local issues - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोटा उत्तर वार्ड 36 - राजनीतिक भेदभाव का शिकार हो रहे वार्डवासी, सुलभ कॉम्पलेक्स की नहीं मिल रही सुविधा
कोटा। नगर निगम कोटा उत्तर के वार्ड 36 की स्थिति सही नहीं हैं। वार्डवासी राजनीतिक भेदभाव का खामियाजा भुगतने को मजबूर हैं। जहां मूलभूत सुविधाओं के अभाव ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, वहीं स्थानीय समस्याओं का वर्षों से समाधान न होने के कारण लोगों में नाराजगी भी बढ़ती जा रही है। वार्ड में बने सिवरेज जाम होने के कारण उसका गंदा पानी  लोगों के घरो में जा रहा है। जिससे रहवासी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्डवासी कहते हैं कि समस्या को लेकर कई बार शिकायतें की गईं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला।

वार्ड का एरिया
करबला मस्जिद, मदरसे के आस-पास का एरिया, शबाना मंजिल, शीतला माता मन्दिर, सलीम पूर्व पार्षद, मेग्जीन स्कूल, सुलभ कॉम्पलेक्स, तम्बोली पाडा, देश की धरती कार्यालय, लक्की बुर्ज से कोट के उपर का एरिया, नन्दू जमादार इत्यादि

सीवरेज जाम, गंदा पानी घरों में
पर कोटा एरिये की सबसे बड़ी समस्या सिवरेज लाइन जाम होना है। जाम होने की स्थिति में उसका गंदा पानी सीधे लोगों के घरों में घुस जाता है। यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है, जिससे स्वास्थ्य संबंधी खतरे भी बढ़ रहे हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से कोई स्थायी समाधान नहीं किया गया है।

वार्ड में खुले नाले और टूटी-फूटी नालियों से वार्डवासी परेशान हैं। जगह-जगह गंदा पानी भरने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने नगर निगम से शीघ्र मरम्मत व सफाई की मांग की है। वहीं करबला मस्जिद के बाहर नालियों का गंदा पानी बहने से गंदगी फैल रही है।
- कासिम खान, वार्डवासी

मैगजीन रोड और शीतला माता चौक पर बने कॉम्प्लेक्स कई सालों से बंद पड़े हुए हैं। इनका उपयोग न होने से न केवल परेशानी हो रही है, बल्कि आसपास का इलाका भी बदहाल होता जा रहा है। लोग रोजाना इन भवनों को बंद पड़ा देखकर जिम्मेदार अधिकारियों की अनदेखी पर सवाल उठाते हैं।
- मिशरू निशा, वार्डवासी

वार्ड की गलियों और सड़कों पर खंभों से लटकते हुए बिजली के तार घरों को टच कर रहे हैं। लोग भय बना रहता है। बरसात के मौसम में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है। कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहा।
- कल्याणी बाई, वार्डवासी

क्षेत्र में रोजाना सफाई करवाई जाती है, सुलभ कांप्लेक्स खोलने के लिए कई बार अधिकारियों को लिखित और मौखिक रूप से अवगत कराया गया है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उनके साथ राजनीतिक भेदभाव किया जा रहा है, जिस कारण वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा।
- राशिद खान, पार्षद