pravasi rajasthani meet - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थानी दिवस कार्यक्रम के तहत हैदराबाद प्रवासी मीट में बोले भजनलाल : राजस्थान में पानी, बिजली, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं की कोई कमी नहीं, विकास में बनें साझेदार
जयपुर। सीएम भजनलाल शर्मा शुक्रवार को प्रदेश में 10 दिसम्बर को प्रस्तावित प्रवासी राजस्थानी दिवस कार्यक्रम के तहत हैदराबाद प्रवासी मीट में पहुंचे। उन्होंने यहां प्रदेश से जुड़े लोगों के बीच कहा कि राजस्थान में पानी, बिजली, इन्फ्रास्ट्रक्चर, सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। सरकार निवेशको और प्रवासियों के प्रदेश में निवेश के लिए प्रतिबद्ध है। वे राजस्थान आएं, सरकार उनकी हरसंभव मदद करेगी। सीएम ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी दिवस के दौरान शिक्षा, पर्यटन, उद्योग, स्वास्थ्य और जल संचयन जैसे क्षेत्रों के लिए विभिन्न सत्रों का भी आयोजन किया जाएगा। हमारी सरकार हर साल प्रवासी राजस्थानी को सम्मान देगी और विभिन्न अवसरों पर भी सराहनीय कार्य करने वाले प्रवासियों को सम्मानित करेंगे। व्यावसायिक और सामाजिक प्रयासों में सहयोग के लिए एक विशेष विभाग का गठन किया जाएगा, राजस्थान फाउंडेशन को सुदृढ़ किया है।

उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों के परिवारजन के लिए प्रदेश के हर जिले में सिंगल प्वॉइंट कॉन्टेक्ट बनाया गया है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक जिले में अतिरिक्त जिला कलक्टर को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानी जहां भी जाते हैं वहां अपनी संस्कृति, विचार और राजस्थानी मिट्टी की खुशबू बिखेरते हैं। दुनियाभर में प्रवासी राजस्थानी अपने काम के साथ सामाजिक सरोकार के कार्याें में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हैं। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने प्रदेश में निवेश अनुकूल वातावरण तैयार करने के लिए अनेक अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। उपलब्ध असीमित अवसरों में निवेश कर वे प्रदेश के विकास में साझेदार बनें। ताकि नया विकसित राजस्थान बन सके। उन्होंने कहा कि हैदराबाद के बाद देश में अन्य राज्यों में भी इस तरह की मीट होगी। देश और दुनिया में मौजूद प्रवासी राजस्थानी समुदाय के साथ संबंधों को मजबूती देंगे।

राइजिंग के सात लाख करोड़ के एमओयू जमीन पर उतरे
मुख्यमंत्री ने कहा कि एक साल में 14 नए चैप्टर खोले गए हैं तथा पूर्व के 12 चैप्टर्स में भी अध्यक्षों को मनोनीत किया है। न्यूयॉर्क, लंदन, रियाद जैसे कई बड़े देशों में भी फाउंडेशन के चैप्टर चल रहे हैं। राइजिंग समिट में 35 लाख करोड़ के एमओयू हुए। 7 लाख करोड़ रुपए के एमओयू धरातल पर उतर भी चुके हैं। राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का काम कर रहे हैं। राज्य में देश में मौजूदा हाईवेज का तीसरा एवं रेलवे का पांचवां सबसे बड़ा नेटवर्क है। सात प्रमुख हवाई अड्डे हैं और दिल्ली मुंबई फ्रेंट कॉरिडोर का सबसे बड़ा हिस्सा गुजर रहा है। निवेश अनुकूल माहौल को 20 से ज्यादा नई नीतियां और कई नए औद्योगिक क्षेत्र बनाए हैं। 1,232 निवेशकों को भूमि दे चुके हैं। प्रदेश में आएं और निवेश करें। ऊर्जा, पर्यटन सहित सभी क्षेत्रों में अभूतपूर्व फैसले किए हैं। कार्यक्रम में राज्यमंत्री केके विश्नोई सहित आला अधिकारी भी मौजूद रहे। सामाजिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासियों को सम्मानित भी किया।

हैदराबाद में 26 सितंबर को होगी प्रवासी राजस्थानी मीट, भजनलाल शर्मा ने किया लोगो लॉन्च
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बुधवार को मुख्यमंत्री निवास पर प्रवासी राजस्थानी दिवस के लोगो का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि प्रवासी राजस्थानियों की प्रदेश के विकास में अहम भूमिका है, और राज्य सरकार उन्हें राज्य के औद्योगिक व सामाजिक विकास में भागीदार बनाने के लिए संकल्पित है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली बार प्रवासी राजस्थानी दिवस का आयोजन 10 दिसम्बर को जयपुर में किया जाएगा। इसके तहत 26 सितंबर को हैदराबाद में एक प्रवासी राजस्थानी मीट आयोजित की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता स्वयं मुख्यमंत्री करेंगे।
इस मीट का उद्देश्य प्रवासी राजस्थानियों, निवेशकों और सरकारी प्रतिनिधियों को एक साझा मंच प्रदान करना है, जिससे आपसी सहयोग बढ़े और निवेश की संभावनाएं साकार हो सकें।

मुख्यमंत्री ने मीट की तैयारियों की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि कार्यक्रम का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और प्रवासी राजस्थानियों को राज्य की औद्योगिक, निवेश व नवाचार नीतियों की जानकारी पहुंचाई जाए। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रवासी राजस्थानी प्रदेश की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रवासी राजस्थानियों को इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने हैदराबाद मीट की तैयारियों को लेकर प्रस्तुतीकरण दिया और सभी जरूरी व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने स्पष्ट किया कि यह कार्यक्रम न केवल भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम बनेगा, बल्कि आर्थिक और औद्योगिक विकास के नए रास्ते भी खोलेगा।