1death - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

BLO की हार्टअटैक से मौत : परिजनों का आरोप, कहा- एसआईआर कार्य के दबाव में हुई मौत
खंडार। करौली जिले के खंडार में तहसीलदार का फोन आने के 10 मिनट बाद बीएलओ की हार्ट अटैक आने से मौत का मामला प्रकाश में आया है। परिजनों का आरोप है कि लगातार दबाव से तनाव में बीएलओ हरिओम परेशान थे। पिता बृजमोहन बैरवा व पत्नी मनीषा बैरवा का आरोप है कि काम को लेकर गत छह दिन से  हरिओम बैरवा, खंडार तहसीलदार जयप्रकाश रोनल के प्रतिदिन फोन आने से अत्यधिक दबाव में थे। परिजनों के अनुसार हरिओम रोज सुबह 7 से 8 बजे निकल जाते थे और रात 9.10 बजे के बाद घर लौटते थे। घर आने के बाद भी देर रात 1.2 बजे तक का काम करने को मजबूर थे।

इस बीच उन्हें न तो खाने.पीने का पर्याप्त समय मिल रहा था और न नींद का, जिससे वह मानसिक तनाव में थे। तहसीलदार की ओर से किए गए फोन कॉल की डिटेल भी परिजनों ने मीडिया से साझा की है। परिजनों के अनुसार हरिओम को 11 नवंबर को 5. 26 बजे, 10 सेकंड, 8.19 बजे 1 मिनट 45 सेकंड, 14 नवंबर को सुबह 8.10 बजे 52 सेकंड, 17 नवंबर को प्रात: 11.50 बजे कॉल, 18 नवंबर को प्रात: 10.01 बजे 1 मिनट 55 सेकंड, 19 नवंबर को सुबह 7.32 बजे मौत से 10 मिनट पहले अंतिम कॉल आया।

पुलिस का कहना
मामले में बहरावंडा खुर्द चौकी प्रभारी ने बताया कि परिजन आवेदन लेकर आए थे, जिन्हें खंडार थाने भेजा गया था। खंडार थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने कहा कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है। रिपोर्ट मिलते ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

आरोप निराधार
बीएलओ हरिओम बैरवा अच्छा सहयोगकर्ता था, उसका काम पूरा था। उसकी मौत दुखद है, लेकिन ग्रामीणों के आरोप पूरी तरह निराधार हैं। किसी प्रकार का दबाव नहीं बनाया गया था। मौत का कारण अलग हो सकता है।
-जयप्रकाश रोनल, तहसीलदार

मैं नियमित रूप से बीएलओ की रिपोर्ट जांचती हूं। हरिओम का काम सही था। उनकी मौत आकस्मिक अटैक से हुई होगी। जब कार्य सही था तो दबाव का प्रश्न ही नहीं उठता। आरोप निराधार हैं।
-वर्षा मीना, एसडीएम।

अस्पताल में महिला मरीज की मौत पर बवाल, परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप
जयपुर। जयपुर में गोपालपुरा बाइपास स्थित निजी हॉस्पिटल में भर्ती महिला मरीज की मौत पर बवाल हो गया। परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हॉस्पिटल परिसर में सोमवार को हंगामा कर दिया। घटना के बाद परिजनों के साथ आए लोगों ने हॉस्पिटल का घेराव किया और धरने पर बैठ गए। वहीं मामले में जांच के लिए जयपुर सीएमएचओ द्वितीय ने एक कमेटी बनाई। जानकारी के अनुसार महिला मरीज शशि शर्मा को एक सितंबर को ब्रेन में परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया। जांच के बाद यहां डॉक्टरों ने क्लॉट जमने की बात कहते हुए मरीज के ब्रेन का ऑपरेशन किया।

पिछले कुछ समय पहले मरीज की तबीयत बिगड़ने लगी और 28 सितंबर को मरीज की डेथ हो गई। परिजनों ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टर के खिलाफ इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया। जयपुर सीएमएचओ द्वितीय ने मामले में एक कमेटी बनाई है। कमेटी ने प्राथमिक जांच में मरीज को सेप्टीसीमिया होने पर मल्टीपल ऑर्गन फेलियर होने की बात कही है। कमेटी ने जांच के लिए सुपर स्पेशियलिटी स्तर के डॉक्टरों को भी शामिल करने की मांग की है। इसके बाद उच्च स्तर के निर्देश पर एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल से मामले की जांच के लिए कमेटी गठित करवाने का आग्रह किया है।

दो पक्षों के विवाद ने थामी श्मशान की राह : ग्रामीण अर्थी लेकर रास्ते में बैठे, पुलिस और अधिकारियों की समझाइश भी बेअसर
सिकराय। सिकंदरा क्षेत्र के पीलवा खुर्द गांव की छोकल्या ढाणी में शुक्रवार को उस समय बड़ा विवाद खड़ा हो गया जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाई जा रही शवयात्रा रास्ता बंद मिलने के कारण रुक गई। ग्रामीणों ने शव को रास्ते में रखकर धरना शुरू कर दिया और रास्ता खुलवाने की मांग पर अड़े रहे। घटना से गांव में तनाव का माहौल बन गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी के अनुसारए पीलवा खुर्द की छोकल्या ढ़ाणी निवासी मुन्नालाल सैनी का शुक्रवार को निधन हो गया। परिजन और ग्रामीण शव को अंतिम संस्कार के लिए श्मशान घाट ले जा रहे थे। जैसे ही शवयात्रा ढाणी से निकली तो रास्ते में कांटेदार तारों का अवरोध मिला। आरोप है कि लंबे समय से इस रास्ते को लेकर विवाद चल रहा है और दूसरे पक्ष की ओर से रास्ता अवरुद्ध कर दिया गया है। इससे नाराज ग्रामीण शव को रास्ते में रखकर बैठ गए और प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस बीच सूचना पाकर सिकंदरा थाना पुलिस तहसील प्रशासन और राजस्वकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया लेकिन शुक्रवार देर शाम तक ग्रामीण नहीं माने और मृतक का अंतिम संस्कार नहीं किया गया।

दूसरे का कहना
इधर दूसरा पक्ष इस जमीन को अपनी खातेदारी भूमि बता रहा है। उनका कहना है कि जिस जगह से ग्रामीण रास्ता निकालना चाहते हैं वह निजी भूमि है और इस पर किसी भी तरह से कब्जा या अतिक्रमण नहीं किया जा सकता। इसी तर्क के आधार पर उन्होंने रास्ते में तारबंदी कर दी थी।
फोटो-

रास्ता होने से लंबे समय से परेशान
शवयात्रा में शामिल लोगों ने बताया कि बीमार व्यक्ति को समय पर अस्पताल नहीं पहुंचाया जा सकता, मकान बनाने के लिए साधन नहीं लाए जा सकते और मवेशियों के लिए चारा लाने में भी भारी परेशानी होती है। कई बार अधिकारियों और प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया लेकिन समाधान नहीं हुआ। मजबूरी में अब मृतक की डेड बॉडी रखकर धरना देना पड़ा। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक रास्ता नहीं खुलता तब तक शव यात्रा आगे नहीं बढ़ेगी और अंतिम संस्कार नहीं होगा।