youth congress - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

ट्रंप की भारत विरोधी टिप्पणी पर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन : अमेरिकी दूतावास के बाहर की नारेबाजी, लाकड़ा ने कहा-देश का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त
नई दिल्ली। युवा कांग्रेस ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की भारत को लेकर कथित 'हेल होल' टिप्पणी के विरोध में सोमवार को यहां अमेरिकी दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता वरुण पांडे ने आज यहां बताया कि प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने तीन मूर्ति सर्किल से अमेरिकी दूतावास की ओर मार्च करने का प्रयास किया, लेकिन दिल्ली पुलिस ने बैरिकेडिंग कर उन्हें रोक दिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया।

इस अवसर पर दिल्ली प्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने आरोप लगाया कि ट्रंप लगातार भारत के खिलाफ टिप्पणी कर रहे हैं और 'हेल होल' जैसे शब्दों का प्रयोग कर देश का अपमान किया है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि देश के सम्मान के खिलाफ कोई भी बयान स्वीकार्य नहीं है और युवा कांग्रेस इसका विरोध करती रहेगी। इस प्रदर्शन का उद्देश्य दुनिया को स्पष्ट संदेश देना है कि भारत के सम्मान से कोई समझौता नहीं होगा।

दिल्ली में कांग्रेस चलाएगी "बेहतर दिल्ली" अभियान : प्रदूषण-पानी समेत कई मुद्दों पर होगा आंदोलन, पार्टी ने जारी किया पोस्टर
नई दिल्ली। युवा कांग्रेस की ओर से राजधानी दिल्ली में एक मई से "बेहतर दिल्ली" अभियान शुरू किया जायेगा। इस अभियान के तहत शहरी समस्याओं को लेकर जनसंपर्क अभियान चलाया जायेगा, लोगों के सुझाव लिये जायेंगे और विरोध प्रदर्शन भी आयोजित किया जायेगा। शुक्रवार को कांग्रेस ने इस कार्यक्रम का पोस्टर जारी किया। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन ने संवाददाता सम्मेलन में बताया कि युवा कांग्रेस ने शहरों में रहने वाले लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए यह व्यापक कार्यक्रम तैयार किया है। उन्होंने कहा कि देश की लगभग 40 प्रतिशत आबादी शहरी क्षेत्रों में रहती है, इसलिए उनकी समस्याओं के समाधान के लिए यह पहल की जा रही है। दिल्ली से इसकी शुरुआत होगी और आगे अन्य शहरों में भी इसे विस्तार दिया जाएगा।

युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब ने कहा कि गीग वर्कर्स समेत शहरी नागरिकों की समस्याओं को लेकर संगठन लगातार संघर्ष कर रहा है और आगे भी करेगा। उन्होंने बताया कि "बेहतर दिल्ली" अभियान के तहत प्रदूषण, पानी की कमी, लैंडफिल साइट, जलभराव, डेंगू-चिकनगुनिया, कूड़ा प्रबंधन, यमुना प्रदूषण, भ्रष्टाचार और ट्रैफिक जाम जैसे मुद्दों पर आंदोलन चलाया जाएगा। इसके साथ ही लोगों से सुझाव भी लिए जाएंगे।

दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि यह अभियान युवा कांग्रेस के नेतृत्व में शुरू किया जा रहा है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल का उल्लेख करते हुए कहा कि उस समय दिल्ली को "ग्रीन सिटी" के रूप में विकसित किया गया था, जबकि वर्तमान में शहर कई समस्याओं से जूझ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार केवल घोषणाएं कर रही है, जबकि जमीनी स्तर पर हालात खराब हैं। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि एक मई से शुरू होने वाला यह अभियान पहले दिल्ली में चलेगा और उसके बाद देश की अन्य राजधानियों में भी इसे लागू किया जाएगा।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष उदय भानु चिब और संगठन के अन्य लोगों की गिरफ्तारी के विरोध में किया शांतिपूर्ण सत्याग्रह, रिहाई की मांग की
नई दिल्ली। युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब तथा संगठन के अन्य कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को यहां शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया। युवा कांग्रेस के प्रवक्ता वरुण पांडे ने गुरुवार को बताया कि सत्याग्रह में देश भर से आए युवा कांग्रेस कार्यकर्ता और राष्ट्रीय कार्यकारणी के सदस्य तथा युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए।

वरूण पांडे ने बताया कि सत्याग्रह में कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा, पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास बी वी, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव, कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी काजी निजामुद्दीन, पंजाब में कांग्रेस विधायक राणा गुरजीत सिंह, ओडिशा कांग्रेस प्रभारी अजय कुमार लल्लू, कांग्रेस सचिव अभिषेक दत्त, तौकीर आलम, समेत कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

उन्होंने बताया कि इस मौके पर सभी कांग्रेस नेताओं ने एकस्वर में जल्द से जल्द उदय भानु चिब और अन्य युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की रिहाई की मांग की। उनका यह भी कहना था कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करना अपराध नहीं है और युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने देश भर के युवाओं, किसानों और हर नागरिक कि आवाज उठाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि जब समझौतावादी प्रधानमंत्री से जवाबदेही मांगा जाता है तो वह बदले में गिरफ्तारी का आदेश दिलवाते हैं।

राहुल-खड़गे ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को बताया तानाशाही, कहा-पार्टी युवा निडर साथियों के साथ मजबूती से खड़ी
नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तथा लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने एआई शिखर सम्मेलन के दौरान यहां भारतमंडपम में विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी को तानाशाही करार देते हुए मंगलवार को कहा कि पार्टी युवा निडर साथियों के साथ मजबूती से खड़ी है।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा शांतिपूर्ण विरोध हमारी ऐतिहासिक धरोहर है। यह हमारे खून में है और हर भारतीय का लोकतांत्रिक अधिकार है। मुझे युवा कांग्रेस के अपने बब्बर शेर साथियों पर गर्व है, जिन्होंने समझौतावादी केंद्र सरकार के खिलाफ निडर होकर देश के हित में आवाज उठाई है। अमेरिका के साथ हुए व्यापार संझौते में देश के हितों से समझौता किया गया है। यह समझौता हमारे किसानों और कपड़ा उद्योग को नुकसान पहुंचाएगा तथा हमारे डेटा को अमेरिका के हाथों में सौंप देगा। इस सच्चाई को देश के सामने रखने के लिए युवा कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब और युवा संगठन के अन्य साथियों की गिरफ्तारी तानाशाही प्रवृत्ति और कायरता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा, कांग्रेस पार्टी और मैं अपने बब्बर शेर साथियों के साथ मजबूती से खड़े हैं। सत्ता को सच का आईना दिखाना अपराध नहीं, देशभक्ति है। डरो मत-सच और संविधान हमारे साथ हैं। उन्होंने दोहराया कि शांतिपूर्ण विरोध भारतीय लोकतंत्र की आत्मा है और इसे दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा। गिरफ्तार युवाओं ने कोई गलत काम नहीं किया है और संविधान उन्हें न्याय देगा

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भारत मंडपम में विरोध प्रदर्शन करने के आरोप में युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए मंगलवार को केंद्र सरकार पर सीधा हमला किया और कहा कि कांग्रेस और उसके कार्यकर्ता नहीं बल्कि सत्तापक्ष खुद डरपोक हैं जो संसद की कार्यवाही में हिस्सा लेने से भी डरते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने केंद्र सरकार पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के सामने घुटने टेकने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर किसानों का नुकसान किया है और उसके खिलाफ जब युवा कांग्रेस कार्यकर्ता प्रदर्शन करते हैं तो उन्हें डराने के लिए गिरफ्तार किया जाता है लेकिन कांग्रेस डरने वाली नहीं है।

खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा युवा आज नौकरी के लिए तड़प रहे हैं और देश का माहौल इतना खराब हो चुका है जिसके कारण लोगों में भारी रोष है। राष्ट्रपति ट्रंप के सामने उन्होंने घुटने टेक दिए। नाक रगड़कर उनकी सारी शर्तों को मान लिया, जिससे पूरा देश शर्मिंदा हो गया। जो काम हमारे किसानों की भलाई और मदद के लिए किया जाना चाहिए था, उसकी बजाय किसानों का नुकसान करने की बातचीत की गई। इससे यह भी साफ़ हो गया है कि लोग समझते थे कि केंद्र सरकार देश के हित में ट्रंप से बात कर रहे हैं, लेकिन हकीकत में ट्रंप हमें गुलाम बना रहा है और हमें बंधुआ मजदूर बनाने की दिशा में धकेला जा रहा है। यह काम मोदी जी कर रहे हैं।

उन्होंने आगे लिखा,कांग्रेस डरने वाली नहीं है और न ही डरपोक है। केंद्र सरकार खुद डरपोक हैं। डर के कारण वे संसद में आकर अपनी नीतियों का बचाव भी नहीं कर पाते। इसलिए वे हमें डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे युवाओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं, हमारे युवा नेताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं। यह नहीं चलेगा। मैं इसकी निंदा करता हूँ। हमारे देश में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए जो भी त्याग करना पड़ेगा, हम करेंगे। हम लड़ते रहेंगे और देश को गिरवी रखने वाले लोगों के खिलाफ संघर्ष जारी रखेंगे।

Ajit Pawar की अस्थियां हरिद्वार में विसर्जित, VIP घाट पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा ने पूरी की धार्मिक रस्में
हरिद्वार। दिवंगत राष्ट्रवादी नेता अजित पवार की अस्थियों का गुरुवार को धर्मनगरी हरिद्वार में पवित्र गंगा तट पर विधि-विधान से विसर्जन किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज शर्मा विशेष रूप से हरिद्वार पहुँचे और वीआईपी घाट पर धार्मिक रीति-रिवाजों के साथ अस्थि विसर्जन संपन्न कराया।

गंगा तट पर वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच अजित पवार की अस्थियों को प्रवाहित किया गया। अस्थि विसर्जन की पूरी प्रक्रिया उनके पारिवारिक पुरोहित अभिषेक झा द्वारा संपन्न कराई गई। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे।

अस्थि विसर्जन के पश्चात राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस की ओर से राष्ट्रव्यापी अस्थि कलश यात्रा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। धीरज शर्मा ने बताया कि यह यात्रा हरिद्वार से प्रारंभ होकर देश की प्रमुख पवित्र नदियों तक जाएगी, ताकि अजित पवार की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं और समर्थकों को श्रद्धांजलि अर्पित करने का अवसर मिल सके।

उन्होंने बताया कि यह यात्रा उत्तर प्रदेश की काशी, मध्य प्रदेश की नर्मदा, गुजरात की साबरमती, जम्मू-कश्मीर की चेनाब नदी तक पहुँचेगी। इसके बाद यात्रा दक्षिण भारत के रामेश्वरम और कन्याकुमारी तक जाएगी, जहाँ विभिन्न पवित्र नदियों में अस्थि विसर्जन किया जाएगा।

SIR मुद्दे पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 60 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी जिले में रविवार को भारतीय युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने विशेष मतदाता पुनरीक्षण (एसआईआर) के खिलाफ शास्त्री घाट पर विशाल धरना-प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। जानकारी के अनुसार शहर में धारा 144 लागू है और बिना अनुमति कोई धरना-प्रदर्शन करने की इजाजत नहीं थी, इसलिए पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को सर्किट हाउस के पास ही रोक दिया। रेबाजी कर रहे 60 से अधिक कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

वाराणसी युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा, आज हमारा प्रदर्शन वोट चोरी और एसआईआर के खिलाफ था। आश्चर्य की बात है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक कहीं भी प्रदर्शन कर सकते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में नहीं कर सकते। यहां संविधान नहीं चलता क्या।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त नीतू कात्यायन ने बताया कि शहर में धारा 144 लागू है तथा कई प्रतियोगी परीक्षाएं विभिन्न केंद्रों पर चल रही हैं। ऐसे में बिना अनुमति प्रदर्शन पूर्णत: प्रतिबंधित है। पुलिस बल परीक्षा केंद्रों की सुरक्षा और कानून-व्यवस्था में तैनात है। सर्किट हाउस के पास बिना अनुमति प्रदर्शन करने के कारण 60 से अधिक लोगों को हिरासत में लिया गया है।

डॉ राकेश विश्नोई हत्या मामला : युवा कांग्रेस ने किया प्रदर्शन, पूनिया ने कहा- अफसरों और नेताओं के कारण विश्नोई की हत्या हुई
जयपुर। राजस्थान युवा कांग्रेस ने शुक्रवार को डॉ राकेश विश्नोई हत्या मामले में न्याय की मांग को लेकर एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी पर विरोध प्रदर्शन किया। राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में जयपुर ग्रामीण लोकसभा प्रत्याशी अनिल चौपड़ा, छात्र नेता निर्मल चौधरी सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

प्रदर्शन के दौरान पूनिया, चौपड़ा सहित युवा कांग्रेस नेताओं ने पूरे प्रकरण में सरकार पर हमला बोला और सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप भी लगाया। पूनिया ने कहा कि कुछ अफसरों और नेताओं के कारण विश्नोई की हत्या हुई। सरकार उसकी उच्च स्तरीय जांच कराए तो दोषियों को जेल पहुंचाया जा सकता है, लेकिन सरकार इस मामले में पीड़ित परिवार को न्याय देने से बच रही है। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हम सड़को पर संघर्ष करते रहेंगे। हमारी लड़ाई दोषियों को जेल पहुंचाने तक जारी रहेगी। हमारी सरकार से मांग है कि डॉ राकेश विश्नोई के हत्यारों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए।

युवा कांग्रेस ने लगाया जॉब फेयर मेला, हजारों युवाओं को मौके पर ही मिले ऑफर लेटर
जयपुर। राजस्थान युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में लगाए गए जॉब फेयर में बड़ी संख्या में बेरोजगारों की भीड़ उमड़ी। रोजगार मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से बड़ी संख्या में युवा पहुंचे। रोजगार मेले में सौ से भी ज्यादा बड़ी कंपनियों के पदाधिकारी मौजूद रहे और युवाओं के साक्षात्कार लिए। इस दौरान कई कम्पनियों ने बेरोजगार युवाओं को हाथों- हाथ जॉइनिंग लेटर दिए। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी  कृष्ण अल्लावरु ने भी रोजगार मेले का जायजा लिया।इससे पहले राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में सुबह 8 बजे से ही युवा बेरोजगारों के लिए  रजिस्ट्रेशन हुए थे। कैंपस में बड़ी-बड़ी कंपनियों के कियोस्क लगाए गए जहां पर युवाओं के साक्षात्कार हुए और उसके बाद उन्हें जॉइनिंग लैटर दिए गए।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने दावा किया है कि शाम 5 बजे तक ढाई से तीन हजार युवाओं को जॉइनिंग लेटर दिए जाएंगे। अभी पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर राजस्थान में इसकी शुरुआत की गई है। जल्दी ही जिला और ब्लॉक लेवल पर भी इस तरह के आयोजन किए जाएंगे।

गहलोत ने भाजपा सरकार को बताया युवा विरोधी:
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार और प्रदेश की सरकारों ने युवाओं से रोजगार के खूब बड़े-बड़े वादे किए लेकिन रोजगार नहीं दिया। युवा कांग्रेस की यह पहल का स्वागत योग्य है। अच्छी बात है कि युवा कांग्रेस ने राहुल गांधी के संदेश को अमली जामा पहनाया है। लोगों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है। बड़ी-बड़ी कंपनियां आई हैं और लोगों को हाथों-हाथ रोजगार मिल रहा है। राइजिंग राजस्थान को लेकर गहलोत ने कहा कि भाजपा की सरकार ने खूब प्रचार किया था। विदेशों के दौरे किए और 33 लाख करोड़ के एमओयू होने के दावे किए, अगर उनमें से 10- 12 हजार करोड़ भी आते हैं तो हम इसका स्वागत करेंगे कि निवेश कुछ आया। अब मुख्यमंत्री ही कह रहे हैं कि निवेशक फोन नहीं उठा रहे, ईमेल का जवाब नहीं दे रहे हैं। आगे से ध्यान रखेंगे। मुझे तो पहले ही इसकी आशंका लग रही थी कि जिस तरह का प्रचार किया जा रहा है उतना निवेश नहीं हो पाएगा।

अमीरों के भला करने में जुटी मोदी सरकार:
युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रभारी कृष्णा अल्लावरु ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का वादा किया था लेकिन पिछले 50 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मोदी सरकार के कार्यकाल में ही है। हमने युवाओं को रोजगार देने की पहल राजस्थान से शुरू की है और जिस तरह का रिस्पांस युवाओं का मिला है उसको देखते हुए हम अब हर राज्य में इसे लागू करेंगे।

युवा कांग्रेस जिला-तहसील स्तर पर चलाएगी 'नौकरी दो, नशा नहीं' अभियान: पूनियां
जयपुर। भाजपा शासन में बढ़ती बेरोज़गारी और नशे के कारोबार के ख़िलाफ़ भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नौकरी दो, नशा नहीं राष्ट्रव्यापी अभियान के तहत प्रदेश युवा कांग्रेस भी 16 अक्टूबर से राजस्थान के सभी जिलों और तहसीलों में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता अभियान में शामिल होंगे।

राजस्थान युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया ने सोमवार को मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस देश भर में यह अभियान चला रही है। भाजपा राज में केंद्र सरकार ने पिछले 10 साल में युवाओं को कोई रोजगार नहीं दिया है और राजस्थान, पंजाब सहित कई राज्यों में युवा रोज नशे की गिरफ्त में फंसे जा रहे हैं।

राजस्थान में पंजाब और हरियाणा बॉर्डर से सटे जिलों में कई क्षेत्रों में युवा स्मेक, ब्राउन पाउडर, चरस, अफीम जैसे नशों की गिरफ्त में फंसते जा रहे हैं। पूरे देश में अभियान की शुरुआत 16 अक्टुबर को दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यालय से की जायेंगी। राजस्थान में इस महाअभियान को लेकर हमारी तैयारी पूरी है। हमारे कार्यकर्ता सभी जिलों और तहसीलों में रैलियां निकालकर भाजपा सरकार से मांग करेंगे कि युवाओं को नशे की गिरफ्त से निकालकर उन्हें रोजगार मुहैया कराएं।

पूनियां ने कहा कि राजस्थान में सरकार ने संगरिया से लेकर जालोर तक उदयपुर से लेकर एमडी स्मैक को रोकने के लिए क्या कदम उठाए। एक लाख नौकरी की बात कर रहे है और एक नौकरी अब तक नही मिली। देश प्रदेश में इसे लेकर देशव्यापी अभियान चलेगा। तहसील स्तर से लेकर जिले तक चलेगा। एसआई भर्ती परीक्षा निरस्त मामले को लेकर कहा कि भर्ती में गड़बड़ी करने वाले जो शामिल थे उन मगरमच्छों को पकड़ना चाहिए, लेकिन जिन्होंने ईमानदारी से तैयारी की उनके साथ अन्याय न हो। हमने और कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने पहले भी आरपीएससी भंग करने की मांग उठाई थी। सरकार को आरपीएससी भंग करनी चाहिए।

सरकार ने आरपीएससी के 2 सदस्यों को पकड़ा, हमने स्वागत किया। मगरमच्छों को पकड़ो लेकिन हर विद्यार्थी ऐसा करने वाला नही है ।पेपरलीक में कौन सरगना था कोई बड़े पद पर रह होगा उसे पकड़ो। पेपरलीक के मुद्दे पर हमने ही कांग्रेस में रहते हुए उठाई। हमारी सरकार के समय पायलट ने पैदल मार्च की। हरियाणा में कांग्रेस की हार पर कहा कि कांग्रेस में अतिउत्साह के कारण हारे। आलाकमान हार के कारणों की समीक्षा कर रहे हैं।

राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी: युवा कांग्रेस ने भाजपा नेताओं के पुतले फूंके
जयपुर। राहुल गांधी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले भाजपा नेताओं रवनीत सिंह बिट्टू, तरविंदर सिंह मारवाह, रघुराज सिंह, संजय गायकवाड़ आदि के खिलाफ प्रदेश युवा कांग्रेस ने बुधवार को पीसीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया।

युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में युवा कांग्रेस कार्यकर्ता पहले पीसीसी मुख्यालय इकट्ठे हुए। मोदी सरकार और भाजपा के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भाजपा मुख्यालय की तरफ कूच किया। पुलिस प्रशासन ने वनस्थली चौराहे पर प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बेरिकेड्स तोड़कर जाने की कोशिश करने लगे तो पुलिस से धक्का मुक्की भी हो गयी। आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने वंही भाजपा नेताओं का पुतला दहन कर भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर पूनियां ने कहा कि आम आदमी, गरीब और पीड़ितों की लड़ाई लड़ रहे राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा नेता अमर्यादित टिप्पणी कर रहे हैं, जिसे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगा। केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू अशोभनीय बयान देने से पहले अपनी गिरेबान में झांके। उनको और उनके परिवार के सदस्यों को कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी ने कंहा तक पहुंचाया। आज वे ऐसा बयान देकर अपने अतीत की सच्चाई नहीं छुपा सकते। अनर्गल टिप्पणी करने वाले सभी भाजपा नेताओं के खिलाफ युवा कांग्रेस सड़कों पर उतरकर विरोध करती रहेगी। जंहा जंहा भी ये नेता जाएंगे। युवा कांग्रेस कार्यकर्ता इनका विरोध करेगा। पूनियां ने भजनलाल सरकार पर भी जुबानी हमला बोला।

अभिमन्यु पुनिया को किया गिरफ्तार
भाजपा नेताओं द्वारा देश के नेता राहुल गांधी पर की गई अनर्गल बयानबाज़ी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान राजस्थान युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष संगरिया विधायक अभिमन्यु पूनिया को पुलिस ने गिरफ़्तार किया और शास्त्रीनगर थाने ले जाया गया।

भाजपा प्रभारी का यूथ कांग्रेस ने किया विरोध, भाजपा मुख्यालय के बाहर पोस्टर पर स्याही फेंकी, पीसीसी के बाहर पुतला जलाया
जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल के कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर दिए बयानों पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने मंगलवार को अग्रवाल के खिलाफ मोर्चा खोला। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोपहर को पीसीसी मुख्यालय के बाहर अग्रवाल का पुतला दहन कर नारेबाजी की। इसके बाद भाजपा प्रदेश मुख्यालय पहुंचकर बाहर लगे पोस्टरों पर स्याही फेंककर नारेबाजी की। पोस्टर में श्रीकृष्ण की फोटो पर भी स्याही फेंकने पर भाजपा ने कांग्रेस को श्रीकृष्ण विरोधी मानसिकता वाली पार्टी बताया है।

अग्रवाल के विवादित बयान पर प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष अभिमन्यु पूनिया के प्रदेशभर में विरोध करने की घोषणा के अगले दिन युवा कांग्रेस ने जयपुर, गंगानगर सहित कई जगह विरोध जताया। युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले पीसीसी मुख्यालय के बाहर इकट्ठे होकर अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं के बेरिकेड्स तोड़ने पर पुलिस से धक्का मुक्की और झडप भी हुई।

मीडिया प्रभारी उज्ज्वल शर्मा, जसविंदर सिंह और अन्य नेताओं ने अग्रवाल की टिप्पणी को अशोभनीय बताते हुए कहा कि अग्रवाल खुद कभी चुनाव नहीं लड़े, इसलिए वे लोकप्रियता का मतलब नहीं जानते। अग्रवाल का हम तब तक राजस्थान में विरोध करते रहेंगे, जब तक वे राजस्थान छोड़कर नहीं चले जाते। प्रदर्शन के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष पूजा भार्गव, वरिष्ठ महासचिव करतार गुर्जर, उज्ज्वल शर्मा, टीकमचंद सहित कई युवा कांग्रेसी भाजपा मुख्यालय पहुंचे और कार्यालय के बाहर लगे पोस्टरों पर स्याही फेंकते हुए अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी की। सूचना मिलने पर भाजपा कार्यकर्ता भी कार्यालय से लाठियां लेकर बाहर निकले तो युवा कांग्रेसी वहां से निकल गए।

कांग्रेस की भगवान और सनातन से नफरत सामने आई: बगड़ी
भाजपा के प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कहा कि विरोध प्रदर्शन के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के पोस्टर पर स्याही फेंकने से कांग्रेस की सनातन से नफरत सामने आ गई है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के इशारे पर आए कांग्रेसी गुर्गों की यह शर्मनाक करतूत है। पहले डोटासरा ने हिंदुओं के आराध्य श्रीकृष्ण पर अपमानजनक टिप्पणी की। लगता है कि डोटासरा के पास सनातन को अपमानित करने की पर्ची कांग्रेस आलाकमान से आई है। उन्हें भगवान से इतनी ही नफरत है तो अपना नाम गोविंद से बदलकर गुलाम कब रख रहे हैं।

डोटासरा के बाद यूथ कांग्रेस ने भी श्रीकृष्ण का अपमान किया: चेची
भाजपा के युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष अंकित चेची ने कहा कि यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुपचाप आकर भाजपा ऑफिस के बाहर भगवान श्रीकृष्ण के पोस्टर पर स्याही फेंकी। यह उनकी मानसिकता को दर्शाता है। उनके प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने जिस तरह से श्रीकृष्ण पर बयान देकर उन्हें अपमानित किया था, वहीं यूथ कांग्रेसियों ने भी किया। इन्हें नेता बनने का इतना ही शौक है तो भाग कर क्यों गए।

युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रभारी राधामोहन अग्रवाल का पुतला फूंका, पीसीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन
जयपुर। भाजपा प्रदेश प्रभारी राधामोहन अग्रवाल के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी, कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट और पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ टिप्पणी करने पर प्रदेश युवा कांग्रेस ने पीसीसी मुख्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन करते हुए अग्रवाल का पुतला फूंका।

जयपुर शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश सैनी के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शन में कई प्रदेश पदाधिकारी भी शामिल हुए। प्रदेश युवा कांग्रेस मीडिया प्रभारी उज्ज्वल शर्मा और जसविंदर सिंह ने बताया कि राधामोहन अग्रवाल ने राजीव गांधी, सचिन पायलट और अशोक गहलोत के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी की है। राधामोहन खुद तो कभी चुनाव लड़े नही, इसलिए लोकप्रियता का मतलब नहीं जानते। उनकी अमर्यादित भाषा से युवा कांग्रेस कार्यकर्ता आक्रोशित है, इसलिए आज यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। पीसीसी मुख्यालय के बाहर अग्रवाल के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राजस्थान छोड़ो अग्रवाल के नारे भी लगाए। वंही, प्रदर्शन के दौरान बेरिकेड्स तोड़ने पर युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की भी हुई। पुलिस को आंशिक बलप्रयोग भी करना पड़ा। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं ने कहा कि अशोभनीय टिप्पणी करने वाले राधामोहन अग्रवाल प्रदेश में जंहा भी जाएंगे, हम उनका विरोध करेंगे। अग्रवाल को राजस्थान छुड़वा कर ही रहेंगे।