out of service - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

एक लिफ्ट के भरोसे निगम कार्यालय, लम्बे समय से बंद है कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट
कोटा। एक तरफ तो नगर निगम की ओर से आमजन को राहत देने के लिए निगम कार्यालय में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ निगम आने वाले लोगों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। यह परेशानी हो रही है कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट बंद होने से। नगर निगम कार्यालय बिल्डिंग में दो लिफ्ट लगी हुई है। एक ए ब्लॉक में और दूसरी बी व सी ब्लॉक में। बी व सी ब्लॉक की लिफ्ट नगर निगम कोटा उत्तर क्षेत्र में है और ए ब्लॉक की लिफ्ट कोटा दक्षिण निगम क्षेत्र में। हालत यह है कि कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट पिछले काफी समय से बंद है। पहले तो उसे रिपेयर कर चालू कर दिया था। लेकिन बाद में उसे मेंटेनेंस के नाम पर बंद किया गया तो फिर से चालू ही नहीं किया गया। जिससे दक्षिण निगम की तरफ पहली मंजिल तक तो लोग सीढ़ियों से आसानी से चढ़ जाते है। लेकिन दूसरी व तीसरी मंजिल तक काम के सिलसिले में जाने के लिए सीढ़ियों का उपयोग करना पड़ रहा है। जिससे महिलाओं, बुजुर्ग व दिव्यांगों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

उत्तर निगम की मेंटेनेंस के बाद की चालू
कोटा दक्षिण निगम की लिफ्ट तो मेंटेनेंस के लिए बंद करने के बाद चालू ही नहीं हुई। जबकि कोटा उत्तर निगम की लिफ्ट भी मेंटेनेंस के लिए कई दिन तक बंद रही थी। जिसे मेंटेनेंस के बाद चालू कर दिया गया है। ऐसे  में एक ही लिफ्ट पर अधिक भार पड़ रहा है। जानकारों के अनुसार उत्तर निगम की लिफ्ट की हालत भी अधिक सही नहीं है।

जेरोक्स व एनयूएलएम अनुभाग सबसे ऊपर
लोगों का कहना है कि निगम कार्यालय में जेरोक्स मशीन तीसरी मंजिल पर लगी हुई है। किसी कागज की जेरोक्स करवाने के लिए बार-बार इतनी ऊपर जाना पड़ता है। वहीं एनयूएलएम अनुभाग भी तीसरी मंजिल पर है। ऐसे में पीएम व सीएम स्वनिधि योजना और स्वयं सहायता समूह के लोग संबंधी कार्य के लिए तीसरी मंजिल पर ही जाना पड़ रहा है।

दूसरी लिफ्ट की जानकारी नहीं
निगम कार्यालय आए लोगों का कहना है कि उन्हें दूसरी व तीसरी मंजिल पर जाना है लेकिन लिफ्ट ही बंद है। ऐसे में सीढ़ियों से इतनी ऊपर तक जाने में थकान के साथ ही परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा है। साजी देहड़ा निवासी मोहम्मद यूनुस का कहना है कि उनका काम दक्षिण निगम में पड़ता है। ऐसे में वे दक्षिण निगम की बिल्डिंग में आए। यहां से उन्हें तीसरी मंजिल पर जाना है। लेकिन लिफ्ट ही बंद है। कोटा उत्तर निगम की तरफ वाली लिफ्ट की उन्हें जानकारी ही नहीं है।

अधिक जर्जर होने से किया बंद
नगर निगम कोटा दक्षिण के अधिकारियों का कहना है कि ए ब्लॉक वाली लिफ्ट अधिक जर्जर है। उसे पहले सही करवाकर चालू कर दिया था। लेकिन किसी भी अनहोनी से बचने के लिए इसे फिलहाल बंद किया गया है। वैसे तो यहां नई लिफ्ट लगाने की योजना है। उसी की प्रक्रिया चल रही है।