words - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जयपुर में डकैती की पड़ताल: द्रोणपुरी कॉलोनी निवासी मैथलीशरण के पड़ोसियों की जुबानी...
जयपुर। जयपुर शहर में आए दिन नेपाल से आ रहे नौकर मकान मालिकों को बधंक बनाकर लूट, डकैती या चोरी की वारदात कर फरार हो जाते हैं। जब पुलिस जांच करने लगती है तो एक ही बड़ी कमी सामने आती है कि इनका मकान मालिक की ओर से पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया हुआ होता है। ऐसे में पुलिस को इन बदमाशों को पकड़ने में कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसी तरह की कमी सोमवार को पूर्व चिकित्सा मंत्री दुर्रुमियां के निजी सचिव रहे मैथलीशरण शर्मा के यहां हुई वारदात में भी देखने को मिली। इससे पहले नेपाल से आए नौकर 26 मार्च को सिरसी रोड ऑफिसर्स कैम्पस निवासी डॉ. दिलीप सिंह को नींद की गोलियां खिलाकर उनके घर से सोने-चांदी के जेवर और नकदी लेकर चले गए थे। वहीं गत वर्ष चार अगस्त को गोविंद नगर मोड़ स्थित एक मोबाइल शोरूम से लाखों रुपए के मोबाइल चोरी कर ले गए थे।

मोहित लहूलुहान हालत में छत पर खड़ा था
पड़ोस में रहने वाले भगवती सिंह ने बताया कि उनके मकान की छत फार्म से सटकर है। रात करीब 11:45 बजे घर की पहली मंजिल पर रहने वाले किराएदार ने फोनकर कहा कि छत पर कोई मदद के लिए आवाज लगा रहा है। इस पर भगवती छत पर पहुंचे। यहां देखा तो मोहित लहूलुहान हालत में खड़ा था। उसके कान के पीछे चोट लगी थी और खून बह रहा था। मोहित ने भगवती सिंह से कहा कि करीब 15 हथियारबंद डकैत उनके घर में घुसे हैं, आप अन्य पड़ोसियों को बुलाकर लाओ। वह पड़ोसियों को लेकर उनके घर पहुंचे थे।

रुद्र हावभाव से नहीं लग रहा था नौकर
पड़ोसी विजय जांगिड़ ने बताया कि डकैतों की सूचना मिलने पर उसने मैथलीशरण के पीछे वाले गेट का अंदर से ताला तोड़ा और अन्य लोगों के साथ अंदर पहुंचे थे। यहां पर डकैतों ने दीवार और फर्श में रुपए छीपे होने की आशंका के चलते तोड़फोड़ कर रखी थी। नौकर रुद्र को कुछ दिन पहले फार्म हाउस में झाडू लगाते हुए देखा था। हावभाव से वह नौकर नहीं लग रहा था।

हाथ की अंगुलियां कटी हुई थी
पड़ोसी सीताराम ने बताया कि वह मैथलीशरण के फार्म हाउस पहुंचे तो हाथ की अंगुलियां कटी हुई थी और खून बह रहा था। उसके बाद पूरे मकान की छानबीन की, लेकिन डकैत वहां से जा चुके थे। उनके आॅफिस की दीवार और फर्श में खून के छीटे लगे हुए थे।

बिजली संकट पर सियासत: गहलोत ने बिजली संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराया
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढऩे पर देश के कई राज्यों में आये बिजली संकट के लिए केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा है कि राज्यों को मांग के अनुसार कोयला उपलब्ध नहीं कराने के कारण सोलह राज्यों में बिजली कटौती की नौबत आई है।

सोलह राज्यों में दो से दस घंटे बिजली कटौती

गहलोत ने प्रकाशित समाचार भीषण गर्मी के बीच सोलह राज्यों में दो से दस घंटे बिजली कटौती को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए शुक्रवार सुबह यह बात कही। उन्होंने कहा कि देश के 16 राज्यों में बढ़ती गर्मी के कारण बिजली की मांग बढ़ी है एवं इसके अनुरूप कोयले की आपूर्ति नहीं हो रही है जिसके कारण आवश्यकतानुसार बिजली आपूर्ति संभव नहीं है।

भाजपा पर बिजली घरों पर प्रदर्शन का गहलोत ने लगाया आरोप
उन्होंने प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा और उस पर राज्य के बिजली घरों पर प्रदर्शन कर बिजली संकट में चुनौतीपूर्ण कार्य कर रहे बिजली कर्मचारियों पर दबाव बनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा राजस्थान में प्रदेश भाजपा बिजली घरों पर प्रदर्शन कर इस संकट में चुनौतीपूर्ण कार्य कर रहे बिजली कर्मचारियों को परेशान कर उन पर दबाव बनाने का कार्य कर रही है। मैं उनसे पूछना चाहूंगा कि राज्यों को कोयला उपलब्ध कराने का काम केन्द्र सरकार का है। क्या प्रदेश भाजपा का दिशाहीन नेतृत्व केन्द्र सरकार से इस बारे में सवाल पूछेगा कि वो मांग के अनुसार कोयला उपलब्ध करवाने में सक्षम क्यों नहीं है जिसके कारण 16 राज्यों में बिजली कटौती की नौबत आई है।

बिजली संकट को एक राष्ट्रीय संकट बताया
मुख्यमंत्री ने बिजली संकट को एक राष्ट्रीय संकट बताते हुए सभी से अपील की कि इस संकट में एकजुट होकर परिस्थितियों को बेहतर करने में सरकार का साथ दें। अपने निवास या कार्यक्षेत्र के गैर-जरूरी बिजली उपकरणों को बन्द रखें। अपनी प्राथमिकताएं तय कर बिजली का उपयोग जरूरत के मुताबिक करें।  उल्लेखनीय है कि बिजली संकट के चलते राज्य में विभिन्न स्तर पर बिजली कटौती की जा रही हैं।

गहलोत के आरोपों पर पूनिया का पलटवार

बिजली किल्लत पर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर पलटवार किया। पूनिया ने कहा कि चार दिन पहले कहा था कोयले की कोई किल्लत नहीं है, कथनी और करनी की पोल खुल गई। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनियां ने बयान जारी कर कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का ट्वीट देखा। राजस्थान के बिजली संकट और भारतीय जनता पार्टी के राजस्थान के सभी जिलों में प्रदर्शन को लेकर उन्होंने कहा कि भाजपा जो प्रदर्शन कर रही है, वह ठीक नहीं हैl

बिजली संकट के प्रबंधन की विफलता मुख्यमंत्री केंद्र व भाजपा के माथे पर मड़ना चाहते हैं: पूनियां

डॉ. पूनियां ने कहा कि, मुझे लगता है कि राजस्थान में जिस तरीके से बिजली संकट हुआ और इस बिजली संकट के प्रबंधन की विफलता मुख्यमंत्री केंद्र व भाजपा के माथे पर मड़ना चाहते हैंl राजस्थान में बिजली का मिस-मैनेजमेंट यह जाहिर सी बात है,  कोयले की कमी की बात अक्सर की जाती है, लेकिन 24 अप्रैल के राजस्थान सरकार के डीआईपीआर के पत्र में यह स्पष्टीकरण दिया गया है। राजस्थान में कोयले की कोई किल्लत नहीं है। बिजली की निर्बाध आपूर्ति करेंगे, यह पत्र मुख्यमंत्री की कथनी और करनी की पोल खोलता है l

कांग्रेस सरकार के मुखिया के लिए अग्निपरीक्षा : पूनियां
मुझे लगता है राजस्थान पिछले 3 सालों में जिस तरीके से बिजली की आपूर्ति के मामले में पीड़ित था, अब यह पराकाष्ठा हैl प्रदेश का विद्यार्थी परीक्षा के मौके पर बिजली कटौती से पीड़ित है, प्रदेश का आमजन, किसान और व्यापारी भी इस भीषण गर्मी में पीड़ित है l लोक कल्याण और निर्बाध बिजली की आपूर्ति का दावा करने वाली और जनघोषणा पत्र में इन बातों का उल्लेख करने वाली कांग्रेस सरकार के मुखिया के लिए अग्निपरीक्षा है, इस गर्मी में राजस्थान के लोगों को निजात दिलाने कीl

बिजली संकट का कोई जिम्मेदार है तो स्वयं अशोक गहलोत व उनकी सरकार: पूनियां
पहली बार तो मुख्यमंत्री बार-बार  कहते थे कि विपक्ष की भूमिका राजस्थान में क्या है, भाजपा लगातार जनहित के मुद्दों को लेकर प्रदर्शन कर रही है तो उनको ऐतराज होता है l 2 वर्ष का समय कोरोना की मेहरबानी से निकल गया, जब लोग सड़कों पर नहीं थे, अब सड़कों पर निकले हैं तो उनको ऐतराज हैl मुख्यमंत्री जिस तरीके से सियासी गैंबलिंग करते हैं उसी का नतीजा है राजस्थान में बिजली का पिछले 3 वर्षों से कुप्रबंधन है, इसी कुप्रबंधन के कारण राजस्थान में बिजली संकट खड़ा हुआ हैl
इस बिजली संकट का कोई जिम्मेदार है तो स्वयं अशोक गहलोत व उनकी सरकार है, केंद्र को कोसने के अलावा धरातल पर मुख्यमंत्री ने कोई काम नहीं किया हैl

केंद्र सरकार की तमाम जनकल्याणकारी योजनाएं हैं, जिनको राज्य में प्राथमिकता से मुख्यमंत्री को जमीनी तौर पर लागू करना था, लेकिन ऐसा कुछ किया नहींl राजस्थान में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब है, बेरोजगारी से युवा पीड़ित हैं और किसान कर्जमाफी के छलावे से किसान प्रताड़ित हैंl

सदन में धारीवाल के बोल : ये सब निम्बाराम के चेले है, जो भ्रष्टाचार में डूबे है
जयपुर। विधानसभा में मंगलवार को प्रश्नकाल के बाद रीट को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच बयानबाजी हुई। संसदीय कार्यमंत्री शांति धारीवाल ने विपक्ष की रीट की सीबीआई को जांच देने की मांग को खारिज करते हुए कहा कि ये सब निम्बाराम के चेले है, सब भ्रष्टाचार में डूबे है, ये सब  उसी बदनाम संस्था के सदस्य है। इनकी नियत में खोट है, ये चाहते है कि इसकी जांच सीबीआई को दे दी जाए और सीबीआई यहां आकर बोर्ड, स्ट्रांग रूम के ताले लगाकर चली जाए और भर्ती नही हो सके। इनका खुद का दिमाग खाली है, ये तो केवल दिल्ली के इशारे पर यह कर रहे है। मामले की एसओजी सही जांच कर रही है, उसमे यह कमी बताए, खुद ही सीबीआई की प्रशंसा कर रहे है।

सरकार रीट मामले को लेकर मौन है:कटारिया
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा कि सरकार रीट मामले को लेकर मौन है। यह हम भी जानते हैं कि लाखों बच्चों से जुड़े इस मामले को लेकर हमने जो रास्ता अपनाया है, उससे सदन की गरिमा टूटी है, लेकिन हम चाहते हैं कि इस मामले में निष्पक्ष जांच हो और जो बड़े लोग हैं उनको सलाखों के पीछे किया जाए।  परीक्षा में एक लाख बच्चों के 135 से अधिक अंक आए हैं ऐसे में जो गरीब के बच्चे ने एग्जाम दिया है उसका सिलेक्शन होना मुश्किल है। इसलिए हम जा रहे हैं कि इसकी सीबीआई से जांच कराई जाए यह हम नहीं कह रहे बोर्ड अध्यक्ष जारोली भी कह चुके हैं कि 22 जिलों में परीक्षा के दौरान मेरे आदेश चले थे, लेकिन जयपुर सहित अन्य जिलों में राजनीतिक दबाव के कारण मेरे आदेश नहीं चले ऐसे में प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि इस घोटाले में कौन बड़े लोग हैं वह सामने लाए जाएं।

कंगना ने गांधीजी को बताया सत्ता का भूखा, लिखा: वह चाहते थे भगत सिंह को फांसी हो
मुंबई। कंगना रनौत ने एक बार फिर से महात्मा गांधी के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर लंबे मैसेज पोस्ट किए हैं। पोस्ट में महात्मा गांधी पर निशाना साधा है। पहले मैसेज में कंगना ने उन्हें सत्ता का भूखा और चालाक बताया है वहीं दूसरे पोस्ट में लिखा है कि गांधी जी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। कंगना ने लोगों को सलाह दी है कि वह अपने हीरो समझदारी से चुनें। उन्होंने यह भी लिखा है कि झापड़ मारने वाले के सामने दूसरा गाल आगे करने से आजादी नहीं मिलती।

जो लोग स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्हें उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया
कंगना रनौत के पिछले बयान पर बवाल अभी थमा नहीं इस बीच उन्होंने कुछ और आपत्तिजनक पोस्ट कर दिए हैं। कंगना ने लिखा है, जो लोग स्वतंत्रता के लिए लड़े उन्हें उन लोगों ने अपने मालिकों को सौंप दिया जिनमें हिम्मत नहीं थी, न ही खून में उबाल। वे सत्ता के भूखे और चालाक थे..., ये वही थे जिन्होंने हमें सिखाया अगर कोई तुम्हें थप्पड़ मारे तो उसके आगे एक और झापड़ के लिए दूसरा गाल कर दो और इस तरह तुमको आजादी मिल जाएगी..., ऐसे किसी को आजादी नहीं मिलती सिर्फ भीख मिलती है। अपने हीरो समझदारी से चुनें।

लोगों को पता होना चाहिए इतिहास
कंगना ने दूसरे पोस्ट में लिखा है, गांधी ने कभी भगत सिंह और नेताजी को सपोर्ट नहीं किया। कई सबूत हैं जो इशारा करते हैं कि गांधीजी चाहते थे कि भगत सिंह को फांसी हो जाए। इसलिए आपको चुनना है कि आप किसे सपोर्ट करते हैं। क्योंकि उन सबको अपनी याद के एक ही बॉक्स में रख लेना और उनकी जयंती पर याद कर लेना काफी नहीं सच कहें तो मूर्खता नहीं बल्कि गैरजिम्मेदाराना और सतही है। लोगों को अपना इतिहास और अपने हीरो पता होने चाहिए।

विवादित बोल : मुस्लिम विधायक अंगड़ाई लेने पर ही खोलते हैं मुंह: ओवैसी
जयपुर। ऑल इंडिया मजलिस ए इतेहादुल मुसलमीन (एआईएमआईएम) के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने मुस्लिम विधायकों को शो-पीस बताते हुए कहा कि उनकी पॉलिटिकल आवाज नहीं के बराबर है। राजस्थान के मुस्लिम विधायक अंगड़ाई लेने के दौरान ही मुंह खोलते हैं। मीडिया से बातचीत करते हुए ओवैसी ने कहा कि जब तक मुस्लिम विधायकों की स्वतंत्र आवाज नहीं होगी, तब तक वे शो-पीस ही रहेंगे। उन्होंने डॉ. अम्बेडकर के जीवन से एक उदाहरण देते हुए कहा कि एक बार बाबा साहब से पूछा कि दलितों के प्रतिनिधित्व के रूप में दलित जीतकर संसद जाते तो हैं। इस पर डॉ.अम्बेडकर ने कहा कि वे संसद में उस समय मुंह खोलते हैं, जब उन्हें अंगड़ाई लेनी होती है। उन्होंने कहा कि मुस्लिम अब जान गया है कि उन्हें क्या करना है। देश में मुसलमान अल्पसंख्यकों में सबसे बड़ी आबादी है। ऐसे में उनका एम्पावरमेंट होना चाहिए।

गठबंधन के लिए बीटीपी से हो रही बात
ओवैसी ने कहा कि उनकी पार्टी शीघ्र ही राजस्थान में लांच होगी। इसके लिए वे मुस्लिम नेताओं से वार्ता कर रहे हैं। बीटीपी पार्टी के राष्टÑीय अध्यक्ष छोटूभाई वसावा से उनकी बातचीत हुई है। इस साल के अंत तक पार्टी प्रदेश में लांच कर दी जाएगी। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि राजस्थान में तीसरे मोर्चे का वैक्यूम है, जिसे भरा जा सकता है।

मुस्लिम मतों का धुवीक्ररण करने की तैयारी में ओवैसी
अपने बयानों को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाले एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुद्दीन ओवैसी ने अगले माह राजस्थान में पार्टी की लॉच करने की घोषणा कर प्रदेश की राजनीति में हलचल पैदा कर दी है। ओवैसी बिहार विधानसभा में मिली पांच सीटों से उत्साहित होकर राजस्थान में भी राजनीतिक जमीन तलाश रहे हैं। हालांकि उन्होंने पश्चिम बंगाल में भी अपना पूरा दमखम दिखाया था, लेकिन वे सिर्फ सात सीटों पर ही अपने प्रत्याशियों को उतार सकें थे। राजनीतिक हलकों में ओवैसी के विरोधी उन्हें भाजपा की बी पार्टी के रूप में आलोचना करते हुए कहते हैं कि ओवैसी की पार्टी कांगे्रस के परम्परागत मुस्लिम वोटों में सेंधमारी कर कांग्रेस की हार और भाजपा की जीत को सुनिश्चित कराने में मदद करती है। प्रदेश में मुस्लिमों का अधिक प्रभाव भरतपुर, अलवर, नागौर, अजमेर, सवाईमाधोपुर में है। हालांकि राजस्थान में एक दर्जन से अधिक सीटों पर मुस्लिम मजबूत स्थिति में हैं। वे इन सीटों पर अपने समुदाय के व्यक्ति को जीताकर विधानसभा भेजने में सफल रहे हैं।

किन सीटों पर है प्रभाव
जयपुर में आदर्श नगर और किशनपोल विधानसभा से वर्तमान में रफीक खान और अमीन कागजी विधायक हैं।
भरतपुर के नगर से अभी बसपा के बागी वाजिब अली विधायक हैं। पूर्व में यहां से दो बार बसपा के टिकट पर माहिर आजाद विधायक रहे हैं।
भरतपुर के कामां से कांग्रेस की जाहिदा खान विधायक हैं। पूर्व में उनके पिता चौधरी तैयब हुसैन विधायक और मंत्री रहे हैं।
अलवर के रामगढ़ से कांग्रेस की साफिया जुबैर विधायक हैं।
अलवर-तिजारा कांग्रेस नेता दुर्रूमियां विधायक रहे हैं।
अजमेर के पुष्कर से नसीम अख्तर इंसाफ विधायक रही हैं।
बाड़मेर के शिव अमीन खान विधायक हैं और पूर्व में भी कई बार विधानसभा पहुंचते रहे हैं।
टोंक में जाकिया इमाम कई बार विधायक रही हैं। वर्ष 2018 के चुनाव में भाजपा ने युनूस खान को टोंक से टिकट दिया था।
नागौर के डिडवाना से युनूस खान दो बार विधायक रहे हैं।
सीकर के फतेहपुर से कांग्रेस के हाकम अली विधायक हैं।
जैसलमेर के पोकरण से सालेह मोहम्मद विधायक हैं।
नागौर के मकराना से जाकिर हुसैन गैसावत विधायक रहे हैं।
चूरू से मकबूल मण्डेलिया को कांग्रेस टिकट देती है। वे विधायक भी रहे हैं।
- सवाईमाधोपुर-कांग्रेस के टिकट पर दानिश अबरार विधायक हैं। पूर्व में उनके पिता सवाईमाधोपुर से लोकसभा सदस्य रहे हैं।

गवर्नर मलिक के तीखे बोल : जानवर मर जाते हैं तो शोक जताते हैं, आंदोलन में 600 किसान शहीद हो गए, किसी ने शोक नहीं जताया
जयपुर। मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक का किसान आंदोलन को लेकर केन्द्र सरकार पर तीखे हमले जारी है। वे रविवार को जयपुर में थे। बिड़ला ऑडिटोरियम में तेजा फाउंडेशन के ग्लोबल जाट समिट-2021 कार्यक्रम था। इसमें वे किसान आंदोलन को लेकर केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर बोले। कहा कि आज तक किसान आंदोलन जैसा बड़ा आंदोलन नहीं देखा। अब तक 600 किसान आंदोलन में शहीद हो चुके हैं, लेकिन दुख की बात है कि कोई नेता उन्हें लेकर शोक नहीं जता रहा। जबकि कोई जानवर कहीं मर जाए तो उस पर भी दिल्ली से शोक जताया जाता है।

अभी महाराष्ट्र में 5-7 लोग मर गए, उन पर भी शोक संदेश जता रहे हैं। संसद में किसान वर्ग से लोग हैं, लेकिन वहां भी इस पर शोक प्रस्ताव पर कोई नहीं बोला। किसी ने कोई शोक नहीं जताया। इससे मैं आहत था, गुस्से में था। उन्होंने यहां तक कह दिया कि सेना में भी किसानों के बेटे हैं। युद्ध में उन्हें ही झोंका जाता है। वहां भी आंदोलन का असर पड़ा है। उन्होंने अप्रत्यक्ष सेना में बगावत होने की बात कही, चेताया कि वहां भी कभी भी कुछ भी हो सकता है। किसानों के लाल किले पर झंडा फहराने को सहीं ठहराया।

कहा कि लाल किले पर प्रधानमंत्री के बाद झंडा फहराने का अधिकार किसानों का ही है। गुरु तेगबहादुर की गर्दन लाल किले पर ही कटी थी तो उनकी संतान को झंडा फहराने का अधिकार नहीं है क्या? सिखों-जाटों के लोकगीतों में भी लाल किले जाने की बात होती रही है।

मैं पद छोड़ने को तैयार, किसानों पर जुल्म नहीं देख सकता
उन्होंने गवर्नर पद तक छोड़ने की बात तक कह दी।  कहा कि किसानों पर जुल्म हो रहा है।  हम चुपचाप बैठे रहे, यह नहीं होगा।  मैं पद छोड़ने को भी तैयार हूं।  मैं यह नहीं देख सकता।  मुझे दिल्ली में बैठे दो-तीन बड़े नेताओं ने गवर्नर बनाया है।  उनकी इच्छा विरूद्ध किसानों पर बयान दे रहा हूं।  जिस दिन वह कह देंगे,  गवर्नर पद छोड़ने में एक मिनट नहीं लगाऊंगा।

यूं भी हमलावर हुए सत्यपाल

कारगिल में वाजपेयी सरकार की गलती बताई
मलिक ने कहा कि कारगिल के वक्त भी सरकार की गलती थी। सेना में भी किसानों के बेटे हैं। इसकी कीमत भी किसान के बच्चों ने चुकाई। अन्याय हमारे ही साथ होता है। इसमें किसी न किसी दिन लोग रिएक्ट कर जाते हैं।

दिल्ली में एकाध के दिमाग में धमंड
उन्होंने किसी नेता का नाम तो नहीं लिया, लेकिन सीधा निशाना पीएम नरेन्द्र मोदी-अमित शाह पर था। कहा कि सरकार में एकाध लोग हैं, जिनके दिमाग में घमंड हैं। घमंड तो किसी का नहीं चलता। किसान दिल्ली में हारकर नहीं आएंगे। काम पूरा करके ही रहेंगे। जीतकर आएंगे।

कानून से पहले ही अडाणी ने गोदाम बनाए
किसान को एमएसपी से हर फसल का कम दाम मिलता है। इस पर कानून कई लोग नहीं बनने देना चाहते। क्योंकि उनको नुकसान होता है। अडाणी ने संसद में कानून बनने से पहले ही पानीपत में गोदाम बना लिए थे। मैं लिखकर देता हूं कि एमएसपी रहेगी, इसे कानूनी अमलीजामा पहनाया ही जाएगा।

सेन्ट्रल विस्टा पर भी सवाल लगाए
मलिक ने कहा कि हमारी सरकार नया संसद बना रही है। इससे अच्छा तो यूनिवर्सिटीज और कॉलेज बनाते। आजादी के बाद से अब तक संसद में कभी शिक्षा बजट पर कभी बहस नहीं हुई।

कोयला संकट : मुख्य सचेतक डॉ.महेश जोशी के बोल : सरकार लोगों को राहत देने में जुटी
जयपुर। मुख्य सचेतक डॉ महेश जोशी ने कोयले की कमी के चलते बिजली संकट पर कहा कि हमारी सरकार समस्या के समाधान में जुटी है। देशभर में ये समस्या पैदा हुई है। सरकार लोगों की समस्याओं के निदान में जुटी है। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए कहा कि देश और प्रदेश में बिजली संकट कई दिनों से बना हुआ है कोयले की सप्लाई केंद्र सरकार के हाथों में है राजस्थान सहित कई राज्य कोयले की कमी पर केंद्र सरकार को अपनी समस्या से अवगत करा चुके हैं राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत खुद इस संकट की मॉनिटरिंग कर रहे हैं अफसरों को भी कोयला खदानों के पास भेजा गया है ताकि अधिक से अधिक कोयला मिल सके और लोगों को राहत दी जा सके। केंद्र सरकार को भी इस में अधिक से अधिक सहयोग करना चाहिए। बाल विवाह अधिनियम पर बैकफुट में आई सरकार के सवाल पर कहा कि इसमें बहुत सारी बातें सामने आई हैं। इसलिए इस पर फिर से विचार किया जाएगा ताकि इसमें संशोधन कर इसे और सरल बनाया जा सके। राजनीतिक नियुक्तियों में भाजपा कार्यकर्ताओं को मौका मिलने के सवाल पर कहा कि कांग्रेसमें इस तरह का काम नहीं होता है कोरोना काल में नियुक्तियां करनी पड़ी लेकिन ऐसे केसों का भी जानकारी आने पर समाधान किया गया यदि कुछ व्यक्ति विशेष का के सामने आता है तो उसकी समीक्षा की जाती है।

वल्लभनगर में सरकार ने मांगा जनता से आशिर्वाद
उदयपुर। राजस्थान की दो सीटों पर विधानसभा उपचुनाव में शुक्रवार नामाकंन के नाम रहा।  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत भी उदयपुर जिले के वल्लभनगर विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी प्रीति शक्तावत के समर्थन में आयोजित जनसभा में शामिल हुए। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ इस जनसभा में कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा और विधायक सचिन पायलट सहित मंत्री विधायक मौजूद थे।जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने कहा कि इस बार हम अच्छा काम करना चाहते हैं ताकि एक बार कांग्रेस एवं एक बार भाजपा की सरकार बनने की प्रवृत्ति बदल जाये और अगली बार भी कांग्रेस की सरकार बने।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में उनकी सरकार ने विकास के काम करने में कोई कमी नहीं आने दी। दो साल से वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पिछले ढाई साल में केवल 13 महीना ही काम करने का अवसर मिला, अधिकांश समय तो कोरोना में चला गया। उन्होंने कहा कि फिर भी राज्य सरकार ने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य सहित किसी भी तरह के काम में कमी नहीं रही। एक साथ 123 कालेज खोले गये। गांवों में भी महात्मा गांधी अंग्रेजी स्कूल खोलने शुरु किए गए हैं और इन स्कूलों में प्रवेश के लिए भीड़ पडऩे लगी हैं और लॉटरी के माध्यम से प्रवेश दिये जा रहे है। घर घर पानी पहुंचाने के लिए भी सरकार काम कर रही हैं और काम में कभी कमी नहीं आने दी जायेगी। कोरोना काल में आक्सीजन की कमी से हाहाकार मच गया था और दिल्ली, कनार्टक, उत्तर प्रदेश आदि में ऑक्सीजन की कमी से लोग मर गये लेकिन राजस्थान में लोगों को बचाया गया। इसके अलावा कोरोना में प्रदेश ही नहीं बाहर के राज्यों के लोगों ने भी अपना इलाज कराया। प्रदेश में भीलवाड़ा मॉडल प्रसिद्ध हुआ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि निश्चित रहो कि काम करके दिखायेंगे और पहले भी अच्छा काम किया है, सरकार बदल गई, कभी मोदी के नाम से, कभी किसी कारण से लेकिन कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों पर चिंतन करना चाहिए, इसके बाद मत देने में कंजूसी नहीं करनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि वल्लभनगर से कांग्रेस प्रत्याशी प्रीति शक्तावत को पार्टी ने एक राय होकर जनता के विश्वास के आधार पर टिकट दिया गया है। अभी ढाई साल पड़े हैं, अगर यह इस दौरान यह अच्छा काम करती हैं तो आगे मौका देना, नहीं तो मत देना। उन्होंने कहा कि सरकार ने अपनी ड्यूटी पूरी निभाई हैं और इस बार अच्छा काम करना चाहते हैं ताकि एक बार कांग्रेस, एक बार भाजपा की सरकार की प्रवृत्ति बदल जाये और अगली बार भी कांग्रेस की ही सरकार बने।

जनसभा के दौरान राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर देश को गुमराह करने, महंगाई बढऩे एवं माहौल अच्छा नहीं होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि अब लोग समझने लगे हैं कि इनकी कथनी और करनी में फर्क हैं।  उन्होंने कहा कि मोदी देश को गुमराह कर रहे हैं। मीडिया भी उनके दबाव में हैं। देश में जुल्म हो रहे हैं, लोकतंत्र खतरे में हैं।

उन्होंने कहा कि कहा जा रहा है कि कांग्रेस ने सत्तर साल में क्या किया, पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने बलिदान दिया और पाकिस्तान के दो टुकड़े कर बंगलादेश बना दिया, वर्ष 1974 में पोकरण में परमाणु परीक्षण किया गया, सत्तर साल में लोकतंत्र बचा रहा, तभी तो आज श्री मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, यही तो लोकतंत्र हैं। लेकिन दो बार चुनाव जीत गए तो घमंड आ गया। लेकिन अब ग्रामीण लोग समझने लगे हैं कि मोदी की कथनी एवं करनी में अंतर हैं।

उन्होंने कांग्रेस एवं भाजपा में रात और दिन का फर्क बताते हुए कहा कि इनकी विचारधारा, नीतियों आदि में फर्क हैं। कांग्रेस 36 कौंम को साथ लेकर चलती हैं। उन्होंने कहा कि किसान साल भर से काले कानूनों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, सत्तर साल में नहीं हुआ जो इस बार किसानों को दुख झेलना पड़ा हैं। उत्तर प्रदेश में किसान शांतिपूर्वक चल रहे थे कि उन पर गाड़ी चढा दी गई। ऐसा पहले कभी देखने को नहीं मिला। इसके बाद कांग्रेस नेता प्रियंका एवं राहुल गांधी पीड़तिों से मिलने जाये तो उन्हें रोक दो, यह विपक्ष का काम हैं और इससे फायदा ही होता है।

उन्होंने कहा कि पेट्रोल एवं डीजल एवं रसोई गैस के दाम रोज बढ़ रहे है। केन्द्र सरकार इनके नाम पैसे कमाकर देश चला रही है, हर वस्तु महंगी हो गई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वल्लभनगर से प्रीति  शक्तावत को टिकट दिया गया हैं और अब सभी पार्टी के लोग एकजुट होकर काम करना  हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस पार्टी एकजुट हैं, खबरों पर  मत जाना, अभी तो मोदी मीडिया हैं, मीडिया भी  मोदी के दबाव में हैं।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी अजय माकन ने भी केन्द्र सरकार पर महंगाई बढऩे का आरोप लगाते हुए कहा कि पूरी दुनियां में तेल की कीमतें कम हो रही हैं लेकिन हमारे देश में इनके दाम बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री सबक सिखाने की बाते करते हैं और बाद में उनके बेटा किसानों को कुचल देता हैं और उसकी कोई गिरफ्तारी नहीं, यह लोकतंत्र हैं, क्या यह अहंकार नहीं है।

इस मौके प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा कि उनकी राज्य में गहलोत सरकार रोजगार देने का काम कर रही हैं लेकिन भाजपा के कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं। उन्होंने कहा कि हाल में अध्यापक पात्रता परीक्षा (रीट) के लिए जो व्यवस्थाएं की गई उसे पूरे देश ने सराहा है, लेकिन कुछ लोग रीट परीक्षा दुबारा करने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना के चलते कई परीक्षाएं नहीं हुई और सरकार की मंशा हैं कि युवाओं अधिक से अधिक रोजगार मिले।