमा एरिया में चीन भारतीय चौकियों का विरोध कर रहा है। असम के तेजपुर और चाबुआ में कई जगहों पर सुखोई-30 की तैनाती है। राफेल फाइटर जेट्स भी बंगाल के हशीमारा में तैनात हैं, जो काफी कम समय में नॉर्थ ईस्ट को कवर कर सकते हैं।