state wide urban service camps - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

शहरी सेवा शिविर : त्योहारी छुट्टियों में बीते शहरी सेवा शिविर, मंत्री से की 15 दिन बढ़ाने की मांग
जयपुर। प्रदेशभर में चल रहे शहरी सेवा शिविर अब 17 अक्टूबर को समाप्त हो रहे हैं, लेकिन लगातार बढ़ती मांग को देखते हुए शिविरों की अवधि बढ़ाने की आवाजें तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार, कई विधायकों ने नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा से शिविरों को 15 दिन और बढ़ाने की मांग की है। विधायकों का कहना है कि त्योहारी छुट्टियों और प्रशासनिक व्यस्तताओं के कारण कई लोग अपने दस्तावेज जमा नहीं करा पाए हैं। वहीं, स्वायत्त शासन विभाग ने फिलहाल शिविरों की अवधि बढ़ाने पर तत्काल कोई निर्णय नहीं लिया है। विभाग के उच्चाधिकारियों के अनुसार, इस पर फैसला 17 अक्टूबर के बाद लिया जाएगा।

सूत्रों के मुताबिक, विभाग स्तर पर इस विषय पर मंथन हो चुका है, और संभावना जताई जा रही है कि शिविरों के बाद फॉलो-अप शिविर आयोजित किए जाएंगे। इन शिविरों में पहले आए आवेदनों का निस्तारण संबंधित निकायों के दफ्तरों में किया जाएगा। साथ ही, इस दौरान भी पात्र आवेदकों को विभिन्न योजनाओं में मिलने वाली छूट का लाभ दिया जाएगा।

15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलेगा राज्यव्यापी शहरी सेवा शिविर : प्रदेश के सभी शहरी क्षेत्रों में दिखे अभियान का व्यापक असर- मुख्यमंत्री
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि 15 सितम्बर से 15 अक्टूबर तक चलने वाले शहरी सेवा शिविर अभियान के अंतर्गत शहरों को स्वच्छ एवं सुरक्षित बनाने के साथ ही जन समस्याओं का निस्तारण प्राथमिकता से किया जाएगा। सीएम गुरुवार को सीएमआर पर शहरी सेवा शिविर के संबंध में बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश के हर शहर-कस्बे में इसका व्यापक असर दिखाई दे, इसके लिए अभियान में सभी अधिकारी गंभीरता एवं सेवा भाव के साथ कार्य करें।

ये होंगे काम
सेवा शिविर में सड़कों की मरम्मत, सीसी और डामर सड़क पर पेचवर्क का कार्य किया जाएगा। स्ट्रीट लाइटों को सुधारने के साथ ही अंधेरी और सुनसान सड़कों पर नई लाइटें लगाई जाएंगी, ताकि नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। अभियान में कई विभागों की संयुक्त भागीदारी रहेगी, जिससे नागरिकों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।

नागरिकों को उपलब्ध होंगी त्वरित सेवाएं
शिविर के तहत जन्म-मृत्यु और विवाह पंजीयन, फायर एन.ओ.सी., ट्रेड लाइसेंस, साइनेज लाइसेंस, सीवर कनेक्शन, ओएफसी एवं मोबाइल टावर एनओसी, ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र, अनुमोदित योजनाओं के पट्टे, उपविभाजन-पुनर्गठन, भू-उपयोग परिवर्तन, नामांतरण, भवन निर्माण स्वीकृति, लीज होल्ड से फ्री होल्ड पट्टे जारी करना तथा यूडी टैक्स जमा करवाने की सुगम व्यवस्था की जाएगी।

आमजन तक पहुंचेगा योजनाओं का लाभ
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की फ्लैगशिप योजनाओं के आवेदन प्राप्त कर स्वीकृति दी जाएगी। अटल पेंशन योजना, वृद्धावस्था, विधवा और विकलांग पेंशन योजनाओं से पात्र लोगों को जोड़ा जाएगा। साथ ही, विद्यालयों, आंगनबाड़ी केंद्रों और अन्य सार्वजनिक भवनों की मरम्मत एवं सौंदर्यकरण के कार्य भी होंगे।