dubai airport - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ईरान और इजरायल के बीच जारी तनाव के बीच जयपुर-दुबई फ्लाइट 22 दिन से लगातार रद्द, यात्रिगण परेशान
जयपुर। ईरान और इजरायल के बीच जारी तनावपूर्ण हालात का असर अब अंतरराष्ट्रीय हवाई सेवाओं पर साफ नजर आने लगा है। इसी कड़ी में स्पाइसजेट की जयपुर-दुबई इंटरनेशनल फ्लाइट रविवार को भी रद्द रही। यह फ्लाइट पिछले 22 दिनों से लगातार रद्द चल रही है, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, दुबई से यह फ्लाइट सुबह 8:30 बजे जयपुर पहुंचती है और यहां से सुबह 9:40 बजे दुबई के लिए रवाना होती है। लेकिन मौजूदा हालात के चलते एयरलाइंस को बार-बार अपनी सेवाएं रद्द करनी पड़ रही हैं। सुरक्षा कारणों और एयरस्पेस प्रतिबंधों के चलते उड़ानों का संचालन प्रभावित हो रहा है।

फ्लाइट के लगातार रद्द होने से खासकर व्यापारिक और पर्यटन यात्रियों की योजनाएं प्रभावित हो रही हैं। कई यात्रियों को वैकल्पिक उड़ानों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे उनका समय और खर्च दोनों बढ़ रहे हैं। स्थिति सामान्य होने तक फ्लाइट संचालन बहाल होने की संभावना कम नजर आ रही है।

दुबई एयरपोर्ट पर ड्रोन हमला के बाद एयर इंडिया, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने रद्द की उड़ानें, यात्रियों को मिलेगा पूरा रिफंड
नई दिल्ली। दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सोमवार को ड्रोन हमले की एक घटना के कारण हवाई अड्डे से उड़ान संचालन को अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। इस व्यवधान के कारण, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस को दुबई से आने-जाने वाली अपनी सभी उड़ानें आज के लिए रद्द करनी पड़ी। विमान कंपनियों ने कहा है कि प्रभावित यात्रियों को या तो अपनी यात्रा बाद की तारीख के लिए दोबारा बुक करने या अपने टिकट रद्द करने और बिना किसी अतिरिक्त लागत के पूरा रिफंड प्राप्त करने का विकल्प दिया जाएगा। विमान कंपनियों ने इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त किया है और उड़ानें रद्द होने का कारण अपरिहार्य परिचालन संबंधी बाधाओं को बताया है।

एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि अबू धाबी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, रस अल खैमाह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और शारजाह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे सहित अन्य यूएई हवाई अड्डों से आने-जाने वाली उसकी अस्थायी उड़ानें निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी। कंपनियों ने आगे कहा कि उनकी टीमें प्रभावित यात्रियों की सहायता करने और यह सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही हैं कि फंसे हुए यात्रियों को जल्द से जल्द सुरक्षित घर वापस लाया जाए।

इससे पहले, दोनों हवाई कंपनियों ने घोषणा की थी कि वे 16 मार्च को पश्चिम एशिया क्षेत्र से आने-जाने वाली 48 निर्धारित और गैर-निर्धारित उड़ानें संयुक्त रूप से संचालित करेंगी। दोनों कंपनियां किंग अब्दुलअज़ीज़ अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे और मस्कट अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए अपनी निर्धारित उड़ानें जारी रखेंगी, जिनमें भारत और जेद्दा के बीच कुल 10 उड़ानें शामिल हैं।

एयर इंडिया को दिल्ली और मुंबई से जेद्दा के लिए एक-एक वापसी सेवा संचालित करनी थी जबकि एयर इंडिया एक्सप्रेस को बेंगलुरु, कोझिकोड और मंगलुरु से एक-एक उड़ान संचालित करनी थी। इसके अलावा, एयर इंडिया एक्सप्रेस ने मस्कट से आने-जाने वाली 12 निर्धारित उड़ानों की योजना बनाई थी, जिनमें दिल्ली, कन्नूर, मुंबई और तिरुवनंतपुरम से सेवाएं और कोच्चि से दो उड़ानें शामिल थीं।
निर्धारित सेवाओं के अलावा, एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने स्लॉट की उपलब्धता और मौजूदा परिचालन स्थितियों के अंतर्गत संयुक्त अरब अमीरात और सऊदी अरब से आने-जाने वाली 26 अतिरिक्त गैर-निर्धारित उड़ानें संचालित करने की भी योजना बनाई थी। कंपनी ने कहा कि ये उड़ानें संबंधित भारतीय एवं स्थानीय नियामक प्राधिकरणों से आवश्यक अनुमतियों के साथ संचालित की जा रही हैं।

पश्चिम एशिया संकट का एयरलाइंस पर असर: एयर इंडिया की अबु धाबी, रस अल खैमा, शारजाह की विशेष उड़ानें रद्द, यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें
नई दिल्ली। एयर इंडिया और उसकी सहायक कंपनी एयर इंडिया एक्सप्रेस ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की रविवार 15 मार्च की अपनी कई विशेष उड़ानें रद्द कर दी हैं। टाटा समूह की कंपनियों ने रविवार को बताया कि यूएई हवाई अड्डा प्राधिकरण के निर्देश पर ये उड़ानें रद्द की गयी हैं। अबु धाबी, रस अल खैमा और शारजाह को जाने वाली विशेष उड़ानों को रद्द किया गया है।

सोशल मीडिया पर जारी एक बयान में खेद व्यक्त करते हुए बताया गया है कि प्रभावित यात्री बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के आगे की तारीखों के लिए टिकट बुक करा सकते हैं या पूरा रिफंड पा सकते हैं। इनके अलावा, दिल्ली से दुबई की एयर इंडिया की पांच में से चार और एयर इंडिया एक्सप्रेस की छह में से पांच उड़ानें रद्द कर दी गयी हैं।

इससे पहले एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने आज नियमित और विशेष उड़ानें मिलाकर संयुक्त रूप से कुल 72 उड़ानों के परिचालन की सूचना दी थी। नियमित उड़ानें सऊदी अरब के जेद्दा और ओमान की राजधानी मस्कट के लिए उपलब्ध हैं। प्रमुख विमान सेवा कंपनी इंडिगो ने भी दुबई से परिचालन पर प्रतिबंध बढ़ाये जाने की सूचना दी है।

दुबई हवाई अड्डे के पास गिरे दो ड्रोन; एक भारतीय सहित चार लोग घायल, विमान परिचालन सामान्य
दुबई। संयुक्त राष्ट्र अमीरात के दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे  के पास बुधवार सुबह दो ड्रोन गिरने से एक भारतीय नागरिक सहित चार लोग घायल हो गए। सरकारी मीडिया ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इस घटना की पुष्टि की है। मीडिया कार्यालय के अनुसार, घायलों में एक भारतीय नागरिक शामिल है। उसे हल्की चोटें आई हैं। इसके अलावा, घाना के दो नागरिकों और बंगलादेश के एक नागरिक को मामूली चोटें आई हैं। सभी घायलों को तुरंत उपचार उपलब्ध कराया गया है।

घटना के तुरंत बाद सुरक्षा जांच की गई, जिसके बाद प्रशासन ने स्पष्ट किया कि हवाई यातायात सामान्य रूप से संचालित हो रहा है। हालांकि, ड्रोन गिरने से कितना नुकसान पहुँचा है, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। अधिकारी घटना के कारणों और ड्रोन के स्रोत की जांच कर रहे हैं।

दुबई में दहशत: ईरान, इजरायल और अमेरिका युद्ध के तनाव के बीच हवाई अड्डे पर फंसे पीवी सिंधु और मंचू विष्णु, बोलीं- सच में 'डरावना है यह सब'
हैदराबाद। ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच बढ़ते युद्ध तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। भारतीय बैडमिंटन स्टार पी वी सिंधु, अभिनेता मंचू विष्णु और कई तेलुगु हस्तियां दुबई हवाई अड्डे पर फंसी हुई हैं। सिंधु और विष्णु ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के माध्यम से इसकी जानकारी दी।

सिंधु तीन मार्च से शुरू होने वाली अखिल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए बर्मिंघम जा रही थीं, हवाई क्षेत्र प्रतिबंधों और सुरक्षा चिंताओं के कारण हवाई अड्डे का संचालन निलंबित होने के बाद दुबई में रुकने के लिए मजबूर हो गईं। वह अपने कोच इरवान्सिया आदि प्रतामा के साथ वहीं फंसी हुई है। अपनी पोस्ट में सिंधु ने कहा कि वे जानलेवा स्थिति से बाल-बाल बची। उन्होंने पास में हुए एक विस्फोट और आकाश में मिसाइलों की आवाजो का वर्णन किया, जो दहशत फैला रही थी।

उन्होंने कहा कि दुबई अधिकारियों और भारत सरकार की समयबद्ध कार्रवाई से उनकी टीम को सुरक्षित स्थान पर पहुंचने में मदद मिली। सिंधु ने दुबई हवाई अड्डे के कर्मचारियों और दुबई स्थित भारतीय उच्चायोग को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। अपने परिवार के साथ दुबई में मौजूद अभिनेता मंचू विष्णु ने भी वीडियो और पोस्ट साझा किया और आसमान में तेज आवाजों और मिसाइलों से मची दहशत का वर्णन किया। स्थिति सामान्य होने का इंतजार करते हुए हजारों यात्री हवाई अड्डे पर फंसे हुए हैं।

दुबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया की फ्लाइट में खराबी : यात्रियों को घंटों झेलनी पड़ी परेशानी, यात्रियों के लिए मंगवाया दूसरा विमान
जयपुर। दुबई एयरपोर्ट पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट में आई तकनीकी खराबी के कारण यात्रियों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ी। यह फ्लाइट बीती रात दुबई से जयपुर आने वाली थी और तय समयानुसार रात 12:45 बजे जयपुर पहुंचनी थी, लेकिन उड़ान भरने से पहले ही विमान में खराबी आ गई। तकनीकी दिक्कत दूर नहीं हो पाने पर एयर इंडिया एक्सप्रेस ने फ्लाइट को रद्द कर दिया। इस कारण दुबई से जयपुर आने वाले यात्रियों को रातभर असुविधा झेलनी पड़ी।

इधर, जयपुर से दुबई जाने वाली इसी विमान की सुबह 5:55 बजे की उड़ान भी प्रभावित हुई। यात्रियों को राहत देने के लिए दिल्ली से दूसरा विमान मंगवाया गया, जिसके बाद सुबह 7:30 बजे उड़ान दुबई के लिए रवाना हो सकी। उधर, स्पाइसजेट की जयपुर से सुबह 9:30 बजे दुबई जाने वाली फ्लाइट भी लगातार पांच दिन तक रद्द रहने की जानकारी सामने आई है। इससे जयपुर-दुबई मार्ग पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।