signature campaign - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

दिल्ली में नारी शक्ति वंदन अभियान को जबरदस्त समर्थन, नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता : सीएम रेखा गुप्ता
नई दिल्ली। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि देश के प्रशासन और नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। सीएम रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को दिल्ली विश्वविद्यालय के आर्ट्स फैकल्टी में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' के समर्थन में आयोजित हस्ताक्षर अभियान में भाग लिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रशासन और नीति-निर्माण में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाना समय की आवश्यकता है। जब महिलाएं निर्णय लेने वाले पदों पर पहुंचेंगी, तभी वे समाज, परिवार और अपनी जरूरतों से जुड़े मुद्दों पर प्रभावी बदलाव ला सकेंगी। दिल्ली में चलने वाली 'लखपति बिटिया' और 'अनमोल' जैसी योजनाएं इसी संवेदनशील दृष्टिकोण का परिणाम हैं, जो महिला सशक्तीकरण और सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करती हैं।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' को एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने कहा कि यह 'बेटी बचाओ' से 'बेटी बढ़ाओ' तक की यात्रा को साकार करेगा। महिलाओं के राजनीतिक प्रतिनिधित्व की मांग दशकों पुरानी है। वर्ष 1931 से शुरू हुई यह पहल कई चरणों से गुजरी और वर्ष 2023 में प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' का कानून बनना इस लंबे संघर्ष का परिणाम है और अब इसका प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करना हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक पहल का हिस्सा बनें और महिला सशक्तीकरण के इस अभियान को जन-आंदोलन का रूप दें। जब महिलाएं निर्णय प्रक्रिया में बराबरी से भाग लेंगी, तभी लोकतंत्र वास्तव में मजबूत बनेगा।

मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' देश में राजनीतिक प्रतिनिधित्व का नया अध्याय लिखेगा और भारत को एक अधिक सशक्त, संतुलित और प्रगतिशील लोकतंत्र के रूप में स्थापित करेगा। हस्ताक्षर अभियान के बाद मुख्यमंत्री ने विश्वविद्यालय परिसर स्थित चाय स्टॉल पर छात्राओं और महिला शिक्षकों के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि और जनता के बीच संवाद जितना सरल और सहज होगा, नीतियां उतनी ही प्रभावी और जनोन्मुखी बनेंगी।

कांग्रेस का वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान : जयपुर पदाधिकारियों ने किए हस्ताक्षर, बोहरा ने कहा- भाजपा जीत के लिए सभी तरह के हथकंडे अपनाती है
जयपुर। कांग्रेस के आह्वान पर जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी ने सोमवार को पीसीसी मुख्यालय पर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान चलाया। जयपुर कांग्रेस प्रभारी रोहित बोहरा और जयपुर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी की अध्यक्षता में हुए अभियान कार्यक्रम में उपस्थित पीसीसी और जिला पदाधिकारियों, वरिष्ठ नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हस्ताक्षर कर अपना विरोध जताया।

इस दौरान उपस्थित कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए बोहरा ने कहा कि राहुल गांधी ने वोट चोरी कामुद्दा उठाकर भाजपा की चोरी पकड़ी है। भाजपा के इस संविधान विरोधी कृत्य को जनता के सामने उजागर किया है। भाजपा जीत के लिए सभी तरह के हथकंडे अपनाती है। राहुल गांधी के खुलासे के बाद भाजपा नेता जनता का ध्यान भंग करने के लिए हिन्दू मुस्लिम करने लग जाते हैं। कभी मोदी की मां को गाली का प्रायोजित मुद्दा बनाते हैं तो कभी विदेश दौरे पर चले जाते हैं। कांग्रेस कार्यकर्ता भी राहुल गांधी के उठाए मुद्दे पर घर घर जाकर भाजपा की वोट चोरी की सच्चाई को उजागर करें। जिलाध्यक्ष तिवाड़ी ने कहा कि कार्यकर्ता ऐसे महत्वपूर्ण अभियान में भी नदारद रहेंगे तो उन्हें निष्क्रिय मानकर पार्टीअनुशासनात्मक कार्यवाही करेगी। हमें भाजपा के संविधान विरोधी कृत्यों का मिलकर जबाव देना है। केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें लोगों से उनका वोट देने का अधिकार भी छीनना चाहती है, लेकिन कांग्रेस संविधान विरोधी ऐसे कार्यों को सफल नहीं होने देगी।

सभी कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर कराकर इसे राष्ट्रपति को भेजा जाएगा। इस मुद्दे पर कांग्रेस सड़क से लेकर संसद तक अपना विरोध दर्ज कराएगी। अभियान में कांग्रेस नेता डॉ अर्चना शर्मा, विक्रम सिंह शेखावत, पीसीसी संगठन महासचिव ललित तूनवाल सहित कई नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।