Khadi goods - Dainik Navajyoti Rising Rajasthan

हर परिवार सालाना पांच हजार रुपए का खादी का सामान खरीदे : अमित शाह
नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्वदेशी को बढ़ावा देने और साल 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर परिवार से हर साल 5,000 रुपए का खादी का सामान खरीदने की अपील की है। शाह ने यहां खादी ग्रामोद्योग भवन में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती पर गुरुवार को खादी महोत्सव 2025 की शुरुआत करने के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि महात्मा गांधी ने आजादी के अभियान में कई ऐसे विचारों को चुना जो भविष्य के भारत का नक्शा तैयार करने में महत्वपूर्ण साबित हुए। उसी में दो बड़े विचार स्वदेशी और खादी थे। दोनों को आजादी की लड़ाई से अलग नहीं किया जा सकता।

पीएम नरेन्द्र मोदी ने पुनर्जीवित किया :

बहुत लंबे समय तक इन दोनों विचारों को भुला दिया गया था लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें पुनर्जीवित किया है। उन्होंने कहा, इन दोनों अभियानों को सफल करने के लिए मैं आज देश की जनता से अपील करता हूं कि हर परिवार कम से कम 5,000 रुपए का खादी (का सामान) सालान खरीदे।

2047 तक दुनिया में सर्वोच्च स्थान पर पहुंचेंगे :

चाहे आप चादर या तकिये का खोल ले लीजिये, चाहे पर्दे या तौलिये। ये चीजें जब आप खरीदते हैं तो आप किसी के लिए रोजगार का कारण बनते हैं। और जब आप स्वदेशी का व्रत अपनाते हैं तो 2047 तक भारत को दुनिया में सर्वोच्च स्थान तक ले जाने के लिए एक महत्वाकांक्षी अभियान के साथ अपने-आप को जोड़ते हैं।  लोगों से खादी और स्वेदशी के अभियान को ताकत देने तथा अपने स्वभाव का हिस्सा बनाने की अपील की और कहा कि हमें ये दोनों अभियान अगली पीढ़ी को भी देकर जाना चाहिए।

5 नवम्बर तक छूट रहेगी :

खादी महोत्सव के दौरान दो अक्टूबर से पांच नवंबर तक खादी के सभी सामानों पर 20 प्रतिशत और खादी ग्रामोद्योग के तहत बने अन्य सामानों पर 10 प्रतिशत की छूट दी जा रही है।

खादी में कई गुणा की बढ़ोतरी :

शाह ने कहा कि मोदी के प्रयासों के कारण फिर से खादी एक प्रकार से जन-जन की उपयोग की चीज बनी है। उसका प्रत्यक्ष प्रमाण है कि 2014 से आज तक खादी में कई गुणा की बढ़ोतरी हुई। आज खादी ग्रामोद्योग का टर्नओवर 1.70 लाख करोड़ रुपए पर पहुंच गया है। यह बहुत बड़ी उपलब्धि है। हजारों परिवारों ने तय किया कि हमारे परिवार में कोई विदेशी वस्तु का उपयोग नहीं होगा। हजारों-लाखों दुकानदारों ने तय किया है कि हमारी दुकान में विदेशी माल की बिक्री नहीं होगी।