Ashwani Vaishnav - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रेल मंत्री ने 195 करोड़ रुपए की स्वीकृति प्रदान की : भगत की कोठी, जोधपुर में मैंटेनेंस डिपो के द्वितीय चरण का कार्य स्वीकृत
जयपुर। राजस्थान में रेल इन्फ्रास्ट्रक्चर में बढ़ोतरी करने के क्रम में भगत की कोठी, जोधपुर में अत्याधुनिक तकनीक युक्त स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के लिए वंदे भारत मैंटेनेंस डिपो का कार्य प्रगति पर है। अनुरक्षण सुविधाओं का विस्तार करने में भगत की कोठी में मैंटेनेंस सह वर्कशॉप डिपो के कार्य के द्वितीय चरण को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्वीकृति प्रदान की। अनुरक्षण डिपो के विस्तार से भविष्य में अत्याधुनिक तकनीक युक्त स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों का अनुरक्षण एक ही स्थान पर संभव हो सकेगा, जिससे क्षेत्र में अधिक ट्रेनों का संचालन हो सकेगा और रेल कनेक्टिविटी का विस्तार होगा। भगत की कोठी में स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण के लिए 167 करोड़ रुपए की लागत से वंदे भारत मैंटेनेंस डिपो के निर्माण कार्य का शिलान्यास प्रधानमंत्री की ओर से 16 फरवरी, 2024 को किया था तथा इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है।

भगत की कोठी में अत्याधुनिक तकनीक युक्त स्लीपर वंदे भारत ट्रेनों के अनुरक्षण सुविधाओं का विस्तार करने के क्रम में रेल मंत्री की ओर से मैंटेनेंस सह वर्कशॉप डिपो के कार्य के द्वितीय चरण को 195 करोड़ रुपए की लागत के साथ स्वीकृति प्रदान की गई है। भगत की कोठी में मैंटेनेंस कम वर्कशॉप डिपो के द्वितीय चरण के कार्य में अनुरक्षण सुविधाओं के विस्तार में इंस्पेक्शन बे-लाइन पर कवर्ड शेड़, वृह्द कवर्ड वर्कशॉप क्षेत्र का विकास, ओएचई सुविधा युक्त पिट लाइन, पिट व्हील अनुरक्षण का विस्तार, सर्विस बिल्डिंगों का निर्माण आदि का कार्य किया जाएगा।

जीएसटी बचत महोत्सव से देशभर में खुशी की लहर : रोजमर्रा की चीजें सस्ती, अश्विनी ने कहा- विपक्ष के साथी खुश नहीं
नई दिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को कहा कि नवरात्र के पहले दिन जीएसटी सुधार लागू होने के साथ ही देश में अबतक का सबसे बड़ा बचत महोत्सव शुरू हो गया है और इसके साथ ही देश भर में खुशी की लहर है। वैष्णव ने आज यहां पार्टी मुख्यालय में संवादाता सम्मेलन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जीएसटी नेक्स्ट जेनरेशन सुधार किया है जो आज से लागू हुआ है। इस ऐतिहासिक सुधार के लागू होने के साथ ही रोजमर्रा की इस्तेमाल की जाने वाली लगभग हर चीज सस्ती हो गई है।

उन्होंने कहा कि देश के हर कोने से रिपोर्टें मिली है कि जीएसटी सुधार से जन-जन में खुशी की लहर है लेकिन ऐतिहासिक बचत महोत्सव की सराहना करने के बजाय विपक्ष के साथी खुश नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह स्वाभाविक भी है, क्योंकि उनके शासन के समय सिर्फ दावे थे धरातल पर कुछ भी नहीं होता था। उन्होंने कहा कि संप्रग के समय सीमेंट पर 30 प्रतिशत टैक्स लगता था, जबकि राजग के दौरान 18 प्रतिशत है। संप्रग के समय में सैनिटरी पैड पर 13 प्रतिशत टैक्स था, जो अब शून्य हो गया है। पहले के समय में फुटवियर पर 18 प्रतिशत टैक्स होता था, जो आज 5 प्रतिशत हो गया है। रेफ्रिजरेटर पर 30 प्रतिशत टैक्स था, जो अब 18 प्रतिशत हो गया है। वहीं डिटरजेंट पर 30 प्रतिशत टैक्स था, जो अब 5 प्रतिशत हो गया है।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि "अभी हमारे देश की जीडीपी 330 लाख करोड़ रुपए की है। इसमें 202 लाख करोड़ रुपए हमारी घरेलू खपत है। ये घरेलू खपत वित्त वर्ष 2023–24 में 181 लाख करोड़ रुपए था। 181 लाख करोड़ से 202 लाख करोड़ हुआ, यानी करीब 12 प्रतिशत की ग्रोथ हुई। इस जीएसटी सुधार से घरेलू खपत में जीडीपी का करीब 20 लाख करोड़ रुपए का इजाफा होगा।"

बुलेट ट्रेन परियोजना : समुद्र के अंदर की टनल का एक हिस्सा बनकर तैयार, रेल मंत्री ने लिया जायजा, कहा- यह बहुत जटिल कार्य
मुंबई। मुम्बई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना के अंतर्गत समुद्र के अंदर से गुजरने वाली 21 किलोमीटर टनल का मुम्बई में घनसोली और शिलफाटा के बीच का करीब पांच किलोमीटर का निर्माण पूरा कर लिया गया है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस टनल का जायजा भी लिया।

वैष्णव ने इस मौके पर संवाददाताओं से कहा कि इस परियोजना के तहत मुम्बई-ठाणे के बीच करीब 21 किलोमीटर टनल समुद्र के अंदर से गुजरेगी, जिसमें से 4.881 किलोमीटर की टनल का काम आज पूरा कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह बहुत जटिल कार्य है, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है। भारत में पहली बार समुद्र के अंदर से टनल बनाई जा रही है। यह रेलवे की बड़ी महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

रेल मंत्री ने कहा कि मुम्बई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना का कार्य तेजी से चल रहा है। करीब 300 किलोमीटर लाइन के कार्य तेजी से पूरे किए जा रहे हैं। ट्रैक लिंक, स्टेशन आदि के निर्माण का काम तेजी से चल रहा है।

वैष्णव ने कहा कि हाल ही में जापान की टीम इस परियोजना की समीक्षा के लिए आई थी, जिसने इसकी प्रगति पर संतोष व्यक्त किया है। इस परियोजना की जटिलता को देखते हुए इससे जुड़े कार्यों को पूरा किए जाने को लेकर जापानी टीम संतुष्ट नजर आयी।

गौरतलब है कि न्यू ऑस्ट्रियन टनल मेथड (एनएटीएम) सुरंग लगभग 4.881 किलोमीटर लंबी है। यह बीकेसी से शिलफाटा तक बनने वाली 21 कि.मी. लंबी समुद्र सुरंग का हिस्सा है, जिसमें से सात किलोमीटर का हिस्सा ठाणे क्रीक के नीचे बनाया जा रहा है।

इस खंड के लिए एनएटीएम से सुरंग निर्माण का कार्य मई 2024 में तीन मुखों के माध्यम से शुरू हुआ और पहले 2.7 किलोमीटर निरंतर सुरंग खंड के लिए पहला ब्रेकथ्रू नौ जुलाई 2025 को (एडीआईटी और सावली शाफ्ट के बीच) पूरा किया गया। इस ब्रेकथ्रू के साथ ही सावली शाफ्ट से शिलफाटा में टनल पोर्टल तक 4.881 किलोमीटर लंबी सुरंग का निरंतर खंड पूरा हो गया है। यह सुरंग शिलफाटा स्थित एमएएचएसआर परियोजना के वायडक्ट भाग से जुड़ जाएगी। इस एनएटीएम सुरंग की आंतरिक खुदाई की चौड़ाई 12.6 मीटर है।

शेष 16 किलोमीटर सुरंग निर्माण का कार्य टनल बोरिंग मशीन (टीबीएम) का उपयोग करके किया जाएगा। यह सुरंग 13.1 मीटर व्यास की एकल ट्यूब सुरंग होगी, जिसमें अप और डाउन दोनों लाइनों के लिए दोहरे ट्रैक होंगे।

भारत का पहला 508 किलोमीटर लंबा बुलेट ट्रेन कॉरिडोर मुंबई और अहमदाबाद के बीच बनाया जा रहा है। 508 कि.मी. में से 321 कि.मी. वायाडक्ट और 398 कि.मी. पियर का काम पूरा हो चुका है। सत्रह नदी पुल, नौ स्टील ब्रिज पूरे हो चुके हैं। 206 किलोमीटर लंबे मार्ग पर चार लाख से अधिक नॉइज बैरियर लगाए जा चुके हैं। 206 किलोमीटर ट्रैक बेड का निर्माण पूरा किया जा चुका है। 2000 से अधिक ओएचई मास्ट लगाए गये हैं, जो लगभग 48 कि.मी. मुख्य लाइन वायाडक्ट को कवर करते है।

पालघर जिले में सात पर्वतीय सुरंगों पर खुदाई का काम जारी है। गुजरात के सभी स्टेशनों पर अधिरचना का काम अंतिम चरण में है। तीनों एलिवेटेड स्टेशनों पर काम शुरू हो चुका है और महाराष्ट्र के मुंबई भूमिगत स्टेशन पर बेस स्लैब कास्टिंग का काम प्रगति पर है।