now - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

तेल का खेल भूल अब तीर्थयात्रा से नगदी कमाने में जुटा सऊदी
रियाद। सऊदी अरब तेल ने तेल के जरिए अपने खजाने में खरबों डॉलर जोड़े हैं। इसके बावजूद सऊदी सरकार को यह आशंका है कि यह एक ऐसा संसाधन है जो किसी दिन समाप्त हो जाएगा। यही कारण है कि यह अमीर देश अब कमाई के वैकल्पिक साधनों की तरफ ध्यान केंद्रित कर रहा है। मौजूदा समय में तेल की उच्च कीमतों के बावजूद सऊदी अरब यह जानता है कि दुनिया वैकल्पिक ऊर्जा की ओर तेजी से मुड़ रही है। ऐसे में सऊदी प्रशासन ने भविष्य के लिए राजस्व के अपने स्रोतों में विविधता लाने के लिए एक महत्वाकांक्षी परियोजना शुरू की है। उन स्रोतों में से एक तीर्थयात्रा है, जिस पर पूरी तरह से सऊदी अरब का एकाधिकार है। इस्लाम के दो सबसे महत्वपूर्ण तीर्थस्थल मक्का और मदीना सऊदी अरब में हैं और दुनियाभर के करी दो अरब मुसलमान अपनी पूरी जिंदगी में एक न एक बार इन दोनों जगहों की यात्रा जरूर करना चाहते हैं।

2015 में सऊदी ने लॉन्च किया मिशन तीर्थयात्रा
2015 में किंग सलमान बिन अब्दुलअजीज के सत्ता में आने के तुरंत बाद सऊदी अरब ने मक्का में ग्रैंड मस्जिद का विस्तार करने के लिए 21 बिलियन डॉलर की परियोजना शुरू की थी। इसके जरिए मस्जिद में 300000 अतिरिक्त श्रद्धालुओं को समायोजित किया जाना था। इसके एक साल बाद तत्कालीन डिप्टी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने तीर्थयात्रा को 2030 तक सऊदी अर्थव्यवस्था में विविधता लाने की योजना के एक प्रमुख घटक के रूप में पहचान दी। बहरीन के डेरासैट थिंक टैंक के डॉयरेक्टर आॅफ रिसर्च उमर अल-उबैदली ने कहा कि ऊर्जा क्षेत्र के विपरीत हज और उमराह के क्षेत्र में सऊदी अरब को एकाधिकार प्राप्त है।

10 लाख मुसलमानों की अगवानी करेगा सऊदी
कोविड -19 प्रतिबंधों के कारण दो साल के अंतराल के बाद वार्षिक हज यात्रा करने के लिए दुनिया भर के मुसलमान इस सऊदी अरब पहुंचना शुरू हो गए हैं। यह मुसलमानों के लिए जीवन भर के धार्मिक दायित्व को पूरा करने का अवसर है, लेकिन साथ ही सऊदी अरब के पवित्र शहरों की अर्थव्यवस्था को हैवी बूस्ट मिलने का मौका भी है। कोरोना महामारी के कारण 2020 में सिर्फ सऊदी अरब के 1000 तीर्थ यात्रियों ने ही हज किया था, लेकिन 2021 में यह बढ़कर लगभग 60,000 हो गई थी। लेकिन, इस साल सऊदी ने हज के लिए अपने दरवाजे पूरी तरह से खोल दिए हैं। ऐसा अनुमान है कि इस साल 10 लाख मुसलमान अलग-अलग देशों से सऊदी अरब पहुंचेंगे।

सऊदी के खजाने की चाबी बनेंगे मक्का-मदीना
विशेषज्ञों का कहना है कि कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल के आसपास हैं। सऊदी अरब हर दिन अरबों डॉलर का तेल बेचता है। वहीं, तीर्थयात्रा से होने वाला आर्थिक लाभ तेल की तुलना में बहुत कम है। लेकिन, यह ऐसा क्षेत्र है, जो आने वाले दिनों में सऊदी अरब के खजाने को भरने की चाबी बन सकता है। वॉशिंगटन में अरब गल्फ स्टेट्स इंस्टीट्यूट के सीनियर स्कॉलर रॉबर्ट मोगिएलनिकी ने कहा कि सऊदी अरब में धार्मिक पर्यटन आने वाले कई दशकों तक तेल और गैस से होने वाली कमाई का मुकाबला नहीं कर सकता है। लेकिन, मक्का और मदीना का धार्मिक महत्व कभी भी खत्म नहीं होगा। ऐसे में ये दोनों शहर सऊदी पर्यटन क्षेत्र के निर्माण और स्थानीय, क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय श्रद्धालुओं को खींचने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर सकते हैं।

तीर्थयात्रा से हर साल अरबों डॉलर कमा रहा सऊदी
लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में एसोसिएट प्रोफेसर स्टीफन हर्टोग ने बताया कि हज के जरिए सऊदी अरब के पर्यटन के क्षेत्र में विकास की अनगिनत संभावनाएं हैं। तीर्थयात्रियों को अन्य धार्मिक स्थलों की यात्रा करने या मनोरंजन के लिए आकर्षित किया जा सकता है। उमराह के दौरान भी तीर्थयात्रियों को आकर्षित कर पर्यटन के बाजार को और मजबूत और साल भर प्रॉफिट देने वाला बनाया जा सकता है।  2018 में मक्का ने पर्यटकों के जरिए 20 बिलियन डॉलर का ट्रांजेक्शन किया था। यहां आंकड़ा दुबई के बाद दूसरे नंबर पर है। सऊदी अरब का तीर्थयात्रा राजस्व औसतन लगभग 30 बिलियन डॉलर प्रति वर्ष था। तब 2022 तक सउदी के लिए 100,000 रोजगार पैदा करने का अनुमान लगाया गया था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, महामारी से पहले हर साल 10-दिवसीय हज और उमराह तीर्थयात्रा के दौरान सऊदी अरब में 2 करोड़ 10 लाख तीर्थयात्री हर साल पहुंचते थे। महामारी के दौरान तीर्थयात्रियों की संख्या में काफी कमी आई है, लेकिन सरकार 2030 तक हर साल 3 करोड़ तीर्थयात्रियों को आकर्षित करने की प्लानिंग कर रही है।

हीरोगिरी से भरा मन, अब विलेन-खलनायक बनना चाहते हैं रणबीर कपूर
मुंबई। बॉलीवुड के रॉकस्टार रणबीर कपूर फिल्मों में खलनायक बनना चाहते हैं। रणबीर कपूर ने कहा, किसी फिल्म में जितना महत्वपूर्ण किरदार हीरो का होता है उससे कहीं ज्यादा खलनायक का होता है। फिल्म में हीरो को अपनी हीरोगिरी दिखाने के लिए खलनायक का  होना जरुरी है। यदि खलनायक नहीं होगा तो हीरो, हीरो कैसे होगा। हमारी फिल्म इंडस्ट्री में ऐसे कई खलनायक हैं, जिन्होंने हीरोज को भी पीछे छोड़ दिया।

रणबीर कपूर ने कहा, ''शोले'' में गब्बर जय वीरु से भी ज्यादा फेमस हुए। 'मिस्टर इंडिया' के मोगेंबो ने सारी लाइमलाइट खीच ली थी। वहीं 'अग्निपथ' में कांचा चीना सबपर भारी पड़ गया। फिल्म इंडस्ट्री में अब हीरोज विलन के रोल में भी धूम मचा रहे हैं। इसका बेस्ट एग्जांपल हैं, संजय दत्त जो अब शमशेरा में भी विलन का रोल निभा रहे हैं। मेरी भी ख्वाहिश है कि मैं भी कभी विलन का रोल करूं और लोग अपने बच्चों से कहें कि सो जा बेटा नहीं तो रणवीर आ जाएगा।

रेगिस्तान में अद्भुत बर्फिस्तान !, राजसमंद मार्बल स्लरी यार्ड में बर्फिस्तान सा नजारा, वेस्ट अब बन गया बेस्ट
राजसमंद। राजसमंद क्षेत्र के डंपिग यार्ड में कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में नजर आने वाले बर्फ के पहाड़ों सा नजारा दिखता है। यहां का दृश्य ऐसा लगता है मानो यहां स्नोफॉल हुआ हो। मार्बल फैक्ट्रियों से निकलने वाली स्लरी के कारण बने यह पहाड़ दूर से बर्फ के पहाड़ के तरह नजर आते है। इन दिनों राजसमंद क्षेत्र डंपिग यार्ड का यह दृश्य प्री वेडिंग शूट करने वाले फिल्म शूटिंग और युवाओं को अपनी ओर खासा आकर्षित कर रहा है। वेस्ट से बेस्ट बनाना पहाड़ क्षेत्र में इनकम की जगह बन गया है।

देखने में भले ही ही आपकों यहा बर्फिस्तान से नजारे लगे। लेकिन ज़रा ठहरिये, यह आपकी आंखों का धोखा है.... जी हां, राजसमंद जिले के मोखमपुरा में स्लरी के बर्फिस्तान में आंखों के झरोखे के सहारे सजाई जा रही है नई जिंदगी की खुशनुमा यादें। कभी अपशिष्ट के नाम पर नाक मुंह सिकोड देने को मजबूर करने वाली स्लरी अब न केवल राजसमंद बल्कि गुजरात महाराष्ट्र हरियाणा समेत अन्य राज्यों से प्री वेडिंग शूट के लिए लोगों को भेज कर यहां ला रही है।

मार्बल स्लरी से 11-12 साल पहले तक किसान काफी परेशान थे। रात को चोरी-छिपे स्लरी को किसानों की जमीन के आसपास या चरागाह में खाली कर दिया जाता था। इस कारण जमीन का उपजाऊपन खत्म हो रहा था। किसानों की फसल खराब हो रही थी। स्लरी में अक्सर मवेशी फंसकर मर जाते थे। मार्बल वेस्ट डंपिंग यार्ड से पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा था। ऐसे में जिला मार्बल कटर एसोसिएशन ने करीब 50 बीघा क्षेत्र में मार्बल स्लरी का डंपिंग यार्ड बनाया।  इसमें वेस्ट घड़ी डाली गई जवाब बर्फीले पहाड़ और कश्मीर की झील जैसा दिखने लगी है।

मोखमपुरा डंपिंग यार्ड के केयरटेकर भंवर सिंह ने बताया कि 1 साल में करीब 100 से अधिक युवा कपल यहां प्री वेडिंग फोटोशूट के लिए आते हैं। जिनसे एक बार का 1100 रुपए किराया लिया जाता है। साथि ही अब फिल्म और टीवी सीरियल की शूटिंग भी होने लगी है। यहां से होने वाली आमदनी को डंपिंग यार्ड मे हीं सुविधाएं बढ़ाने और इसकी देखरेख पर खर्च किया जाता है। आने वाले दिनों में यहाँ सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है, जिससे कि बड़े लेवल पर यहां पर शूटिंग करने वाले पहुंच सके।

छोटे और कम बजट वाली फिल्म निर्माता और टीवी सीरियल निर्माताओं के साथ ही प्री वेडिंग शूट कर नए जीवन के सपनों के सुंदर ख्वाबों को साकार कर रहे हैं। जिला कटर एसोसिएशन का रुझान अब सुविधा बढ़ाने पर है, जिससे बड़े लेवल पर फिल्मों की शूटिंग भी यहां हो। इससे ना सिर्फ यहां के लोगों को रोजगार मिलेगा, बल्कि देश के मानचित्र पर राजसमंद नई फिल्म डेस्टिनेशन के रूप में उभरेगा।

जयपुर एयरपोर्ट पर बड़ा बदलाव: अब केवल 3 दिन ही रहेगा रनवे नोटम
जयपुर। जयपुर एयरपोर्ट प्रशासन ने बड़ा बदलाव करते हुए 4 दिन रनवे नोटम को समाप्त किया है। इस अवधि में 24 घंटे तक विमानों का आवागमन हो सकेगा। इससे विमानों को होल्ड पर रखने की समस्या समाप्त होगी। जयपुर एयरपोर्ट पर पहले रविवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक (2 घंटे का) रनवे नोटन होता था। इस अवधि में विमानों का आवागमन पूरी तरह से बंद रहता था। एयरपोर्ट प्रशासन इसमें बदलाव करते हुए सप्ताह में 3 दिन (सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को) रनवे नोटम समाप्त किया है। अब सप्ताह में मंगलवार गुरुवार और शनिवार को ही दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक रनवे नोटम रहेगा।

पहले होल्ड पर रखा जाता था विमान
रेलवे नोटम के दौरान यदि कोई विमान जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंच जाता था तो उसे 2 घंटे तक होल्ड ही रखा जाता था। इसके चलते यात्रियों को परेशानी होती थी। अब रविवार, सोमवार, बुधवार और रविवार को फ्लाइट 24 घंटे लैंड व टेकऑफ हो सकेगी। इस तरह एयरलाइन कंपनियों को फ्लाइट संचालन के लिए 2 घंटे अतिरिक्त मिलेंगे। इससे होल्ड पर रखने की समस्या समाप्त होगी।

अब राजस्थान में भी होगा यूरेनियम का खनन
जयपुर। राजस्थान अब यूरेनियम के खनन में भी देश और दुनिया के मानचित्र पर शामिल होने जा रहा है। देश में झारखंड और आन्ध्र प्रदेश के बाद परमाणु ऊर्जा के लिए राजस्थान के सीकर की खंडेला तहसील के रोहिल गांव में यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया खनन शुरू करने जा रहा है। कॉरपोरेशन के आवेदन के बाद प्रदेश सरकार ने इसके लिए उन्हें खनन पट्टे की एलओआई जारी कर दी है। कॉरपोरेशन यहां 3 हजार करोड़ रुपए का निवेश करेगी और साथ ही इतने ही लोगों को इससे रोजगार भी मिलेगा। यहां 108.46 हैक्टेयर में कॉरपोरेशन यूरेनियम का खनन करेगी। यहां 12  मिलियन टन यूरेनियम के भंडार संभावित हैं। एलओआई जारी होने के बाद कॉरपोरेशन अब परमाणु ऊर्जा विभाग, परमाणु खनिज अन्वेषण और अनुसंधान निदेशालय से खनन योजना का अनुमोदन कराएगा, पर्यावरण मंत्रालय से ईसी लेने की प्रक्रिया शुरू करेगा। इस खनन एरिया की 69.39 हैक्टेयर चरागाह भूमि को भी वे राजस्व विभाग से एनओसी लेंगे। इसके बाद खनन शुरू होगा।

यूरेनियम खास क्यों
दुनिया में अभी चुनिंदा देशों कजाकिस्तान, कनाड़ा, ऑस्ट्रेलिया, रूस, नामीबिया, उज्बेकिस्तान, अमेरिका में ही यूरेनियम के भंडार हैं। भारत में केवल झारखंड के सिंहभूमि के जादूगोड़ा और आन्ध्र प्रदेश में ही यह उपलब्ध है। अब राजस्थान भी यूरेनियम खनन में शामिल हो रहा है। इसका उपयोग परमाणु ऊर्जा से बिजली बनाने, रक्षा उपकरण बनाने, दवाइयों में इसका खास रोल है।

सीएम के निर्देश पर यूरेनियम खोज को गति दी गई। अब यूरेनियम कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया को एलओआई जारी हुई है। राजस्थान में इससे खनन क्षेत्र को नया माइलेज मिलेगा। यह प्रदेश के लिए बड़ी उपलब्धि है। -डॉ. सुबोध अग्रवाल, एसीएस, खान विभाग

कोरोना के बाद अब मंकीपॉक्स का डर: ऑस्ट्रेलिया, फ्रांस में मंकीपॉक्स का पहला मामला दर्ज, पेरू में जारी अलर्ट
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया और फ्रांस में मंकीपाक्स वायरस के पहले दो मामलों का पता चला है जबकि पेरू में इसको लेकर अलर्ट जारी किया गया है।ऑस्टेलियाई राज्य न्यू साउथ वेल्स में शुक्रवार को  मंकीपॉक्स वायरस के पहले 'संभावित' मामले का पता चला है, जिसका प्रसार  धीरे-धीरे पूरे यूरोप में हो रहा है। फ्रांस में भी इसका पहला सामने आया है, जिसकी सूचना राष्ट्रीय प्रसारक बीएफएमटीवी ने दी। ऑस्ट्रेलिया में वायरस की चपेट में आए व्यक्ति की उम्र 40 के आसपास है, जो हाल ही में यूरोप से लौटा है। जबकि फ्रांस में इले-डी-फ्रांस क्षेत्र में इसे पाए जाने की खबर है। यह क्षेत्र राजधानी पेरिस से घिरा हुआ है। फ्रांस में मंकीपॉक्स के संदिग्ध मामले में मरीज को 38 डिग्री सेल्सियस से ऊपर बुखार है।

आमतौर पर अफ्रीकी महाद्वीप में पनपने वाले इस वायरस का  प्रसार अब (मई, 2022) दुनिया के बाकी हिस्सों में भी हो रहा है, खासकर  ब्रिटेन में। न्यू साउथ वेल्स के मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी केरी चैंट ने कहा कि इस बीमारी के लोगों में आसानी से फैलने की उतनी संभावना नहीं है। उन्होंने  कहा, ''संक्रमित व्यक्ति के बेहद निकट संपर्क में जाने पर वायरस की चपेट  में आने की संभावना है। इसमें मरीज को बहुत हल्का बुखार आता है और अधिकतर  लोग कुछ ही हफ्तों में ठीक भी हो जाते हैं।''

देश में मंकीपॉक्स के बारे में जागरूकता का प्रसार करने के लिए सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क कर दिया गया है।
इसी  तरह, ऑस्ट्रेलियाई राज्य विक्टोरिया में अधिकारियों ने विदेशों से लौटने  वाले यात्रियों में बीमारी के बारे में नागरिकों को चेतावनी दी है। न्यू साउथ वेल्स  विश्वविद्यालय के किर्बी इंस्टीट््यूट में बायोसेक्योरिटी प्रोग्राम के  प्रमुख रैना मैकइंटायर ने कहा कि यह बीमारी उस वायरस से काफी मिलता-जुलता  है, जिससे चेचक की बीमारी होती है।

उन्होंने  कहा,''यह रेस्पिरेटरी वायरस है, लेकिन इंसानों में आसानी से नहीं फैलता  है और तभी इसका प्रसार होता है जब आप संक्रमित व्यक्ति से काफी करीब से  घुलते-मिलते हैं। पिछले अध्ययनों में संपर्क में आए व्यक्तियों में  संक्रमण दर लगभग तीन प्रतिशत रहा।'' प्रोफेसर  ने कहा, ''चेचक के मौजूदा टीके मंकीपॉक्स के खिलाफ प्रभावी होंगे और इसके  साथ ही उन्होंने सरकार से अपील की कि इससे पहले कि इसका अधिक प्रसार हो,  टीकों की पर्याप्त मात्रा जुटाना शुरू कर दें।''

‘नीट’ के आवेदन अब 20 मई तक
अजमेर। राष्ट्रीय परीक्षा एजेन्सी (एनटीए) ने एक बार फिर नेशनल एलिजिबिलिटी कम एन्ट्रेंस टेस्ट (नीट यूजी) के ऑनलाइन आवेदन की अन्तिम तिथि को बढ़ा दिया है। अब अभ्यर्थी 20 मई रात 9 बजे तक आवेदन कर सकेंगे। इसी दिन रात 11.50 बजे तक अभ्यर्थी डेबिट या क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग, यूपीआई या पेटीएम के माध्यम से परीक्षा शुल्क जमा करा सकेंगे। बताया जा रहा है कि अब तक देशभर से 15 लाख से अभ्यर्थी परीक्षा के लिए आवेदन कर चुके हैं।

उल्लेखनीय है कि आवेदन की ऑनलाइन प्रक्रिया बीते 6 अप्रैल से शुरू हुई थी। इसकी अन्तिम तिथि 6 मई थी, लेकिन बाद में अभ्यर्थियों के अनुरोध पर इसे बढ़ाकर 15 मई किया गया। अधिकारियों के अनुसार महानिदेशक सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा कार्यालय के अनुरोध के बाद एक बार फिर से आवेदन की अन्तिम तिथि बढ़ाई गई है। उल्लेखनीय है कि मेडिकल एवं डेंटल कॉलेजों में एमबीबीएस व बीडीएस कोर्सों में प्रवेश के लिए इस परीक्षा का आयोजन 17 जुलाई को देश-विदेश के 557 शहरों में किया जाएगा। परीक्षा दोपहर 2 से सायं 5.20 बजे तक एक पारी में होगी। इसमें भौतिकी, रसायन तथा जीव विज्ञान (वनस्पति एवं प्राणी विज्ञान) के दो सौ बहुविकल्पीय प्रश्न शामिल होंगे।

13 भाषाओं में होगा पर्चा

परीक्षा का पर्चा 13 भाषाओं में होगा। इसमें अंग्रेजी, हिन्दी, असमी, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा शामिल हैं।

अब ‘कोर्बेवैक्स’ टीका 250 रु. का, पहले था 840रु का
नई दिल्ली। कोविड टीका बनाने वाली भारतीय कंपनी बायोलॉजिकल ई. लिमिटेड ने अपने टीके कीमत 840 रुपए से घटाकर 250 रुपए प्रति टीका करने की घोषणा की है। कंपनी ने सोमवार को कहा कि निजी टीकाकरण केंद्रों के लिए ‘कोर्बेवैक्स’ कोविड टीके 250 रुपए होगी। इसमें जीएसटी भी शामिल है। अंतिम उपभोक्ता को टीके के लिए प्रक्रिया शुल्क समेत 400 रुपए का भुगतान करना होगा। देश में 12 से 17 वर्ष  के आयु वर्ग में कोर्बेवैक्स का टीका दिया जा रहा है।

सोनिया गांधी की कांग्रेस नेताओं को ताकीद.. पार्टी ने बहुत कुछ दिया, अब देने का समय
उदयपुर। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में केन्द्र की सत्ता में फिर से वापसी के लिए कांग्रेस ने अभी से ही मेहनत करना शुरु कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इसके लिए पार्टी कार्यकर्ताओं एवं नेताओं में आत्मविश्वास भरने एवं उनमें उत्साह का संचार करने के लिए भाजपा एवं आरएसएस पर हमलावर रुख अख्तियार करना शुरु कर दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने एक बार फिर से दोहराया है कि पार्टी ने अपने नेताओं को उनके राजनीतिक जीवन में बहुत कुछ दिया है। अब जब पार्टी को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है। तो देने का समय है। उदयपुर में शुक्रवार से आरंभ हुए तीन दिवसीय ‘नव संकल्प चिंतन शिविर’ के शुरुआत में सोनिया गांधी ने कहा कि आज पार्टी के समक्ष असाधरण चुनौतियां हैं। ऐसे में उनका मुकाबला भी असाधारण तरीके से ही करना होगा। कांग्रेस अध्यक्ष ने केन्द्र में सत्तारूढ़ भाजपा एवं उसके मातृ संगठन आरएसएस पर हमलावर होते हुए आरोप लगाया कि केन्द्रीय एजेसिंयों का राजनीतिक विरोधियों को दबाने के लिए धड़ल्ले से दुरुपयोग हो रहा है। संवैधानिक मूल्यों पर चोट की जा रही है। संस्थाओं को एक-एक करके कमजोर किया जा रहा है। ऐसे में कांग्रेस को फिर से उसी भूमिका में आना होगा। जिसमें अब तक वह रही है। इसमं पार्टी नेताओं को भी अपनी महती भूमिका निभानी होगी। क्योंकि पार्टी के मूल सिद्धांतों जैसे सामाजिक न्याय, समानता एवं सेकुलेरिज्म पर लगातार चोट की जा रही है। इससे समाज के कमजोर वर्ग और कमजोर हो रहे हैं। लेकिन इन हालात को बदलना होगा। सोनिया गांधी ने आरोप लगाया कि संप्रग सरकार ने अपने शासनकाल में जनहित में जो फैसले लिए थे। उन्हें भी कमजोर करने का प्रयास किया जा रहा है और उन कार्यक्रमों को लागू करने में वर्तमान सरकार द्वारा ढिलाई बरती जा रही है। बात चाहे मनरेगा लागू करना हो। या फिर आरटीआई कानून या आरटीई कानून की। खाद्य सुरक्षा कानून को भी ठीक से लागू नहीं किया जा रहा है। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि एनडीए सरकार खुद अपने ही संकल्प, ‘अधिकतम प्रशासन, न्यूनतम सरकार’ को भी कमजोर किया है।

मुख्यमंत्री गहलोत ने दिखाए तीखे और आक्रामक तेवर

कांग्रेस द्वारा झीलों की नगरी उदयपुर में आयोजित हो रहे ‘नव संकल्प चिंतन शिविर’ में अगुवा की भूमिका में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आज केन्द्र में सत्ताधारी भाजपा के खिलाफ तीखे एवं आक्रामक तेवर दिखाए। उन्होंने हुंकार भरी कि भाजपा का ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का सपना कभी पूरा नहीं होगा। हम इस देश में ऐसा कभी नहीं होने देंगे। सीएम गहलोत ने कहा कि कांग्रेस हमेशा अपने शासन में आम जनता का लिहाज करती है। लेकिन भाजपा ने सारी हदें पार कर दी हैं। इनको किसी की परवाह नहीं है। भाजपा के लिए लोकतंत्र के कोई मायने नहीं है। सीएम गहलोत ने दावा किया कि कांगे्रस ने हमेशा समाज के निचले तबके को आगे लाने का काम किया है। लेकिन दुर्भाग्य से कांग्रेस को मार्केटिंग करना नहीं आता है। जबकि भाजपा इसमें माहिर है। चाहे काम हो या न हो। लेकिन प्रचार पूरा करती है। सीएम गहलोत ने आरोप लगाया कि बीते कुछ सालों में भाजपा एवं आरएसएस ने लोकतंत्र का बहुत नुकसान किया है। जिसकी भरपाई में समय लगेगा। असल में, सीएम गहलोत अपने संबोधन में भाजपा को उसकी नीतियों के खिलाफ खुली चुनौती देते हुए नजर आए। चिंतन शिविर के शुभारंभ के अवसर पर सीएम गहलोत के बोलने का अंदाज काफी आक्रामक दिखा।

अब राजस्थान के हनुमानगढ़ में दिखा तनाव: नोहर में वीएचपी नेता पर हमले के बाद रोष, इंटरनेट सेवा बंद
हनुमानगढ़। राजस्थान में हनुमानगढ़ जिले के नोहर में विश्व हिंदू परिषद  (VHP) के एक नेता के कुछ लोगों के हमले में घायल हो जाने के बाद क्षेत्र में तनाव व्याप्त हो गया और इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।

नोहर में एक मंदिर के सामने एक खाली प्लाट में कुछ युवकों के अक्सर बैठे रहने एवं छेड़छाड़ करने की बात को लेकर जब वीएचपी नेता सतवीर सहारण बुधवार रात करीब दस बजे उनसे बात करने पहुंचे तो युवकों से कहासुनी हो गई और उन पर हमला कर दिया गया जिसमें सहारण गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें  हनुमानगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उन्हें बीकानेर भेज दिया गया।

घटना के बाद वीएचपी के कार्यकर्ताओं ने तड़के नोहर रावतसर मार्ग पर रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें समझाया कि हमला करने के आरोप में कुछ लोगों को हिरासत में ले लिया है। लेकिन वे नहीं माने । इसके बाद पुलिस ने रास्ता खुलवाने के लिए भीड़ को हटाया और इस दौरान करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में भी लिया गया। तनाव के मद्देनजर क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है और सुबह पुलिस ने फ्लैगमार्च भी किया। तनाव के बाद भादरा, नोहर और रावतसर में इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई।

पुलिस अधीक्षक अजय सिंह राठौड़ ने मीडिया को बताया कि माहौल खराब करने वाले किसी को भी नहीं बख्शा जायेगा और उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने बताया कि 200-250 लाठियों से पिकअप गाड़ी भरकर लाना इस बात के संकेत है कि यह सब कुछ पूर्व नियोजित था। समझाइश के बाद भी धरना नहीं हटाना और संम्प्रदाय विशेष के खिलाफ  सांप्रदायिक तरीके से भड़काना और भाषण करना, यह प्रमाण है कि वे सुनियोजित  कार्यक्रम कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हमला करने के मामले में आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया गया है माहौल बिगाडऩे के आरोप में दो दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

जिला कलेक्टर नथमल डिडेल ने बताया कि घायल सतवीर सहारण की हालत खतरे से बाहर है और उनके बेहतर इलाज के लिए बीकानेर भेज दिया गया है। पुलिस के बीकानेर रेंज आईजी ओम प्रकाश ने कहा कि कानून व्यवस्था को खराब नहीं होने दिया जायेगा। इसके लिए उनके पास पर्याप्त पुलिस बल भी हैं और लोगों को समझाने के प्रयास भी किए जा रहे है। इसके बावजूद कोई भी असामाजिक तत्व यह सोचे कि वे भीड़ एकत्रित करके माहौल खराब करेंगे तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जायेगी।

वहीं इस मामले को लेकर विहिप ने नोहर बंद का आह्वान किया हैं और नोहर बंद रहा। हालांकि कस्बे में पुलिस बल तैनात हैं और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही हैं और कहीं से कोई गड़बड़ी की सूचना नहीं हैं। उधर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के कुछ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।

राजद्रोह कानून पर लगी सुप्रीम रोक, अब नहीं होंगी आईपीसी की धारा 124-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने राजद्रोह कानून पर बुधवार को रोक लगाने के साथ ही केंद्र और राज्य सरकारों को भारतीय दंड संहिता(आईपीसी) की धारा 124-ए के तहत प्राथमिकी दर्ज नहीं करने के आदेश दिये।

मुख्य न्यायाधीश एनवी रमन की अध्यक्षता वाली तीन न्यायाधीशों की पीठ ने राजद्रोह कानून की संवैधानिक वैधता को चुनौती देने वाली याचिकाओं पर सुनवाई के बाद अपने अंतरिम आदेश में कहा कि आईपीसी की धारा 124-ए के तहत सभी कार्रवाई स्थगित की जाती हैं। पीठ ने कहा है कि धारा 124-ए के तहत जेल में निरुद्ध लोग राहत और जमानत के लिए सक्षम अदालतों का रूख कर सकते हैं। पीठ ने केंद्र से राजद्रोह कानून पर पुनर्विचार करने के लिए भी कहा है। पीठ ने स्पष्ट किया कि राजद्रोह कानून पर पुनर्विचार होने तक इस प्रावधान के तहत कोई मामला दर्ज नहीं किया जायेगा और न ही किसी प्रकार की जांच की जायेगी। संबंधित मामले की अगली सुनवाई जुलाई के तीसरे सप्ताह में होगी।

एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया, पूर्व मेजर जनरल एस जी वोम्बतकेरे, तृणमूल कांग्रेस सांसद महुआ मोइत्रा, पत्रकार अनिल चमड़यिा तथा अन्य ने राजद्रोह कानून की संवैधानिक वैधता को शीर्ष न्यायालय में चुनौती दी है। वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने भी अपनी याचिका में कहा है कि राजद्रोह कानून संविधान के अनुच्छेद 14 और 19(1)(ए) का उल्लंघन करता है।

स्कूलों में ग्रीष्मावकाश अब 11 से
अजमेर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने शिविरा पंचांग में आंशिक संशोधन करते हुए सभी राजकीय व गैर राजकीय विद्यालयों में 11 मई से सत्रांत तक अवकाश घोषित किया है। निदेशक गौरव अग्रवाल द्वारा जारी निर्देश के तहत शिक्षकों द्वारा इस अवधि में परीक्षा परिणाम तैयार करने और आगामी सत्र के लिए आवश्यक तैयारी संबंधी कार्य किया जाएगा। उक्त अवधि में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं का संचालन यथावत रहेगा और शेष गतिविधियां शिविरा पंचांग के अनुसार संचालित होंगी। मालूम हो कि पूर्व में ग्रीष्मावकाश 16 मई से प्रस्तावित था, जिसमें आंशिक संशोधन किया गया है।