1 murder of man - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने कराई पति की हत्या : शव को पेट्रोल व शराब से जलाया, हाथ पर लिखे नाम से हुई मृतक की पहचान
धौलपुर। बुधवार रात्रि करीब 8:30 बजे आगरा उत्तर प्रदेश के थाना सैंया के बजरंग धाम कॉलोनी के पीछे खेत में अधजला शव मिलने की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। हाथ पर लिखे पत्नी के नाम से मृतक के भाई ने शव की पहचान की। पुलिस ने पत्नी व प्रेमी से पूछताछ की तो मामला खुल गया। भाई की तहरीर के आधार पर पत्नी व प्रेमी और उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। थाना सैंया के खेरागढ़ सैंया मार्ग पर लोकेन्द्र अपनी पत्नी सोमवती व तीन बच्चों के साथ रहता था। लोकेन्द्र की शादी 16 वर्ष पूर्व इरादतनगर से हुई थी। लोकेन्द्र मजदूरी कर के परिवार का पालन पोषण करता था। लोकेन्द्र की पत्नी सोमवती की पड़ोस में रहने बाले महेश से दोस्ती हो गयी। जिसके बाद महेश का घर पर आना जाना लगा रहा। दोनों में प्रेम सम्बंध बन गए।

लोकेन्द्र को महेश का घर आना जाना रास नहीं था तो आये दिन घर में क्लेश होने लगा। जिसके बाद सोमवती ने महेश के साथ मिल कर लोकेन्द्र को रास्ते से हटाने की योजना बनायी। बुधवार सुबह लोकेन्द्र प्रतिदिन की भांति घर से निकला था। उसके बाद महेश सोमवती से मिलने घर पहुंचा और पति की हत्या करने की योजना को बताया। उसके बाद दोपहर में महेश व उसके साथी धर्मवीर ने लोकेन्द्र को बुलाया। शाम के समय तीनों लोग आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित बजरंग धाम कॉलोनी के पीछे खेतों पर शराब पीने गए। जहाँ शराब पिलाने के बाद महेश ने लोकेन्द्र को मारना चाहा। लोकेन्द्र के विरोध करने पर धर्मवीर ने उसके हाथ पैर पकड़े तथा महेश ने उसका गला दबा कर हत्या कर दी। और शव पर पेट्रोल व कुछ कूड़ा डालकर आग लगा दी। और वहाँ से भाग गए।

हत्या की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। मृतक के हाथ पर पत्नी सोमवती का नाम लिखा था। जिससे गुरुवार को मृतक के भाई शिवचरण ने मृतक की पहचान लोकेन्द्र के रूप में की। आईपीएस अभय डागा ने बताया कि घटना स्थल पर मिली शराब की बोतल को लेवल से ट्रेक किया। जिससे पता लगा कि शराब सैंया के ठेके से खरीदी गई है। जिसके बाद ठेके के सीसीटीवी चेक किये गए, जहाँ से लोकेन्द्र के साथ दो युवकों को देखा गया। फिर पुलिस ने उनकी पहचान की। जिसके बाद पत्नी व प्रेमी के साथ अन्य कई लोगों के कॉल रिकॉर्ड खंगाले, जिसके बाद सभी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया। पूछताछ में महेश, सोमवती एवम धर्मवीर ने घटना कबूल की है। मृतक के भाई शिवचरण की तहरीर के आधार प्रेमी महेश व उसके साथी के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। साथ ही मृतक की पत्नी सोनदेवी को हत्या में शामिल होने पर गिरफ्तार किया गया है। मामले में अभी और जांच पड़ताल जारी है।

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर पति को मौत के घाट उतारा, संदिग्ध मौत मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर किया खुलासा
गिड़ा। जोधपु़र जिले के गिड़ा थाना क्षेत्र के मलवा गोयलान गांव में युवक की संदिग्ध मौत के मामले का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। जांच में सामने आया कि युवक की हत्या उसकी पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर की थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उनसे पूछताछ जारी है। थानाधिकारी दलपत सिंह चौधरी ने बताया कि मृतक की पहचान महेन्द्र पुत्र पेमाराम मेघवाल (21) निवासी मलवा गोयलान के रूप में हुई है। उसकी शादी करीब चार वर्ष पहले बागुड़ी निवासी अनु देवी के साथ हुई थी। परिजनों के अनुसार शादी के बाद से ही पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।

परिवार के लोगों ने पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया कि घटना की रात घर में फिर से झगड़ा हुआ था। आरोप है कि अनु देवी ने अपने प्रेमी अमराराम मेघवाल निवासी तिलवाड़ा को फोन कर ढाणी पर बुलाया। अमराराम एक सरकारी विद्यालय में तृतीय श्रेणी शिक्षक है। पुलिस जांच में सामने आया कि रात के समय अनु और अमराराम ने मिलकर महेन्द्र का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह देर तक कमरे से बाहर नहीं आने पर परिजनों को शक हुआ। कमरे में जाकर देखा तो महेन्द्र चारपाई पर मृत पड़ा था और उसके गले पर चोट के निशान थे। सूचना मिलने पर गिड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

कुल्हाड़ी से काटकर पूर्व सरपंच की हत्या : आरोपी पूर्व में दे चुका था जान से मारने की धमकी, जानें पूरा मामला
श्रीडूंगरगढ़। धीरदेसर चोटियान गांव के पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया की गुरुवार रात उसके भतीजे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। आरोपी बलवीर चोटियां ने गुरुवार शाम शराब पीकर गांव के गुवाड़ में उत्पाद मचाया था। इस दौरान वहां मौजूद पूर्व सरपंच मेघराज चोटिया ने उसे लताड़ा। आरोपी ने वहीं पर उन्हें जान से मारने की धमकी देते हुए दुनिया से विदा करने की कहकर चला गया। रात्रि करीब दो बजे आरोपी कुल्हाड़ी लेकर आया और नींद में सो रहे चाचा मेघराज चोटिया पर ताबड़तोड़ कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। घर के अंदर सो रही पत्नी रामीदेवी ने सुबह उठते ही चारपाई पर पति की लाश देखी। इस समय आरोपी पोक्सो के मामले में जमानत पर चल रहा है।

गांव में शराब ठेके का विरोध
इधर पूर्व सरपंच की हत्या के बाद मौके पर एकत्रित ग्रामीणों में गांव में मौजूद ठेके के विरोध में प्रदर्शन शुरू कर दिया। इधर मृतक के पुत्र रामनिवास चोटिया ने मुख्य आरोपी बलवीर चोटिया के अलावा आरोपी बलवीर के पिता पूर्णाराम व आरोपी की मां गीता देवी, ओमप्रकाश, शंकरलाल, किशनाराम व बजरंग लाल पर हत्या की साजिश में शामिल होने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।