cbse exam date - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

CBSE Board Exam 2026 : 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू, देखें पूरी डेटशीट
अजमेर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं व 12वीं की मुख्य परीक्षाओं तथा 10वीं की दूसरी परीक्षा की संभावित डेटशीट जारी कर दी है। इसके अनुसार 10वीं की पहली परीक्षा 17 फरवरी से शुरू होगी, जो 9 मार्च को खत्म होगी। इसी तरह 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 9 अप्रैल तक चलेंगी। इधर, 10वीं की दूसरी परीक्षा 15 मई से शुरू होगी, जो एक जून का सम्पन्न होगी। बोर्ड ने यह स्पष्ट किया है कि यह डेटशीट अस्थाई है। स्कूलों की ओर से परीक्षार्थियों की अन्तिम सूची प्रस्तुत करने के बाद फाइनल डेटशीट जारी की जाएगी। बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक डॉ. संयम भारद्वाज के अनुसार सभी हितधारकों की ओर से प्रभावी योजना बनाने और दायित्वों के निष्पादन को सुगम बनाने के लिए बोर्ड ने वर्ष 2025 के लिए कक्षा 9 और 11 के पंजीकरण आंकड़ों के आधार पर इन परीक्षाओं की संभावित डेटशीट जारी की है। परीक्षाएं सुबह साढ़े 10 से दोपहर डेढ़ बजे तक एक पारी में होंगी। कुछ विषयों की परीक्षा सुबह साढ़े 10 से दोपहर साढ़े 12 बजे तक भी होगी। इधर, संभावित डेटशीट बोर्ड की अधिकृत वेबसाइट पर उपलब्ध है।

प्रदर्शन को बेहतर करने के लिए बना सकेंगे योजना
संभावित डेटशीट जारी करने से छात्र अपने प्रदर्शन को बेहतर बनाने के लिए अध्ययन की योजना तैयार कर सकेंगे। यही नहीं, स्कूल अपनी शैक्षणिक और प्रशासनिक गतिविधियों को, जिनमें परीक्षा और मूल्यांकन कार्यों के लिए शिक्षकों की तैनाती भी शामिल है। शिक्षक छुट्टियों सहित अपने व्यक्तिगत कार्यक्रमों की योजना बना सकेंगे।

204 विषयों की परीक्षा, 45 लाख परीक्षार्थी देंगे : बोर्ड के अनुसार साल 2026 में भारत और विदेशों के 26 देशों से कक्षा 10वीं और 12वीं के 204 विषयों में करीब 45 लाख परीक्षार्थियों के शामिल होने की उम्मीद है। बोर्ड ने बताया कि उत्तर-पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रत्येक विषय की परीक्षा के 10 दिन बाद शुरू होगा और 12 दिनाें के भीतर पूरा हो जाएगा। उदाहरण के लिए यदि कक्षा 12वीं की भौतिकी विषय की परीक्षा 20 फरवरी को निर्धारित है, तो मूल्यांकन 3 मार्च को शुरू होकर 15 मार्च तक समाप्त होगा।