repairs - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक करोड़ की लागत से लगे सीसीटीवी कैमरे एक वर्ष से बंद, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
इटावा। इटावा नगर पालिका क्षेत्र में करीब एक करोड़ रुपए की लागत से लगाए गए सीसीटीवी कैमरे पिछले लगभग एक वर्ष से बंद बंद पड़े हैं। नगर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से स्थापित किए गए ये कैमरे अब मरम्मत के अभाव में, शोपीस बनकर रह गए हैं। इससे पुलिस की निगरानी व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही अपराध नियंत्रण में भी कठिनाइयां आ रही हैं।

नगर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगभग तीन वर्ष पूर्व नगरपालिका द्वारा प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। करीब एक करोड़ रुपए की लागत से स्थापित इस प्रणाली को सीधे पुलिस थाने से जोड़ा गया था, ताकि नगर में होने वाली गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके। लेकिन वर्तमान में अधिकांश कैमरे बंद पड़े होने से यह व्यवस्था लगभग निष्प्रभावी हो गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले एक वर्ष से अधिक समय से अधिकांश कैमरे खराब हैं। कई स्थानों पर कैमरों की केबलें भी क्षतिग्रस्त हो चुकी हैं। इसके बावजूद अब तक मरम्मत कार्य नहीं हो पाया है। नागरिकों और पुलिस विभाग द्वारा कई बार नगरपालिका प्रशासन को लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराने के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।

मंडी परिसर के कैमरे भी बंद
इटावा कृषि उपज मंडी में भी अधिकांश सीसीटीवी कैमरे खराब पड़े हैं। मंडी परिसर और विभिन्न याडों में लगे आधा दर्जन से अधिक कैमरों के बंद होने से चोरी की घटनाओं पर निगरानी नहीं हो पा रही है। मंड़ी व्यापारी नवीन मंगल ने बताया कि आए दिन किसानों और व्यापारियों की उपज चोरी होने की शिकायतें सामने आती हैं, लेकिन कैमरे बंद होने के कारण आरोपियों की पहचान नहीं हो पाती। उन्होंने मंडी प्रशासन से शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

पुलिस ने कई बार लिखा पत्र
इटावा थाना प्रभारी अजीत सिंह चौधरी ने बताया कि नगर के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर लगे सीसीटीवी कैमरे उनके कार्यभार संभालने से पहले से ही खराब हैं। कैमरों के रखरखाव और मरम्मत की जिम्मेदारी, नगरपालिका की है। इस संबंध में नगरपालिका को कई बार लिखित रूप से पत्र भेजे जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि कैमरों के संचालन से अपराधों की रोकथाम और जांच में काफी सहायता मिलती है।

कैमरे बंद होने से सुरक्षा व्यवस्था हुई प्रभावित
नगर के व्यापारियों ने भी प्रमुख चौराहों और बाजार क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों को जल्द चालू करवाने की मांग की है। व्यापारी राकेश मित्तल, रिंकू जैन, मनीष अग्रवाल, विनोद सोनी और नरेंद्र नागर सहित अन्य व्यापारियों का कहना है कि कैमरों के संचालन से असामाजिक तत्वों पर अंकुश रहता था। कैमरे बंद होने से सुरक्षा व्यवस्था प्रभावित हुई है।

कैमरे लगाने वाली कंपनी की गारंटी अवधि समाप्त हो चुकी है। पूर्व में संवेदक के माध्यम से कैमरों की मरम्मत करवाई गई थी। अब पुनः कैमरों को चालू कराने के लिए संबंधित संवेदक को पत्र भेजा गया है और जल्द ही मरम्मत कराकर कैमरों को शुरू करवाया जाएगा।
-राजूलाल मीणा, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका, इटावा

पूरी तरह जर्जर हुआ समरानिया-निवाड़ी लिंक रोड
समरानिया। समरानिया कस्बे से निवाड़ी की ओर जाने वाली लिंक रोड की जर्जर हालत से ग्रामीणों में रोष है। दर्जनों गांवों और मध्यप्रदेश सीमा को जोड़ने वाला यह मार्ग लंबे समय से मरम्मत की बाट जोह रहा है।समरानिया कस्बे से निकलकर निवाड़ी की ओर जाने वाली लिंक रोड क्षेत्र के दर्जनों गांवों को जोड़ती है। इसी मार्ग से होकर मध्यप्रदेश सीमा की ओर भी प्रतिदिन हजारों वाहन गुजरते हैं। लेकिन सड़क की हालत अत्यंत खराब होने से आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क की बदहाली को लेकर ग्रामीणों ने गंभीर चिंता जताई।

एक महीने से अधिक नहीं टिकती मरम्मत
देवेन्द्र सिंह भानावत ने बताया कि जब इस सड़क का निर्माण किया गया था, तब ठेकेदार द्वारा पुलिया का नया निर्माण नहीं कर पुरानी पुलिया की ही मरम्मत कर दी गई, जो अब फिर से जर्जर हो चुकी है। कुंदन सिंह भानावत ने बताया कि सड़क पर कई बार पेचवर्क कराया गया, लेकिन यह मरम्मत एक महीने से अधिक नहीं टिक पाती।

किसानों को हो रहा नुकसान
ग्रामीण रामा चौधरी, रविन्द्र मेहता, कुलदीप शहरिया, थान सिंह मेहता, रवि मेहता, नीलू मेहता सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि यदि इस सड़क का शीघ्र निर्माण नहीं हुआ तो किसानों को फसल मंडी तक पहुंचाने में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। सड़क खराब होने के कारण किसानों को वैकल्पिक और लंबा रास्ता अपनाना पड़ रहा है। ग्रामीणों की मांग है कि इस लिंक रोड का नए सिरे से निर्माण किया जाए।

कभी भी हो सकता है हादसा
कपिल मेहता ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना हजारों वाहन और स्कूल बसें गुजरती हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। वहीं रामकुमार मेहता ने कहा कि लगभग 6 किलोमीटर लंबी इस सड़क पर सामान्य स्थिति में जहां 10 मिनट लगने चाहिए, वहां अब 30 मिनट से अधिक समय लग रहा है।

इनका कहना है
सड़क और पुलिया की मरम्मत का कार्य शीघ्र ही करा दिया जाएगा जिससे लोगों को राहत मिल सकेगी।
- बसंत गुप्ता, अधिशासी अभियंता, सार्वजनिक निर्माण विभाग

असर खबर का - देवली-अरनिया स्टेट हाइवे की मरम्मत शुरू, ऊर्जा मंत्री नागर के निर्देश पर शुरू हुआ काम, ग्रामीणों ने जताई खुशी
कनवास। दैनिक नवज्योति में खबर प्रकाशित होने के बाद ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर के निर्देश पर लंबे समय से जर्जर पड़े देवली-अरनिया स्टेट हाइवे की मरम्मत का कार्य आखिरकार शुरू हो गया है। इस सड़क के सुधरने से वाहन चालकों और आसपास के ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी।

गौरतलब है कि दैनिक नवज्योति के 8 नवंबर के अंक में इस मामले को प्रमुखता के साथ उठाया गया था। ग्रामीणों ने सड़क पर बने बड़े गड्ढों, उखड़े डामर और खराब स्थिति को लेकर अपनी पीड़ा व्यक्त की थी। इसके बाद मंगलवार को रात्रि चौपाल में भी ग्रामीणों ने यह मुद्दा उठाया था। ग्रामीणों की शिकायत पर ऊर्जा मंत्री नागर ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित विभाग को शीघ्र मरम्मत शुरू करने के निर्देश दिए। निर्देश मिलते ही विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर गड्ढे भरने, डामरी करण और समतली करण का कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। वर्तमान में सड़क के दोनों ओर तेजी से काम चल रहा है और जल्द ही मार्ग को पूरी तरह सुगम और सुरक्षित बना दिए जाने की संभावना है। ग्रामीणों ने बताया कि मंत्री हीरालाल नागर ने क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं को समझते हुए तुरंत कार्रवाई कर जनहित में उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जनहित के कामों में देरी बर्दाश्त नहीं
ऊर्जा मंत्री नागर ने कहा कि जनहित से जुड़े किसी भी कार्य में देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जहां कहीं भी भ्रष्टाचार नजर आए, तुरंत शिकायत करें। जनता की गाढ़ी कमाई को पानी में नहीं बहने दिया जाएगा।

रोडवेज करवा रही खटारा बसों से सफर, किराया बढ़ा लेकिन हालात जस के तस
कोटा। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम  का हाल इन दिनों खटारा बसों के पहियों पर चल रहा है। शहर और ग्रामीण इलाकों में लोग रोजाना मजबूरी में ऐसी पुरानी बसों में सफर कर रहे हैं, जिनकी हालत डगमगाती सड़क पर कभी भी धोखा देने वाली है। किराया तो बढ़ गया है, लेकिन यात्रियों को न नई बसों की सुविधा मिल पा रही है और न ही सुरक्षित सफर का भरोसा। आलम यह है कि मरम्मत कर-करके पुरानी बसें किसी तरह चल रही हैं, लेकिन यात्रियों की मुश्किलें दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं। खटारा बसों के कारण कई बार सड़क पर दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। अचानक ब्रेक डाउन होने से सड़क पर जाम की स्थिति भी पैदा हो जाती है। ग्रामीण मार्गों पर हालत और खराब है, जहां गड्ढों और ऊबड़-खाबड़ रास्तों पर पुरानी बसें अक्सर धोखा दे जाती हैं।

डिपो की हालत: पहले 93 बसें, अब केवल 88
कुछ साल पहले तक कोटा डिपो में 93 बसों का संचालन होता था। लेकिन समय के साथ कई गाड़ियां कडंम होकर खड़ी हो गईं और उनकी जगह नई बसें आई ही नहीं। अब महज 88 बसें ही संचालन में हैं। इनमें से भी 9 बसें अनुबंधित (कॉन्ट्रैक्ट) पर चल रही हैं। जबकि शहर की आबादी और यात्रियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। मांग ज्यादा और बसें कम होने से लोगों को सीट के लिए जद्दोजहद करनी पड़ती है।

मरम्मत का चल रहा काम
रोडवेज प्रशासन फिलहाल पुरानी बसों की मरम्मत पर ही निर्भर है। डिपो की वर्कशॉप में रोजाना खटारा बसें पहुंचती हैं और किसी तरह ठीक कर फिर से सड़क पर उतार दी जाती हैं। लेकिन यह सिर्फ 'कामचलाऊ' समाधान है। यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा की असली गारंटी इससे नहीं मिल सकती। कुछ बसें निगम ने अनुबंधित की हुई हैं। वहीं कई बसें अपना टारगेट पूरा नहीं कर पा रही हैं। ऐसे में उन्हें खड़ा कर दिया जाता है और यात्रियों को निजी वाहनों या मिनी बसों का सहारा लेना पड़ता है।

किराया बढ़ा, लेकिन सुविधा वहीं
रोडवेज प्रशासन ने हाल ही में किराया बढ़ा दिया है। सामान्य यात्रियों के साथ-साथ छात्रों और नौकरीपेशा वर्ग पर भी इसका असर पड़ा है। पैसे ज्यादा, सुविधा कम  की स्थिति ने यात्रियों को आक्रोशित कर दिया है। यात्रियों का कहना है कि जब टिकट की कीमत बढ़ाई जा रही है तो फिर नई बसें क्यों नहीं खरीदी जा रही? आखिर आमजन से लिए जा रहे पैसे का इस्तेमाल कहाँ हो रहा है? वहीं राजस्थान सरकार महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुरानी बसों  पैनिक बटन का भी अभाव है।  ऐसे में महिलाओं को अकेले सफर करना असुरक्षित महसूस होता है।

4 अगस्त को हुई थी किराए में वृद्धि
-  साधारण बस : 85 पैसे , अब 95 पैसे किमी।
-  एक्सप्रेस/मेल बस : 90 पैसे था अब100 पैसे किमी।
-  सेमी डीलक्स : 98 पैसे था अब 110 पैसे पर किमी।
-  डीलक्स (नॉन-एसी) : 110 था अब 125 पैसे किमी।
-  वातानुकूलित बस : 165 था अब180 पैसे पर किमी।
-  वातानुकूलित सुपर लग्जरी  190 था अब 210 पैसे किलोमीटर।

यात्रियों ने बताई परेशानी
-  कई बसों में शीशे जाम होने से नहीं खुल रहे
-  कुछ शीशे इतने ढीले है कि आवाज से यात्रियों का सिरदर्द भी हो जाता है
-  पैनिक बटन और फर्स्ट एड बॉक्स जैसी बुनियादी सुरक्षा सुविधाओं का भी अभाव है।
- देवेन्द्र सिंह, असलम शेख, तिरिलोचन कुमार

पुरानी बसों में नहीं है फर्स्ट एड बॉक्स व पैनिक बटन
केन्द्रीय बस स्टैंड पर पुरानी खड़ी बसों में जाकर देखा तो कई बसों में मेडिकल किट तथा पैनिक बटन नहीं था। ये किट नई बस जब डिपो को हैंडल की जाती हैं तों उसमें साथ में लगकर आ रही हंै। लेकिन कुछ महीनों में बदहाल स्थिति हो जाती है। जिन बसों में फर्स्टऐड बॉक्स में रोडवेज प्रशासन की ओर से इन्हें नहीं बदलने से यह खराब हो जाती है। पुरानी बसों में पैनिक बटन नहीं है। लेकिन यात्रियों को सुविधा सभी दी जा रही है। महिला-बुजुर्गों का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कुछ बसे कंडम हो गई थी।
- शुचिता गुप्ता, एमओ, रोडवेज डिपा, कोटा

पांच बसें कंडम स्थित में है। इसको अलग रखवाया गया है। पिछले दिनों मीटिंग में पांच नई बसें आगार को मिलना तय हुआ है। जल्द ही यात्रियों की सुविधाओं के लिए मिलने की उम्मीद है। बारिश के कारण सवाई माधोपुर वाला रूट अभी बंद है। लेकिन गाड़ियों को डायवर्ट करके खटकड़ वाया इंद्रप्रस्थत होकर सवाईमाधोपुर भेजी जा रही है। यह रूट 30 किलोमीटर अतिरिक्त है। यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।
- अजय मीणा, मुख्य प्रबंधक, रोडवेज डिपो