bhajanlal sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सुशासन से ही समृद्ध बनेगा राजस्थान : अधिकारियों से किया राज्य को नंबर वन बनाने के लक्ष्य में योगदान देने का आह्वान, कहा- पानी और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए परियोजनाओं पर काम कर रही सरकार
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि ग्राम विकास अधिकारी (वीडीओ) गांवों के विकास की आधारशिला हैं और वे सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाते हुए राज्य को नंबर वन बनाने के लक्ष्य में योगदान दें। मुख्यमंत्री रविवार को मुख्यमंत्री निवास पर आयोजित राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सुशासन ही समृद्ध राजस्थान की कुंजी है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘नागरिक देवो भव’ मंत्र के अनुरूप प्रशासन को आमजन की सेवा में समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 के बाद देश में बड़ी संख्या में लोग जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हुए हैं। मिशन कर्मयोगी के माध्यम से सरकारी कार्मिकों की कार्यक्षमता बढ़ाई जा रही है, जिससे विकसित भारत और विकसित राजस्थान का सपना साकार हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार पानी और बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न परियोजनाओं पर तेजी से काम कर रही है। रामजल सेतु लिंक परियोजना जैसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स से जल आपूर्ति मजबूत होगी, वहीं ऊर्जा उत्पादन बढ़ाकर किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करवाई जा रही है।

उन्होंने कहा कि ‘राइजिंग राजस्थान’ पहल से औद्योगिक निवेश को बढ़ावा मिला है और युवाओं को रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। वहीं, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के जरिए स्ट्रीट वेंडर्स को आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। भजनलाल शर्मा ने कहा कि वीडीओ प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन और स्वामित्व योजना जैसी योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचा रहे हैं। साथ ही, राजीविका के माध्यम से महिला सशक्तीकरण को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने और खेती को आधुनिक बनाने के लिए 23 से 25 मई तक प्रस्तावित ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट का उल्लेख करते हुए वीडीओ से इसमें सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही ‘मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान’ के तहत हर गांव और वार्ड के समग्र विकास की रूपरेखा तैयार करने की बात कही।

मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास अधिकारी कैडर को मजबूत करने के लिए सरकार के कदमों की जानकारी देते हुए बताया कि पदोन्नति में बाधाओं को दूर किया गया है और वरिष्ठ ग्राम विकास अधिकारी का पद सृजित किया गया है। ग्रेच्युटी सीमा को 20 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये किया गया है तथा पदोन्नति के लिए अनुभव में 2 वर्ष की छूट दी गई है। उन्होंने बताया कि बजट 2026-27 में वेतनमान और पदोन्नति से जुड़े विषयों के अध्ययन के लिए उच्च स्तरीय समिति गठित की जाएगी, जो भविष्य में आठवें वेतन आयोग की सिफारिशों पर भी विचार करेगी। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने वीडीओ से संवाद करते हुए कहा कि सरपंच और ग्राम विकास अधिकारी गांव के विकास की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने अपने सरपंच कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि आज भी ग्रामीण उनसे जुड़े रहते हैं और उस समय के कार्यों को याद करते हैं।इस अवसर पर राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी संघ के पदाधिकारी महावीर शर्मा, प्रहलाद जाट सहित बड़ी संख्या में अधिकारी उपस्थित रहे।

गांव और किसान सशक्त : सम्मान निधि बढ़ोतरी व रोजगार गारंटी से मजबूत हो रहा राजस्थान, प्रदेश के 66 लाख से अधिक किसानों को 1,355 करोड़ हस्तांतरित
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राज्य सरकार गांव और किसानों की समृद्धि को केंद्र में रखकर विकास की मजबूत नींव तैयार कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुरूप प्रदेश में किसान कल्याण और ग्रामीण रोजगार को नई दिशा दी जा रही है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जहां केंद्र सरकार किसानों को सालाना 6 हजार रुपए देती है, वहीं राज्य सरकार ने मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि के जरिए इसमें 3 हजार रुपए की बढ़ोतरी कर कुल राशि 9 हजार रुपए कर दी है। हाल ही में जारी किस्त में प्रदेश के 66 लाख से अधिक किसानों को 1,355 करोड़ रुपए से ज्यादा हस्तांतरित किए गए।

कृषि और पशुपालन को सुरक्षित व लाभकारी बनाने के लिए सरकार ने वर्ष 2026-27 में 1.19 लाख करोड़ रुपए का कृषि बजट रखा है। किसानों को ब्याज मुक्त ऋण, फसल बीमा क्लेम और पशुधन बीमा जैसी योजनाओं से आर्थिक संबल मिल रहा है। वहीं ‘विकसित भारत-रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन (ग्रामीण)’ के तहत रोजगार अवधि 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। टिकाऊ ग्रामीण परिसंपत्तियों के निर्माण पर जोर दिया जा रहा है, जिससे दीर्घकालिक विकास सुनिश्चित हो सके। सरकार के ये प्रयास गांव, किसान और श्रमिक—तीनों के संतुलित विकास की दिशा में अहम कदम साबित हो रहे हैं।

वन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आज, मुख्यमंत्री 460 मोटरसाइकिलों को हरी झंडी दिखाकर करेंगे रवाना
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय वन दिवस पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम आरआईसी में शनिवार 12 बजे होगा। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। वन मंत्री संजय शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगे। मुख्यमंत्री घायल वन्यजीवों के रेस्क्यू को सुदृढ़ बनाने के लिए आपातकालीन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मुख्यमंत्री 460 मोटरसाइकिलों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन प्रतिक्रिया एवं पारिस्थितिकी तंत्र सेवा संवर्धन परियोजना के अंतर्गत राजस्थान ग्रामीण आजीविका परिषद् एवं परियोजना के मध्य समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।

नई दिल्ली में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात, विकास मुद्दों पर चर्चा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण तथा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी से आत्मीय भेंट की। इस दौरान राजस्थान के विकास और जनहित से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।

बैठक के दौरान उपभोक्ता मामलों से जुड़े मुद्दों, सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रदेश में अक्षय ऊर्जा के विस्तार पर विशेष जोर दिया गया। दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि इन क्षेत्रों में प्रभावी कार्यान्वयन से आमजन को सीधा लाभ पहुंचाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश में चल रही योजनाओं और आवश्यकताओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया, वहीं प्रह्लाद जोशी ने केंद्र सरकार की ओर से हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। मुलाकात को राज्य में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मोदी की दूरदर्शी सोच से भारत बन रहा वैश्विक ताकत : प्रदेश को हमेशा दी विकास की सौगातें, भजनलाल बोले- किसानों के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में हुए ऐतिहासिक कार्य
अजमेर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और दूरदर्शी सोच से भारत अब वैश्विक ताकत बनकर उभर रहा है और हाल में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सम्पन्न हुई कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) समिट में पूरे विश्व ने देखा कि भारत भविष्य के लिए तैयार है। शर्मा ने आयोजित जनसभा में प्रदेशवासियों की तरफ से मोदी का राजस्थान की धरा पर अभिनंदन करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने दुनिया में अब तक 29 से अधिक अंतरराष्ट्रीय सम्मानों से अलंकृत होकर विश्व मंच पर 140 करोड़ देशवासियों का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री का राजस्थान के प्रति विशेष लगाव रहा है। वह जब भी राजस्थान आये हैं, हमेशा प्रदेश को विकास की अनेक सौगातें देते हैं। उनके मार्गदर्शन में हमारी डबल इंजन की सरकार प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हम प्रधानमंत्री के राजस्थान राइजिंग, रिलाएबल, रिसेप्टिव और रिफाइन की अवधारणा को अपना ध्येय मान कर आगे बढ़ रहे हैं।

शर्मा ने कहा कि गत सरकार के समय हुए पेपरलीक के माफिया अब गिरफ्त में हैं। राज्य सरकार ने युवाओं को 4 लाख भर्तियों के संकल्प की दिशा में ठोस कदम उठाये हैं। अब तक सवा लाख से अधिक नौकरियां दी गयी हैं। एक लाख 33 हजार से अधिक नियुक्तियां प्रक्रियाधीन हैं। वर्ष 2026 में एक लाख से अधिक नये पदों पर भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है। इन सभी निर्णयों से युवाओं में हमारी सरकार के प्रति विश्वास बहाली हुई है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में किसानों के सम्मान और सशक्तीकरण की दिशा में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं। पीएम किसान सम्मान निधि के तहत प्रदत्त छह हजार की राशि में तीन हजार रुपये जोड़कर नौ हजार रुपये किया गया है। वर्ष 2026-27 के राज्य के कृषि बजट में एक लाख 19 हजार 408 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है, जोकि राज्य की जीएसडीपी का 5.55 प्रतिशत है। साथ ही, 22 जिलों में किसानों को दिन में बिजली उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तीकरण की दिशा में 16 लाख से अधिक महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में लाया गया है।

उन्होंने वर्षों से लंबित जल विवादों के समाधान के लिए प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हथिनी कुण्ड बैराज से यमुना का पानी लाने की परियोजना से शेखावाटी क्षेत्र की जल समस्या का स्थायी समाधान हो सकेगा, वहीं रामजल सेतु लिंक परियोजनाओं से 17 जिलों को पेयजल और सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन में भी हमारी सरकार ने गत दो साल में 14 लाख से अधिक जल कनेक्शन दिए हैं। कर्मभूमि से मातृभूमि अभियान के तहत चार लाख से अधिक भू जल संरचनाओं का निर्माण किया गया है। शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में प्रदेश सरकार ने केंद्र सरकार प्रवर्तित योजनाओं में भी अच्छा प्रदर्शन किया है। देश की 11 योजनाओं में राजस्थान पहले स्थान पर, पांच में दूसरे और सात योजनाओं में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कहा कि कुसुम कॉम्पोनेन्ट ए और सी में प्रदेश देश में प्रथम स्थान पर हैं। पीएम सूर्यघर योजना में भी हमारी सरकार ने एक लाख 31 हजार रुफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित करने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अपराधों में औसतन 14 प्रतिशत की कमी आयी है। महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों में भी 10 प्रतिशत की कमी आयी है। उन्होंने कहा कि गत दो वर्षों में अब तक दर्जनभर से अधिक नीतियां लागू की गयी हैं। साथ ही, राइजिंग राजस्थान में हुए 35 लाख करोड़ के एमओयू में से आठ लाख करोड़ रुपये काम धरातल पर आ चुके है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात में बड़ी छलांग, वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में 50 हजार 900 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान के निर्यात सेक्टर का निरंतर विकास हो रहा है तथा कुल निर्यात में भी वृद्धि हुई है। डीजीसीआई भारत सरकार द्वारा जारी नवीनतम आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2025-26 की पहली छमाही में ही राजस्थान से 50 हजार 900 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात हुआ है। राज्य से वर्ष 2024-25 में कुल 97 हजार 171 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात हुआ। जो वर्ष 2023-24 के कुल निर्यात 83 हजार 704 करोड़ रुपये की तुलना में 13 हजार 467 करोड़ रुपए अधिक है।

गत दो वर्षों में राज्य सरकार की महत्वपूर्ण नीतियों और ठोस निर्णयों से प्रदेश के निर्यातकों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। जिससे प्रदेश के उत्पादों की वैश्विक छवि मजबूत बन रही है और स्थानीय स्तर पर रोजगार का सृजन भी हो रहा है। राजस्थान की पांच प्रमुख निर्यातक वस्तुओं में इंजीनियरिंग वस्तुएं, रत्न एवं आभूषण, धातु, वस्त्र तथा हस्तशिल्प प्रमुख है। जिनका राज्य के निर्यात में 67 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।

कपड़ा, रत्न एवं आभूषण, अभियांत्रिकी, धातु एवं हस्तशिल्प सेक्टर के निर्यात में वृद्धि :

आर्थिक समीक्षा 2025-26 के आंकड़ों के अनुसार राजस्थान से कपड़ा निर्यात वर्ष 2024-25 में 9 हजार 700 करोड़ रुपए से अधिक रहा, जबकि वर्ष 2023-24 में यह आंकड़ा 8 हजार 819 करोड़ रुपए था। वहीं, रत्न एवं आभूषण सेक्टर का वर्ष 2024-25 में 17 हजार 567 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात था। यह आंकड़ा वर्ष 2023-24 में 11 हजार 183 करोड़ रुपए रहा। अभियांत्रिकी सेक्टर से वर्ष 2024-25 में 19 हजार 849 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात किया गया। जबकि वर्ष 2023-24 में इस सेक्टर से 16 हजार 592 करोड़ रुपये का निर्यात हुआ।

इसी प्रकार, धातु सेक्टर में लौह एवं अलौह श्रेणी से वर्ष 2024-25 में 10 हजार 24 करोड़ रुपये से अधिक का निर्यात किया गया। वर्ष 2023-24 में इस सेक्टर की दोनों श्रेणियों से कुल 9 हजार 857 करोड़ रुपए का ही निर्यात हुआ। हस्तशिल्प वस्तुओं का वर्ष 2024-25 में 8 हजार 444 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात हुआ। यह निर्यात आंकड़ा वर्ष 2023-24 में 7 हजार 986 करोड़ रुपए था।

कृषि निर्यात बढ़ाने पर फोकस, ‘कॉन्क्लेव ऑन स्पाइसेज’ के आयोजन का निर्णय :

बजट 2026-27 में प्रदेश में मसाला उत्पादन तथा निर्यात को बढ़ावा देने की दृष्टि से आगामी वर्ष राष्ट्रीय स्तर के ‘कॉन्क्लेव ऑन स्पाइसेज’ का आयोजन किया जाएगा। साथ ही, कृषि जिन्सों के प्रोसेसिंग, व्यवसाय एवं निर्यात को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से प्रदेश के चयनित जिलों में 2 हजार कृषकों, प्रोसेसर्स, व्यापारियों व निर्यातकों को प्रशिक्षण दिलवाया जाएगा। गत दो वर्षों से अधिक समय में प्रदेश में कृषि एवं खाद्य उत्पाद निर्यात में भी उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है। वर्ष 2024-25 में इस सेक्टर से 7 हजार 195 करोड़ रुपए से अधिक का निर्यात हुआ। यह निर्यात वर्ष 2023-24 में 6 हजार 486 करोड़ रुपए था।

सुशासन की दिखी तस्वीर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने परिवादी से की बात, 2 घंटे में ही संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदना का हुआ निस्तारण
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में सुशासन एवं आमजन को राहत देने के प्रयासों के तहत स्वयं अनूठी मिसाल पेश करते हुए संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण के परिवादी से संवाद कर हाथों-हाथ राहत प्रदान करवाई और तद्नुरूप जिला प्रशासन डूंगरपुर ने भी तत्परता दिखाते हुए मात्र 2 घंटे में ही परिवेदना का निस्तारण कर सुशासन की मिसाल पेश की। मुख्यमंत्री शर्मा के प्रदेश में पारदर्शी एवं सुशासन के लगातार प्रयासों के बीच संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरणों के परिवादियों से संवाद करने तथा उनका समाधान करने की अनूठी पहल की गई है। इसी के तहत शुक्रवार को मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने डूंगरपुर के बोडीगाम छोटा निवासी जितेंद्र सिंह से संपर्क पोर्टल पर दर्ज प्रकरण के संबंध में बात की। जिस पर जितेंद्र सिंह ने बताया कि उन्होंने अपने बच्चों के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र हेतु 7 दिन पूर्व आवेदन किया था और इस संदर्भ में परिवेदना दर्ज की है। इस पर मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जिला कलेक्टर डूंगरपुर अंकित कुमार सिंह को अवगत कराने पर जिला कलक्टर द्वारा तत्काल कार्यवाही करवाते हुए मात्र 2 घंटे में ही हाथों हाथ मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र जारी कर परिवादी को राहत प्रदान की गई।

जिला कलक्टर सिंह ने बताया कि साबला तहसील के बोडीगाम छोटा निवासी जितेंद्र सिंह ने अपने बच्चों संयम एवं क्रिया के मूल निवास एवं जाति प्रमाण पत्र बनवाने के आवेदन के संबंध में संपर्क पोर्टल पर गुरुवार को परिवेदना प्रस्तुत की थी। जिला कलक्टर अंकित कुमार सिंह को शुक्रवार को दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा परिवेदना के बारे में सूचना प्राप्त होते ही तत्परता दिखाते हुए कार्यवाही कर मात्र 2 घंटे के भीतर ही मूल निवास प्रमाण पत्र एवं जाति प्रमाण पत्र जारी करवा दिए गए। परिवादी जितेंद्र सिंह ने भी इस तत्काल प्रमाण पत्र बनवाने एवं राहत देने के लिए राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

‘राज उन्नति’ को लेकर बड़ा आदेश : हर माह तीसरे शुक्रवार होगी समीक्षा बैठक, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे अध्यक्षता
जयपुर। राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी ‘राज उन्नति’ पहल को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) ने आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार अब ‘राज उन्नति’ से संबंधित समीक्षा बैठक प्रत्येक माह के तीसरे शुक्रवार को अनिवार्य रूप से आयोजित की जाएगी। इस बैठक की अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा करेंगे। हाल ही में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने ‘राज उन्नति’ को लेकर एक विस्तृत समीक्षा बैठक ली थी। इसके बाद की गई समीक्षा के आधार पर मुख्यमंत्री कार्यालय ने यह निर्णय लेते हुए औपचारिक आदेश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि किसी कारणवश सचिव स्तर के अधिकारी या अन्य संबंधित गणमान्य व्यक्ति मुख्यालय से बाहर हों, तो उन्हें वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़ना अनिवार्य होगा।

बैठक में राज्यभर से प्राप्त जन शिकायतों, लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों की प्रगति तथा समाधान की स्थिति की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। मुख्यमंत्री बैठक के दौरान अधिकारियों से सीधे फीडबैक लेंगे और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करेंगे। सरकार का मानना है कि नियमित और तय समय पर होने वाली इन बैठकों से ‘राज उन्नति’ के लक्ष्यों की सतत निगरानी संभव हो सकेगी तथा जनसमस्याओं के निस्तारण में तेजी आएगी। यह व्यवस्था प्रशासनिक जवाबदेही बढ़ाने के साथ-साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में भी सहायक सिद्ध होगी।

मुख्यमंत्री ने वीसी के माध्यम से की राज उन्नति की समीक्षा बैठक, कहा- सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को मुख्यमंत्री कार्यालय से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश की राज उन्नति से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मुख्यमंत्री ने राज्य में संचालित प्रमुख विकास परियोजनाओं, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा चयनित परिवेदनाओं की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से योजनाओं की प्रगति, समयबद्ध क्रियान्वयन एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के संबंध में जानकारी ली। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण किया जाए तथा आमजन से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने परियोजनाओं में पारदर्शिता, जवाबदेही और समन्वय पर विशेष जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें ताकि प्रदेश के समग्र विकास को गति मिल सके। बैठक में वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे और मुख्यमंत्री को विभिन्न योजनाओं की अद्यतन स्थिति से अवगत कराया।

मुख्यमंत्री ने उड़ाई पतंग : लोक परंपराओं को सहेजने का दिया संदेश, कहा- सूर्य के उत्तरायण होने पर मनाए जाने वाला यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया और लोक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इन्हें सहेजने का संदेश दिया ।

इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्य के उत्तरायण होने पर मनाए जाने वाला यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है तथा यह हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

स्वामी विवेकानंद जयंती : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने अर्पित की पुष्पांजलि, युवाओं से उनके आदर्श अपनाने का आह्वान
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सोमवार को सनातन धर्म की गौरवगाथा को विश्वपटल पर स्थापित करने वाले युगद्रष्टा स्वामी विवेकानंद जी की जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर सादर नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने स्वामी विवेकानंद जी के महान व्यक्तित्व, अदम्य चेतना और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने भारतीय संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना और मानवता के मूल्यों को विश्वभर में प्रतिष्ठित किया। उनके ओजस्वी विचार आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने युवाओं को आत्मविश्वास, अनुशासन और सेवा भाव के साथ राष्ट्र के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया, जो आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक है।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने कहा कि स्वामी जी का यह विचार कि “उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्ति तक रुको मत” देश के प्रत्येक नागरिक को कर्मपथ पर अग्रसर होने की प्रेरणा देता है। उन्होंने युवाओं से स्वामी विवेकानंद जी के विचारों को आत्मसात कर शिक्षा, चरित्र निर्माण और सामाजिक सेवा के माध्यम से सशक्त भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर स्वामी विवेकानंद जी के दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा धार्मिक कार्यक्रम से करेंगे नए साल की शुरुआत, प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नए वर्ष की शुरुआत धार्मिक आस्था के साथ करेंगे। मुख्यमंत्री आज जयपुर से डीग स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल पूंछरी का लौठा के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री आज जयपुर एयरपोर्ट से प्रस्थान कर दोपहर को पूंछरी का लौठा हेलीपैड पहुंचेंगे। इसके पश्चात दोपहर 12:40 बजे हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल के लिए रवाना होकर 12:45 बजे पूजा-अर्चना स्थल पर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री पूंछरी का लौठा में विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों में भाग लेंगे। वे आज रात्रि विश्राम भी पूंछरी का लौठा में ही करेंगे।

प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। नए साल के पहले दिन, एक जनवरी को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सुबह आरती एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेंगे। इसके बाद सुबह 10:10 बजे पूंछरी का लौठा से जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे और सुबह 10:55 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री का यह दौरा धार्मिक आस्था के साथ-साथ प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना का प्रतीक माना जा रहा है। नए वर्ष की शुरुआत धार्मिक स्थल से कर मुख्यमंत्री ने सकारात्मक संदेश दिया है।