conversion in rajasthan - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

राजस्थान में लागू हुआ धर्मांतरण विरोधी कानून : लव जिहाद पर 20 साल की सजा, धर्म परिवर्तन के लिए सरकारी मंजूरी जरूरी
जयपुर। राजस्थान सरकार ने जबरन या बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन रोकने के लिए कड़ा कानून लागू कर दिया है। गृह विभाग ने राजस्थान प्रोहिबिशन ऑफ अनलॉफुल कन्वर्जन ऑफ  रिलिजन एक्ट 2025 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, जो तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है। गृह विभाग ने महानिदेशक पुलिस, समस्त जिला कलक्टर और जिला मजिस्ट्रेट को इस संबंध में पत्र लिखा है। नए कानून के तहत जबरन, लालच या धोखे से धर्म परिवर्तन कराने पर कड़ी सजा और गैर-जमानती धाराएं लगेंगी। लव जिहाद के मामलों में अधिकतम 20 साल की कैद का प्रावधान है। साथ ही केवल धर्म परिवर्तन के उद्देश्य से की गई शादी कोर्ट से रद्द करवाई जा सकेगी। जो व्यक्ति अपनी मर्जी से धर्म बदलना चाहता है, उसे कम से कम 90 दिन पहले कलक्टर या एडीएम को आवेदन देना होगा। धर्म परिवर्तन कराने वाले धर्माचार्य को 60 दिन पूर्व नोटिस देना होगा। प्रशासन इन घोषणाओं को सार्वजनिक कर दो महीने तक आपत्तियां मांगेगा।

घर वापसी पर कानून लागू नहीं: कानून में यह भी प्रावधान है कि सामूहिक धर्मांतरण कराने वाली संस्थाओं की इमारतों को सील या तोड़ा जा सकेगा। प्रशासन जांच के बाद बुलडोजर कार्रवाई करेगा। घर वापसी को धर्म परिवर्तन नहीं माना जाएगा। यानी मूल धर्म में लौटने वालों पर यह कानून लागू नहीं होगा।

कानून के मुख्य प्रावधान
लव जिहाद पर अधिकतम 20 साल की सजा
धर्म परिवर्तन से पहले सरकारी अनुमति अनिवार्य
गैर-जमानती अपराध के रूप में दर्ज होगा मामला
सामूहिक धमांर्तरण पर बुलडोजर कार्रवाई
घर वापसी धर्म परिवर्तन नहीं मानी जाएगी
र्म परिवर्तन के उद्देश्य से की गई शादी रद्द

राजस्थान में धर्मांतरण का बड़ा खेल : हिन्दू संगठनों से जुडे़ लोगों ने धर्मान्तरण सेंटर को घेरा, जानें पूरा मामला
भरतपुर। शहर में धर्मांतरण का धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा, आए दिन शहरभर में धर्मांतरण के मामले सामने आ रहे हैं। ऐसा ही वाक्या रविवार को सेवर थाना क्षेत्रांतर्गत कंजौली लाइन स्थित एक मकान में प्रार्थना सभा होते पकड़ा गया। सूचना पर हिन्दू संगठन के लोग पहुंचे और पुलिस को बुलाया। इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर प्रार्थना सभा का आयोजनकर्ता मौके से फरार हो गए। प्रार्थना सभा में आई महिलाओं ने कहा कि ये लोग बुरी आत्मा निकाल रहे हैं और बीमारी ठीक कर रहे हैं, इन पर अत्याचार मत करो। वहीं प्रार्थना सभा में पकड़े जाने पर एक बुजुर्ग घबरा कर रोने लगे। हिन्दू संगठन के लोगों ने उन्हें बिठाया और पानी पिलाया। पुलिस ने मामले में एक युवक व महिला को हिरासत में लिया है। हिन्दू संगठन के कार्यकर्ताओं ने बताया कि घर में भरतपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल भी मौजूद थे, उन्होंने कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की।

सेवर थानाधिकारी सतीशचंद शर्मा ने बताया कि यहां एक प्रार्थना सभा होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची और जांच की। बजरंग दल के कार्यकर्ता शुभम सैंथरा ने बताया कि जिस मकान में धर्मांतरण का सेंटर चल रहा था वह मकान वीरेन्द्र नाम के व्यक्ति का है और उसके बेटे का नाम डेविड है, वह कई दिनों से यहां धर्मांतरण का सेंटर चला रहा था। यह धर्मांतरण का मुख्य कैम्प है यहां प्रत्येक रविवार को 100 से 150 लोग प्रार्थना सभा में भाग लेते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार को यहां 80 से अधिक लोग मौजूद थे। मकान के अंदर से धार्मिक पुस्तकें, चिन्ह और जल मिला है। प्रार्थना सभा में शामिल एक युवक ने बताया कि वह अपनी इच्छा से यहां आए हैं। यहां पर इसीहा-मसीह की प्रार्थना होती है। यहां पर सभी लोग अपनी इच्छा से आते हैं और मिलकर प्रार्थना करते हैं यहां ऐसे लोग भी आते हैं जिन्हें दुख होता है। सेंटर आने से दुख और मुसीबत दूर हो जाती हैं।

मेडिकल कॉलेज प्रिंसीपल ने कराई शिकायत दर्ज
भरतपुर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसीपल अजय कुकरेजा ने सेवर थाना में खुद के साथ मारपीट की शिकायत दी है। शिकायत में बताया कि वह गत 2002 से इसाई धर्म में विश्वास रखते हैं, उन्होंने मजिस्ट्रेट के सामने कबूल किया है। रविवार को सेवर पुलिस ने विजय हॉस्पिटल के पीछे से मेरे दोस्त डेविड की मां को डिटेन किया है और दो बच्चे भी साथ हैं इसकी जानकारी करने के लिए सेवर थाने आया था, थाने से जब मैं जा रहा था तभी अज्ञात लोगों ने मेरे साथ धक्का मुक्की की जिसकी शिकायत सेवर थाना पुलिस को की है।