jaipur division - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर मंडल में सिग्नल विभाग की कार्यप्रणाली होगी डिजिटल, कर्मचारियों को मिले 100 हैंड-हेल्ड टैबलेट
जयपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में सिग्नल विभाग की कार्यप्रणाली को आधुनिक और डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की गई है। रेलवे संरक्षा को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा अनुरक्षण रिकॉर्ड को अपडेट रखने के उद्देश्य से सिग्नल विभाग के कर्मचारियों को 100 हैंड-हेल्ड टैबलेट उपलब्ध कराए गए हैं। यह पहल एसएमएमएस के तहत शुरू की गई है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि इन टैबलेट उपकरणों के माध्यम से सिग्नल विभाग के कर्मचारी सिग्नलिंग सिस्टम से जुड़े विभिन्न तकनीकी कार्यों और मेंटेनेंस गतिविधियों का रिकॉर्ड अब डिजिटल रूप में दर्ज कर सकेंगे। अब तक सिग्नलिंग उपकरणों के रख-रखाव का रिकॉर्ड मुख्य रूप से पारंपरिक कागजी प्रणाली से तैयार किया जाता था, लेकिन एसएमएमएस के लागू होने के बाद यह प्रक्रिया डिजिटल रूप में भी उपलब्ध रहेगी।

इस प्रणाली से सिग्नलिंग परिसंपत्तियों से संबंधित डेटा रियल-टाइम में अपडेट किया जा सकेगा। फील्ड में कार्यरत कर्मचारियों को तकनीकी जानकारी तुरंत प्राप्त होगी और वे मौके पर ही अनुरक्षण रिपोर्ट जारी कर सकेंगे।

रेलवे के अनुसार डिजिटल रिकॉर्डिंग और रियल-टाइम मॉनिटरिंग से सिग्नलिंग परिसंपत्तियों की निगरानी अधिक सटीक और प्रभावी होगी। साथ ही किसी भी तकनीकी समस्या की पहचान और समाधान में तेजी आएगी, जिससे रेलवे संरक्षा को और मजबूती मिलेगी।

जयपुर संभाग में परिवहन विभाग का राजस्व घटा : संभागीय आयुक्त ने आरटीओ कार्यालयों की कमजोर परफॉर्मेंस पर जताई नाराजगी, ठोस रणनीति अपनाने के दिए निर्देश
जयपुर। परिवहन विभाग के जयपुर संभाग में राजस्व अर्जन इस वर्ष उम्मीद के अनुसार नहीं हो पाया है। संभागीय आयुक्त ने संबंधित आरटीओ कार्यालयों की कमजोर परफॉर्मेंस पर नाराजगी जताई है। आंकड़ों के अनुसार अगस्त तक सबसे कम राजस्व अर्जन अलवर आरटीओ का रहा, जहां मात्र 78.75 प्रतिशत लक्ष्य ही हासिल हो सका। झुंझुनूं आरटीओ ने 79.77 प्रतिशत और जयपुर आरटीओ प्रथम ने 80.86 प्रतिशत तक का राजस्व अर्जन किया। पिछले वर्ष अगस्त में पूरे संभाग का राजस्व अर्जन 96.99 प्रतिशत था, जबकि इस वर्ष अगस्त तक यह घटकर केवल 84.41 प्रतिशत रह गया है। इसका सीधा असर विभाग की वित्तीय स्थिति पर देखा जा रहा है।

वहीं बकाया मांग वसूली में भी अधिकांश जिले पिछड़ते दिखे। इस मामले में केवल जयपुर द्वितीय और अलवर आरटीओ आगे रहे हैं, जबकि जयपुर प्रथम, दौसा और अन्य कार्यालय अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए। अधिकारियों का मानना है कि यदि समय पर वसूली और नई पंजीयन प्रक्रियाओं पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगामी महीनों में और गिरावट दर्ज हो सकती है। संभागीय आयुक्त ने निर्देश दिए हैं कि लक्ष्यपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए सख्त कार्रवाई और ठोस रणनीति अपनाई जाए।