venezuela president - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

वेनेजुएला के पूर्व राष्ट्रपति ने की अमेरिकी अदालत से रहम की अपील: आरोपों को खारिज करने का किया अनुरोध, जानें किस आधार पर मिल सकती है राहत?
न्यूयॉर्क। वेनेजुएला के अपदस्थ राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के अधिवक्ताओं ने अमेरिकी अदालत से उनके मुवक्किल के खिलाफ मादक पदार्थ तस्करी के आरोपों को खारिज करने का अनुरोध किया है। अधिवक्ताओं का तर्क है कि अदालत के पास इस मामले की सुनवाई का अधिकार क्षेत्र नहीं है और पूर्व वेनेजुएला नेता को एक संप्रभु राष्ट्र के प्रमुख के रूप में प्रतिरक्षा प्राप्त है। आरआईए नोवोस्ती द्वारा प्राप्त एक दस्तावेज़ में यह जानकारी दी गई है।

दस्तावेज़ में कहा, "अदालत के पास मादुरो के खिलाफ अभियोजन चलाने का अधिकार क्षेत्र नहीं है और उसे उनके खिलाफ दायर अभियोग को खारिज करना चाहिए।" अधिवक्ताओं के अनुसार मादुरो को राष्ट्राध्यक्ष के रूप में प्रतिरक्षा के साथ-साथ अपने आधिकारिक पद पर रहते हुए किए गए कार्यों के संबंध में भी प्रतिरक्षा प्राप्त है। गौरतलब है कि गत तीन जनवरी को अमेरिका ने वेनेजुएला की राजधानी कराकास पर एक बड़ा सैन्य हमला किया। जिसमें अमेरिकी सैनिक राष्ट्रपति मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को कथित तौर पर हिरासत में लेकर अमेरिका ले आये। तब से वे ब्रुकलिन की जेल में बंद हैं। जहां अमेरिकी कानून के तहत उन पर "नार्को-आतंकवाद" के आरोपों में मुकदमा चलाया जाना है।

मादुरो पर अमेरिका में भारी मात्रा में कोकीन भेजने और नार्को-टेररिज्म की साजिश रचने का गंभीर आरोप है। अमेरिकी अभियोजकों को दो अक्टूबर तक इस याचिका पर अपना जवाब देना है और 17 नवंबर को इस पर सुनवाई तय की गई है। यदि मामला खारिज नहीं होता है, तो मुकदमा एक जून 2027 से शुरू होगा।

अमेरिका ने वेनेजुएला के राष्ट्रपति का यूट्यूब चैनल किया बंद : भाषण और साप्ताहिक टीवी कार्यक्रम की झलकियां करते थे शेयर, चैनल पर करीब दो लाख से ज्यादा थे सब्सक्राइबर
वॉशिंगटन। अमेरिका से टकराने वाले वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो का आधिकारिक यूट्यूब चैनल अचानक बंद कर दिया गया है। इस चैनल पर वे अपने भाषणों और साप्ताहिक टीवी कार्यक्रम की झलकियां शेयर किया करते थे। वेनेजुएला के राष्ट्रपति का यूट्यूब चैनल बंद होना भारत जैसे देशों के लिए एक सबक है कि क्यों उसे चीन की तरह अपना सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाना चाहिए। अलजजीरा के मुताबिक राष्ट्रपति निकोलस मादुरो के चैनल पर करीब दो लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर थे। वेनेजुएला की राज्य-समर्थित मीडिया टेलेसुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी है कि बिना किसी स्पष्ट कारण के शुक्रवार रात यूट्यूब ने राष्ट्रपति के अकाउंट को अचानक बंद कर दिया। जबकि यूट्यूब की नीति के मुताबिक बार-बार कम्युनिटी गाइडलाइंस के उल्लंघन करने पर ही अकाउंट को हटाया जाता है।

ऐसे कंटेट, जो नफरत फैलाने वाला हो, जिससे गलत जानकारियां फैलाई जा रही हों या फिर लोकतांत्रिक प्रक्रिया में दखल जैसे आरोप अगर लगते हों, उसके बाद ही अकाउंट बंद किए जाते हैं। पिछले कुछ सालों में अमेरिका ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को हथियार की तरह इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है, इसीलिए भारत को चीन की तर्ज पर खुद का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ऑपरेटिंग सिस्टम, और सर्च इंजन बनाना चाहिए, क्योंकि अमेरिका की कोई गारंटी नहीं है कि कभी भी जियो-पॉलिटिकल वजहों से इन्हें बंद कर भारत को परेशान कर दे।

वेनेजुएला के राष्ट्रपति को हटाने की कोशिश
अमेरिका, पिछले कई सालों से वामपंथी विचारधारा वाले वेनेजुएला के राष्ट्रपति को हटाने की कोशिश कर रहा है। अमेरिका ने मादुरो पर पिछले साल के राष्ट्रपति चुनाव में धांधली का आरोप लगाया था और दावा किया था कि असल में राष्ट्रपति हार गए हैं। लेकिन मादुरो का कहना है कि वो किसी भी हाल में अमेरिका के आगे नहीं झुकेंगे। शनिवार को, मादुरो ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने इस बात को खारिज किया था कि वेनेजुएला मादक पदार्थों की तस्करी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा था कि कोलंबिया में बनने वाला सिर्फ 5 प्रतिशत मादक पदार्थ ही उनके देश से होकर जाते हैं, जिनमें से वेनेजुएला के अधिकारियों ने 70 प्रतिशत को निष्क्रिय कर दिया है।