karur stampede - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

करूर भगदड़ मामले में सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, पीड़ित परिवारों को अनुकंपा नौकरी देने पर मद्रास हाईकोर्ट के आदेश पर रोक
नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें करूर भगदड़ त्रासदी के पीड़ितों के परिवारों को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने के तमिलनाडु सरकार के फैसले को रद्द कर दिया गया था। न्यायमूर्ति जे.बी. पारदीवाला और न्यायमूर्ति के. विनोद चंद्रन की पीठ ने उच्च न्यायालय के फैसले को चुनौती देने वाली राज्य सरकार और अन्य की याचिका पर नोटिस जारी किया है। इसके साथ ही शीर्ष अदालत ने हाईकोर्ट के आदेश के अमल पर अंतरिम रोक लगा दी है।

तमिलनाडु सरकार की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी और मुकुल रोहतगी ने संविधान के अनुच्छेद 162 के तहत करूर भगदड़ पीड़ितों के परिवारों को अनुकंपा नियुक्ति देने के राज्य के फैसले का बचाव किया। सिंघवी ने मद्रास उच्च न्यायालय के दखल पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार की नीति को किसी ने चुनौती नहीं दी थी। वहीं, एक राजनीतिक दल की ओर से पेश हुए अधिवक्ता ए. वेलन ने हितों के टकराव का आरोप लगाते हुए राज्य सरकार की इस नीति का विरोध किया।

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति पारदीवाला ने इस आपत्ति पर सवाल उठाया और पूछा कि सरकार किसी पीड़ित के जीवित आश्रितों को रोजगार क्यों नहीं दे सकती, खासकर तब जब मृतक ही परिवार का एकमात्र कमाने वाला व्यक्ति रहा हो। इसके साथ ही, न्यायमूर्ति चंद्रन ने इस मामले में राजनीति को बीच में लाने से बचने की चेतावनी दी। उल्लेखनीय है कि इससे पहले मद्रास उच्च न्यायालय ने इन नियुक्तियों को यह कहते हुए रद्द कर दिया था कि ये संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 का उल्लंघन करती हैं। उच्च न्यायालय ने यह भी टिप्पणी की थी कि इस तरह के फैसले से भविष्य में ऐसे दावों की बाढ़ आ सकती है।

करूर भगदड़ मामला: तमिल सुपरस्टार विजय पहुंचे सीबीआई मुख्यालय, पूछताछ जारी
नई दिल्ली। अभिनेता और राजनेता विजय सोमवार को करूर भगदड़ मामले से जुड़े दूसरे दौर की पूछताछ का सामना करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी के केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के मुख्यालय पहुंचे। जांच के सिलसिले में तमिलगा वेट्री कजगम (टीवीके) के नेता विजय को आज सीबीआई के सामने फिर से पेश होने के लिए बुलाया गया। इससे पहले उनका बयान 12 जनवरी को दर्ज किया गया था, जब उनसे लगभग सात घंटे तक पूछताछ की गई थी, जिसके बाद उन्हें जाने की अनुमति दी गई थी। विजय ने उस समय मीडिया से बात नहीं की और तमिलनाडु लौट गए।

अभिनेता विजय आज सुबह लगभग 10:15 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे। जांच की एक अहम कड़ी कार्यक्रम के निर्धारित समय और विजय के पहुंचने के बीच बताए गए सात घंटे के अंतर से जुड़ी रही है और यह कि क्या इस देरी ने भीड़ बढऩे और उसके बाद मची अफरा-तफरी उनका हाथ था। पहली पूछताछ के दौरान एजेंसी ने उनसे कई मुद्दों पर सवाल किए, जिनमें रैली की योजना बनाने में उनकी भूमिका, अपेक्षित भीड़ की संख्या और सुरक्षा व्यवस्थाओं के बारे में उनकी जानकारी, तथा उनके देर से पहुंचने के कारण शामिल थे।

उच्चतम न्यायालय के निर्देश के बाद, सीबीआई ने पिछले साल अक्टूबर में तमिलनाडु पुलिस से जांच अपने हाथ में ले ली थी। एजेंसी ने पहले सत्र की पूछताछ के निष्कर्षों या नए समन के विवरण के बारे में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। तमिलनाडु स्थित पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम के नेता विजय इससे पहले की पूछताछ के बाद मीडिया से बात किए बिना ही चले गए थे।

गौरतलब है कि, तमिल अभिनेता विजय की राजनीतिक पार्टी टीवीके की 27 सितंबर की शाम को चुनावी रैली के दौरान भगदड़ मच गई थी, जिसमें 41 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। मामले की जांच के लिए पूर्व न्यायाधीशों की एक समिति भी गठित की गई थी।

राजनीतिक स्तर पर, भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने घटना की जांच के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की आठ सदस्यीय टीम का गठन किया। मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को टीम का संयोजक नियुक्त किया गया, जिसमें अनुराग ठाकुर और तेजस्वी सूर्या भी शामिल थे।

करूर भगदड़ मामला: सीबीआई ने टीवीके के दो नेताओं के बयान किए दर्ज, कई अहम खुलासे हुए
नई दिल्ली। करूर भगदड़ मामले में तमिलगा वेट्री कझगम (टीवीके) के महासचिव अधर्व अर्जुन और पार्टी पदाधिकारी निर्मल कुमार सोमवार की सुबह केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के सामने पेश हुए और अधिकारियों के सामने अपने बयान दर्ज कराये।

सीबीआई ने स्थानीय पुलिस से मामला अपने हाथ लिया है। वह इससे जुड़े व्यक्तियों को तलब कर उनकी भूमिका की जांच कर रही है। इसी प्रक्रिया के तहत अधर्व अर्जुन और निर्मल कुमार को बुलाया गया था।

दोनों नेताओं ने कहा कि जांच में पूरा सहयोग करेंगे और संबंधित सभी जानकारी जानकारी साझा करेंगे। सीबीआई ने करूर भगदड़ मामला दोबारा दर्ज किया है। इसमें 27 सितंबर को अभिनेता-राजनेता विजय के टीवीके की रैली के दौरान 41 लोगों की मौत हुई थी।

करूर भगदड़ : पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख की राहत राशि का ऐलान, कहा- मेरी संवेदनाएँ मृतकों के परिवारों के साथ
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के करूर में एक राजनीतिक रैली के दौरान भगदड़ में मारे गए लोगों के परिजनों के लिए रविवार को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से 2 -2 लाख रुपए की अनुग्रह राशि की घोषणा की।

प्रधानमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी। इस घटना में घायल हुए लोगों को 50 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाएगी। मोदी ने इस घटना को "बेहद दुखद" बताते हुए कल शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की थी और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की थी।

प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि "मेरी संवेदनाएँ उन परिवारों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खो दिया है। मैं इस कठिन समय में उन्हें शक्ति प्रदान करने की कामना करता हूँ। सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूँ।"