cooperative membership campaign - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

सहकार सदस्यता अभियान : 3207 पैक्स स्तर पर शिविर संपन्न, युवाओं-महिलाओं को सहकारी समितियों से जोड़ने पर जोर
जयपुर। ‘सहकार सदस्यता अभियान’ को प्रदेशभर में जबरदस्त प्रतिसाद मिल रहा है। अब तक 3,207 प्राथमिक कृषि साख समितियों (पैक्स) के स्तर पर शिविरों का सफल आयोजन किया जा चुका है। इन शिविरों के माध्यम से सहकारी समितियों की सदस्य संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है और युवाओं व महिलाओं को सहकारिता से जोड़ने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक 630 पैक्स स्तर पर शिविर आयोजित हुए। 959 नई पैक्स के गठन के प्रस्ताव सहकारिता विभाग को प्राप्त हुए हैं, जबकि 1,076 पैक्स और केवीएसएस द्वारा गोदाम निर्माण के लिए भूमि चिन्हित की जा चुकी है। इसी के साथ पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत 18,595 किसानों की आधार सीडिंग और 8,419 किसानों की ई-केवाईसी पूरी की गई है। अभियान के दौरान लगभग 2.50 लाख लोगों को नए सहकारी अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी दी गई है। जयपुर के सेंट विल्फ्रेड कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में 2,000 छात्र-छात्राओं ने सदस्यता फॉर्म भरे। कार्यक्रम में अतिरिक्त रजिस्ट्रार संदीप खंडेलवाल, मदनलाल गुर्जर, दिनेश कुमार शर्मा और शिरीष चान्दे मौजूद रहे।

प्रदेशभर में 15 अक्टूबर तक चलेगा सहकार सदस्यता अभियान, अब तक 1.60 लाख आवेदन प्राप्त
जयपुर। प्रदेश में सहकारी समितियों को मजबूत करने के लिए 15 अक्टूबर तक विशेष ‘सहकार सदस्यता अभियान’ शुरू हुआ। इस अभियान में सहकारी समितियों की सदस्य संख्या में 10% वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है। अभियान से पूर्व 9 से 29 सितम्बर तक की गई तैयारी अवधि के दौरान अब तक 1.60 लाख आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। सदस्यता लेने के लिए 18 वर्ष से ऊपर का कोई भी व्यक्ति ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। इसके लिए राज सहकार पोर्टल पर लिंक उपलब्ध है।

सहकारिता मंत्री गौतम कुमार दक ने बताया कि अभियान के दौरान विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं को सहकारिता से जोड़ने पर जोर रहेगा। इसके तहत प्रदेशभर में 8,600 से अधिक पैक्स स्तर पर शिविर आयोजित होंगे। वहीं, 1,500 पैक्स विहीन ग्राम पंचायतों में सर्वे की कार्रवाई पूर्ण कर ली गई है। नई समितियों के गठन के लिए प्रस्ताव और सदस्यता राशि स्वीकृति जारी हो चुकी है, साथ ही भूमिविहीन पैक्स के लिए गोदाम निर्माण हेतु भूमि भी चिन्हित की गई है।

इस दौरान नवीन सहकारी कानून की जानकारी भी दी जाएगी और पीएम किसान सम्मान निधि ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध रहेगी। अभियान से सहकारिता क्षेत्र को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।