gst impact - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

भजनलाल शर्मा की प्रदेशवासियों से अपील, कहा- जीएसटी बचत उत्सव में लें बढ़-चढ़कर भाग, अपनाएं स्वदेशी वस्तुएं
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि वे 22 से 29 सितंबर तक आयोजित जीएसटी बचत उत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान को सफल बनाएं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी स्लैब में सरलीकरण और दरों में कटौती का सीधा लाभ उपभोक्ताओं को मिलना चाहिए। मुख्यमंत्री ने अपने वीडियो संदेश में बताया कि अब देश में जीएसटी की मुख्य दरें 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत प्रभावी हो गई हैं, जिससे दैनिक उपयोग की वस्तुएं सस्ती हुई हैं। उन्होंने कहा कि इस सरलीकरण से गरीब, किसान, मध्यम वर्ग, व्यापारी और उद्योग जगत को राहत मिलेगी और आर्थिक मजबूती भी मिलेगी।

उन्होंने व्यापारियों और दुकानदारों से अपील की कि वे जीएसटी दरों में हुई कटौती का लाभ पूरी तरह उपभोक्ताओं तक पहुंचाएं और स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा दें। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नवरात्रि और त्योहारी सीजन में देश में निर्मित वस्तुओं की खरीद से स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन मिलेगा। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा स्वयं बाजारों में जाकर लोगों को इस अभियान के बारे में जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र और भीलवाड़ा के सदर बाजार में व्यापारियों व आमजन से मुलाकात की और जीएसटी बचत उत्सव से जुड़े स्टीकर भी दुकानों पर लगाए। मुख्यमंत्री ने जनता से आह्वान किया है कि वे जीएसटी बचत उत्सव का भरपूर लाभ लें और स्थानीय उत्पादों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करें।

जीएसटी 2.0 लागू : मोदी सरकार ने दिया भारत के लोगों को दिवाली का असली उपहार, नवरात्र और टैक्स कटौती के पहले दिन उपभोक्ताओं का उत्साह रहा चरम पर
नई दिल्ली। 22 सितंबर 2025 एक ऐसी तिथि बन गई जो दुकानदारों, ऑटो डीलरों और प्रत्येक भारतीय परिवार की स्मृति में सदैव अंकित रहेगी क्योंकि उपभोक्ताओं ने इस दिन जीएसटी 2.0 का स्वागत अभूतपूर्व उत्साह के साथ किया। मोदी सरकार ने नवरात्र की पहली पूजा के दिन जीएसटी 2.0 को लागू कर भारत के लोगों को दिवाली का असली उपहार दे दिया। नवरात्र के पहले दिन के साथ सही तालमेल बिठाते हुए, सुधारित कर व्यवस्था ने कम कीमतें, सरलीकृत स्लैब और दैनिक आवश्यक वस्तुओं पर तत्काल राहत के रुप में आम आदमी को प्रसन्न होने का एक प्रत्यक्ष कारण दे दिया। प्रधानमंत्री मोदी ने जीएसटी 2.0 को भारत के लोगों को समर्पित एक सुधार बताया और उनके शब्दों के ही अनुरूप यह एक शुष्क नीति परिवर्तन की तरह कम और एक उत्सव के उपहार की तरह प्रतीत हुआ। कार शोरूम में कतारें देखी गईं, गाड़ियों के लिए भारी संख्या में ऑनलाइन ऑर्डर किए गए और उत्सव से जुड़ी बिक्री में रिकॉर्ड तोड़ वृद्धि देखी गई।

ई-कॉमर्स कार्ट पर ऑनलाइन ऑर्डर की भरमार
खरीदारी से जुड़ा उत्साह डिजिटल बाजारों में भी देखने को मिला, जहां लोगों में फैशन, घरेलू आवश्यक वस्तुओं और उत्सव की आवश्यक वस्तुओं का स्टॉक करने की होड़ सी लग गई।
फ्लिपकार्ट और अमेजन ने सोमवार को लॉयल्टी प्रोग्राम यूजर्स के लिए अपने फेस्टिव सेल इवेंट्स की शुरूआत की, जिसमें विक्रेताओं और ब्रांडों ने जीएसटी में छूट की बदौलत मजबूत शुरूआती ट्रैक्शन की रिपोर्ट की।
फैशन ब्रांड द पैंट प्रोजेक्ट में पिछले वर्ष की तुलना में 15 से 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि दोनों मार्केटप्लेस पर विक्रेता शैडो एटेल ने पिछले सप्ताह की तुलना में होम एसेंशियल सेगमेंट में 151 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की।
स्निच जैसे फैशन ब्रांडों के ऑनलाइन ऑर्डर में 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में नया कीर्तिमान
ऑटोमोबाइल सेक्टर ने ऐतिहासिक आंकड़ों के साथ सुर्खियां बटोरीं। नए जीएसटी ढांचे के तहत, छोटी सब-4 मीटर कारों को 18 प्रतिशत स्लैब में स्थानांतरित कर दिया गया था, जबकि ऑटोमोबाइल पर मुआवजा उपकर को पूरी तरह से हटा दिया गया था।

जीएसटी 2.0 के पहले दिन मारुति के लिए 80,000 इंक्वायरी दर्ज की गई और उसने 30,000 कारों की डिलीवरी की, जो 35 वर्षों में इसका एक दिन का सबसे बड़ा प्रदर्शन है। आम त्योहारी सीजन की तुलना में छोटी कारों की बुकिंग में 50 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।

हुंडई के लिए डीलर बिलिंग भी उस दिन 11,000 तक बढ़ गई, जो पांच वर्षों में इसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

टाटा मोटर्स ने नवरात्रि के पहले दिन 10,000 कारों की डिलीवरी और 25,000 से अधिक इंक्वायरी दर्ज की, जो शोरूम वॉक-इन में उल्लेखनीय वृद्धि, उच्च कन्वर्जन और बढ़ते ऑर्डर बुक के साथ त्योहारी सीजन की मजबूत शुरूआत को चिह्नित करता है।

हुत से परिवारों के लिए, जीएसटी 2.0 ने लंबे समय से अटके हुए सपनों को वास्तविकता में बदल दिया। ऑटोमोबाइल न केवल उनके लिए अधिक सुलभ हो गए, बल्कि उन परिवारों की उत्सव की एक सच्ची खरीदारी भी हो गई।

एसी और टीवी की भारी बिक्री
जीएसटी 2.0 के तहत इलेक्ट्रॉनिक्स सेक्टर ने एक और बड़ी सफलता गाथा लिखी, जिसमें लोग उच्च मांग वाले उत्पादों पर कम कीमतों का भारी लाभ उठा रहे हैं। ्प्लिलट एसी की कीमतों में 3,000 से 5,000 रुपए की कमी आई है, जबकि महंगे टीवी की कीमतों में 85,000 रुपए तक की कटौती देखी गई है।

22 सितंबर को, हायर जैसी कंपनियों ने एक सामान्य सोमवार की तुलना में लगभग 2 गुना बिक्री दर्ज कराई, जिसमें नई दरों के लागू होने से पहले ही कई प्री-बुकिंग कर दी गई थी।

ब्लू स्टार का अनुमान है कि जीएसटी 2.0 के पहले दिन की बिक्री पिछले साल के इसी दिन की तुलना में लगभग 20 प्रतिशत अधिक थी।
टीवी, खासकर 43 इंच और 55 इंच के सेगमेंट की बिक्री में भी तेज वृद्धि हुई। सुपर प्लास्ट्रोनिक्स प्राइवेट लिमिटेड जैसी कंपनियों ने फ्लिपकार्ट के माध्यम से बिक्री में 30 से 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की।

दीपावली का असली उपहार
जीएसटी 2.0 ने पहले दिन से ही तत्काल राहत दी और उपभोक्ताओं को आनंदित कर दिया। इससे घरेलू खर्च कम हुए, सभी उद्योगों में मांग में तेजी आई और रिकॉर्ड तोड़ बिक्री के साथ त्योहारी सीजन जगमगा उठा। कारों और इलेक्ट्रॉनिक्स से लेकर किराने का सामान और फैशन तक, हर सेक्टर में भारी वृद्धि देखी गई। यह केवल कर सुधार ही नहीं था। यह बचत का त्योहार था, मांग को बढ़ावा देने और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से भारत के लोगों को दिवाली का असली उपहार था।

जीएसटी इम्पैक्ट : आम लोगों के इस्तेमाल की लगभग सभी चीजें सस्ती, जानें और क्या-क्या सस्ता
नई दिल्ली। पनीर से लेकर कार तक, टूथपेस्ट से लेकर दवाइयों तक आम लोगों के इस्तेमाल की लगभग सभी चीजें सोमवार से सस्ती हो जाएंगी। वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) में ऐतिहासिक सुधार करते हुए जीएसटी परिषद ने अधिकतर वस्तुओं पर करों की दर पांच प्रतिशत या शून्य कर दिया है। इसके परिणाम स्वरूप लोगों के पास खर्च करने के लिए ज्यादा बचत होगी और वे या तो इस पैसे को बैंकों को जमा करेंगे, निवेश करेंगे या अन्य वस्तुओं पर खर्च करेंगे। इससे अर्थव्यवस्था को गति मिलेगी। जीएसटी परिषद ने 3 सितंबर के अपने फैसले में मुख्य स्लैबों की संख्या चार से घटाकर दो कर दी है।

इसमें 28 प्रतिशत और 12 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त करने के बाद अब सिर्फ पांच प्रतिशत और 18 प्रतिशत के दो स्लैब रह गए हैं। इसके अलावा खाने पीने की ज्यादातर चीजों पर शून्य कर लगेगा जबकि कुछ लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं पर 40 प्रतिशत की विशेष दर लागू होगी।

ये जीरो टैक्स
अल्ट्रा हाई टेंपरेचर (टेट्रा पैक) दूध, छेना, पनीर पर कोई कर नहीं लगेगा। सभी देशी रोटियों (चपाती, रोटी आदि) पर जीएसटी दर शून्य होगी। तैंतीस जीवन रक्षक दवाओं को भी कर मुक्त रखा गया है। अन्य दवाओं पर पांच प्रतिशत कर हो गया है। व्यक्तिगत जीवन बीमा और व्यक्तिगत स्वास्थ्य बीमा को भी कर मुक्त कर दिया गया है।

ये पांच फीसदी पर
हेयर ऑयल, साबुन, शैंपू, टूथब्रश, टूथपेस्ट, साइकिल, टेबलवेयर, किचनवेयर और अन्य घरेलू सामानों, पैकेज्ड नमकीन, भुजिया, सॉस, पास्ता, इंस्टेंट नूडल्स, चॉकलेट, कॉफी, संरक्षित मांस, कॉर्नफ्लेक्स, मक्खन, घी, कृषि उपकरणों और मशीनरी, सल्फ्यूरिक अम्ल, नाइट्रिक अम्ल और अमोनिया, चिकित्सा, शल्य चिकित्सा, दंत चिकित्सा या पशु चिकित्सा या भौतिक या रासायनिक विश्लेषण के लिए उपयोग किये जाने वाले विभिन्न चिकित्सा उपकरण, वैडिंग गॉज, पट्टियां, डायग्नोस्टिक किट और अभिकर्मक, ग्लूकोमीटर, चिकित्सा उपकरण, मानव निर्मित रेशे, हस्तशिल्प, संगमरमर और ट्रैवर्टीन ब्लॉक, ग्रेनाइट ब्लॉक और मध्यवर्ती चमड़े के सामान, नवीकरणीय ऊर्जा उपकरण और उनके निर्माण के पुर्जे, प्रति इकाई 7,500 रुपये प्रतिदिन या उसके बराबर मूल्य वाले होटल के कमरे, जिम, सैलून, नाई, योग केंद्र आदि पांच प्रतिशत में है।

18 प्रतिशत में ये
एयर कंडीशनिंग मशीन, 32 इंच के टीवी, डिशवॉशिंग मशीनों, छोटी कारे, 350 सीसी या उससे कम क्षमता वाली मोटरसाइकिलें, सीमेंट, बसों, ट्रकों, एम्बुलेंस, तिपहिया वाहन, ऑटो पार्टस पर 18 प्रतिशत की एक समान दर लागू की गई है।