Malaika Arora - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

कोग्निवेरा कप पोलो : जयपुर की जीत में ‘पद्मनाभ का सिक्सर’, भवानी के 3 गोल, बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा रहीं आकर्षण
जयपुर। अंतरराष्ट्रीय पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह के बेहतरीन छह गोलों की बदौलत जयपुर ने रामबाग पोलो ग्राउण्ड पर पहले कोग्निवेरा कप मुकाबले में थंडरबोल्ट को 10-6.5 गोल से पराजित कर दिया। जयपुर की जीत के असली हीरो पद्मनाभ सिंह रहे, जिन्होंने अकेले टीम के लिए छह गोल दागे। खेल के तीसरे चक्कर में स्टेडियम छोर पर उनका अंडर द नेक शॉट के जरिए बनाया गोल दर्शनीय रहा।

पद्मनाभ ने पहले चक्कर में ही लगातार तीन गोल ठोक अपनी हैट्रिक पूरी की। उन्होंने तीसरे चक्कर में फिर चार मिनट के भीतर तीन गोल ठोक डबल हैट्रिक बनाई। भवानी कालवी ने भी पद्मनाभ का शानदार साथ दिया और तीन गोल दागे। टीम की ओर से एक गोल विदेशी खिलाड़ी लांस वाटसन ने किया।

समीर सुहाग ने पुरानी यादें ताजा की :

थंडरबोल्ट की ओर से खेले 53 साल के समीर सुहाग ने अपने खेल से इस ग्राउण्ड पर अपनी पुरानी यादें ताजा कर दीं। समीर के खेल में आज भी वहीं, तेजी दिखी। काफी समय बाद जयपुर सीजन में खेलने उतरे समीर ने डेढ़ गोल का एडवांटेज लेकर खेली थंडरबोल्ट के लिए चार गोल दागे।

जिंदल-बेदला की जीत में सिद्धांत के 6 गोल :

कोग्निवीरा कप के एक अन्य मुकाबले में जिन्दल-बेदला टीम ने सिद्धांत शर्मा के शानदार छह गोलों के दम पर चांदना पोलो को 9.5-6 से पराजित किया। विजेता टीम के लिए हिम्मत सिंह बेदला ने दो और सिमरन शेरगिल ने भी एक गोल दागा। चांदना पोलो के लिए दीनू धनखड़ ने दो तथा अशोक चांदना, हूर अली और नवीन सिंह ने एक-एक गोल किया।

अभिनेत्री मलाइका ने किया उद्घाटन :

मैच के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री और फिटनेस आइकन मलाइका अरोड़ा विशेष आकर्षण रहीं। उन्होंने टूर्नामेंट का शुभारंभ किया। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, आरसीए के पूर्व अध्यक्ष वैभव गहलोत, कोग्निवेरा के एमडी कमलेश शर्मा और एफआईपी के भारत में एम्बेसडन नरेन्द्र सिंह भी विशिष्ट दीर्घा में मौजूद थे।

अचीवर्स की जीत में चमके ध्रुव :

पीपीसी ग्राउण्ड पर अनुभवी ध्रुवपाल गोदारा के शानदार चार गोलों की बदौलत ऑप्टिमस अचीवर्स ने वी पोलो को 5-3.5 से शिकस्त दी। ध्रुव के अलावा अचीवर्स के लिए एक गोल डेनियल ओटमेंडी ने बनाया। आधा गोल का एडवांटेज लेकर खेली वी पोलो के लिए सभी तीन गोल 6 हैंडीकैप के सेंटियागो मराम्बियो ने किए।

फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज, मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स के दिवाने हुए दर्शक
मुंबई। आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना की आने वाली फिल्म ‘थामा’ का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज हो गया है। फिल्म ‘थामा’ के मेकर्स ने इस फिल्म का नया गाना ‘पॉइजन बेबी’ रिलीज कर दिया है। इस गाने में मलाइका अरोड़ा के डांस मूव्स दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं। इस गाने में रश्मिका मंदाना भी मलाइका का बराबर साथ देती दिख रही हैं। गाने में आयुष्मान खुराना का भी किरदार कुछ देर के लिए नजर आता है।

‘पॉइजन बेबी’ गाने को जैस्मीन सैंडलस, सचिन-जिगर और दिव्या कुमार द्वारा गाया गया है। वहीं, गाने के बोल अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म ‘थामा’ का निर्माण दिनेश विजन और अमर कौशिक ने मिलकर किया है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और परेश रावल ने मुख्य भूमिका निभाई है। यह फिल्म दिवाली के अवसर पर 21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सेट पर अरहान खान करेंगे मां मलाइका अरोड़ा को सरप्राइज, मां-बेटे की मुलाकात दर्शकों के लिए होगी बेहद खास
मुंबई। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सेट पर अरहान खान अपनी मां मलाइका अरोड़ा को सरप्राइज देंगे। मलाइका अरोड़ा, जो इस बार ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के नए सीजन की जज हैं, प्रतिभाओं को न सिर्फ जज करेंगी, बल्कि उन्हें प्रोत्साहित भी करती नजर आएंगी। इसी दौरान उनके बेटे अरहान खान सरप्राइज विजिट करने वाले हैं। यह अचानक होने वाली मुलाकात दर्शकों के लिए बेहद खास होने वाली है, क्योंकि यह मां-बेटे के गहरे बॉन्ड को एक बार फिर सामने लाएगी।

मलाइका और अरहान का रिश्ता हमेशा ही देखने लायक रहा है। मां-बेटे की यह जोड़ी एक-दूसरे के लिए अपने प्यार और समर्थन को बार-बार दिखाती रही है। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के सेट पर भी यह खूबसूरत बॉन्डिंग साफ झलकने वाली है, जहाँ अरहान की मुस्कान और मलाइका की ममता दर्शकों को उनके रिश्ते की गहराई का अहसास दिलाएगी।

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का प्रीमियर 4 अक्टूबर से, हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा।

सिद्धू की अजब-गजब शायरी पर मलाइका लिखेंगी किताब, सिद्धू की दिल से निकली शायरियां हर प्रस्तुति को बना देती और भी यादगार
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने नवजोत सिंह सिद्धू की शायरी पर किताब लिखने की इच्छा जताई है। बहुप्रतीक्षित ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का नया सीजन आखिरकार जल्दी शुरू होने वाला है और मंच पर जोश, जुनून और जादू का माहौल है। नवजोत सिंह सिद्धू, मलाइका अरोड़ा और शान एक साथ आकर दर्शकों को प्रतिभा, ग्लैमर और मनोरंजन का शानदार संगम दे रहे हैं। जहां भारत की कुछ सबसे अजब टैलेंट्स मंच पर गजब मोमेंट्स रच रही हैं, वहीं सिद्धू अपनी अनोखी शैली में शायरी की बौछार कर माहौल को और भी रंगीन बना रहे हैं। प्रतियोगियों की सांसें रोक देने वाली प्रस्तुतियों के बाद सिद्धू की दिल से निकली शायरियां हर प्रस्तुति को यादगार बना देती हैं। उनकी शायरी की अनवरत धारा ने न सिर्फ सभी को चौंका दिया है, बल्कि मलाइका को भी गहराई से प्रभावित किया है। अब वह सिद्धू की इन काव्य रचनाओं से प्रेरित होकर एक किताब लिखने की इच्छा जता रही हैं! एक ऐसे ही पल में, जब सिद्धू ने एक प्रस्तुति के बाद शायरी सुनाई, मलाइका खुद को रोक नहीं पाईं और बोलीं- सर जो आप बोल रहे हो न, मुझे लिखना है।

प्रोमो में सिद्धू की एक प्रभावशाली पंक्ति ‘दुनिया में सबसे बड़ा रोग, मेरे बारे में क्या कहेंगे लोग’, उन संघर्षों को दर्शाती है, जो समाज की आलोचनाओं से दबे रहते हैं। यह पंक्ति प्रतिभाओं को प्रेरित करती है कि वे ऐसे बंधनों से ऊपर उठें और अपने सपनों को निडर होकर पूरा करें।

‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ के पहले प्रोमो में इस सीजन की झलक भर दिखाई गई है, जिसमें टैगलाइन- ‘जो अजब है, वो गजब है’ इस सीजन की आत्मा को बखूबी दर्शाती है। ‘इंडियाज गॉट टैलेंट’ का प्रसारण 04 अक्टूबर 2025 से हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर होगा।