closed - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में 25 मार्च को बन्द रहेगी जलापूर्ति
जोधपुर। ग्रीष्म ऋतू के लिए जल भंडारण एवं जोधपुर शहर के फिल्टर प्लांट, पम्प हाउस, पाईप लाईनों के अति आवश्यक रख रखाव व सफाई के लिए 25 मार्च को जोधपुर शहर के समस्त फिल्टर हाउस से सभी क्षेत्रों में जलापूर्ति बन्द रहेगी। जोधपुर शहर के कायलाना, चौपासनी व सुरपुरा फिल्टर हाउस से संबन्धित सभी क्षेत्रों में 25 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 26 मार्च को तथा 26 मार्च को होने वाली जलापूर्ति 27 मार्च को की जाएगी।

जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग नगर व्रत जोधपुर के अधीक्षण अभियंता राजेंद्र मेहता ने बताया कि झालामण्ड एव तख्त सागर फिल्टर हाउस से जुडे क्षेत्र सरस्वती नगर, एवं कुडी भगतासनी हाउसिंग बोर्ड के विभिन्न सेक्टरों एवं पाल बाईपास, शिल्पग्राम के आस पास क्षेत्रो में 25 मार्च को सुबह 10:00 बजे तक की जाने वाली जलापूर्ति सामान्य रुप से होगी तथा इन क्षेत्रों में 26 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 27 मार्च को एवं 27 मार्च को की जाने वाली जलापूर्ति 28 मार्च को होगी।

देश में ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल सेवा बंद, आवेदन होंगे रीशेड्यूल
नई दिल्ली। नए पासपोर्ट बनाने जा रहे लोगों को कुछ दिन का इंतजार करना पड़ेगा। ऑनलाइन पासपोर्ट पोर्टल की सेवा बंद कर दी गई है, जो 29 अगस्त की रात 8 बजे से 2 सितंबर की सुबह तक पूरे देश में बंद रहेगा। वहीं जिन लोगों ने पासपोर्ट बनवाने के लिए पहले ही आवेदन कर रखा है और उन्हें 30 अगस्त से 2 सितंबर के बीच का समय मिला है, तो उन्हें किसी अन्य तारीख के लिए रीशेड्यूल करना होगा।

पासपोर्ट विभाग ने इसे लेकर जानकारी दी है। विभाग ने कहा कि टेक्निकल मेंटेनेंस की वजह से 5 दिन के लिए पोर्टल को बंद किया गया है। इस दौरान पोर्टल पर काम नहीं किया जा सकता है। पोर्टल बंद होने से पासपोर्ट सेवा केंद्र, क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय, आवेदकों का पुलिस सत्यापन और विदेश मंत्रालय में भी कामकाज प्रभावित रहेगा।

सीटी स्कैन सेवा बंद, दुर्घटना में घायलों को मिल रहा दर्द
कोटा। संभाग के सबसे बडेÞ अस्पताल में पिछले एक पखवाड़े से सीटी स्कैन सेवाएं भुगतान नहीं होने से बंद पड़ी है। नये टेंडर निकाले गए है। लोगों ने आवेदन भी किए लेकिन टेंडर 1 जनवरी को खुलेंगे तब तक दुर्घटनाओं में घायल मरीजों को न्यू मेडिकल कॉलेज की दौड लगानी पड़ेगी या निजी सेंटर से सीटी स्कैन करानी होगी। जिन लोगों ने 4 दिसंबर से पहले सीटी स्कैन कराई उनको भी अभी तक रिपोर्ट नहीं मिली जिससे मरीज परेशान हो रहे है। इस पूर्व 29 अक्टूबर को भी सीटी स्कैन टेंडर खत्म होने से सेवाएं बंद कर दी थी। उसके बाद कुद दिनों के लिए फिर से सेवाएं शुरू की लेकिन 4 दिसंबर को फिर से सीटी स्कैन सेवाएं बंद करने के बाद मरीज परेशान हो रहे है।

सबसे ज्यादा परेशानी घायल मरीजों को
पिछले एक पखवाड़े से एमबीएस अस्पताल में सीटी स्कैन नहीं हो रही है। दुर्घटना में घायल लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। घायल को न्यू मेडिकल अस्पताल ले जाने में परेशानी होती है ऐसे में लोग निजी सेंटर से सीटी स्कैन कराकर इलाज करा रहे है। संभाग का सबसे बड़ा अस्पताल होने के बावजूद जांचों के लिए इधर उधर भटकना पड़ रहा  है। सीटी स्कैन शीघ्र शुरू कर मरीजों को राहत देनी चाहिए।
- राजेश सिंह परिहार निवासी कोटा

पहले एमआरआई,अब सीटी स्कैन के लिए लगा रहे मरीज चक्कर
संभाग के सबसे बड़े एमबीएस अस्पताल के मरीजों को सीटी स्कैन के कराने के लिए मरीजों को 15 किमी का फेरा लगाना पड़ रहा है। अब तक लोग एमआरआई के लिए न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल जाते थे लेकिन 29 अक्टूबर से एमबीएस में पीपीपी मोड पर चल रही सीटी स्कैन बंद हो गई है। नवंबर में फिर से शुरू किया लेकिन 4 दिसंबर को फिर बंद हो गई। अब मरीजों को एमआरआई के साथ सीटी स्कैन के लिए भी 15 किमी दूर न्यू मेडिकल अस्पताल जाना पड़ रहा है।
- शशि कुमार, निवासी कोटा

सीटी स्कैन बंद होने से नहीं मिली रिपोर्ट
4 दिसंबर से पहले जिन मरीजों ने सीटी स्कैन कराई उनको पुरानी सीटी स्कैन वाली संस्था ने अभी तक रिपोर्ट तक नहीं दी जिससे मरीजों को परेशानी हो रही है। अस्पताल में भर्ती मरीज के परिजन नरेंद्र सिंह हाड़ा ने बताया कि उनके पिता दुर्गा सिंह की 17 नवंबर को सीटी स्कैन की गई। उसकी रिपोर्ट 15 दिन बाद लेने के लिए कहा गया। 4 दिसंबर को रिपोर्ट लेने आया तो यहां सेंटर पर ताला लगा हुआ था। अधीक्षक से पूछा तो उन्होंने जवाब दिया रिपोर्ट तो सेंटर वालों के पास ही वो ही देंगे। रिपोर्ट लेने के लिए लोगों को अभी तक भटकना पड़ रहा है।
- जयनारायण गुर्जर निवासी कोटा

15 किमी का फेरा मरीजों पर पड़ रहा भारी
पिछले 15 दिन से अस्पताल में सीटी स्कैन  नहीं हो रही मरीज परेशान हो रहे है। अस्पताल में रोज चार से पांच दुर्घटना में ऐसे घायल मरीज आते है जिनकी सीटी स्कैन करानी जरूरी होती है। लेकिन यहां ये सुविधा बंद होने से मरीजों को निजी संस्थान में सीटी स्कैन कराने के लिए जाना पड़ रहा है। अस्पताल प्रशासन मरीजों की परेशानी नहीं समझ रहा।  सीटी स्कैन मशीन का टेंडर खत्म हो गया उसके  उसको आगे नहीं बढ़ाने के कारण अस्पताल में सीटी स्कैन नहीं हो रही है। दुर्घटना में घायल व गंभीर मरीजों को सीटी स्कैन के लिए 15 किमी दूर मेडिकल कॉलेज जाना मजबूरी बन गया है।
- सुनील कुमार सुंडा, निवासी कोटा

इनका कहना है
सीटी स्कैन के निविदा निकाली जा चुकी है। कुछ संस्थाओं ने आवेदन भी किए है। 1 जनवरी को टेंडर निकाला जाएगा । उसके बाद ही सीटी स्कैन सेवा शुरू होगी।
- धर्मराज मीणा, अधीक्षक एमबीएस अस्पताल कोटा

बैडमिंटन हॉल हुआ जर्जर, नशेड़ियों का बना अड्डा
कोटा । केन्द्र व राज्य सरकार एक तरफ खेलों को बढ़ावा देने के लिए करोड़ों रुपए खर्च कर खेल संकुल  व सुविधाएं विकसित कर रही हैं। वहीं दूसरी तरफ जो खेल सुविधाएं पहले से हैं वे अनदेखी के चलते दुर्दशा की शिकार हो रही हैं। ऐसा ही हाल नगर निगम कोटा दक्षिण क्षेत्र में नगर निगम के बैडमिंटन हॉल का है। नगर निगम कोटा दक्षिण के वार्ड 61 स्थित दादाबाड़ी में डिस्पेंसरी के पास ही निगम का बैडमिंटन हॉल बना हुआ है। उसका उपयोग आस-पास के लोग बैडमिंटन खेलने के लिए करते थे। जिनमें बच्चे व बड़े सभी लोग शामिल थे। लेकिन कोरोना काल के समय में जब सभी सामदायिक भवन व खेल मैदानों को बंद किया गया था। उसी समय पर इस बैडमिंटन हॉल को भी बंद किया गया था। उसके बाद से निगम के अधिकारियों ने इसकी सुध तक नहीं ली। सभी सामुदायिक भवन व हॉल को कोरोना की स्थिति सामान्य होने के साथ ही खोल दिया गया था। लेकिन दादाबाड़ी स्थित बैडमिंटन हॉल की तरफ निगम अधिकारियों ने जाकर देखा तक नहीं। जिससे करीब तीन साल का समय होने जा रहा है। अभी तक भी वह बंद ही है।

अंधेरा रहने से डर का माहौल
बैडमिंटन हॉल के पास रहने वाले कॉलोनी वासियों का कहना है कि तीन साल से हॉल बंद रहने के कारण यहां लाइटें तक बंद हो गई है। जिससे रात के समय अंधेरा रहता है। अंधेरे में असामाजिक तत्वों का यहां बैठे रहने के कारण  लोगों में डर का माहौल बना हुआ है। लोगों ने बताया कि रात के समय लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

नशेड़ियों व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा
स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले इस बैडमिंटन हॉल में शाम के समय बच्चे व लोग खेलने जाते थे। यहां लोगों के आने-जाने से चहल-पहल बनी रहती थी। लेकिन पिछले तीन साल से इसके बंद होने से यह असामाजिक तत्वों व नशेड़ियों का अड्डा बनकर रह गया है। यहां शाम के समय ही नहीं दिन में भी नशा करने वालों का जमावड़ा लगा रहता है। असामजिक तत्व चार दीवारी कूदकर अंदर घुस जाते हैं। वहां बैठकर नशा करते हैं। जिससे आस-पास मकानों में रात के समय चोरी होने व महिलाओं का घर के बाहर निकलना तक मुश्किल हो गया है।

अनदेखी से हो रहा दुर्दशा का शिकार
नगर निगम के अधिकारियों की अनदेखी के चलते इस बैडमिंटन हॉल की दुर्दशा हो रही है। जानकारों के अनुसार तीन साल से इसकी सार संभाल तक नहीं हुई। जिससे यह पूरी तरह से जर्जर हो गया। इस हॉल का टीनशेड जगह-जगह से टूटा हुआ है। वहां रखी टेबल टेनिस की टेबल तक खराब हो गई है। पूरे हॉल में धूल मिट्टी छायी हुई है। इतना ही नहीं पूरे परिसर में बड़ी-बड़ी झाड़ झंकार उग गए हैं। यहां तक कि हॉल के मेन गेट का ताला तक लोगों ने तोड़ दिया है।

इनका कहना
दादाबाड़ी ही कोटा दक्षिण क्षेत्र में निगम का यह एक मात्र बैडमिंटन हॉल है। जिसका उपयोग लोग खेलने के काम में लेते थे। लेकिन कोरोना काल के समय बंद होने के बाद से निगम अधिकािरयों ने इसकी सुध नहीं ली। जिससे यह पूरी तरह से जर्जर हो गया है। इसे फिर से चालू करवाने के लिए पूर्व आयुक्त कीर्ति राठौड़ को कई बार ज्ञापन दिया था। उन्होंने मौका भी देखा था। लेकिन उसके बाद उन्होंने भी कोई कार्रवाई नहीं की। जिससे यह जगह बेकार हो रही है। यदि निगम के अधिकारी इसकी सफाई करवाकर थोड़ी सी मरम्मत करवाकर इसे चालू करवा दें तो वार्ड के लोगों को ही नहीं पूरे क्षेत्र के लोगों को इससे लाभ होगा।
-रामबाबू सोनी, पार्षद वार्ड 61, नगर निगम कोटा दक्षिण

दादाबाड़ी में बैडमिंटन हॉल होने की जानकारी तो है। लेकिन उसकी वर्तमान हालत की जानकारी नहीं है। उसे संबंधित अधिकारी को भिजवाकर दिखवा लेते हैं। यदि ठीक होने की स्थिति में होगा तो ठीक करवाएंगे। जिससे उसका उपयोग हो सके। साथ ही बैडमिंटन हॉल परिसर की साफ सफाई और झाड़ियों को भी कटवाया जाएगा। जिससे वहां नशा करने वाले व असामाजिक तत्वों का जमावड़ा नहीं लग सके।
-राजपाल सिंह, आयुक्त, नगर निगम कोटा दक्षिण

श्याम बाबा मंदिर के पट हुए बंद, भक्तों के आने का सिलसिला रहा जारी
खाटूश्यामजी। खाटूश्यामजी में को श्याम बाबा का मंदिर बंद कर दिया गया है। श्याम बाबा के मंदिर में सुंदर व सुगम व्यवस्था को लेकर बंद हुए मंदिर के बाद भी अल सुबह से श्याम भक्तों की तादाद दिखाई दी। मंदिर बंद होने के बाबजूद भी श्याम भक्त खाटूधाम पहुंचे और तोरणद्वार और श्याम मंदिर के बाहर तक धोक लगाकर मन्नत मांगी। मंदिर बंद होने कारण श्याम भक्त हालांकि परेशान भी हुए लेकिन खाटूश्यामजी आने के बाद मंदिर के बाहर ही हाथ जोड़कर जा रहे हैं। वहीं श्याम बाबा का मंदिर बंद होने के बाद आज से श्याम कुंड भी आगामी आदेश के लिए बंद कर दिया गया है।

श्याम भक्त दर्शन के लिए खाटूश्याम आ रहे हैं। ऐसे में बाबा श्याम का मंदिर बंद होने के कारण निराशा लग रही है। श्याम भक्तों ने कहा कि घर से निकल गए लेकिन आधे रास्ते में पहुंचते ही बंद की सूचना जारी हो गई। वहीं श्री श्याम मंदिर कमेटी द्वारा अल सुबह से श्याम भक्तों को पुन: गंतव्य को पहुंचने और व्यवस्था में सहयोग करने की उद्घोषणा होती रही। दिल्ली के विजेन्द्र सिंह ने बताया कि दिल्ली से परिवार के साथ रवाना हो गए।

दिल्ली से आधे रास्ते में आने के बाद मंदिर बंद होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुन: दिल्ली जाने के बजाय खाटूश्यामजी आए और रात्रि को रुककर बाबा श्याम के बाहर ही धोक लगाकर वापस दिल्ली जा रहे हैं। उत्तरप्रदेश से अभिनव सिंह प्रत्येक महीने बस लेकर खाटूश्यामजी आते हैं। रविवार दोपहर को रवाना होकर देर रात खाटूश्यामजी पहुंचे लेकिन मंदिर बंद होने के कारण चालीस श्रद्धालुओं से भरी बस को दर्शन नहीं हुए और मंदिर के बाहर ही दर्शन करके वापस रवाना हुए।

इंदौर से आई प्रियंका ने बताया कि रींगस आने के बाद निशान लेकर आती हूं। रविवार रात्रि रींगस पहुंच गए लेकिन मंदिर बंद की घोषणा होते ही मायूस हुए। फि र भी बाबा श्याम के दर्शन की लगन लेकर रींगस से खाटूश्यामजी निशान लेकर पहुंचे और मंदिर बाहर लगी रैंलिग के ही निशान चढ़ाया।

कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सांंगरिया में व्यापारियों का प्रदर्शन: प्रतिष्ठान बंद
जोधपुर। प्रदेश के उदयपुर जिले में गत दिनों हुई कन्हैया लाल की हत्या के विरोध में बुधवार को सांगरिया फांटा और तनावडा व्यापार मंडल की ओर से बंद रखा गया। व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर  2 मिनट का मौन रखकर कन्हैयालाल को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान व्यापारी मंडल की ओर से नारेबाजी भी की गई और साथ ही व्यापारियों को सुरक्षा देने की मांग सरकार से की। व्यापारियों द्वारा बंद रखे जाने की जानकारी पर ऐहतियातन तौर पर पुलिस बल भी लगाया गया।

एसीपी पश्चिम चक्रवर्ती सिंह राठौड़, बासनी थानाधिकारी पाना चौधरी सहित कई जवानों ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था में मद्देनजर सुरक्षा पर पूरी नजर रखी। व्यापारियों द्वारा इस दौरान प्रदर्शन भी किया गया और एक ज्ञापन भी जिल प्रशासन के नाम पर सौंपा गया। व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों को बंद रखने के साथ धरना भी दिया। धरनास्थल पर सांगरिया फाटा व्यापार मंडल अध्यक्ष संतोष सारण, मुकेश मोतीवाल, नेमीचंद, उमेश वैष्णव, प्रवीण सिंह शेखावत, शिवसिंह राजपुरोहित, नारायण चारण, ताराचंद टेलर, हरगोविंद सिंह शेखावत, पवन अग्रवाल, रमेश चौधरी, धनराज प्रजापत, महेश भाटी एवं बाबू मोहड़ा  सहित कई व्यापारी उपस्थित थे।

बजट के अभाव में एम्बुलेंस तीन माह से बंद पड़ी
अरनेठा। कस्बे में पिछले एक वर्ष पूर्व विधायक कोष से क्षेत्रीय विधायक चंद्रकांता मेघवाल द्वारा राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अरनेठा को दी गई एम्बुलेंस शोपीस बनी हुई है और अरनेठा स्वास्थ्य केंद्र में तीन माह से खड़ी हुई हैं। दरअसल एंबुलेंस संचालन डीजल, मेंटेनेंस और ड्राइवर के वेतन के लिए बजट का कमी होने से यह नई एंबुलेंस बंद पड़ी है। इसके चलते सड़क हादसे होने के दौरान एंबुलेंस के अभाव में घायलों को ले जाने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

अरनेठा निवासी पारी बाई माली ने बताया एक वर्ष पूर्व क्षेत्रीय विधायक चंद्रकांता मेघवाल ने राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सकारात्मक सोच के साथ विधायक कोष से एम्बुलेंस दी थी। सात माह तक एंबुलेंस का संचालन जारी रहा। इस अवधि में 25 मरीजों को कोटा ले जाया गया लेकिन पिछले तीन माह से बजट के अभाव  कारणों से एम्बुलेंस खड़ी हुई है। संकट के समय किसी काम में नही आ रही हैं। शुक्रवार को अरनेठा रेलवे फाटक नंबर 120 के पास हुई ट्रक और मोटर साइकिल की टक्कर में मासूम बालक की मौत हो गई। घटना में भी अरनेठा  प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में मौजूद एम्बुलेंस का किसी प्रकार का योगदान नही रहा । संबंधित विभागों और बुद्धिजीवियों, जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि उपरोक्त मामले पर आवश्यक संज्ञान लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की एम्बुलेंस का संचालन शुरू करवाए।

इस मामले पर संबंधित अधिकारियों से बात कर लेता हूं।   -बजरंग लाल मेघवाल, सरपंच अरनेठा

पहले आरएमआरएस  संस्था से इनकम थी अब वो बंद हो गई हैं। अपने पास कोई बजट भी नही हैं। सबसे पहले अरनेठा पीएचसी ने ही इसको चलाने की पहल की थी। आज इस तरह की जहां भी एम्बुलेंस हैं। सब जगह बंद पड़ी हैं।
-डॉ.अंतरीप शर्मा, चिकित्सा प्रभारी अरनेठा

इस मामले पर बात करते हैं और देखते हैं आखिर क्या समस्या है। इस एम्बुलेंस में और ये क्यों बंद पड़ी हैं। इसको चलाने को लेकर उचित कार्यवाही की जाएगी।
- बलबीर सिंह चौधरी, एसडीएम केशवरापाटन

झुंझुनूं में व्यापारिक प्रतिष्ठान रहे पूरी तरह बंद
झुंझुनूं। उदयपुर में टैलर कन्हैयालाल की नृशंस हत्या के चलते गुरूवार को विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल की और से झुंझुनूं बंद के आह्वान पर झुंझुनूं के व्यापारिक प्रतिष्ठान पूर्णतया बंद रहे। यहां तक की लोग चाय-पान को भी तरस गए। आवश्यक सेवाओं की दुकाने यथा, दवा आदि खुली थी जिन्हे बंद में छूट दी गयी थी। शहर की सड़क नम्बर एक, दो, तीन, गुढ़ा मोड़, पंचदेव चौराहा, मुनी आश्रम रोड़, गांधी चौक, नेहरू पार्क, शाहो का कुंआ स्थित दुकाने, गुदड़ी बाजार, छावनी बाजार, सब्जी मंडी, राणी सती रोड़ स्थित बाजार, बस स्टैण्ड, मंडाव मोड़, रेल्वे स्टेशन सहित अनेक मोहल्लों एवं वार्डो में स्थित दुकाने पूर्णतया बंद थी, यहां तक के ये प्रतिष्ठान प्रात: से सायं तक लगातार बंद थे।

उधर बजरंग दल के द्वारा झुंझुनूं बंद का आह्वान पर शांति पूर्वक व्यापारियों ने अपने प्रतिष्ठान बंद रख, बंद का समर्थन किया। विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत सह धर्माचार्य प्रमुख रामानंद पाठक के नेतृत्व में भारी संख्या में कार्यकर्ताओ के साथ विभाग धर्म प्रसार प्रमुख योगेन्द्र कुण्डलवाल एवं बजरंग दल संरक्षक जयराज हिन्दू के द्वारा एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। जिला प्रसार प्रमुख सुशील प्रजापति ने कहा कि हत्यारो को फांसी दी जाये। इसी क्रम में स्थानीय गांधी चौक पर सर्व धर्म समाज के लोगों की भीड़ जुड़ गई जिसमें बजरंग दल, विश्वविन्दू परिषद के कार्यकर्ता एवं अन्य लोग उपस्थित थे। सभी लोगों ने इस नृशंस हत्याकाण्ड की निन्दा की व हत्यारों को फांसी दिए जाने की मांग की। झुंझुनूं में गुरूवार को तीसरे दिन भी धारा 144 लागू है और इंटरनेट बंद है।

भारी भीड़ को देखकर एसडीएम व डीवाईएसपी शहर शंकरलाल छाबा ने लोगो को समझाया कि धारा 144 लगी हुई है। बंद शांतिपूर्वक रहा तथा बंद के दौरान शहर के मुख्य चौराहो व पूरे शहर में एसडीएम शैलेष खेरवा, डीवाईएसपी शहर छाबा, थानाधिकारी सुरेन्द्र देगड़ा आदि लगातार गश्त कर रहे थे। इस मौके पर विहिप नगर अध्यक्ष संदीप गोयल, उपाध्यक्ष सुनिल मोरवाल, रतनलाल शर्मा, मंत्री महावीर शर्मा, सह पंकज रोहिगा, बजरंग दल नगर संयोजक सौरव जोशी, रोहन सैनी, श्रीराम सैनी, पार्षद अशोक प्रजापति, पार्षद विनोद कुमार जांगिड़, योगेन्द्र कुमावत, अशोक कुमावत, पंकज टेलर, अभिषेक सैनी, कृष्ण आचार्य आदि उपस्थित हुए।

प्रदेश में एंटी हिन्दू सरकार, तुष्टीकरण से पुलिस का मोरल डाउन : तिवाड़ी
जयपुर। भाजपा के राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी ने भाजपा ऑफिस में आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार एंटी हिन्दू सरकार है। जयपुर के लोगों ने बिना किसी विरोध के जयपुर बंद कर साबित कर दिया है। यह लोगों का मौन प्रतिरोध है। उन्होंने कहा कि हत्याकांड ने सरकार के अस्तित्व पर प्रश्न चिन्ह लगा दिया है। लोगों ने स्वस्फूर्त अपने प्रतिष्ठान को पूर्णतया बंद रखे।

तुष्टिकरण की राजनीति करने का नया आयाम सरकार ने स्थापित किया है। इसके कारण पुलिस का मोरल भी डाउन हो गया है। करौली, बूंदी, अलवर, जोधपुर सहित कितने ही हादसे प्रदेश में हुए, जिनमें सरकार ने समाज कंटकों का संरक्षण किया।

हत्याकांड के विरोध में शिक्षण संस्थान और दुकानें बंद
जयपुर। हत्याकांड के विरोध में बंद के चलते मानसरोवर के विजय पथ, वीटी रोड, किरण पथ, स्वर्ण पथ और शिप्रापथ सहित अन्य इलाकों में लोगों ने दुकाने बंद रखी। दूसरी ओर कई बड़े और छोटे शिक्षण संस्थान भी बंद रहे। मानसरोवर के अग्रवाल फार्म में कुछ हिंदू संगठन और भाजपा कार्यकर्ता सेक्टर 111 और आसपास की दुकानों को बंद करवाते हुए दिखाई दिए।

हत्याकांड के विरोध में व्यापारियों ने बंद रखे प्रतिष्ठान
जयपुर। कन्हैयालाल हत्याकांड के विरोध में सर्व समाज, भाजपा, व्यापार महासंघ एवं फोर्टिज के बंद के समर्थन में धूला हाउस व्यापार मंडल के 2 हजार से अधिक व्यापारियों ने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध किया। पहली बार बाजार एवं कॉलोनी के प्रतिष्ठान इस हत्याकांड के विरोध में बंद रहे। धूला हाउस व्यापार मंडल ने सरकार से व्यापारियों एवं लोगों को भय से मुक्ति एवं सुरक्षा की मांग की है।

व्यापार मंडल ने सरकार से मांग की है कि इस तरह के हादसे की पुनरावृत्ति नहीं हो।  इसके लिए व्यापक प्रशासनिक व्यवस्था की जाएं, ताकि व्यापारी भय मुक्त होकर काम कर सके। मंडल ने सभी व्यापारियों का आभार व्यक्त किया कि इस हत्याकांड के विरोध में अपने प्रतिष्ठान बंर रख कर व्यापारिक एकता प्रदर्शित की। वहीं आज के जयपुर बंद पर जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल महामंत्री सुरेन्द्र बज कार्यकारी अध्यक्ष हरीश केडीया वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश सेनी माणक चौक थाने पर पुलिस अधिकारियों से बंद को लेकर चर्चा की।

सभी समुदायों ने उदयपुर में कन्हैयालाल टेलर की की निर्ममतापूर्वक हत्या के विरोध में  मज़हब और जाति से ऊपर उठकर सभी बाज़ार बंद रखे। इस जघन्य अपराध के प्रति अपना विरोध जताते हुए जयपुर व्यापार महासंघ ने प्रशासन से मांग की है कि इस जघन्य कांड के दोषी मुजरिमों को फ़ास्ट ट्रैक क़ानूनी प्रक्रिया के तहत जल्द से जल्द कठोरतम दंड फांसी की सजा दी जावे, जिससे इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में बंद का आह्वान, 8 कंपनियां सुरक्षा में तैनात
जयपुर। कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में 30 जून को जयपुर बंद किया गया है। बाजार सुबह से ही बंद है। सेवा सदन में हुई हिंदू संगठनों की बैठक में बंद का आह्वान किया गया। बंद के दौरान अति आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी बाजार और प्रतिष्ठान बंद रखे जाने का फैसला हुआ था। इसके बाद 3 जुलाई को हिंदू संगठनों द्वारा बड़ा विरोध मार्च निकाला जाएगा।

हिन्दू संगठनों की बैठक में आरएसएस, विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल समेत कई सामाजिक और धार्मिक संगठनों के पधाधिकारियों के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया भी मौजूद रहे। इस दौरान पूनिया ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। एडिशनल कमिश्नर अजयपाल लाम्बा ने बताया कि बंद बन्द के दौरान सुरक्षा व्यवस्था की चाक चौबंद व्यवस्था की गई है। 2 हजार पुलिसकर्मियों के अलावा आरएसी की 8 कंपनियां तैनात की गई है।

500 करोड़ का कारोबार प्रभावित

कन्हैयालाल की हत्या के विरोध में परकोटे के सम्पूर्ण बाजार स्वेच्छा से बंद रहें। इस बार जयपुर बंद में ना केवल मुख्य बाजार बंद रहे, वरन गली-मोहल्लों की दुकानें भी ज्यादातर बंद रही। परकोटे के आसपास मुख्य बाजारों में रामगंज बाजार, घाटगेट, जौहरी बाजार, चांदपोल बाजार, बड़ी चौपड़ - छोटी चौपड़, राजापार्क सहित चारदिवारी के सभी बाजार बंद रहे। इतना ही नहीं इस बार शहर के बाहरी इलाकों के बाजार भी सम्पूर्ण विद्याधर नगर, श्याम नगर, वैशाली नगर,  झोटवाड़ा, मानसरोवर, मालवीय नगर सहित कई बाजार बंद रहे। हालांकि आज हुए बंद से कारोबार जगत पर भी असर पड़ा है। बंद के कारण 500 करोड़ का कारोबार प्रभावित होने से इनकार नहीं किया जा सकता है। जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि कारोबारी नुकसान महत्व नहीं रखता है, इस नुकसान की भरपाई कल भी हो सकती है, लेकिन दिल दहलाने का जो काण्ड उदयपुर में हुआ उसकी पुनरावर्ति ना हो और दोषियों को फांसी की सजा मिले।