bhajanlal sharma - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजधानी को मिली ई-बसों की सौगात : मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी, प्रदूषण नियंत्रण और सुगम परिवहन को मिलेगा बढ़ावा
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने शनिवार को राजधानी जयपुर से जयपुर शहर के लिए 29 तथा भीलवाड़ा के लिए 18 इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से आमजन को बेहतर, सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल परिवहन सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि ई-बसों के संचालन से ईंधन की बचत होगी और वायु प्रदूषण में कमी आएगी। साथ ही महिलाओं और आम यात्रियों की सार्वजनिक परिवहन पर निर्भरता और सुविधा दोनों में वृद्धि होगी। राज्य सरकार शहरों में आधुनिक परिवहन व्यवस्था विकसित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है।

कार्यक्रम में गोपाल शर्मा, कालीचरण सराफ, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। नई ई-बसों के संचालन से जयपुर और भीलवाड़ा शहरों में यात्रियों को आरामदायक और प्रदूषण मुक्त यात्रा का विकल्प मिलेगा। अधिकारियों के अनुसार, इलेक्ट्रिक बसें शहरी परिवहन व्यवस्था को मजबूती देने के साथ ही हरित विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।

गवरी देवी के निधन से लोक संगीत जगत में शोक की लहर, सीएम भजनलाल शर्मा ने जताया दुख
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पाली की सुप्रसिद्ध मांड गायिका गवरी देवी के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनके निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। उनका जाना लोक संगीत जगत एवं राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत के लिए अपूरणीय क्षति है। सीएम ने कहा कि अपनी मधुर स्वर साधना और लोकगीतों के माध्यम से उन्होंने राजस्थान की समृद्ध लोक संस्कृति को नई पहचान दी।

लोककला के संरक्षण और संवर्धन में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी सुरमयी विरासत आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरित करती रहेगी। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों और उनके प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

मुख्यमंत्री का खारी का लाम्बा में जनसंवाद, स्वास्थ्य केंद्र और खेल मैदान की सौगात
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भीलवाड़ा जिले के खारी का लाम्बा गांव में रात्रि विश्राम के बाद शनिवार सुबह ग्रामीणों के बीच पहुंचकर आत्मीय संवाद किया। प्रातः भ्रमण के दौरान उन्होंने बुजुर्गों से उनके स्वास्थ्य और दैनिक दिनचर्या की जानकारी ली तथा बच्चों को दुलार करते हुए चॉकलेट्स वितरित कीं। मुख्यमंत्री ने तालाब किनारे योगाभ्यास कर रहे युवाओं के साथ योग कर उनका उत्साहवर्धन किया। इसके बाद ग्रामीणों के साथ चाय पर चर्चा करते हुए क्षेत्र की आवश्यकताओं पर बातचीत की और उप स्वास्थ्य केंद्र को क्रमोन्नत कर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनाने तथा गांव में खेल मैदान विकसित करने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री की ग्राम विकास चौपाल में की गई घोषणाओं का असर अगले ही दिन दिखाई दिया। नए कृषि पर्यवेक्षक मुख्यालय की स्थापना, कृषि पर्यवेक्षक पद के सृजन तथा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान संकाय खोलने के आदेश सुबह होते ही जारी कर दिए गए। सरकार की त्वरित कार्रवाई से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल नजर आया। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के गांव में रात्रि विश्राम और सीधे संवाद को सराहनीय बताते हुए इसे गांव के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम बताया। मुख्यमंत्री ने भी ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि उनकी समस्याओं के समाधान और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है।

पीएम मोदी का ‘मन की बात’ सुनेंगे युवा, सीएम भजनलाल शर्मा करेंगे संवाद
जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के आगामी प्रसारण को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से विशेष आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के साथ प्रदेश के युवा कार्यक्रम को सुनेंगे तथा इसके बाद युवाओं के साथ संवाद भी आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम के तहत युवा मोर्चा के कार्यकर्ता साइकिल रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री आवास (सीएमआर), 8 सिविल लाइंस पहुंचेंगे। युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता इस आयोजन में भाग लेंगे।

युवा मोर्चा द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को प्रधानमंत्री मोदी के विचारों और प्रेरणादायक संदेशों से जोड़ना है। कार्यक्रम में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी युवाओं के साथ ‘मन की बात’ सुनेंगे और विभिन्न विषयों पर संवाद करेंगे। आयोजकों के अनुसार, यह कार्यक्रम युवाओं में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सरोकारों और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगा।

प्रदेश के 33 से अधिक जिलों को नई सड़कों का तोहफा, सड़क तंत्र होगा मजबूत
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के कुशल नेतृत्व में प्रदेश के सड़क तंत्र को निरंतर सुदृढ़ किया जा रहा है। 2026-27 की बजट घोषणा की क्रियान्विति करते हुए प्रदेश के 33 से अधिक जिलों में 77 सड़क निर्माण एवं उन्नयन कार्यों को सैद्धान्तिक सहमति प्रदान की गई है। इनकी अनुमानित लागत 676.74 करोड़ रुपए है।

इसके अंतर्गत अजमेर, अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भरतपुर, बालोतरा, बूंदी, चुरू, दौसा, डीग, डूंगरपुर, डीडवाना-कुचामन, जालोर, झुंझुनूं, जोधपुर, करौली, कोटपूतली, नागौर, पाली, फलोदी, प्रतापगढ़, सवाई माधोपुर, सीकर, श्रीगंगानगर, सलूम्बर, सिरोही एवं उदयपुर सहित 33 से अधिक जिले लाभान्वित होंगे। इन कार्यों में राज्य राजमार्ग, मुख्य जिला सड़कें, अन्य जिला सड़कें एवं ग्रामीण श्रेणी की सड़कों का नवनिर्माण, चौड़ीकरण, सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य सम्मिलित है। मुख्यमंत्री ने बजट 2026-27 में सड़क अवसंरचना को सवार्ेच्च प्राथमिकता दी है। यह 77 कार्यों की स्वीकृति उनके उस संकल्प का ठोस प्रमाण है, जिसके तहत प्रदेश के दूरदराज गांवों से लेकर जिला मुख्यालयों तक हर नागरिक को बेहतर सड़क संपर्क सुलभ कराना सरकार का लक्ष्य है।

प्रदेश भाजपा : भाजपा कार्यालय में झालमुड़ी के साथ जीत का जश्न, सीएम भजनलाल शर्मा सहित तमाम बड़े नेता मौजूद
जयपुर। तीन राज्यों पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में पार्टी की जीत के बाद राजस्थान भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। शाम को सीएम भजनलाल शर्मा सहित बड़े नेता कार्यालय पर जश्न में शामिल हुए। भाजपा कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों के साथ नाच गाकर और एक दूसरे को मिठाई खिलाई। कार्यालय में सुबह रूझान से पहले कार्यकर्ताओं-नेताओं के चेहरे पर चिंता थी, मतगणना के रुझानों के साथ खुशी फैली।

हमारे वरिष्ठ नेताओं का सपना साकार: सीएम भजनलाल शर्मा ने जीत की सभी को बधाई देते हुए कहा कि  हमारे वरिष्ठ नेताओं ने जो सपने देखे थे, पीएम नरेंद्र मोदी उन सपनों को पूरा कर रहे हैं। पश्चिम बंगाल में तुष्टीकरण की राजनीति और भ्रष्टाचार हो रहा था। सालों से हमारे कार्यकर्ताओं ने वहां जी जान से काम किया। उन्हें मारा-पीटा गया। कई कार्यकर्ता विकलांग हो गए। लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी। अब बहुत बड़े बहुमत के साथ वहां पर भाजपा की सरकार बनी है।

बंगाल में नहीं था कानून का राज: सीएम ने कहा कि बंगाल में कानून का राज नहीं था। अब बंगाल में ऐसी सरकार बनेगी, जो वहां विकास करेगी। मोदी के नेतृत्व में यह हमारी बड़ी जीत हुई है।

घुसपैठियों को पश्चिम बंगाल में नहीं घुसने दिया जाएगा-मदन राठौड़: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के मंसूबे नेस्तनाबूद हो गए। वहां कोई भी भाजपा का झंडा लगाता, तो ममता बनर्जी के गुंडे उसका घर जला देते थे । कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं थी। अब सुशासन आएगा और कानून का राज होगा।

ये नेता भी रहे मौजूद: इस मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, अरुण चतुर्वेदी, सतीश पूनिया, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, उद्योग मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, विधि मंत्री जोगाराम पटेल सहित कई विधायक और बड़े नेता मौजूद करें।

सीएमआर से भाजपा ऑफिस तक छाई रही झालमुड़ी: पीएम मोदी ने बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान वहां एक दुकान पर झालमुड़ी खाई थी। प्रदेश में जीत के जश्न में सीएमआर से भाजपा ऑफिस तक झालमुड़ी छाई रही। सीएम को बधाई देने गए बड़े नेताओं को सीएम ने सीएमआर में झालमुड़ी की स्टॉल पर इसे खुद अपने हाथों से खिलाया। युवा मोर्चा और महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने झालमुड़ी की स्टाल लगाई।

बंगाल में सीएम का पग फेरा रहा शुभ: भाजपा कार्यालय में सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं में चर्चा थी कि सीएम भजनलाल शर्मा का हरियाणा, दिल्ली के बाद पश्चिम बंगाल में पग फेरा शुभ रहा। सीएम ने सिलीगुड़ी, हावड़ा उत्तर और बैरकपुर सहित छह विधानसभा क्षेत्रों में सभाएं, रोड शो किया। मारवाड़ी समाज और विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ बैठकें की। उनसे संवाद का सकारात्मक प्रभाव वोटों के रूप में दिखा।

इनका कहना है...

जनादेश पीएम नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व, सेवा, सुशासन और विकास के प्रति जनता के अटूट विश्वास का प्रतीक है। भाजपा के नेतृत्व में एक साफ सुथरी और मजबूत सरकारें तीन राज्यों में बनने जा रही है। जनता केवल वादों पर नहीं बल्कि काम पर विश्वास करती है और झूठे आश्वासनों से भ्रमित नहीं होती।
-दिया कुमारी, डिप्टी सीएम, राजस्थान।

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के अतिवाद की हार है। विचार के नाते राष्ट्रवाद को पूरे तरीके से भारत की जनता ने स्थापित कर दिया है। भाजपा इसलिए भी चुनाव जीतती है कि कार्यकर्ता-नेता धरातल पर काम करते हैं।
-सतीश पूनिया, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हरियाणा प्रभारी, भाजपा।

मोदी के नेतृत्व और गृह मंत्री अमित शाह की कुशल रणनीति के कारण कई राज्यों में भाजपा ने प्रचंड बहुमत हासिल किया है। वषार्े से भय और प्रताड़ना का सामना कर रही जनता ने इस बार साहस के साथ मतदान कर बदलाव का मार्ग प्रशस्त किया है।
-सीपी जोशी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।

मोदी के विकसित भारत के संकल्प, सुशासन और सबका साथ-सबका विकास की नीति पर अपनी अटूट मुहर लगा दी है। यह प्रचंड जनादेश तुष्टिकरण की राजनीति के अंत और विकासवाद की शुरुआत का प्रतीक है।
-अशोक परनामी, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा।

देश की जनता भाजपा की विकास परक नीतियों एवं सुशासन, विकास और राष्ट्रहित की राजनीति के साथ खड़ी हुई है। यह जीत मोदी के नए भारत, विकसित भारत के विराट संकल्प को नई ऊर्जा और गति प्रदान करेगी।
-राजेन्द्र राठौड, पूर्व नेता प्रतिपक्ष।

मुख्यमंत्री कल जारी करेंगे मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किश्त, जोधपुर में आयोजित होगा राज्य स्तरीय समारोह
जयपुर। सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि राज्य के 66 लाख से अधिक किसानों को बुधवार को मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की छठी किस्त के रूप में 665 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अंतरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि जोधपुर के ओसियां में आयोजित होने वाले राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा योजना की किस्त जारी करेंगे। दक ने बताया कि इस अवसर पर जिला, ब्लॉक एवं ग्राम स्तर पर भी कृषि विभाग के समन्वय से कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें बड़ी संख्या में कृषकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत अब तक 5 किश्तों के माध्यम से प्रदेश के 71 लाख से अधिक किसान परिवारों को 2726 करोड़ रुपये से अधिक की धन राशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की जा चुकी है। साथ ही, पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत राज्य सरकार के ढाई वर्ष के कार्यकाल में 76 लाख से अधिक किसानों के खातों में 6 किस्तों में 9583 करोड़ रुपये हस्तान्तरित किए गए है। सहकारिता मंत्री ने बताया कि राज्य में मुख्यमंत्री किसान सम्मान निधि योजना लागू कर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के समस्त पात्र किसानों को तीन समान किस्तों में 3000 रुपये की अतिरिक्त राशि दी जा रही है।

सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात की दिशा में प्रभावी पहल, मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रदेशभर में सीवरेज
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर प्रदेश के शहरी क्षेत्रों में यूटिलिटी कार्यों के कारण सड़कों पर उत्पन्न रोड कट्स के मरम्मत कार्य किए गए है। इसके तहत प्रदेशभर के लगभग 1000 से अधिक स्थानों पर सड़कों को क्रॉस करने वाले रोड कट एवं सड़कों की लम्बाई के सीवरेज व पेयजल लाइन से प्रभावित समानांतर सड़कों की मरम्मत कर आमजन को राहत प्रदान की गई है।

सुगम एवं सुरक्षित सड़कों के मरम्मत एवं संधारण के लिए अजमेर, जयपुर, जोधपुर, हनुमानगढ़, अलवर, जालोर, सीकर, सिरोही, झालावाड़ एवं सलूम्बर सहित कई जिलों में व्यापक स्तर पर ये कार्य संपादित किए गए है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री शर्मा ने गुरुवार को पीडब्ल्यूडी, यूडीएच, डीएलबी आदि विभागों को यूटिलिटी कार्यों बिजली, जल, दूरसंचार आदि के कारण सड़कों पर उत्पन्न रोड कट्स को प्राथमिकता से दुरुस्त करने के निर्देश दिए थे। यूटिलिटी लाईनों के कार्यों से प्रभावित सड़कों को पुनः सुचारू एवं मोटरेबल स्थिति में लाने के लिए इसकी सतत निगरानी की जा रही है।

भाजपा प्रदेश कार्यालय में वीबी–जी रामजी मिशन पर कार्यशाला, ग्रामीण रोजगार व आजीविका पर मंथन
जयपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आज विकसित भारत गारंटी रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण) – वीबी–जी रामजी विषय पर एक महत्वपूर्ण कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने, आजीविका सुदृढ़ करने और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं को प्रभावी ढंग से धरातल पर उतारने को लेकर रणनीति तय करना रहा। कार्यशाला में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ तथा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संगठन के कार्यकर्ता और संबंधित प्रकोष्ठों के पदाधिकारी भी शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि ‘वीबी–जी रामजी’ मिशन ग्रामीण भारत को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक मजबूत पहल है। इसके तहत कृषि, पशुपालन, स्वरोजगार, कौशल विकास, लघु एवं कुटीर उद्योगों को बढ़ावा देकर गांवों में स्थायी रोजगार सृजन पर जोर दिया जाएगा।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण युवाओं, महिलाओं और किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और मिशन के माध्यम से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाएगा। राष्ट्रीय महामंत्री  अरुण सिंह ने संगठनात्मक दृष्टि से मिशन की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को गांव-गांव तक इसकी जानकारी पहुंचानी होगी। प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मिशन के सफल क्रियान्वयन के लिए जिला व मंडल स्तर पर समन्वय बढ़ाने की बात कही। वहीं किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर ने किसानों की आय बढ़ाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया। कार्यशाला के अंत में मिशन की कार्ययोजना, समयबद्ध क्रियान्वयन और निगरानी तंत्र पर विस्तृत चर्चा हो रही है।

मुख्यमंत्री ने उड़ाई पतंग : लोक परंपराओं को सहेजने का दिया संदेश, कहा- सूर्य के उत्तरायण होने पर मनाए जाने वाला यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर पतंग उड़ाकर मकर संक्रांति का पर्व मनाया और लोक परंपराओं के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए इन्हें सहेजने का संदेश दिया ।

इस अवसर पर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सूर्य के उत्तरायण होने पर मनाए जाने वाला यह पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है तथा यह हम सभी के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।

मुख्यमंत्री ने दी मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सूर्य उपासना के महापर्व मकर संक्रांति, पोंगल और बिहू की समस्त देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सूर्य देव के उत्तरायण होने का यह पावन अवसर आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य और अपार सुख-समृद्धि लेकर आए। फसलों और खुशहाली के ये पर्व हमारे अन्नदाताओं की मेहनत का सम्मान करने और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का अवसर हैं।

मुख्यमंत्री ने किया एक लाख भर्तियों का कलैण्डर जारी, कहा- युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा हमारे प्रदेश का भविष्य
जयपुर। राजस्थान में अब भर्तियां समयवद्ध होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार को एक लाख भर्तियों के लिए कलैण्डर जारी कर दिया। विभागों में भर्तियां इसी कलैण्डर से होगी। इसमें लगभग 1 लाख पदों पर भर्ती के लिए होने वाली परीक्षाओं का प्रस्तावित शेड्यूल दिया है, जिसके अनुसार युवा परीक्षा की तैयारी कर सकेंगे। इन पदों में सफाई कर्मचारियों के 24 हजार 793, लिपिक ग्रेड द्वितीय और कनिष्ठ सहायक के 10 हजार 644, शिक्षा विभाग के 10 हजार पदों सहित विभिन्न विभागों के पद शामिल हैं।

मुख्यमंत्री यहां सवाई मानसिंह स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय युवा महोत्सव को संबोधत करते हुए नवीन युवा नीति-2026 एवं राजस्थान रोजगार नीति-2026 जारी की। मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का शुभारंभ भी किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा, उत्साह और प्रतिभा हमारे प्रदेश का भविष्य है। राष्ट्रीय युवा दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि युवा शक्ति को नमन करने का दिवस है। जिसने हर युग में राष्ट्र की दिशा बदली है।

राजस्थान रोजगार नीति-2026 : शर्मा ने राजस्थान रोजगार नीति-2026 भी जारी की। इसके तहत मार्च 2029 तक 15 लाख रोजगार के अवसरों को सुलभ बनाया जाएगा।

मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना: मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का शुभारंभ किया। योजना के माध्यम से 1 लाख युवाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर सूक्ष्म उद्यमी के रूप में तैयार किया जाएगा। योजना का पात्र होने के लिए राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए और आयु 18 से 45 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

नवीन युवा नीति-2026 : मुख्यमंत्री ने इस दौरान राजस्थान युवा नीति-2026 जारी की। इसके तहत शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से युवाओं के लिए उभरते क्षेत्रों में अवसरों का विस्तार किया जाएगा। इस नीति में युवा अनुकूल स्वास्थ्य सेवाओं और खेलों के विस्तार, लैंगिक हिंसा की रोकथाम, युवा कलाकारों के संवर्धन के साथ ही, सतत विकास में युवाओं की भूमिका पर विशेष जोर दिया गया है।

खेल प्रतिभाओं को मिल रहा प्रोत्साहन
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने प्रदेश के युवा खिलाड़ियों की प्रतिभा को भी प्रोत्साहित किया है। हमने खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स का सफल आयोजन करने के साथ ही, राजस्थान टारगेट ओलम्पिक पॉडियम स्कीम शुरू की है। खिलाड़ियों के लिए स्पोटर्स लाइफ इंश्योरेंस स्कीम प्रारंभ की गई है, जिसमें अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को 25 लाख रुपए तक का दुर्घटना व जीवन बीमा कवरेज उपलब्ध होगा। विभागीय खेल अकादमियों में आवासित छात्र-छात्राओं को देय राशि 2 हजार 600 रुपए से बढ़ाकर 4 हजार रुपए प्रति माह किया गया है।

भर्ती प्रक्रिया हुई पारदर्शी
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने युवाओं को गत सरकार के समय होने वाले पेपरलीक से मुक्ति दिलवाकर दोषियों को पकड़ा है।परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए 351 परीक्षाएं बिना किसी गड़बड़ी के पूरी करवाई हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वषोंर् में 1 लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं और करीब 1 लाख 43 हजार पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। निजी क्षेत्र में भी हमने दो लाख से अधिक रोजगार के मौके प्रदान किए हैं।  मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के अंतर्गत राज्य सरकार ने अब तक कुल 4 लाख से अधिक युवाओं को साढ़े 11 सौ करोड़ से अधिक राशि भत्ते के रूप में वितरित की है।