india pakistan match - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

महाशिवरात्रि पर महाविजय : भारत ने पाकिस्तान को 61 रनों से हराया, श्रीलंका में सूर्य सेना का धमाल
कोलंबो। भारत की 'सूर्य सेना' ने रविवार को टी-20 वर्ल्ड कप के मैच में पाकिस्तान को 61 रनों से मात दी। टूर्नामेंट के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर रनों के लिहाज से सबसे बड़ी जीत है। इस जीत के साथ ही भारतीय टीम ने सुपर-8 राउंड के लिए क्वालिफाई कर लिया है। टीम लगातार 3 जीत के साथ ग्रुप ए की पॉइंट्स टेबल के टॉप पर है। भारतीय बल्लेबाज ईशान किशन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए 77 रन बनाए। टॉस जीतकर पाकिस्तान ने पहले गेंदबाजी चुनी। भारत ने पाकिस्तान को 176 रनों का लक्ष्य दिया।  लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम 18 ओवर में 114 रन पर ऑलआउट
हो गई।

नहीं मिलाया हाथ
टॉस के दौरान दोनों टीमों के कप्तानों ने हाथ नहीं मिलाया। भारतीय खिलाड़ियों ने पिछले साल एशिया कप के दौरान भी पाकिस्तान के प्लेयर्स से हाथ नहीं मिलाया था। यह फैसला पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में किया गया था।

जयपुर के दामाद बनेंगे ईशान!
आज के मैच के हीरो रहे ईशान किशन की जयपुर की मॉडल अदिति हुंडिया के साथ अफेयर की पुष्टि हो गई है। ईशान के दादा अनुराग पाण्डे ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि ईशान जिससे भी शादी करेगा हमें स्वीकार है। अदिति जयपुर में रहती है, ये मिस इंडिया कन्टेस्ट में दूसरे नंबर पर आईं थी।

IND vs PAK Asia Cup : भारतीय टीम ने बिना ट्रॉफी के मनाया जीत का जश्न, खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी मंत्री से ट्रॉफी लेने से किया इनकार
दुबई। भारतीय टीम ने एशिया कप 2025 फाइनल में पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी और टूर्नामेंट में तीसरी बार पाकिस्तान पर जीत हासिल की। भारत ने फाइनल जीतकर नौवां एशिया कप खिताब जीता लेकिन अंत में उन्हें जश्न मनाने के लिए ट्रॉफी ही नहीं मिली। एशिया कप में भारत-पाकिस्तान का एक और मैच था जहां सूर्यकुमार और उनकी टीम ने पाकिस्तानी टीम के खिलाड़ियों से ना हाथ मिलाया और मोहसिन नकवी से ट्रॉफी लेने से भी इनकार कर दिया।

कप्तान सूर्यकुमार ने खिलाड़ियों के सामने खाली हाथ ही ऐसा जेस्चर बनाए मानो वे ट्रॉफी लेकर आ रहे हों। बाकी खिलाड़ियों ने भी इसे ही असली ट्रॉफी समझकर जीत का जश्न मनाया। भारतीय टीम की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सोशल मीडिया पर बधाई देते हुए लिखा, ऑपरेशन सिंदूर खेल के मैदान पर भी जारी है। नतीजा वही है, भारत की जीत। हमारे भारतीय क्रिकेटरों को बधाइयां।

भारत-पाकिस्तान मैच में नापाक हरकत : आईसीसी ने लगाई रऊफ और फरहान को फटकार, मैच फीस में 30% का लगाया जुर्माना
दुबई। आईसीसी ने दुबई में 21 सितंबर को हुए भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान आचार संहिता के उल्लंघन करने वाले दो पाकिस्तानी खिलाड़ियों, हारिस रऊफ और साहिबजादा फरहान को फटकार लगाई और जुर्माना भी लगाया। रऊफ की मैच फीस में 30% का जुर्माना लगाया गया है वहीं फरहान को कड़ी फटकार लगाते हुए चेतावनी दी गई है।

रऊफ ने उतारी राफेल की नकल, फरहान ने किया 'बंदूक' का इशारा
आईसीसी की सुनवाई में, दोनों को खिलाड़ी आचार संहिता के तहत लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया। रऊफ पर मैदान पर दुर्घटनाग्रस्त विमान की नकल करने के लिए जुर्माना लगाया गया है। उन्हें खेल को बदनाम करने के लिए भी कड़ी फटकार लगाई गई है। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज फरहान को भी लेवल 1 के अपराध का दोषी पाया गया और आईसीसी अधिकारी ने उन्हें फटकार लगाई है। फरहान ने अपने अर्धशतक का जश्न मनाने के लिए अपने बल्ले को बंदूक की तरह चलाया।

सूर्यकुमार पर मैच फीस का 30% जुर्माना
आईसीसी ने भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव को भी आचार संहिता के उल्लंघन का दोषी पाया है, क्योंकि उन्होंने 14 सितंबर को एशिया कप के ग्रुप मैच के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच हुई सैन्य झड़प का जिक्र करते हुए टिप्पणी की थी। उन पर मैच फीस का 30 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया। भारत ने इस फैसले के खिलाफ अपील की है।