New party - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

रुमेन रादेव बुल्गारिया में मध्यावधि संसदीय चुनावों से पहले राष्ट्रपति पद से देंगे इस्तीफा, नई पार्टी बनाने के संकेत
सोफिया। बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन रादेव ने सोमवार को घोषणा की कि वह मंगलवार को अपना इस्तीफा सौंप देंगे। उनका यह कदम देश के आगामी मध्यावधि संसदीय चुनावों में उनकी भागीदारी का रास्ता साफ करेगा। रूमेन रादेव ने बुल्गारिया की जनता को संबोधित करते हुए कहा, कल मैं बुल्गारिया के राष्ट्रपति पद से अपना इस्तीफा सौंप दूँगा।

रादेव ने जल्द होने वाले संसदीय चुनावों में शामिल होने का संकेत देते हुए कहा, हमारे सामने देश के भविष्य के लिए एक लड़ाई है और मुझे विश्वास है कि हम आप सभी योग्य, प्रेरित और अडिग लोगों के साथ मिलकर यह लड़ाई लड़ेंगे। हम तैयार हैं, हम सक्षम हैं और हम सफल होंगे।

गौरतलब है कि बुल्गारिया के संविधान के अनुसार, राष्ट्रपति के इस्तीफे को संवैधानिक न्यायालय द्वारा अनुमोदित किया जाना आवश्यक है। 18 जून 1963 को जन्मे रादेव के राष्ट्रपति के रूप में दूसरे पांच साल के कार्यकाल में एक वर्ष शेष था। उनके हटने के बाद उपराष्ट्रपति, राष्ट्रपति का पदभार संभालेंगे।

गौरतलब है कि, मौजूदा विधायिका के भीतर नयी सरकार बनाने का तीसरा और अंतिम प्रयास शुक्रवार को विफल हो गया। बुल्गारिया के संविधान के अनुसार, तीसरी बार विफल होने के बाद, राष्ट्रपति को संसदीय समूहों के साथ परामर्श के बाद एक कार्यवाहक प्रधानमंत्री और सरकार नियुक्त करनी होती है तथा दो महीने के भीतर नए चुनाव कराने होते हैं।

लड़ाकू विमान के पूर्व पायलट रहे रादेव पहली बार नवंबर 2016 में राष्ट्रपति चुने गए थे और नवंबर 2021 में उन्होंने फिर से जीत हासिल की थी। रूमेन रादेव ने अपने भाषण में कहा कि राष्ट्रपति के रूप में उनके नौ वर्षों के दौरान बुल्गारिया ने अपना यूरोपीय एकीकरण पूरा किया, शेंगेन और यूरोजोन में शामिल हुआ। उन्होंने हालांकि तर्क दिया कि इन उपलब्धियों से स्थिरता या जनता को संतुष्टि नहीं मिली। उन्होंने गिरते मतदान प्रतिशत, मीडिया और न्याय प्रणाली में कम भरोसे, और व्यापक असुरक्षा व गरीबी का भी जिक्र किया।

अल्फा रिसर्च द्वारा पांच से 12 दिसंबर, 2025 के बीच किए गए एक सर्वेक्षण में पाया गया कि 40 प्रतिशत उत्तरदाता 'नई राजनीतिक शक्ति' द्वारा शासन के पक्ष में थे। अल्फा रिसर्च बुल्गारिया की प्रमुख सामाजिक और राजनीतिक अनुसंधान एजेंसियों में से एक है। हालांकि, बुल्गारिया का विभाजित और खंडित समाज इस बात पर स्पष्ट दृष्टिकोण या आम सहमति नहीं रखता कि ऐसी शक्ति कैसी होनी चाहिए। चुनाव में कौन से राजनीतिक खिलाड़ी उतरेंगे, इसे लेकर अनिश्चितता को देखते हुए, इस समर्थन के बारे में केवल मोटे तौर पर अनुमान लगाया जा सकता है।

अगर रुमेन रादेव व्यक्तिगत रूप से अपनी राजनीतिक परियोजना लेकर आते हैं, तो वह इन मतदाताओं में से लगभग आधे को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं।

तेजप्रताप यादव ने बनाई नई पार्टी : जनशक्ति जनता दल रखा नाम, कहा- बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार
पटना। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े पुत्र तेज प्रताप यादव ने कहा है कि वह बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं और उनका मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। राजद से 6 साल के लिए निष्काषित तेज प्रताप यादव ने अपनी नई पार्टी बना ली है। तेजप्रताप यादव ने अपनी पार्टी का नाम ‘जनशक्ति जनता दल’ रखा है। वह इस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

तेजप्रताप ने अपने एक्स हैंडल पर पार्टी का पोस्टर शेयर किया। पोस्टर में महात्मा गांधी, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर, कर्पूरी ठाकुर, राममनोहर लोहिया और जय प्रकाश नारायण की तस्वीर है। हालांकि इस तस्वीर में तेजप्रताप के पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी की तस्वीर नहीं है। पार्टी का चुनाव चिन्ह ब्लैक बोर्ड है। पोस्टर के जरिए ‘सामाजिक न्याय, सामाजिक हक और संपूर्ण बदलाव’ का नारा दिया गया है। पोस्टर में दावा किया गया है कि जन-जन की शक्ति, जन-जन का राज, बिहार का विकास करेंगे तेज प्रताप।

तेजप्रताप यादव ने पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा- हम लोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए पूर्ण रूप से समर्पित और तत्पर हैं। हमारा मकसद बिहार में संपूर्ण बदलाव कर एक नई व्यवस्था का नव निर्माण करना है। हम लोग बिहार के संपूर्ण विकास के लिए लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। तेज प्रताप आए दिन राजद पर हमलावर रहते हैं। वहीं, अब तेज प्रताप ने अपनी पार्टी के चुनाव चिन्ह के ऐलान के साथ ही राजद को खुली चुनौती दे दी है।