char dham yatra - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने राज्यसभा में उठाया चारधाम यात्रा मार्ग के लिए 6,000 देवदार पेड़ काटने का मुद्दा
नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद रंजीत रंजन ने उत्तराखंड के चारधाम यात्रा मार्ग के नाम पर गंगोत्री के पास देवदार के छह हजार पेड़ काटने का मुद्दा उठाया। सांसद रंजीत रंजन ने शून्यकाल में कहा कि सरकार ने गंगोत्री के पास देवदार के 6,000 पेड़ काटने की अनुमति दी है। उन्होंने कहा कि पहले ही इस इलाके में भूस्खलन आते रहे हैं। इन पेड़ों को काटे जाने से भूस्खलन और बढ़ेगा।

उन्होंने कहा कि इन पेड़ों की जड़ों से निकलने वाले विशेष औषधीय रसों के कारण ही गंगा के पानी में कीटाणु मुक्त होने की क्षमता पैदा होती है। देवदार का मतलब होता है देव-वृक्ष। इसके आगे उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा मार्ग का काम एक साल से चल रहा है। पर्यावरण मंत्री ने सदन में आश्वासन दिया था कि पेड़ नहीं काटे जायेंगे। लेकिन जमीनी स्तर सरकार कुछ और काम कर रही है। उसने पेड़ काटने की अनुमति दे दी है।

कांग्रेस सांसद ने कहा कि सरकार का तर्क है कि सेना की आवाजाही के लिए इस मार्ग को चौड़ा करना अनिवार्य है लेकिन भूस्खलन के कारण सेना का रास्ता ही एक-एक महीने के लिए बंद रहता है। फिर यह सब किसके लिए किया जा रहा है।

बदरीनाथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद, अब योग बदरी पांडुकेश्वर में होगी शीतकालीन पूजा
चमोली। विश्व प्रसिद्ध और भारत के चार धामों में एक उत्तराखण्ड  के चमोली जिले में स्थित बदरीनाथ धाम के कपाट विधि विधान के साथ मंगलवार को अपराह्न दो बजकर 56 मिनट पर  शीतकाल के लिए बंद कर दिया गया। अब योग बदरी पांडुकेश्वर में शीतकालीन पूजा होगी। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालु दिव्य अनुष्ठान के साक्षी बने ।

भक्ति मय माहौल और शास्त्रीय विधि विधान के साथ भू बैकुंठ बदरीनाथ धाम में बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद हुये। देश के अलग अलग राज्यों से 25 हजार से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ कपाट बंद होने के अनुष्ठान के साक्षी बने। सेना की भक्तिमय  बैंड धुनों और श्रद्धालुओं की आस्था की सामूहिक जय घोष और बदरी विशाल लाल की जय के बीच मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस दौरान स्थानीय कलाकारों वह महिला मंगल दल बामणी, माणा की महिलाओं ने सामूहिक लोक नृत्य प्रस्तुत किया और बदरी विशाल के जागर लगे।

बदरीनाथ के कपाट बंद होने से पूर्व अपराह्न एक बजे से प्रक्रिया शुरू हुई। रावल अमरनाथ नंबूदरी धर्म अधिकारी और वेदपाठी रङ्क्षवद्र भट्ट तथा आचार्य ने कपाट बंद की प्रक्रिया पूरी की । जिसके बाद उद्धव और कुबेर जी के विग्रह को मंदिर परिसर में लाया गया। इसके बाद रावल अमरनाथ नंबूदरी ने स्त्री वेश धारण कर मां लक्ष्मी को मंदिर से बदरीनाथ मंदिर के गर्भ ग्रह में भगवान बदरी विशाल के सानिध्य में विराजमान किया। जिसके बाद माणा गांव की अविवाहित बालिकाओं द्वारा बुनकर तैयार किया गया भगवान बदरी विशाल को घृत कंबल ओढ़ाया गया।

इसके बाद रावल अमरनाथ नंबूदरी द्वारा नियत समय पर बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अधिकारियों, कर्मचारी धर्मअधिकारी वेद पाठियों की उपस्थिति में मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए ।

चारधाम यात्रा हेलीकॉप्टर सेवा फिर से शुरू, कड़े नियमों के साथ डीजीसीए ने दी मंजूरी
नई दिल्ली। डीजीसीए ने उत्तराखंड में चारधाम यात्रा हेलीकॉप्टर सेवा के लिए नियम कड़े कर दिए हैं। उत्तराखंड सरकार, डीजीसीए, हेलीकॉप्टर सेवा कंपनियों और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के अधिकारियों के बीच कई दौर की वार्ता के बाद बढ़े हुए सुरक्षा उपायों के साथ 15/16 सितंबर से सेवा फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी।

केंद्र सरकार में नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने स्वयं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ दिल्ली और देहरादून में इस मुद्दे पर कई दौर की वार्ता की।